आज का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, 9 January, 2024

आज का राशिफल ( Today Rashifal) 9 January, 2024 इस में आपको सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) के राशिफल के बारें में बताया गया अच्छे से |

Posted on 7-January-2024

Aaj Ka Rashifal 9 January 2024 (आज का राशिफल 9 जनवरी, 2024)

आज का राशिफल मेष राशि (Today Mesh Horoscope, 9 January, 2024)

निजी जीवन:              आज का दिन आपके पारिवारिक सुखों में वृद्धि का दिन रहेगा। नई विचारधारा अपनाने से खुद के लिए विचार बदल सकते हैं। गृहणियां घर की साफ-सफाई में व्यस्त रह सकती हैं | आपके आकर्षक व्यक्तित्व का प्रभाव लोगों पर बना रहेगा। आज आपको अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।  

व्यापार/नौकरी :            आज धन से जुड़े मामलों में दिल और दिमाग का सही संतुलन बनाना होगा | कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। आज कार्य क्षेत्र में परिश्रम में कोई कमी न आने दें | लॉ क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्राप्त होने वाले अवसर को स्वीकार करें।

स्वास्थ्य :         अपना नियमित ब्लड प्रेशर आदि चेक करते रहें। डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें।

यात्रा :                  आज के दिन दूर की यात्रा करने से बचें | 

आज का शुभ अंक : 3

आज का राशिफल वृष राशि (Today Vrish Horoscope 9 January, 2024)

निजी जीवन:                  आज आप भावनात्मक रूप से मजबूत रहेंगे। नए व्यक्ति के जीवन में आने से आपको खुद के प्रति सकारात्मकता महसूस होगी। आपके दुश्मन आज आपके सामने पस्त रहेगें। आज के दिन आपका वैवाहिक जीवन आनंदमय व्यतीत होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग बड़े क्रिएटिव रहेंगे | आज आपका शुभ रंग गोल्डन है | 

व्यापार/नौकरी :            आज धन के मामले में कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं | भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। व्यवसायिक गतिविधियों के लिए समय सामान्य रहेगा।  कुछ छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ पार्ट टाइम जॉब करने का ऑफर मिल सकता है। 

स्वास्थ्य :             पानी का सेवन उचित मात्रा में करना जरूरी होगा। शरीर में बढ़ता हुआ डिहाइड्रेशन तकलीफ का कारण बनेगा।

यात्रा :         यात्रा पर जाने का प्लान बिना किसी अड़चन के पूरा हो जाने की उम्मीद दिख रही है।

आज का शुभ अंक : 7

आज का राशिफल मिथुन राशि (Today Mithun Horoscope  9 January, 2024)

निजी जीवन:            आज का दिन आपके लिए सुनहरे पल लेकर आएगा | सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत मे व्यतीत करेंगे। शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन काफी अनुकूल है। प्रेम संबंधों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। 

व्यापार/नौकरी :          आज धन के मामले में विशेष सावधानी बरतें | कारोबार को लेकर नए कॉन्ट्रैक्ट या समझौते भी होने की संभावना है | प्राइवेट नौकरी में कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी या तरक्की मिल सकती है। नौकरी में कुछ बेहतरीन अवसर आपको नए शहर में प्राप्त हो सकते हैं |

स्वास्थ्य :                 यदि आपके पिताजी को कोई रोग है, तो उसके कष्टों में आज कमी हो सकती है।

यात्रा :                   सड़क पर यात्रा करते समय आज आपको विशेष सावधान रहने की जरुरत है।

आज का शुभ अंक : 5

आज का राशिफल कर्क राशि (Today Kark Horoscope 9 January, 2024)

निजी जीवन:              अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है।  कभी-कभी कुछ संबंधियों के प्रति नकारात्मक विचार आ सकते हैं। जीवनसाथी या परिवार के अन्य सदस्य को आपकी जरुरत पड़ने वाली है,समय निकालें। सिंगल लोगों को पाटर्नर का चुनाव करने में दिक्कत पैदा हो सकती है। 

व्यापार/नौकरी :               आज धन लाभ की अच्छी स्थिति बनी हुई है | व्यवसाय में जो वर्तमान में चल रहा है उस पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा बदल सकती है | नौकरीपेशा लोग सावधान रहें, किसी गलती की वजह से अधिकारी वर्ग आपसे नाराज हो सकता है।

स्वास्थ्य :           सेहत को फिट रखने के लिये अंकुरित अनाज खायें स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

यात्रा :              आज ट्रेन से यात्रा करने का यादगार अनुभव मिलने वाला है,रोमांचक सफर रहने की उम्मीद है।

आज का शुभ अंक : 3

आज का राशिफल सिंह राशि (Today Singh Horoscope 9 January, 2024)

निजी जीवन:                       आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं | घर में सिक्योरिटी की व्यवस्था मजबूत रखें | जीवन साथी से प्रेम मिलेगा और फैमिली का सपोर्ट और प्यार देखकर आप काफी खुश नजर आएंगे। आज आपकी लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।

व्यापार/नौकरी :           आज के दिन पैसे लेकर चलने वालों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि सितारे ज्यादा अनुकूल नहीं दिख रहे हैं। आयात निर्यात संबंधी बिजनेस में विशेष अनुबंध हो सकते है। ऑफिस के लोगों के सामने अपनी प्रॉपर्टी संबंधी कोई बात रखने से बचें, जलन का शिकार हो सकते हैं। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम में नयापन लाने की आवश्यकता होगी।

स्वास्थ्य :         अपनी सेहत और फिटनेस को दुरुस्त रखने के लिए सुबह शाम वॉक पर जाना शुरु कर सकेंगे। 

यात्रा :        वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी प्रकार की लंबी यात्रा से बचना चाहिए |

आज का शुभ अंक : 4

आज का राशिफल कन्या राशि (Today Kanya Horoscope 9 January, 2024)

निजी जीवन:                 आप अपनी पर्सनॉल्टी में अच्छे सुधार लाएंगे, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। अपने बच्चे की मानसिक दशा को लेकर सजग रहें, समाजिक और व्यवहारिक ज्ञान देना भी जरुरी है । पुराने प्यार के फिर से जिवंत होने की संभावना नजर आ रही है,रोमांस शुरु हो सकता है। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। 

व्यापार/नौकरी :             आज के दिन कर्ज आदि से दूर रहें | व्यावसायिक प्रगति के लिए आज का दिन अनुकूल है। अपने काम के प्रति एकाग्र चित्त रहें। इस राशि के इंजीनीयर्स आज अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे, तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी। 

स्वास्थ्य :           डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। अपना नियमित जांच करवाते रहें।

यात्रा :         आप लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं | 

आज का शुभ अंक : 1

आज का राशिफल तुला राशि (Today Tula Horoscope 9 January, 2024)

निजी जीवन:                आज अपने समय और धैर्य का पूरा इस्तेमाल करें | कुछ समय अपने मनपसंद कार्यों के लिए अलग से निकालें। पिता या पिता तुल्य लोगों से आपको जीवन को सुधारने के लिए जरूरी सलाह मिल सकती है। दांपत्य संबंधों में भी मधुरता की स्थिति रहेगी। अपने लव पार्टनर के साथ आप विवाह संबंधी भविष्य की योजनाएं बना सकते हैं। आज आपका शुभ रंग पीला है | 

व्यापार/नौकरी :            आज किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से आपको धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है।  किसी नई प्रॉपर्टी की जानकारी गुप्त रखना होगा नहीं तो वह दूसरे के हाथ लग सकती है। व्यवसाय संबंधी चल रही दिक्कतें और परेशानियां कुछ कम होगी।  नौकरी में हर तरह के मामलों में आप शांत मन से विचार करे। 

स्वास्थ्य :        बढती उम्र की वजह से होने वाली परेशानी आज आपको थोड़ी राहत दे सकती है। घरेलू उपचार से कोई पुराना रोग ठीक हो सकता है।

यात्रा :       किसी रोमांचक स्थान पर जाकर जमकर मस्ती कर सकते हैं।

आज का शुभ अंक :9

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Today Virshchik Horoscope 9 January, 2024)

निजी जीवन:             आज आपके मन मे नए-नए विचार उत्पन्न होंगे | परिवार के नौजवान को समझाने और उसकी बात समझने के लिए वक्त निकालें। आपका व्यवहार आपके पाटर्नर का दिल जीत सकता है। अपने विचारों को अपने प्रियतम तक पहुंचाने के लिए अच्छा समय है। 

व्यापार/नौकरी :         आज आपको धन लाभ तो हो सकता है लेकिन इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में आ सकता है। व्यापारी बंधु अपने बिज़नेस को बढ़ा सकते हैं। नौकरी पेशा लोग ज्यादा मेलजोल ना बढ़ाकर अपने काम से ही मतलब रखे | 

स्वास्थ्य :             आपके बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा | कुछ लोगो का गलत खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है।

यात्रा :              यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद और लाभप्रद होगी।

आज का शुभ अंक : 8

आज का राशिफल धनु राशि (Today Dhanu Horoscope 9 January, 2024)

निजी जीवन:                 आज सभी सितारे आपके पक्ष में है | अपने फुर्सत के समय में से थोड़ा वक्त चैरिटी वर्क के लिए निकाल सकते हैं, सुकून महसूस होगा। परिवार में छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशें पेश कर सकते हैं, जिन्हें पूरा करने की आप पूरी कोशिश करेंगे | आज अपने प्रिय की तारीफ में शेरो शायरी कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ही खूबसूरत रहेगा। 

व्यापार/नौकरी :             आज धन के मामले में सावधान रहे | अपने परिवार के सहयोग से काम कारोबार को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। नौकरी में सहकर्मियों के साथ किसी तरह के विवाद विवाद में ना पड़े। विद्यार्थियों को करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

स्वास्थ्य :              किसी चिकित्सीय समस्या से पीड़ित लोग पूर्ण रूप से स्वस्थ होने में सक्षम होंगे। 

यात्रा :           यात्रा के परिणामस्वरूप किसी अजनबी के साथ दिलचस्प बातचीत होगी | 

आज का शुभ अंक : 6

आज का राशिफल मकर राशि (Today Makar Horoscope 9 January, 2024)

निजी जीवन:              आज का दिन प्रसन्नता भरा रहेगा | घर में नवीनीकरण व साज सज्जा से संबंधित परिवर्तन करेंगे। आज अपने पार्टनर के साथ आगे बढ़ने के बारे में सोचने वाले हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत बढ़िया रहेगा | 

व्यापार/नौकरी :        आज धन से जुड़े जो भी कार्य करें, उन्हें योजनाबद्ध तरीके से करें | यदि आप अपना खुद का व्यवसाय करते हैं, तो आपको मार्केटिंग पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। ऑफिस में काम पर पूरी तरह से फोकस बनाए रखना आपको मुश्किल लग सकता है।

स्वास्थ्य :          अपने आध्यात्मिक पक्ष पर काम करने का प्रयास करें। आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है।

यात्रा :        रुटीन लाइफ में बदलाव लाने के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं।

आज का शुभ अंक : 11

आज का राशिफल कुंभ राशि (Today Kumbh Horoscope 9 January, 2024)

निजी जीवन:                   आज अपने इष्टदेव की कृपा से बिगड़ते काम बनेंगे। आज आपके घर किसी शुभ कार्य पर चर्चा हो सकती | आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी। विवाहित जातक आज परिवार के विस्तार की बात करेंगे। प्रेमी जोड़े एक दूसरे के साथ समय बिताकर खुशी महसूस करेंगे। 

व्यापार/नौकरी :         आज बड़ा निवेश करने से पहले लाभ और हानि का भी आंकलन करे लें | जो लोग नए व्यापार करने की सोच रहे हैं, वह कुछ योजनाएं बनाएंगे | सरकारी कार्य में लापरवाही करने पर आर्थिक दंड भुगतना पड़ सकता है |  

स्वास्थ्य :               आज आपकी फिटनेस अपेक्षा से कम हो सकती है, अपने स्वास्थ्य के साथ व्यवहार करते समय अधिक विचारशील रहें।

यात्रा :               काम सम्बन्धी व्यापक यात्राओं की संभावना है।

आज का शुभ अंक : 5

आज का राशिफल मीन राशि (Today Meen Horoscope 9 January, 2024)

निजी जीवन:            आज का दिन आपके लिए थोड़ा संभल कर चलने का होगा। आपके द्वारा दी गई जानकारी को आप ही के खिलाफ कोई इस्तेमाल कर सकता है।  किसी अनजान व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोडा ख़राब हो सकता है, सावधान रहे | गृहणियां अपने स्वादिष्ट खाने और घर की साजसज्जा से गेस्ट को प्रभावित करेंगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के दिनमान सामान्य रहेगा। 

व्यापार/नौकरी :                 आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जिस घरेलू सामान को आप बेचना चाहते हैं उसका अच्छा प्राइस मिल सकता है। गोल्ड में निवेश करने के लिहाज से आज का दिन शानदार रहने वाला है। काम से एक बहुत जरूरी ब्रेक आपको फिर से सक्रिय करने में मदद करेगा। विद्यार्थियों को यदि किसी कोर्स में दाखिला लेना है, तो वह आज आवेदन कर सकते हैं।

स्वास्थ्य :            उमस भरे मौसम से अपना बचाव रखें। अगर कोई रोग है तो अपनी जांच अवश्य कराएं तथा इलाज ले।

यात्रा :           यात्रा करते समय अपने पैसे की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। 

आज का शुभ अंक : 9

 

अगर आप रोज का राशिफल खुशजीवन राशिफल ऐप पर देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

#todayrashifal2024 #aajkaarshifal2024 #todayhoroscope2024 #9Januaryhindirashifal2024 #Todayhindirashifal2024