किस नाम वालों की होती है वृष (Taurus) राशि

वृष राशि( Vrish rashi), वृष राशि वाले लोग कैसे होते है, स्वभाव एवं गुण, करियर(Career), व्यवसाय (business), भाग्य, उपाय. किस नाम वालों की होती है वृष राशि (Taurus) नाम से जाने अपनी राशि

Posted on 26-June-2023

Advertisements

वृष राशि चिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे ,वो | First letter of name for rashi-sign : I, U, E, O, Wa, Wee, Wu, We, Wo जिन जातको का नाम इन अक्षर से शुरू होता है उनकी वृष राशि होती है |

वृष राशि (vrish rashi) वाले जातक गुण एवं स्वभाव से कैसे होते है : वृष राशि के राशि स्वामी शुक्र देव है | इसका राशि का तत्व पृथ्वी होता है | इस राशि के जातक बहुत मेहनती, कार्यशील व बहुत वफादार होते है | यह जातक जो मन में ठान लेते है उस को कर के रहते है | इनको जीवन में मेहनत करते रहना चाहिऐ और फल की चिंता नहीं करनी चाहिऐ, जैसे जैसे मेहनत करते रहेगें फल मिलता रहेगा | यह जातक अपने दोस्तो और परिवार के लिये अपनी खुशी को भी त्याग देते है | यह जातक लोगों के साथ अच्छा व्यवहार रखते है | इन जातकों को जल्दी गुस्सा नहीं आता है | यह जातक हमेशा शांत रहते है, और घर व दोस्तो में भी शांति का मौहाल रखते है | यह जातक झूठ बोलने वाले व्यक्ति को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते है | यह खुद भी झूठ नहीं बोलते है |

वृष राशि का करियर (Career) कैसा होता है : इस राशि के जातक संगीत, कला, सौन्दर्ये व मिडिया के क्षेत्र में अपना अच्छा करियर बना सकते है | यह बैंकर और फाइनेस का काम भी करते है | इनको पैसा इक्ठा करना बहुत पसंद है |  यह बचपन से ही पैसा इक्ठा करना शुरू कर देते है | यह जातक बहुत जल्दी नौकरी नहीं बदलते है | जिस भी कार्य को करते है उस को अंत तक पहुंचा करके ही दम लेते है | 

वृष राशि का कारोबार  (business) कैसा होता है : यह जातक व्यापार को रुचिपूर्ण ढंग से करना पसंद करते हैं। इन जातको का शराब, रेस्टोरेंट, होटल, संगीत, तेल, गायन, नृत्य, कलाकार, अभिनेता, श्रृंगार व सजावट की वस्तुएं, आभूषण,  वस्त्र, कशीदाकारी, बागवानी, मॉडलिंग, सिनेमा , फैशन डिजाइनर, विज्ञापन एजेंसी आदि से संबंधित व्यवसाय में अधिक रूची होती है |

वृष राशि वालों का वैवाहिक जीवन -  यह जातक प्यार के मामले में उस शख्स के लिए पूरी तरह से ईमानदार और वफादार होते है जिसे यह पसंद करते हैं। 

वृष राशि वालों के भाग्यशाली वर्ष : 33, 44 और 61 यह वर्ष इनके जीवन के उन्नति कारक वर्ष होते है |

वृष राशि वालों के शुभ दिन (shubh day) : शुक्रवार (Firday) दिन इन के लिए अत्यन्त ही शुभ दिन है |

वृष राशि वालों के शुभ रंग (Colour )  : गुलाबी(pink). 

वृष राशि वालों के भाग्य देवता  :   वृष राशि वालों के भाग्य देवता लक्ष्मी जी है | मां लक्ष्मी जी की पूजा इनके लिये बहुत ही शुभ है | 

वृष राशि वालों के भाग्य स्वामी :   वृष राशि वालों के भाग्य स्वामी भगवान शुक्र देव है | भगवान शुक्र देव की पूजा इनके लिये बहुत ही शुभ है | इन को भगवान शुक्र देव के मंत्र का जाप करना चाहिऐ |

वृष राशि वालों का भाग्यशाली रत्न  : इन जातको को जीवन में जल्दी सफलता नहीं मिलती है | अगर जल्दी सफलता पाना चाहते है तो इन को सफेद मूंगा, ओपल, फायर ओपल को धारण करना चाहिऐ | इनको आप गले में भी पहन सकते है और अपनी हाथ की पहली अंगुली में भी पहन सकते है | यह उपाय आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा | इसके अलावा चांदी का शुक्र यंत्रा भी पहन सकते है | इस से आपको 100 प्रतिशत फल मिलेगा | 

 

अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे 

अपना राशि चिन्ह जानें (Check your Rashi Sign)

अगर आप रोज का राशिफल और पंचांग देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

#vrishrashikiskihotihai

#vrishrashi, #kisnamwalokihotihaivrishrashi, #taurusrashi