Advertisements
कर्क राशि इष्ट देव और कर्क लग्न इष्ट देव (Kark rashi isht dev, Kark lagna isht dev)
इष्ट देव यानि आराध्य देव का निर्धारण आपकी राशि और लग्न के अनुसार होता है | प्रत्येक मनुष्य का उसके जन्म और ग्रहों के हिसाब से ईश्वर से जुडाव अवश्य होता है | इष्ट देव से जुडाव अत्यंत महत्व पूर्ण माना गया क्योंकि यह जुडाव आपके मन से होता है | जीवन में धन, सुख, ज्ञान, शक्ति और समृद्धि की प्राप्ति के लिए ईश्वर की आराधना यानी अपने इष्ट देव की आराधना जरूर करनी चाहिये | इष्ट देव की उपासना और आराधना से आत्म शक्ति, सुख, ज्ञान, शक्ति, समृद्धि और जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है | किसी भी ग्रह की दशा या महादशा चल रही हो तो वह दशा कितनी भी कष्टकारी क्यूं न हो अगर आप अपने इष्ट देव की आराधना करते है तो आप उस महादशा से मुफ्ति पा सकते है | मनुष्य को इष्ट देव के मंत्र का उच्चारण या आराधना एक निश्चित समय पर करना चाहिऐ, तभी उसके लिए वह मंत्र लाभकारी होता है | इस राशि के राशि स्वामी चन्द्र देव होने के कारण यह भगवान शिव की पूजा और उनके मंत्रों का जप और जल अवश्य अर्पित करना चाहिये | कर्क राशि इष्ट देव या कर्क लग्न की बात करे तो इन के पंचम भाव में वृश्चिक राशि पडती है, वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव है | पंचम भाव शिक्षा, विवेक, पुर्वजन्म, ज्ञान और बुद्धि का माना गया है, इष्ट देव का निरधारण भी पंचम भाव से किया जाता है, इस लिये इन के इष्ट देव बनते है हनुमान जी है | इन जातको को हनुमान जी की पूजा, मंत्र का उच्चारण या हनुमान चालीसा का पाठ भगवान राम की तस्वीर के साथ करना चाहिये | कर्क राशि वालो को हनुमान जी के मंत्र का जाप करना चाहिये यह इन के जीवन में मनोवांचित फल प्राप्त करने में सहयता प्रदान करेगा |
उपाय :- अगर आपके जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानी है तो हनुमान जी की पूजा, मंत्र का उच्चारण या हनुमान चालीसा का पाठ भगवान राम की तस्वीर के साथ करना चाहिये आपके जीवन की सारी परेशानीयां धीरे -धीरे कर कम होना शुरू हो जायेगी |
मंत्र को सुनने के लिए नीचे दिये गये विडियो को जरूर देखे |
अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे :
अपना राशि चिन्ह जानें (Check your Rashi Sign)
अगर आप रोज का राशिफल और पंचांग देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से
#Karkrashi #Karkrashiishtdev #ishtdev #Karkishtdev #isht #ishtdevrashi #Karkrashilagana