Advertisements
Aaj Ka Rashifal 9 May 2024 (आज का राशिफल 9 मई, 2024)
आज का राशिफल मेष राशि (Today Mesh Horoscope, 9 May, 2024)
निजी जीवन: आज अपनी इच्छाओं को व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र महसूस करेंगें। समाजिक क्षेत्र में किए गए वादे को निभा पाना आसान नहीं होगा, फिर भी प्रयास करेंगे। कुछ लोगों से अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है, सतर्क रहें। रिलेशनशिप में उलझे रहकर खुद का नुकसान न होने दें। जीवनसाथी के संग प्यार के पल बिताएंगे। आज आपका शुभ रंग केसरिया है |
व्यापार/नौकरी : आज का दिन आपके लिए लाभ देने वाला रहेगा | जमीन से संबंधित बिजनेस करने वालों को फायदा होने के योग बन रहे हैं। अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है। आप अपने उद्देश्य को पाने के लिए अधिक डेडीकेशन के साथ काम करना शुरू करेंगे |
स्वास्थ्य : सेहत संबंधी तनाव को दूर करने के लिए तय करें कि जंक फूड से दूर रहें।
यात्रा : काम के चलते यात्रा पर जाने और नए लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है।
आज का शुभ अंक :7
आज का राशिफल वृष राशि (Today Vrish Horoscope 9 May, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन नई सौगात लेकर आयेगा। परिवार के लोगों की जरूरतों को समझना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना भी घर के वातावरण को खुशनुमा बनाएगा। जीवनसाथी और आपके बीच में एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी जिससे आपका दांपत्य जीवन मजबूत होगा। सिंगल राशि वालों को आज फ्लर्ट करने में कोई परेशानी नहीं होगी।
व्यापार/नौकरी : आज कोई आपका उधार दिया गया हुआ पैसा ब्याज समेत वापिस कर सकता है । किसी नए व्यापार में पैसा लगाने के योग बन रहे हैं। बॉस की दी गई जिम्मेदारियों के प्रति अतिरिक्त गंभीरता दिखाएं | बच्चों को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से घर में प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा।
स्वास्थ्य : आप को पेट के निचले हिस्से से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि आवश्यक हो तो तत्काल चिकित्सा सहायता प्राप्त करें।
यात्रा : काम के सिलसिले कहीं बाहर की यात्रा करने के योग हैं |
आज का शुभ अंक :3
आज का राशिफल मिथुन राशि (Today Mithun Horoscope 9 May, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। घर में संबंधियों के आगमन से आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। जीवनसाथी का सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप किसी से प्यार करते हैं तो आज भूल कर भी कोई बात ऐसी ना करें, जिससे वह नाराज हो जाएं। आज आपका शुभ रंग नीला है |
व्यापार/नौकरी : धन के मामले में आज शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है | यदि आप अपना खुद का व्यवसाय करते हैं, तो आपको मार्केटिंग पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको अपने कामकाज का मन मुताबिक फायदा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की के उचित अवसर मिल सकते हैं।
स्वास्थ्य : आज के दिन बीमार चले रहे लोगों की सेहत में सुधार होगा।
यात्रा : यदि किसी और राज्य में ड्राइव करके जा रहे हैं तो वहां की ट्रैफिक व्यवस्था का खास ख्याल रखें।
आज का शुभ अंक :1
आज का राशिफल कर्क राशि (Today Kark Horoscope 9 May, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए थोड़ा संभल कर चलने का होगा। महिलाओं की कपड़ों के प्रति रुचि बढ़ेगी। आज आपके माता-पिता आपका प्रत्येक कार्य में पूरा साथ दे सकते है। जीवनसाथी को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के दिनमान सामान्य रहेगा।
व्यापार/नौकरी : आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आप में से कुछ लोगों की संपत्ति में इजाफा होने का संकेत हैं, प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आज आपके कामों में कारगार साबित होगा। ऑफिस में आलस्य और लापरवाही बिल्कुल भी न करें |
स्वास्थ्य : कुछ लोगों को थकान और तनाव का दुष्प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
यात्रा : यदि आप कहीं लंबी यात्रा पर जा रहे हैं तो बेहतर होगा कि कोई साथ रहे।
आज का शुभ अंक :5
आज का राशिफल सिंह राशि (Today Singh Horoscope 9 May, 2024)
निजी जीवन: आज आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। निश्चिंत होकर आगे बढने के लिए पीछे की समस्या को हल कर लेना ज्यादा जरुरी है। मंदिर में साबुत मूंग की दाल दान करें, रिश्तों में मिठास आयेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया है। आज आपका शुभ रंग हरा है |
व्यापार/नौकरी : आज कोई रुकी हुई पेमेंट हासिल होने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। व्यवसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के आसार है | नयी नौकरी की तलाश कर रहें लोगों को सफलता हाथ लग सकती है |
स्वास्थ्य : कुछ चीजों से परहेज और सतर्कता आपको मौसमी बीमारियों से दूर रख पाएगा। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तैल से मालिश करें।
यात्रा : मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी |
आज का शुभ अंक :8
आज का राशिफल कन्या राशि (Today Kanya Horoscope 9 May, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है | अपने निजी कार्यों के लिए समय ना निकाल पाने की वजह से मन मे कुंठा रहेगी। अगर आप अविवाहित हैं तो आपकी शादी की बात पक्की हो सकती है। आप अपने गृहस्थ जीवन में प्रेम और समझदारी महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में मर्यादा में रहना आवश्यक है।
व्यापार/नौकरी : आज धन की प्राप्ति का योग बना हुआ है | छोटे उद्योग वाले लोगों को बड़ा मुनाफा होगा। फोन तथा इंटरनेट के माध्यम से अपने संपर्क सूत्रों का दायरा बढ़ाएं। प्रॉपर्टी संबंधी किसी विवाद के मामले में आपको कानूनी रास्ता लेना पड़ सकता है। यदि किसी नए अवसर की खोज आपको है तो इस बात की जानकारी परिवार के लोगों को तुरंत दे।
स्वास्थ्य : अधिक देर तक एक जगह बैठ कर काम करने की वजह से शारीरिक तकलीफ उत्पन्न हो सकती है, सावधान रहे।
यात्रा : किसी लंबी यात्रा पर जाने से पहले वाहन की जांच कर लें।
आज का शुभ अंक : 9
आज का राशिफल तुला राशि (Today Tula Horoscope 9 May, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। बिना सोचे समझे कोई भी वस्तु न खरीदे | दूसरों पर अधिक विश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक रह सकता है। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें कुछ खट्टे मीठे अनुभव हो सकते हैं। आज आपका शुभ रंग सफेद है |
व्यापार/नौकरी : आज आर्थिक मामलों में सूझबूझ और सोच विचार कर फैसले लें। आप पैसों को लेकर थोड़ा और जिम्मेदार बनें। व्यवसायिक क्षेत्र में स्टाफ के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें। आपने काम में बदलाव संबंधी जो नीतियां बनाई हैं, उसमें सफलता के पूरे योग हैं।
स्वास्थ्य : आज ठंडे पानी का सेवन करे आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा।
यात्रा : आज जीवनसाथी के संग बिजनेस ट्रिप पर जाने का प्लान कर सकते हैं।
आज का शुभ अंक :6
आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Today Virshchik Horoscope 9 May, 2024)
निजी जीवन: आज आप हर तरह की परेशानी से दूर होकर शांति और सुकून से रहना पसंद करेंगे। महिलाएं आज रसोई घर में काम करते हुए थोड़ी सावधानी जरूर बरतें। आपके प्रेम जीवन में एक रोमांचक नया चरण आने वाला है। जीवनसाथी कुछ महत्वपूर्ण कामों में अच्छी सलाह देगा।
व्यापार/नौकरी : आज आपका बैंक बैलेंस बढ़ने की संभावना है। व्यवसाय संबंधी दूरदराज की पार्टियों से फिर संबंध बनेंगे। किसी को संपत्ति का अधिकार दिया जा सकता है। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कोई सूचना प्राप्त होगी, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा।
स्वास्थ्य : सेहत के मामले में आज आप भाग्यशाली रहेंगे। हरी सब्जियों का सेवन बढ़ाने की आवश्यकता होगी।
यात्रा : नौकरी से संबंधित काम के लिए विदेश यात्रा करने की योजना बन सकती है।
आज का शुभ अंक :8
आज का राशिफल धनु राशि (Today Dhanu Horoscope 9 May, 2024)
निजी जीवन: आज के दिन विष्णुजी की विधिवत पूजा करें आपके लिए लाभकारी रहने वाला है। यदि आपको पारिवारिक समस्याएं थी, तो वह अब समाप्त होती दिख रही हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। अगर आप अपने जीवनसाथी के नज़रिए को नज़रअंदाज़ करेंगे, तो वह आप नाराज हो सकता/सकती है। आपका प्रिय अपनी बुद्धिमानी से आपका दिल जीत लेगा।
व्यापार/नौकरी : आज आपके संपत्ति में इजाफा होता दिख रहा है। महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरू करना चाहती हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। आने वाले दिनों में आपको किसी विदेशी कंपनी से जॉब ऑफर हो सकता है,तैयार रहें। ऑफिशियल कार्यों के प्रति फोकस और बढ़ाने की जरूरत है |
स्वास्थ्य : आज आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगें ।
यात्रा : जल्द ही किसी धार्मिक यात्रा पर जाएंगे, उसके प्रति आभारी होंगे जिसने जाने का इंतजाम किया।
आज का शुभ अंक : 4
आज का राशिफल मकर राशि (Today Makar Horoscope 9 May, 2024)
निजी जीवन: आज आपका दिन पॉजिटिव रहने वाला है। परिवार में जिस किसी के लिए आप परेशान थे उसमें साकारत्मक बदलाव आएगा। वाहन खरीदने की योजना पर विचार कर सकते है | शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में नयापन नजर आएगा | आज आपका प्रेमी आप पर पूरी तरह से हावी हो सकता है |
व्यापार/नौकरी : आज मिलने वाले अवसरों पर खरा उतरने की कोशिश करें | निवेश करने से पहले पूरी तरह से सोच-विचार कर लें तो बेहतर होगा। कारोबार में आज स्थिति कुछ बेहतर रहेगी। कई सालों से नही बिक रही जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है। आज कोई नौकरी मिले तो हां करने में देरी न करें।
स्वास्थ्य : शरीर के खून की कमी को दूर करने के लिए खुद को तनाव मुक्त रखना होगा और आपको आज अपने डेली रूटीन को संवारना होगा |
यात्रा : समय पर कहीं पहुंचने के लिए रास्ते में बहुत ज्यादा ठहरने से परहेज करें, देर हो सकती है
आज का शुभ अंक :5
आज का राशिफल कुंभ राशि (Today Kumbh Horoscope 9 May, 2024)
निजी जीवन: आज के दिन मेल-मिलाप भविष्य के लिए बहुत आवश्यक है | किसी के कहने पर अपने जीवन से जुड़ा कोई भी निजी निर्णय न लें | मन में नवीनतम वस्तु के बारे में जानने की इच्छा होगी | पति-पत्नी के संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेगी। सिंगल लोगों को पाटर्नर का चुनाव करने में दिक्कत पैदा हो सकती है।
व्यापार/नौकरी : आज धन को अधिक चतुराई से खर्च करने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। व्यवसायिक फाइलें को संभालकर रखें। करियर से संबंधित अटकी हुई बातों को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेगे। ऑफिस में किसी दूसरे के कामों की जिम्मेदारी अपने सिर पर ना लें।
स्वास्थ्य : रक्तचाप संबंधी दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। इसलिए उचित आराम लेना भी जरूरी है।
यात्रा : आज का दिन यात्रा के लिए अच्छा है। बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जाने का मन बनायेंगे।
आज का शुभ अंक :10
आज का राशिफल मीन राशि (Today Meen Horoscope 9 May, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। अनावश्यक खर्चों से बचें आपके लिए ठीक रहेगा | बुजुर्गों को लेकर आपके द्वारा की जा रही निःस्वार्थ सेवा सराहनीय रहेगी। पति-पत्नी आपसी सहयोग द्वारा कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनाएंगे। प्रेम में इमोशन प्रभावी रहेगा |
व्यापार/नौकरी : अपने जमा धन के खर्च में संतुलन बनाए रखें | व्यापार में आपको लाभ के कई बार नए-नए मौके मिलेंगे। प्रेरणा और उत्पादकता आज आपके कार्य दिवस का वर्णन करने के लिए एकदम सही शब्द हैं। बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को उनके पैकेज बढ़ाने का शुभ समाचार मिल सकता है |
स्वास्थ्य : मौसम में आ रहे बदलाव को लेकर सर्दी-जुकाम की दिक्कत हो सकती है।
यात्रा : यदि आप कहीं लंबी यात्रा पर जा रहे हैं तो बेहतर होगा कि कोई साथ रहे।
आज का शुभ अंक :2
#todayrashifal2024 #aajkaarshifal2024 #todayhoroscope2024 #9mayhindirashifal2024 #Todayhindirashifal2024
महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |