Aaj Ka Rashifal 9 February 2024 (आज का राशिफल 9 फरवरी, 2024)
आज का राशिफल मेष राशि (Today Mesh Horoscope, 9 February, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा | परिवार के बड़े बुजुर्ग आपके मुश्किल वक्त में साथ खड़े नजर आने वाले हैं। अपने बच्चे की ऑनलाइन एक्टिविटी पर पैनी नजर रखने की जरुरत है। किसी छोटे से मामले को लेकर जीवनसाथी के संग बहस होने की संभावना है। सिंगल लोगों को शादी का प्रस्ताव मिलने की संभावना है।
व्यापार/नौकरी : आज आपको धन संबंधी कोई परेशानी नहीं रहेगी। अगर आप किसी तरह का बडा लेन-देन करने जा रहे हैं, तो किसी बड़े की राय अवश्य ले आपके लिये फायदेमंद रहेगा। कुछ लोगों का धीमा पडा कारोबार अब धीरे धीरे रफ्तार पकड़ना शुरु करेगा | नौकरी में सहकर्मियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें।
स्वास्थ्य : नई और स्वस्थ आदतों को अपनाने की कोशिश करें। स्वस्थ रहने के लिए प्राकृतिक तरीकों को ज्यादा अपनाएं।
यात्रा : यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने का सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित करनें के बारे में सोच सकते है।
आज का शुभ अंक : 1
आज का राशिफल वृष राशि (Today Vrish Horoscope 9 February, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपके शिष्टाचार से प्रभावित होकर पारिवारिक लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। कोई मंहगा सामान खरीदने की चाहत कर सकते हैं | यदि आप अविवाहित हैं, तो आप प्यार भरे रिश्ते में रहने की चाहत और अकेले रहने की चाह के बीच आगे-पीछे होते रहेगें | किसी के साथ रोमांटिक बातें जरा संभलकर ही करें। विवाहित को अपने रिश्ते में विश्वास की कमी महसूस हो सकती है।
व्यापार/नौकरी : आज आपकी कलात्मक वाणी बड़े मुनाफे की ओर ले जा सकती है | अपने क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर जमा कर दे| व्यापार में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। कार्यक्षेत्र में आज आपको कुछ करने की चाह में लगे रहेंगे, जिसका भरपूर लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य : यदि आपके पिताजी को कोई रोग है, तो उसके कष्टों में आज कमी हो सकती है।
यात्रा : आज आप तनाव को कम करने के लिए किसी शांत जगह पर जा सकते हैं।
आज का शुभ अंक : 6
आज का राशिफल मिथुन राशि (Today Mithun Horoscope 9 February, 2024)
निजी जीवन: आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलता दिख रहा है। समान विचारधारा के लोगों से मेल मिलाप एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा। परिवार के किसी युवा को नौकरी मिल जाने की उम्मीद नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ कोई विवाद ना करें तो ही आपके लिए शुभ होगा। पाटर्नर की सभी गलतियों को नजरंदाज करें।
व्यापार/नौकरी : आज आपकी लगन और मेहनत के चलते वित्तीय लाभ मिलेगा | व्यापार में कोई महत्वपूर्ण काम आसानी से संपन्न होगा। कामकाजी महिलाओं के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। किसी भी प्रकार के कानूनी मामलों से दूरी बनाए रखें नहीं तो नुकसान हो सकता है | प्राइवेट जॉब में विरोधियों की गतिविधियों से आपको कोई भी नुकसान नहीं होगा |
स्वास्थ्य : मौसम परिवर्तन की वजह से आपके स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव होने की संभावना है |
यात्रा : शार्ट नोटिस पर ऑफिशियल काम से ट्रैवल करना पड़ सकता है, तैयार रहें।
आज का शुभ अंक : 9
आज का राशिफल कर्क राशि (Today Kark Horoscope 9 February, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए शुभ और उन्नति कारक है | दूसरों से अपनी तुलना करना बंद करें और यह सोचना बंद करें कि आप काफी अच्छे नहीं हैं। विवाहित राशियों का एक दूसरे के साथ एक सुपर रोमांटिक दिन होने जा रहा है। किसी पुराने अंतरंग मित्र से पुन: संबंध बन सकते हैं।
व्यापार/नौकरी : आज नए-नए विचार धन लाभ के रास्ते खोलेंगे | व्यवसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। आपकी क्षमता तथा बातों को स्पष्ट तरीके से कहने का तरीका आपको अपने क्षेत्र में ऊपर लेकर आएगा। नयी नौकरी की तलाश कर रहें लोगों को सफलता हाथ लग सकती है |
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। सिर्फ अत्यधिक थकान की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती हैं।
यात्रा : सर्दी की वजह से घूमने जाने का प्रोग्राम कैंसिल करना पड़ सकता है।
आज का शुभ अंक :7
आज का राशिफल सिंह राशि (Today Singh Horoscope 9 February, 2024)
निजी जीवन: आज आप अपने भविष्य के बारे में सोच-विचार करेंगे। अपनी अनुपस्थिति में किसी करीबी को अपने घर में ठहरने के लिए आग्रह कर सकते हैं। पति-पत्नी अपने बीच किसी भी प्रकार की गलतफहमी न उत्पन्न होने दें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। आज गाय को दो रोटी जरूर खिलाएं।
व्यापार/नौकरी : आज धन के मामले में कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं | भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। व्यवसाय में फायदेमंद स्थितियां बन रही है। अपने कार्यों को ध्यान से पूरा करें, जरा सी भी लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है।
स्वास्थ्य : कुछ लोगों को पेट दर्द या पेट से संबंधित इंफेक्शन होने की संभावना बन रही है।
यात्रा : आज किसी ऐतिहासिक जगह पर घूमने का प्लान कर सकते हैं। कई जानें से पहले गाड़ी को अच्छे से चेक कर लें |
आज का शुभ अंक : 2
आज का राशिफल कन्या राशि (Today Kanya Horoscope 9 February, 2024)
निजी जीवन: आज आपको किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। अपने करीबी लोगों का खुद के प्रति प्यार देखकर आप भावुक हो सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा भोजन करें और कुछ बेहतरीन बातचीत का आनंद लें। आप अपने जीवन साथी पर पूरा ध्यान देंगे और उनकी बातें भी सुनेंगे। लव लाईफ बेहतर होगी परन्तु ज्यादा समय नहीं दे पायेंगे।
व्यापार/नौकरी : आज का दिन आर्थिक रूप से बहुत अच्छा रहने वाला है | व्यवसाय विस्तार संबंधी कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं उसे पाने के लिए आज पूरी शिद्दत से प्रयास करें | ऑफिस में सहयोगी आदि से अच्छा व्यवहार करें, ऐसा करना रिश्तों को मजबूत करेगा |
स्वास्थ्य : अभ्यास के दौरान खिलाड़ी सर्तक रहें, चोट लग सकती है| गरिष्ठ खानपान की वजह से लीवर में कोई परेशानी महसूस हो सकती है।
यात्रा : कार से यात्रा करना बहुत मजेदार हो सकता है, पर कार चलाते समय सावधान रहे |
आज का शुभ अंक : 4
आज का राशिफल तुला राशि (Today Tula Horoscope 9 February, 2024)
निजी जीवन: आज के दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा | ऑफिस के नजदीक अपने लिए घर या अपार्टमेंट तलाशने में सफल हो सकते हैं। दोस्तों के साथ उनके अच्छे अवसर को सेलिब्रेट करने का मौका मिलेगा, जमकर मस्ती होगी | जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करेगे | आपका प्रेमी कुछ रचनात्मक और नया करना चाह सकता है |
व्यापार/नौकरी : आज निवेश के लिए अत्यधिक सावधानी की जरूरत है। यदि आज आप अपने व्यापार कहीं पर भी कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। भूमि की खरीद-फरोख्त संबंधी कार्यों में आज सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। काम से जुड़ी आत्मनिर्भरता आपका स्थान कायम करने में मददगार होगी |
स्वास्थ्य : शरीर में पानी की मात्रा कम न होने दें। तुलसी के पत्ते का सेवन करें |
यात्रा : आज किसी खूबसूरत जगह की ड्राइविंग पर जाना बेहद रोमांचक साबित होने वाला है।
आज का शुभ अंक : 5
आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Today Virshchik Horoscope 9 February, 2024)
निजी जीवन: आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। विपरीत परिस्थितियों में भी आप अपने लिए कुछ अच्छा समय निकाल सकते हैं। लंबे समय से दुखी शादीशुदा जोड़ों को आज बहुत गंभीर बात करने की जरूरत है। यदि आप अविवाहित हैं, तो आज कुछ नए लोगों से मिलने का प्रयास करें |
व्यापार/नौकरी : आज आपके घर में नौकर को अधिक पैसे न दें। व्यापारियों को धन प्राप्ति के नये मार्ग विकसित होंगे | प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मनोरंजन के साधनों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें | आज आपको अपनी प्रबंधन कुशलता का प्रदर्शन करना पड़ सकता है |
स्वास्थ्य : पहले स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें रही हैं तो उन्हें लगेगा कि आज का दिन उनके स्वास्थ्य को लेकर बहुत अच्छा रहने वाला है।
यात्रा : किसी बिजनेस ट्रिप पर जाना लाभदायक रहेगा।
आज का शुभ अंक : 7
आज का राशिफल धनु राशि (Today Dhanu Horoscope 9 February, 2024)
निजी जीवन: आज आपको अपनी अहमियत पता चल सकता है | उन परिस्थितियों में पड़ने से बचें जिनमें आप असुविधा महसूस करते हैं। जीवनसाथी से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन अपने प्रिय से काफी खुश रहेंगे। महिलाओं के लिए नारंगी रंग आज बेहद शुभ रहने वाला है |
व्यापार/नौकरी : आज आर्थिक मामलों में उम्मीद से अच्छा करेंगे । व्यापारी वर्ग गुप्त शत्रुओं से अलर्ट रहें, वह व्यापार में अड़ंगा लगा सकते हैं | प्रॉपर्टी का काम करने वालों के लिए आज का दिन उतार चढाव भरा रहने वाला है। नौकरी में एकाग्रता और डेडीकेशन बढ़ता हुआ नजर आएगा।
स्वास्थ्य : आपका स्वास्थ्य आज उत्तम रूप में बना रह सकता है। कुछ लोगों को सलाह दी जाती है की अपने वज़न पर नज़र रखें और ज़रूरत से ज़्यादा खाने से बचें।
यात्रा : उम्मीद से अधिक लंबी यात्रा आज आपको थका हुआ महसूस कराएगी।
आज का शुभ अंक : 8
आज का राशिफल मकर राशि (Today Makar Horoscope 9 February, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपकी महत्वकांक्षी की प्राप्ति का दिन रहेगा | अति संवेदनशील होना आपको परेशान कर सकता है। आपको अपने महत्वपूर्ण पेपर संभालकर रखना चाहिए। आपका प्रेम पूर्ण व्यवहार आपके पाटर्नर का दिल जीतने के लिए काफी है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
व्यापार/नौकरी : आपकी आर्थिक स्थिति के मामले में इस दिन को एक अच्छे दिन में बदलने की संभावना है। अनाज तिलहन व्यवसाइयों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग लेंगे। सरकारी सेवारत लोगों को कोई महत्वपूर्ण कार्य भार मिल सकता है।
स्वास्थ्य : महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सजग रहे। कुछ लोगों को पेट की जलन अत्यंत तकलीफ दायक हो सकती है।
यात्रा : ज्यादा यात्रा करने के कारण आज आपका बहुत सारा समय बर्वाद होने वाला है।
आज का शुभ अंक : 3
आज का राशिफल कुंभ राशि (Today Kumbh Horoscope 9 February, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आज मिल रही सूचनाओं पर आंख मूंदकर विश्वास करना उचित नहीं है | घर में किसी रिश्तेदार का अगमान हो सकता है, इससे बच्चे काफी खुश होंगे। अपने साथी के प्रति हमेशा दोस्ताना और प्यार करने वाला व्यवहार करे। एक अच्छा रिश्ता अच्छी सोच पर आधारित होता है।
व्यापार/नौकरी : आपकी की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। किसी पर्सनल लोन को चुकाने के लिए बचत पर ध्यान दें। व्यापार में लाभ की स्थिति बनी हुई है | मनचाहे क्षेत्र में काम करने का मौका मिल सकता है। सरकारी सेवारत लोग किसी भी अनैतिक काम में ना पड़े |
स्वास्थ्य : मानसिक तनाव, दिमागी दबाव और सिर दर्द आप के लिए परेशानी पैदा करेंगें । अपने खाने की आदतों और व्यायाम प्रणाली पर कड़ी निगरानी रखें । योग अभ्यास और संतुलित आहार की सलाह दी जाती है ।
यात्रा : अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें।
आज का शुभ अंक : 7
आज का राशिफल मीन राशि (Today Meen Horoscope 9 February, 2024)
निजी जीवन: आज अहंकार की स्थिति से बचें | परिवार के साथ समय बिताने से रिश्ते में मजबूती आएगी | घर में सुधार संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए वास्तु संबंधी नियमों का भी पालन अवश्य करें। जीवनसाथी के लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास करें। किसी के साथ प्रेम सम्बन्ध में हैं तो आज आपके रिश्ते में कुछ अनबन हो सकती है।
व्यापार/नौकरी : आज आपका कुछ धन शुभ कार्य पर खर्च हो सकता है। अपने व्यवसायिक हिसाब-किताब में पारदर्शिता रखें। कुछ अच्छे और फायदेमंद एग्रीमेंट होने के योग हैं। कॉर्यक्षेत्र पर किसी समस्या से निपटने के लिए अपनी टीम की सुनें|
स्वास्थ्य : हेल्थ में दांतों से संबंधित परेशानियों के प्रति सजग रहें, बहुत दिनों से यदि समस्या हो तो डेंटिस्ट से अवश्य मिले ।
यात्रा : वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी प्रकार की लंबी यात्रा से बचना चाहिए |
आज का शुभ अंक : 4
#todayrashifal2024 #aajkaarshifal2024 #todayhoroscope2024 #9Februaryhindirashifal2024 #Todayhindirashifal2024
महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |