Advertisements
कन्या राशि मार्च 2026 राशिफल (Kanya rashi March 2026 rashifal)
कन्या (Virgo) राशि मार्च (March) 2026 धन (Money) / आर्थिक स्थिति : महीने की शुरूवात में धन की स्थिति थोडी कमजोर रहेगी पर मध्य माह के बाद स्थिति अच्छी हो जायेगी | मध्य माह के बाद आय के अतिरिक्त अवसर मिल सकते है | धन निवेश करना चाहते है तो लम्बी अवधि के लिये करें आपको अच्छा लाभ होगा | पैसौ को लेकर इस महीने आपको थोडा सावधान रहने की आवश्यकता है कोई आपके साथ धोखा कर सकता है। शेयर बाजार से जुडे लोगों को सावधानी से काम करने की सलाह दी जाती है | इस महीने आपके घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं, इस बात का ध्यान रखें।
कन्या (Virgo) राशि मार्च (March) 2026 व्यवसाय (Business), कैरियर (Career) : महीने के अंतिम सप्ताह में व्यापार से जुड़ी कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। आयात-निर्यात या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिल सकता है। कारोबार में पुराने निवेश से धीरे-धीरे लाभ मिलने के अच्छे संकेत हैं | बिजनेस में नए निवेश के लिए 10 मार्च के बाद का समय अधिक अनुकूल है। किसी नए प्रोजेक्ट या साझेदारी में जल्दबाजी न करें। करियर के लिए यह महीना ठीक ठाक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह महीना जिम्मेदारियों से भरा रह सकता है। सरकारी या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। मध्य माह के बाद नौकरी में प्रमोशन के अच्छे योग बन रहें है |
कन्या (Virgo) राशि मार्च (March) 2026 शिक्षा (Education): विद्यार्थियों के लिए यह महीना मेहनत और एकाग्रता का है। पढ़ाई में ध्यान केंद्रित रहेगा, लेकिन परिणाम पाने के लिए निरंतर प्रयास जरूरी होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मार्च के दूसरे भाग में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है की ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहें, विशेषकर मोबाइल और सोशल मीडिया से। उच्च शिक्षा, रिसर्च या पीएचडी से जुड़े कन्या राशि के छात्रों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा |
कन्या (Virgo) राशि मार्च (March) 2026 पारिवारिक स्थिति (Family life) : मार्च 2026 में कन्या राशि का पारिवारिक जीवन मिश्रित लेकिन संभालने योग्य रहेगा। आपको घर-परिवार से जुड़े कई निर्णयों में सक्रिय भूमिका निभानी पड़ सकती है। माता-पिता की सलाह को नजरअंदाज न करें | प्रोपर्टी को लेकर जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, परिवार के सभी सदस्यों की राय को महत्व दें। भाई-बहनों के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव संभव है। परिवार में किसी सदस्य से जुड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन सहयोग से स्थिति संभल जाएगी। बच्चों की पढ़ाई, करियर या स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है | घर परिवार में कीई समस्या चल रही है तो बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाये |
कन्या (Virgo) राशि मार्च (March) 2026 विवाहित (Marriage)/ प्रेम जीवन स्थिति (love) : शादीशुदा जातकों का वैवाहिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है | जीवनसाथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें | व्यस्तता के बावजूद जीवनसाथी को समय दें | किसी भी बात को छुपाने से गलतफहमी और बढ़ सकती है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव रह सकता है। सप्ताह में कम से कम एक दिन सिर्फ प्रेमी के लिए समय निकालें | प्रेमीयों को सलाह दी जाती है की मन में चल रही बातों को सीधे बातचीत से स्पष्ट करें | किसी पुराने मित्र या सहकर्मी के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है।
कन्या (Virgo) राशि मार्च (March) 2026 स्वास्थ्य (Health) स्थिति : स्वास्थ्य इस महीने थोड़ा कमजोर रह सकता है। जो जातक अभी ठीक हुऐ है उनको पुरानी समस्या दोबारा से उभर सकती है, इसलिए लापरवाही न करें। महिलाओं को हार्मोनल से जुडी समस्या रह सकती है | मांसपेशियों में खिंचाव, कमर दर्द या गर्दन-कंधों में जकड़न की समस्या भी हो सकती है | काम का अधिक दबाव आपकी नींद और पाचन पर असर डाल सकता है। नियमित योग, ध्यान और संतुलित आहार अपनाने से आप बेहतर महसूस करेंगे।
कन्या (Virgo) राशि मार्च (March) 2026 यात्रा (Travel) स्थिति : मार्च 2026 में कन्या राशि के जातकों के लिए यात्रा के योग स्पष्ट रूप से बन रहे हैं। यह यात्राएँ आपके जीवन में अनुभव, सीख और कुछ नए अवसर लेकर आ सकती हैं, लेकिन इनसे पूरा लाभ तभी मिलेगा जब आप पहले से उचित योजना बनाएँ।
अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे
अगर आप रोज का राशिफल देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से
किस नाम वालों कि होती है कन्या राशि देखने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करे
#kanyarashimarch2026 #kanyamarchrashifal2026 #kanyamarch2026rashifal #virgomarchhoroscope2026
महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |