Advertisements
Aaj Ka Rashifal 9 March 2024 (आज का राशिफल 9 मार्च, 2024)
आज का राशिफल मेष राशि (Today Mesh Horoscope, 9 March, 2024)
निजी जीवन: आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है | परिवार के किसी सदस्य को आपसे काफी उम्मीद है। किसी पर ज्यादा भरोसा करना आपको तनाव दे सकता है | किसी चीज़ के भूल जाने पर आपका साथी आपसे नाराज़ हो सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
व्यापार/नौकरी : आज परिश्रम के अनुसार धन लाभ की स्थिति बनी हुई है | रेस्टोरेंट चला रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा। कारोबार में आपकी रुचि किसी नए काम को पूरा करने में रहेगी। नौकरी में चल रहे तनाव की वजह से स्थान परिवर्तन करना उचित रहेगा।
स्वास्थ्य : अगले दिनों में आपके शरीर की मजबूती बहुत महत्वपूर्ण है, कोशिश करें और नुकसान के रास्ते से दूर रहें।
यात्रा : बिना किसी मकसद के अनावश्यक इधर उधर घुमते रहने का विचार सही नहीं होगा।
आज का शुभ अंक :2
आज का राशिफल वृष राशि (Today Vrish Horoscope 9 March, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। माता-पिता की सेवा करें, खुशियां जीवन में दस्तक देगी। मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन खुशियां खोलेगा | लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में साइन इन करें अपने पार्टनर से प्यार महसूस करें।
व्यापार/नौकरी : आज आर्थिक गतिविधियों से संबंधित कुछ लाभकारी योजनाएं बनेंगी और वे तुरंत क्रियान्वित भी हो जाएंगी। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरी पेशा लोग ज्यादा मेलजोल ना बढ़ाकर अपने काम से ही मतलब रखे |
स्वास्थ्य : चेस्ट से संबंधित कोई भी दिक्कत होने पर लापरवाही ना करें। तुरंत इलाज लें।
यात्रा : मनचाही जगह पर यात्रा का प्लान बन सकता है।
आज का शुभ अंक :3
आज का राशिफल मिथुन राशि (Today Mithun Horoscope 9 March, 2024)
निजी जीवन: आज आपका मन शांत रहने वाला है। अति संवेदनशील होना आपको परेशान कर सकता है। आपका प्रेम पूर्ण व्यवहार आपके पाटर्नर का दिल जीतने के लिए काफी है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
व्यापार/नौकरी : आज कोई आपका उधार दिया गया हुआ पैसा ब्याज समेत वापिस कर सकता है । किसी नए व्यापार में पैसा लगाने के योग बन रहे हैं। बॉस की दी गई जिम्मेदारियों के प्रति अतिरिक्त गंभीरता दिखाएं | बच्चों को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से घर में प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा।
स्वास्थ्य : आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा है। यदि आपको अवसाद या चिंता की समस्या है, और आपको लगता है कि यह ज्यादा हो रहा है, तो अपने चिकित्सक को फोन करने में संकोच न करें।
यात्रा : किसी ऐसी जगह जाने का प्लान बन सकता है जहाँ आप पहले कभी नहीं गए हो।
आज का शुभ अंक : 1
आज का राशिफल कर्क राशि (Today Kark Horoscope 9 March, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आप के लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अभी अच्छा रहेगा | परिवार में किसी टीनेजर के साथ बातचीत करने की कोशिश करें | आज आप प्रेम जीवन में काफी रोमांटिक मूड में रहेगें। अपने जीवनसाथी को कुछ समय दें और अपनी भावनाओं को साफ़ साफ़ व्यक्त करें।
व्यापार/नौकरी : आज किसी प्रिय मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। कारोबार में लाभदायक अवसर उभर कर आयेंगें । अपनी व्यवसायिक पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। कार्य क्षेत्र में अपेक्षित परिणाम पाने के लिए उसके अनुरुप प्रयास करने की जरुरत होगी।
स्वास्थ्य : शरीर में खून की कमी महसूस हो सकती है। आयुर्वेदिक घरेलू चीजों को अपने आहार में शामिल करें।
यात्रा : यातायात में सावधान रहें, खासकर यदि आप लंबे समय से गाड़ी चला रहे हैं।
आज का शुभ अंक :5
आज का राशिफल सिंह राशि (Today Singh Horoscope 9 March, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आप दूसरों की सेवा में व्यतीत करेंगे | घर में आज शांति और सुकून का माहौल रहने की उम्मीद है | जीवन साथी के साथ मधुरता बनी रहेगी। रिलेशनशिप से जुड़ी बातों के बारे में औरों से अधिक चर्चा ना करें |
व्यापार/नौकरी : कोई नजदीकी व्यक्ति ही विश्वासघात कर आपके धन को चुरा सकता है, सावधान रहें | व्यापारियों को धन प्राप्ति के नये मार्ग विकसित होंगे | प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मनोरंजन के साधनों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें | आज आपको अपनी प्रबंधन कुशलता का प्रदर्शन करना पड़ सकता है | अपने बॉस या अपने सहकर्मियों के बारे में बुरा न बोलें क्योंकि इससे आपको परेशानी ही होगी।
स्वास्थ्य : आज अपने शरीर के प्रति दयालु रहें और अच्छा खाएं। कुछ लोगों को सिर में भारीपन और आंखों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
यात्रा : अपने सपनों की यात्रा के लिए पैसे अलग रखना शुरू करें। विदेश यात्रा की योजना बनाने के संकेत मिल रहे हैं।
आज का शुभ अंक : 4
आज का राशिफल कन्या राशि (Today Kanya Horoscope 9 March, 2024)
निजी जीवन: आज के दिन गायत्री मंत्र का जप करें आपके लिए लाभ पूर्ण रहेगा। कुछ दोस्तों या रिश्तेदारों के आपके घर आने की संभावना है इससे रौनक बनी रहेगी। पड़ोसियों के साथ व्यवहार को सही रखें। नए प्रेम संबंधों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। यदि आप शादीशुदा हैं, तो आज का दिन आपका जीवन साथी आप से काफी खुश होगा |
व्यापार/नौकरी : आज के दिन कमीशन पर काम करने वालों को अच्छी कमाई होने के संकेत हैं | व्यापार करने वाले जातकों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है | किसी घर या फ्लैट का मालिक बनने के संकेत हैं, आप इस दिशा में कदम बढा सकते हैं। काम से जुड़े कायदे कानून और नियमों की जानकारी काम की शुरुआत में ही लेनी होगी, नहीं तो आप किसी परेशानी में फंस सकते हैं।
स्वास्थ्य : आज अपने जीवन साथी की सेहत का अधिक ख़्याल रखें।
यात्रा : परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं।
आज का शुभ अंक : 6
आज का राशिफल तुला राशि (Today Tula Horoscope 9 March, 2024)
निजी जीवन: आज दूर स्थान से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है | दूसरों से आगे निकलने की इच्छा तेज होगी | मानसिक तौर पर राहत पाने की जरुरत महसूस हो रही है तो आपको बच्चों से बात करनी चाहिए। जीवन साथी के साथ प्रेम और आकर्षण का भाव बढ़ेगा। प्रेम संबंधों को नजरअंदाज न करें। आज आपका शुभ रंग हरा है |
व्यापार/नौकरी : आज के दिन धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कार्यों में वांछित सफलता प्राप्त होगी। इस राशि के जो लोग कपडे का बिज़नेस करते है आज आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। ऑफिस में किसी को परेशान कर रहे हैं तो यह आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है |
स्वास्थ्य : आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, फिर भी एसिडिटी को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें।
यात्रा : आज आपको किसी खूबसूरत जगह की यात्रा करने का अवसर मिलने की उम्मीद है।
आज का शुभ अंक :4
आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Today Virshchik Horoscope 9 March, 2024)
निजी जीवन: आज किस्मत के सहारे आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है | किसी और के मामले में उसकी ओर से फैसले लेने से बचें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा और जीवनसाथी को कोई लाभ मिलेगा।
व्यापार/नौकरी : आज बीते दिनों किए गए कठोर परिश्रम का लाभ मिल सकता है | आपमें से कुछ लोग अपनी पुरानी संपत्ति बेचकर कोई नया लेने का विचार कर सकते हैं | क्लाइंट को दिए गए शब्द का पालन करने की कोशिश करें। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण के लिए स्कॉलरशिप प्राप्त हो सकती है।
स्वास्थ्य : ज्यादा तनाव लेने की वजह से शुगर लेवल बढ़ सकता है, सावधान रहे।
यात्रा : शार्ट नोटिस पर ऑफिशियल काम से ट्रैवल करना पड़ सकता है, तैयार रहें।
आज का शुभ अंक :8
आज का राशिफल धनु राशि (Today Dhanu Horoscope 9 March, 2024)
निजी जीवन: आज आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। अपनी खूबियों के साथ ही कमियों पर भी गौर करे। अपने प्रियजनों के प्रति आपके मन में जो गलत फहमी थी, वे सारी शंकाएं दूर होंगी। सिंगल जातकों को किसी से पहली नजर में प्यार हो सकता है। आज जीवन साथी के साथ अच्छा महसूस करेगे |
व्यापार/नौकरी : आज सकारात्मक रहें और सही ढंग से धन को प्राप्त करने का प्रयास करें | बड़ा निवेश करने से पहले अच्छे ढ़ग से विचार अवश्यक करें | इस समय व्यापारियों को बहुत दिमाग से काम लेने की जरूरत है | टैक्स लोन आदि से संबंधित गतिविधियां व्यवस्थित रखें | बेरोजगार को वह कॉल या ईमेल मिल सकता है जिसका वे इंतजार कर रहे है।
स्वास्थ्य : अनेक प्रयासों के बाद भी पुरानी बीमारी को ठीक करने में वक्त लग सकता है।
यात्रा : आज आप अपनी व्यवसाय की प्रगति के लिए पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं।
आज का शुभ अंक : 1
आज का राशिफल मकर राशि (Today Makar Horoscope 9 March, 2024)
निजी जीवन: आज आपके आसपास चहल-पहल बनी रहेगी | घर पर ज़िम्मेदारियां साझा करने को लेकर खुलकर बात करें। आज अपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें, रिश्तों में और मजबूती आयेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को हल्की फुल्की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
व्यापार/नौकरी : आज धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं | कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बन रही है। यदि आज घर जल्दी जाने की तैयारी है तो ऑफिस के उलझन लेने से बचना होगा। किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटेड आज आपको अच्छा परिणाम मिल सकता है।
स्वास्थ्य : आज आपको अपने परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है।
यात्रा : अगर आप आज यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान का अतिरिक्त ध्यान रखने की जरूरत है।
आज का शुभ अंक :4
आज का राशिफल कुंभ राशि (Today Kumbh Horoscope 9 March, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन रिश्तों के मामले में भाग्यशाली रहेगा। कुछ लोग जलन की भावना से आपकी आलोचना कर सकते हैं | अपना काम छोड़कर दूसरों की मदद करने का आपके मन में भाव आयेगा | आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में कॉफी अच्छा महसूस करेगे।
व्यापार/नौकरी : आज पुराने मकान, दुकान या जमीन से पैसा मिल सकता है। आज का दिन बिजनेस में तरक्की प्रदान कर सकता है | आज ऑफिस की तरफ से ऑनलाइन कोई बिजनेस मीटिंग ज्वाइन कर सकते है। अपने काम के प्रति अधिक आश्वस्त रहें। नौकरीपेशा लोग अपने व्यवहार और उदारता की वजह से सम्मान हासिल करेंगे।
स्वास्थ्य : कुछ समय से चल रही किसी शारीरिक परेशानी से आज आराम मिलेगा। खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे
यात्रा : किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो यह यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी।
आज का शुभ अंक : 2
आज का राशिफल मीन राशि (Today Meen Horoscope 9 March, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा | आज पिता या पिता समान लोगों की हरसंभव सहायता करें | आज अपने जीवन साथी से झूठ बोलना ठीक नहीं है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय को अपने घर वालों से मिलवा सकते हैं।
व्यापार/नौकरी : आर्थिक रूप से आप अच्छा कर रहे हैं | घरेलू खरीदारी में सुविधा से ज्यादा खर्च न करें | बिजनेस की बात करें तो व्यापारियों को नेटवर्क बढ़ाने में ध्यान देना चाहिए | सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीर रहना होगा ।
स्वास्थ्य : सर्दी जुकाम जैसी तकलीफ हो सकती है।
यात्रा : आज वाहन का प्रयोग करते समय सावधान रहे |
आज का शुभ अंक : 5
#todayrashifal2024 #aajkaarshifal2024 #todayhoroscope2024 #9Marchhindirashifal2024 #Todayhindirashifal2024
महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |