किस नाम वालों की होती है तुला (Libra) राशि

तुला राशि( Tula rashi), तुला राशि वाले लोग कैसे होते है, स्वभाव एवं गुण, करियर(Career), व्यवसाय (business), भाग्य, उपाय. किस नाम वालों की होती है तुला राशि तुला राशि (Libra) नाम से जाने अपनी राशि

Posted on 26-June-2023

Advertisements

तुला राशि चिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते |
First letter of name for rashi-sign : Raa, Ree, Roo, Re, Ro, Taa, Tee, Too, Te. जिन जातको का नाम इन अक्षर से शुरू होता है उनकी तुला राशि होती है |

तुला राशि ( Tula rashi) वाले जातक को के स्वामी देव और तत्व : तुला राशि के राशि स्वामी शुक्र देव है | भगवान शुक्र देव की पूजा इनके लिये बहुत ही शुभ है |  इसका राशि का तत्व वायु(wayu) होता है |

तुला राशि (Tula rashi) वाले जातक गुण एवं स्वभाव से कैसे होते है : इस राशि के जातकों का जीवन बडा ही संतुलित होता है, और यह बहुत अधिक शांत रहते है | इस राशि के लोग हमेशा अन्याय के खिलाफ लडते है | इन जातकों को न्याय बहुत पसंद है | यह सभी को एक समान रूप में देखना पसंद करते है | इनके साथ कोई अगर झगडा करते है तो यह अपनी सूझभुझ से उसको अपने नियंत्रण में ले लेते है | यह जातक हर एक काम में सुन्दरता ढूढते है | यह अपने घर को सुन्दर बना कर रखते है | इन जातकों को सुन्दर संगीत, फिल्में देखना और सुन्दर जगह बहुत पसंद है | यह जातक बहुत मिठ्ठा बोलने वाले होते है | यह बहुत मिठ्ठा बोलते है इस कारण इन के झगडे बहुत कम होते है | यह बहुत दयालु और कूटनितियक होते है | दुसरे लोगों की मदद करना इन को अच्छा लगता है | इन को अपनी प्रशंक्षा सुनना बहुत अच्छा लगता है | इन को जिन्दगी में प्यार बहुत देरी से मिलता है | 

तुला राशि का करियर (Career) कैसा होता है : यह जातक मनोरंजन के क्षेत्र में अच्छा नाम कमा सकते है | जैसे कि अच्छे राइटर, संगीतकार, अभिनेता और डिजाइनर बन सकते है |  यह जातक कानून की पढाई में अच्छे सफल होते है | यह जज और वकील भी बन सकते है | यह फाइनेस भी अच्छा काम कर सकते है | 

तुला राशि का कारोबार  (business) कैसा होता है :  इनका मनोरंजन और सौन्द्रर्य का कारोबार अच्छा चलता है, और इस में यह सफल भी होते है | इन की धन के प्रति अच्छी पकड होती और यह बहुत मकान और प्रोपटी बना सकते है |  

तुला राशि वालों का वैवाहिक जीवन - तुला राशि वालों को जीवनसाथी भाग्यशाली मिलता है। महिलाओ के कहने पर चलने से इनका जीवन अति सुख शांती से गुजरता है। इन की एक संतान बहुत ही भाग्यशाली होती है। 

तुला राशि वालों का भाग्यशाली रत्न  : किसी भी प्रकार की समस्या से परेशान है तो यह कुछ रत्न धारण कर सकते है, जैसे छः मुखी रूद्राक्ष, तेराह मुखी रूद्राक्ष, ओपल, हीरा को धारण कर सकते है |  इन को धारण करने से इन की कुछ समस्या  कम हो सकती है |

तुला राशि वालों के उपाय :   हर शुक्रवार को सात कमल के फूल मॉ लक्ष्मी जी की को अर्पित करे और इस के साथ मॉ लक्ष्मी का कोई भी मंत्र का जाप करे और मॉ लक्ष्मी जी की आराधना करे | आपके जीवन की कुछ परेशानी दूर होने लगेगी |

तुला राशि वालों के भाग्यशाली अंक :  6 है |

तुला राशि वालों के शुभ दिन (shubh day) : शुक्रवार  (Friday) दिन इन के लिए अत्यन्त ही शुभ दिन है |

तुला राशि वालों के शुभ रंग (Colour )  :  सफेद(White), हल्का नीला( Light blue)

तुला राशि वालों के भाग्य देवता  : तुला राशि वालों के भाग्य देवता लक्ष्मी जी भगवान है | लक्ष्मी जी की पूजा इनके लिये बहुत ही शुभ है | 

 

अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे 

अपना राशि चिन्ह जानें (Check your Rashi Sign)

अगर आप रोज का राशिफल और पंचांग देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

#Tularashikiskihotihai

#Tularashi, #kisnamwalokihotihaitularashi, #librarashi