मेष राशि चिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : चू,चे,चो,ला,ली,लू ,ले,लो,आ | First letter of name for rashi-sign : Choo, Che, Cho, Laa, Lee, Loo, Le, Lo, A .जिन जातको का नाम इन अक्षर से शुरू होता है उनकी मेष राशि होती है |
मेष राशि (Mesh rashi) वाले जातक गुण एवं स्वभाव से कैसे होते है : मेष राशि के स्वामी मंगल देव होते है | मेष राशि का तत्व अग्नि होता है | इन राशि वालों का तत्व अग्नि होने के कारण यह जातक अत्यधिक ऊर्जावान होते है | यह जातक भय मुक्त होते है, और बहुत अधिक तेज होते है | यह जातक हर चीज में लोहा मनाने में आगे होते है | यह जातक विरोधीयों से टक्कर लेते है और उनको पराजित भी कर लेते है | यह जातक अपनी शर्तों पर ही जीते है | यह बहुत आशावादी और लग्न के पक्के होते है | राशि चक्र में पहली राशि होने के कारण बहुत मासूम होते है | इन के मन के अन्दर एक छोटा सा बच्चा होता है | इन जातको की सकारात्मक सोच के कारण कार्य क्षेत्र और समाजिक समारोह में अपना आकर्षण बनाये रखते है |
मेष राशि का करियर (Career) कैसा होता है : इन जातकों में अधिक ऊर्जा होने के कारण खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते है | सेना में जा सकते है | मेष राशि के जातक अर्थ शास्त्र, वास्तु शास्त्र, कला, शिक्षण में अच्छा प्रदर्शन कर सकते है | यह जातक अपने जीवन काल में अच्छा पैसा कमा लेते है | यह जातक नाम, रूतबा और समाज में इज्जत अपने दम पर बना लेते है |
मेष राशि का कारोबार (business) कैसा होता है : किसी भी व्यवसाय को यह बहुत अधिक ऊर्जा के साथ शुरू तो करते है पर अंत में जाते जाते इनके उत्साह में कमी आ जाती है, अगर इनको व्यवसाय में सफल होना है तो अपनी ऊर्जा अंत तक बनाई रखनी चाहिये | किसी भी बिजनेस और निवेश में जल्दीबाजी में पैसा नहीं लगाये, सोच समझ कर लगाये | एक से ज्यादा कामों में हाथ न डाले |
मेष राशि वालों का वैवाहिक जीवन - यह जातक प्यार में हमेशा अपने वादों को निभाते हैं। यह जातक जीवन साथी को हमेशा महत्व देते है | यह जातक जीवनसाथी के साथ हर मुश्किल समय में हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं।
मेष राशि वालों के उपाय : अगर इन के जीवन में कोई परेशानी है तो इन को आटे का दीपक बना कर उसमें नौ बत्ती बना कर प्रज्वलित करके उसके सामनें नौ बार हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिऐ | इस से आपकी बहुत सारी परेशानी आसान हो जायेगी | इस से आप देखेगे की आपके जीवन में धीरे-धीरे परिवर्तन आना शुरू हो जायेगा |
मेष राशि वालों के भाग्यशाली वर्ष : 20,28, 34, 36 व 48 यह वर्ष इनके जीवन के उन्नति कारक वर्ष होते है |
मेष राशि वालों के शुभ दिन (shubh day) : मंगलवार (Tuesday) दिन इन के लिए अत्यन्त ही शुभ दिन है |
मेष राशि वालों के शुभ रंग (Colour ) : लाल(Red).
मेष राशि वालों के भाग्य देवता : मेष राशि वालों के भाग्य देवता भगवान हनुमान जी है | भगवान हनुमान जी की पूजा इनके लिये बहुत ही शुभ है | इन को हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करना चाहिऐ |
मेष राशि वालों के भाग्य स्वामी : मेष राशि वालों के भाग्य स्वामी भगवान मंगल देव है | भगवान मंगल देव की पूजा इनके लिये बहुत ही शुभ है | इन को भगवान मंगल देव के मंत्र का जाप करना चाहिऐ |
मेष राशि वालों का भाग्यशाली रत्न : अगर जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है तो मूंगा, कालियन, तांबे की अंगूठी पहन सकते है |
अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे
अपना राशि चिन्ह जानें (Check your Rashi Sign)
अगर आप रोज का राशिफल और पंचांग देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से
#meshrashikiskihotihai