किस नाम वालों की होती है मिथुन (Gemini) राशि

मिथुन राशि( Mithun rashi), मिथुन राशि वाले लोग कैसे होते है, स्वभाव एवं गुण, करियर(Career), व्यवसाय (business), भाग्य, उपाय. किस नाम वालों की होती है मिथुन राशि (Gemini) नाम से जाने अपनी राशि

Posted on 26-June-2023

Advertisements

मिथुन राशि चिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : का,की,कु,घ,डः,छ,के,को,हा | First letter of name for rashi-sign : Kaa, Kee, Ku, Gh, Ang, Chh, Ke, Ko, Haa जिन जातको का नाम इन अक्षर से शुरू होता है उनकी मिथुन राशि होती है |

मिथुन राशि (Mithun rashi) वाले जातक गुण एवं स्वभाव से कैसे होते है : मिथुन राशि के राशि स्वामी बुध देव है | इसका राशि का तत्व वायु होता है | मिथुन राशि वाले जातक बहुत दोस्ताना होते है | यह जातक बोलने में निपुण और बहुत चतुर होते है | यह जातक सभी की बाते बहुत आराम से सुनते है | इन जातको को कोई भी कभी भी बातों में नही जीत सकता है | यह बहुत जिज्ञासु और नई-नई चीजों को जानने का बहुत शोक होता है | यह नये नये प्रयोग भी करते है | यह किसी भी कार्य में बहुत दूर की सोच पाते है | यह जातक एक से अधिक काम एक बार में कर सकते है | यह जातक अच्छे लोगों के साथ अच्छे रहते है और बुरे लोगों के साथ बुरे बन कर रहते है | यह जैसे लोगों के साथ रहते है वैसे ही हो जाते है | 

मिथुन राशि का करियर (Career) कैसा होता है : मिथुन राशि वालो की बहुत ही नई और अलग सोच होने के कारण यह लोग विभिन्न क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रर्दशन कर सकते है जैसे की फैशन डिजाईन, इंटीरियर डिजाईन और आभुषण डिजाईन में | इन जातको को वाहन मे भी अधिक रूचि होती है | यह वाहन के लेन -देन का व्यापार भी करते है और उसकी डिजाईन भी करते है | यह चीजो को बहुत अच्छी तरह प्रदर्शित करने में माहिर होते है | यह जातक ब्रह्माण में भी रूची रखते है | यह पायलट, अंतरिक्ष यात्री, ज्योतिष आचार्य, खगोल शास्त्र भी बन सकते है | यह बहुत अच्छे प्रवक्ता और न्यूज रीडर भी बन सकते है | इन की नई और अलग सोच होने के कारण यह अच्छे संगीत कार भी बन सकते है | इन के पास इनकम के एक से अधिक स्त्रोत होते है | यह नौकरी के अलावा अपना साईड बिजनेस भी रखते है |  

मिथुन राशि का कारोबार  (business) कैसा होता है : कारोबार में यह जातक ज्यादा सफल नहीं होते है कारोबार के स्थान पर अगर नौकरी करे तो ज्यादा सफल हो सकते हैं। कारोबार में अगर यह किसी परिजन को साझीदार रखे तो मनचाही सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि वालों का वैवाहिक जीवन -  मिथुन राशि के जातक प्यार के मामले में काफी रोमांटिक स्वभाव के होते हैं  | यह जातक विपरित लिंगी के प्रति जल्दी ही आकर्षित हो जाते हैं और दूसरों को भी अपनी ओर जल्द ही आकर्षित कर लेते हैं।

मिथुन राशि वालों के भाग्यशाली वर्ष :  33 से 46 तक के वर्ष इनके जीवन के उन्नति कारक वर्ष होते है |

मिथुन राशि वालों के शुभ दिन (shubh day) : बुधवार (Wednesday) दिन इन के लिए अत्यन्त ही शुभ दिन है |

मिथुन राशि वालों के शुभ रंग (Colour )  : हरा (Green). 

मिथुन राशि वालों के भाग्य देवता  :   मिथुन राशि वालों के भाग्य देवता मां भगवती, सरस्वती और गणेश भगवान है | गणेश जी की पूजा इनके लिये बहुत ही शुभ है | 

मिथुन राशि वालों के भाग्य स्वामी :   मिथुन राशि वालों के भाग्य स्वामी भगवान बुध देव है | भगवान बुध देव की पूजा इनके लिये बहुत ही शुभ है | इन को भगवान बुध देव के मंत्र का जाप करना चाहिऐ |

मिथुन राशि वालों का भाग्यशाली रत्न  : यह जातक अगर मानसिक और आर्थिक तौर पर परेशानियों का सामना कर रहे है तो इन को कुछ रत्न धारण करने चाहिऐ जिन से इन की कुछ परेशानिया दूर हो सकती है जैसे, पन्ना, चार मुखी रुद्राक्ष को धारण करे | 

अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे 

अपना राशि चिन्ह जानें (Check your Rashi Sign)

अगर आप रोज का राशिफल और पंचांग देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

#mithunrashikiskihotihai

#mithunrashi, #kisnamwalokihotihaimithunrashi, #Geminirashi