सिंह राशि चिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे | First letter of name for rashi-sign : Maa, Mee, Moo, Me, Mo, Taa, Tee,Too, Te जिन जातको का नाम इन अक्षर से शुरू होता है उनकी सिंह राशि होती है |
सिंह राशि ( Singh rashi) वाले जातक को के स्वामी देव और तत्व : सिंह राशि के राशि स्वामी सूर्य देव है | भगवान सूर्य देव की पूजा इनके लिये बहुत ही शुभ है | इसका राशि का तत्व अग्नि(Agni) होता है |
सिंह राशि ( Singh rashi) वाले जातक गुण एवं स्वभाव से कैसे होते है : इस राशि के जातक बहुत मजबूत और आर्दशवादी होते है | यह अपने बनाये हुये सिद्धांतो पर चलना पसन्द करते है | इनके अन्दर बहुत अधिक ऊर्जा होती है | इन जातकों का पूरा शरीर सु्डौल और मस्तिक थोडा चौडा होता है | इन के अन्दर एक लीडरशीप वाला आकर्षण होता है | यह किसी भी समुह का मार्गदर्शन करने में सबसे आगे होते है | यह जातक सामने वाले को समझकर ही बाते बोलते है | जैसा की इन की राशि का चिन्ह शेर है, इनका व्यवहार भी शेर के सामान ही होता है | यह जातक घर में अपनी पकड बना कर रखते है |
सिंह राशि का करियर (Career) कैसा होता है : यह जातक राजनिति में अच्छा प्रर्दशन कर सकते है | यह जातक सरकारी नौकरी में उच्च स्थान पर पहुंच सकते है, और उस पद पर अच्छा प्रर्दशन कर दिखा सकते है | यह जातक सरकारी नौकरी में I.A.S और I.P.S बन सकते है | इसके अलावा डॉक्टर(Doctor), इन्जीनियर(Engineer), अभिनेता (Actor) और कलाकार भी बन सकते है |
सिंह राशि का कारोबार (business) कैसा होता है : इस राशि के जातक किसी के अधीन काम करना पसंद नहीं करते है | यह कोशिश करते है कि अपना खुद का ही कोई व्यवसाय हो | इन जातको को धातु और पत्थर संबंधी व्यवसाय में अच्छी सफलता मिल सकती है |
सिंह राशि वालों का वैवाहिक जीवन - सिंह राशि के जातको का विवाह से भाग्योदय होता है। इनको जीवनसाथी पर जल्दी ही गु्स्सा आ जाता है पर, ये अंदर से बहुत ही भावुक होते हैं।
सिंह राशि वालों के भाग्यशाली अंक : 1 व 4 होते है |
सिंह राशि वालों के शुभ दिन (shubh day) : रविवार (Sunday) दिन इन के लिए अत्यन्त ही शुभ दिन है |
सिंह राशि वालों के शुभ रंग (Colour ) : लाल ( Red ) और पीला (Yellow).
सिंह राशि वालों के भाग्य देवता : सिंह राशि वालों के भाग्य देवता सूर्य भगवान है | सूर्य देव की पूजा इनके लिये बहुत ही शुभ है |
सिंह राशि वालों का भाग्यशाली रत्न : यह जातक माणिक, सनस्टोन, बारह मुखि रूद्राक्ष धारण कर सकते है |
सिंह राशि वालों के उपाय : अगर सिंह राशि के जातक जीवन में कुछ परेशानिया महसूस कर रहे है तो यह उपाय अपनाये, आदित्य ह्रदय स्त्रोत का रोज पाठ करे इस को करने से आपकी कुछ परेशानीयां दूर हो सकती है | इसके अलावा आप तांबे के लोटे में जल भर कर उस में थोडा सा शक्कर या गुड डाल कर इस में लाल रंग की रोली डाल कर सूर्य देव को चढाये | सूर्य भगवान को जल चढानें का समय सुबह 7 से 9 के बीच होना चाहिऐ |
अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे
अपना राशि चिन्ह जानें (Check your Rashi Sign)
अगर आप रोज का राशिफल और पंचांग देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से
#Singhrashikiskihotihai