किस नाम वालों की होती है वृश्चिक (Scorpio) राशि

वृश्चिक राशि( Vrishchik rashi), वृश्चिक राशि वाले लोग कैसे होते है, स्वभाव एवं गुण, करियर(Career), व्यवसाय (business), भाग्य, उपाय. किस नाम वालों की होती है वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि (Scorpio) नाम से जाने अपनी राशि

Posted on 26-June-2023

Advertisements

वृश्चिक राशि चिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : तो,ना,नी,नु,ने,नो,या,यी,यू | First letter of name for rashi-sign : To, Naa, Nee, Noo, Ne, No, Yaa, Yee, Yu. जिन जातको का नाम इन अक्षर से शुरू होता है उनकी वृश्चिक राशि होती है |

वृश्चिक राशि ( Vrishchik rashi) वाले जातक को के स्वामी देव और तत्व : वृश्चिक राशि के राशि स्वामी मंगल देव है | भगवान मंगल देव की पूजा इनके लिये बहुत ही शुभ है |  इसका राशि का तत्व ठहरा हुआ जल (Water) होता है |

वृश्चिक राशि (Vrishchik rashi) वाले जातक गुण एवं स्वभाव से कैसे होते है : इस राशि के जातक रहस्मय होते है | वृश्चिक राशि के जातकों के मन में क्या चल रहा है, और वह आपके बारें में क्या सोच ते है इस बात का पता नहीं चलता है | इन को जानना थोडा मुश्किल होता है | इस राशि के जातक बहुत चतुर, काल्पनिक और स्थिर होते है | इस राशि के जातकों में एक अलग सा आकर्षण होता है जिसके के कारण लोग इन की तरफ आकृषित हो जाते है | यह बहुत महत्वकांशी और बहुत जल्दी किसी पर विश्वास नहीं करते | इन को विश्वास करने के लिए पक्के सबूत चाहिये होते है | अगर कोई इन के साथ विश्वासघात करता है तो यह मौका देख कर उस का जवाब जरूर देते है  | इन के अन्दर आगे निकलने की भावना बहुत अधिक होती है | इन के बहुत से दोस्त होते है और यह दोस्तो से बना के रखते है | यह सभी की गुप्त बातों को छिपा कर रखते है |

वृश्चिक राशि का करियर (Career) कैसा होता है : यह जातक किसी भी अध्ययन की गहराई तक जाते है | यह डॉक्टर और मेडिसिन के क्षेत्र में अपना अच्छा कैरियर बना सकते है | इसके अलावा ज्योतिष, नेता, अभिनेता और कलाकार भी बन सकते है | फिल्मीजगत में भी अच्छा नाम कमा सकते है | 

वृश्चिक राशि का कारोबार  (business) कैसा होता है :  इंपोर्ट और एक्सपोर्ट का बिजनेस अधिक सफल होता है | इस के अलावा होटल, रेस्टोरेंट, सब्जी और फल का कारोबार, खेती बाडी के व्यापार में यह सफल रहते है | यह किसी भी क्षेत्र में जाते है तो अपने आप को उस के अनुसार ढाल लेते है | 

वृश्चिक राशि वालों का वैवाहिक जीवन - वृश्चिक राशि के जातक अपने जीवनसाथी को अपने वश में करने का प्रयत्न करते हैं। यह अपने वैवाहिक संबंध तोड़ने का भी प्रयास करते हैं। यह अपनी पत्नी से एक प्रेमिका की तरह रहने की अपेक्षा रखते हैं। 

वृश्चिक राशि वालों का भाग्यशाली रत्न  : किसी भी प्रकार की समस्या से परेशान है तो यह कुछ रत्न धारण कर सकते है, जैसे मूंगा, कालियन और आठ मुखी रूद्राक्ष को गले में क्षारण कर सकते है | इन को धारण करने से इन की कुछ समस्या कम हो सकती है |

वृश्चिक राशि वालों के उपाय :  वृश्चिक राशि वाले जातक हर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करे इस को करने से आपके जीवन की कुछ परेशानीया दूर हो सकती है |  

वृश्चिक राशि वालों के भाग्यशाली अंक :  9 है |

वृश्चिक राशि वालों के शुभ दिन (shubh day) : मंगलवार (Tuesday) दिन इन के लिए अत्यन्त ही शुभ दिन है |

वृश्चिक राशि वालों के शुभ रंग (Colour )  :  लाल (red), मटमैला

वृश्चिक राशि वालों के भाग्य देवता  : वृश्चिक राशि वालों के भाग्य देवता हनुमान जी भगवान है | हनुमान जी की पूजा इनके लिये बहुत ही शुभ है | 

 

अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे 

अपना राशि चिन्ह जानें (Check your Rashi Sign)

अगर आप रोज का राशिफल और पंचांग देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

#Vrishchikrashikiskihotihai

#Vrishchikrashi, #kisnamwalokihotihaivrishchikrashi, #Scorpiorashi