आज का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, 9 April, 2024

आज का राशिफल ( Today Rashifal) 9 April, 2024 इस में आपको सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) के राशिफल के बारें में बताया गया अच्छे से |

Posted on 8-April-2024

Advertisements

Aaj Ka Rashifal 9 April 2024 (आज का राशिफल 9 अप्रैल, 2024)

आज का राशिफल मेष राशि (Today Mesh Horoscope, 9 April, 2024)

निजी जीवन:              आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। बीती बातों को लेकर अगर आप चिंता और उलझन में हैं तो उसे मन से निकाल दीजिए और वर्तमान पर फोकस कीजिए। आज आपका जीवनसाथी आपके साथ वक्त बिताने का इच्छुक हो सकता है। अपने किसी खास मित्र को प्रपोज कर सकते हैं। 

व्यापार/नौकरी :            आप में से कुछ लोग प्रलोभन के शिकार हो सकते हैं, सावधान रहे। बिजनेस में बड़े परिवर्तन अथवा नवीन व्यापार के स्टार्ट करने के लिए सोच-समझकर ही आगे बढ़े | ईमानदार लोगों की सहायता से आप बड़े से बड़े प्रोजेक्ट को आसानी से पूरा करने में सफल होंगे।

स्वास्थ्य :               इंफेक्शन जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। स्त्री वर्ग विशेष रूप से अपना ध्यान रखें।

यात्रा :               गाड़ी चलाते समय आज आपको विशेष सावधान रहने की जरुरत है ।

आज का शुभ अंक :1

आज का राशिफल वृष राशि (Today Vrish Horoscope 9 April, 2024)

निजी जीवन:               आज मंगलदेव की प्रसन्नता के लिए सुबह हनुमानजी के दर्शन पूजन करें | कुछ परिस्थितियां बिना किसी प्रयास के आपके पक्ष में बन सकती हैं। बुरी नियत के लोगों तथा बुरी आदतों से दूरी बनाकर रखें। जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए बहुत ही सुकून दायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया है। आज आपका शुभ रंग बैंगनी है | 

व्यापार/नौकरी :            आज किसी भी गलत ढंग से धन प्राप्त करने का विचार है उसे तो मन से निकाल दें तो आप के लिए बेहतर होगा | बिजनेस संबंधित मामले निपटाने के लिए समय अनुकूल है। नए काम और नई बिजनेस डील सामने आ सकती है | जो लोग टारगेट बेस्ड काम करते हैं वह संपर्क के माध्यम से एक्टिव रहें |

स्वास्थ्य :                     सेहत अच्छी रहेगी, घर के किसी बड़े सदस्य की सेहत गड़बड़ हो सकती है।

यात्रा :               देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है।  

आज का शुभ अंक :6

आज का राशिफल मिथुन राशि (Today Mithun Horoscope 9 April, 2024)

निजी जीवन:               आज कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। अपनी परेशानियों में जीवन साथी व पारिवारिक सदस्यों का सहयोग अवश्य लें | बिजली से चलनी वाली चीजों में सावधानी बरते । आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में कॉफी अच्छा महसूस करेगे। 

व्यापार/नौकरी :                आज का दिन आर्थिक रूप से बहुत अच्छा रहेगा। बिना जांच पड़ताल के किसी प्रॉप्रर्टी में पैसा ना लगाएं। व्यवसाय संबंधी लिए गए निर्णय सकारात्मक रहेंगे। जो लोग किराने के व्यापार से जुड़े हैं,  उनको अच्छा फायदा हो सकता है।  युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कैरियर पर ध्यान दें।

स्वास्थ्य :           अधिक देर तक एक जगह बैठ कर काम करने की वजह से शारीरिक तकलीफ उत्पन्न हो सकती है, सावधान रहे।

यात्रा :               कहीं घूमने जाने वालो को सलाह दी जाती है की वह समुद्र के किनारे वाली जगह घूमने जाये | 

आज का शुभ अंक :4

आज का राशिफल कर्क राशि (Today Kark Horoscope 9 April, 2024)

निजी जीवन:            आज के दिन सभी के साथ अच्छा व्यवहार रखना होगा | परिवार के किसी मामले पर अपनी पकड़ बनाकर रखने की जरुरत होगी | आपके पर्सनल काम काफी हद तक पूरे होंगे। आज आप पूरे दिन रोमांटिक मूड में रह सकते हैं। प्रेमी के साथ आपको डिनर पर जाने का मौका मिल सकता है। 

व्यापार/नौकरी :        आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिल सकता है। किसी नए व्यापार में पैसा लगाने के योग बन रहे हैं। शेयर-बाजार में धन लगाने से पहले की वरिष्ठ की राय अवश्य लें । मानवीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया गया कार्य आपके लिये फायदेमंद रहेगा। बच्चों को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से घर में प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा। 

स्वास्थ्य :        लिक्विड डाइट को बढ़ाने की कोशिश करनी होगी।

यात्रा :          बिना किसी मकसद के अनावश्यक इधर उधर घुमते रहने का विचार सही नहीं होगा।

आज का शुभ अंक :5

आज का राशिफल सिंह राशि (Today Singh Horoscope 9 April, 2024)

निजी जीवन:                   आज का दिन किसी से अपनी मन की बात कहने का अच्छा दिन है | आलस और मौज मस्ती में अपना समय नष्ट ना करें। रात्रि के समय कीर्तन में जा सकते है इस दौरान आपको मानसिक शांति का भी अनुभव होगा। आप अपनी क्रिएटिविटी से अपने गृहस्थ जीवन को खुशनुमा बनाएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्यार को लेकर काफी सजग रहेंगे | 

व्यापार/नौकरी :         आज धन के मामले में स्थिति ठीक बनी रहेगी | आर्थिक स्तर पर भविष्य के लिए कुछ बचाकर रखें। आज आप अपने व्यापार में कोई बड़ा जोखिम किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से ही ले। काम की क्वालिटी के साथ-साथ काम से संबंधित डेडलाइन का भी ध्यान रखना होगा।  

स्वास्थ्य :                 जो लोग सिगरेट का सेवन करते हैं वह तत्काल रूप से इसे छोड़ दें नहीं तो इसका प्रभाव अब स्वास्थ्य पर पड़ेगा | 

यात्रा :                 यात्रा के परिणामस्वरूप किसी अजनबी के साथ दिलचस्प बातचीत होगी।

आज का शुभ अंक :5

आज का राशिफल कन्या राशि (Today Kanya Horoscope 9 April, 2024)

निजी जीवन:           आज वक्त की चाल में सुधार बनी रहेगी | कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिलायेगी। आज के दिन विचारों को शुद्ध रखना होगा यानी किसी के प्रति मन में हीन भावना न आने दें | आज अपने रिश्ते को लेकर आश्चर्यजनक महसूस कर सकते है। लवमेट आज आपनी लड़ाई खत्म करके नयी शुरुआत करेंगें। 

व्यापार/नौकरी :              आज आपके निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। बिल्डर व प्रॉपर्टी डीलर उचित मुनाफा कमाएंगे।  नया बिजनेस शुरु करने का अनुकूल मौका है,धीरे धीरे इसे और बढाया जा सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको को कड़ी मेहनत करनी पढ़ सकती है। आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है।

स्वास्थ्य :               शरीर में डिहाइड्रेशन को बिल्कुल न बढ़ने दें, पानी अधिक मात्रा में पिये।

यात्रा :            सड़क पर वाहन चलाते समय आज आपको विशेष सतर्कअझ रहने की जरुरत है,अपनी सुरक्षा का ख्याल रखें।

आज का शुभ अंक : 3

आज का राशिफल तुला राशि (Today Tula Horoscope 9 April, 2024)

निजी जीवन:           आज का दिन आपका आनंदमय व्यतीत होगा। आज आपको अपने विचारों को कर्मों में तब्दील करना होगा। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। आपका प्रिय आज दिन भर आपको याद करने में समय बिताएगा। 

व्यापार/नौकरी :              आपको अपना आशावाद बनाए रखने की आवश्यकता है, भले ही आपको लगे कि वित्तीय स्थिति आपकी अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है। महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरू करना चाहती हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। ऑफिशियल कार्यों के प्रति फोकस और बढ़ाने की जरूरत है | 

स्वास्थ्य :                कुछ लोगो को विटामिंस की कमी के कारण थकान और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। 

यात्रा :                 यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें वाहन सावधानी से चलाएं। 

आज का शुभ अंक :2

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Today Virshchik Horoscope 9 April, 2024)

निजी जीवन:             आज का दिन आपके लिए अद्भुत रहने वाला है। अपने घर से जुडी किसी अच्छी खबर के लिए तैयार रहें। पति-पत्नी दोनों मिलकर घर परिवार की देख रेख संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे और उनके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। 

व्यापार/नौकरी :         आज चालक और धोखा देने वाले व्यक्तियों से सावधान रहें | कोई पेमेंट रुकी हुई है तो जल्दी निकलवाने कोशिश करें वरना फंस सकती हैं। नई साझेदारियों की तलाश करें यह आने वाले दिनों के लिए आपके पक्ष में होगी, अगर सावधानी से संपर्क किया जाए तो वे वित्तीय आराम लाएंगे। खाने-पीने का कारोबार करने वालों को मुनाफा हाथ लगने की संभावना दिखाई दे रही है | यदि नई नौकरी आपकी मन मर्ज़ी की न हो तो भी उसपर सोच विचार किये बिना उसे जाने न दें | 

स्वास्थ्य :            आप थोड़े तनाव में हैं, लेकिन इसके अलावा आपकी सेहत पूरी तरह से ठीक है। 

यात्रा :          आज अचानक यात्राएं आपको करनी पड़ सकती हैं। 

आज का शुभ अंक :7

आज का राशिफल धनु राशि (Today Dhanu Horoscope 9 April, 2024)

निजी जीवन:            आज आपका दिन सामान्य रहेगा। दिमाग में कई दिनों से चल रही किसी बात से आज आपको छुटकारा मिलेगा, जिससे आप काफी राहत महसूस करेंगे। जीवन साथी व परिवार के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। यदि आप प्यार में आगे बढ़ना चाहते हैं तो किसी के साथ एक छोटी सी समस्या का समाधान करना पड़ सकता है। 

व्यापार/नौकरी :              आर्थिक जिम्मेदारियों को अपने ऊपर लेने की बजाय उन्हें बांटने का प्रयास करें। व्यवसाय संबंधी कार्यों की गति अच्छी रहेगी। आप में से कुछ लोगों द्वारा नई प्रॉपर्टी खरीदे जाने की संभावना है। ऑफिस के कार्यों को पूरा करने में आज अपने जूनियर से सहायता लेनी पड़ सकती है। 

स्वास्थ्य :            आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुछ लोग किसी पुरानी बीमारी से काफी आराम महसूस करेंगे |

यात्रा :               आज खास तौर पर ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें।

आज का शुभ अंक : 6

आज का राशिफल मकर राशि (Today Makar Horoscope 9 April, 2024)

निजी जीवन:            आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रहेगा। किसी घर या फ्लैट का मालिक बनने के संकेत हैं, आप इस दिशा में कदम बढा सकते हैं। आस-पड़ोस में रहने वाले किसी व्यक्ति से दोस्ती होने के संकेत हैं। जीवनसाथी का सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। आपका दिल अपने प्रेमी से मिलकर पिघल जाएगा। 

व्यापार/नौकरी :       आज गुप्त तरीकों से आपके पास धन आने की संभावना रहेगी। अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आज कुछ अच्छे शेयर खरीद सकते है | बिजनेस संबंधित छोटी-छोटी बातों पर भी ध्यान देना जरूरी है। काम से जुड़ा कोई व्यक्ति आज आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। 

स्वास्थ्य :         सेहत संबंधी चिंता बनी रहेगी, लेकिन शारीरिक तकलीफ नहीं होगी।

यात्रा :          आज आपके लिए यात्रा लाभदायक रहेगी |

आज का शुभ अंक :9

आज का राशिफल कुंभ राशि (Today Kumbh Horoscope 9 April, 2024)

निजी जीवन:                आज अपने विचारों का दायरा बढ़ाने की कोशिश करें। कभी-कभी लापरवाही और अति आत्मविश्वास की वजह से धोखा भी खा सकते हैं, सावधान रहे। जीवनसाथी को स्पेस देने से पारिवारिक जीवन सुचारू रुप से चलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आज आपका शुभ रंग हरा है | 

व्यापार/नौकरी :          आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है | आपका जीवन साथी बिजनेस करने की इच्छा जाहिर कर सकता है | नौकरी पेशा जातकों को आज किसी मित्र के सहयोग से लाभ मिलता दिख रहा है। करियर से संबंधित कुछ नए और रोचक ऑफर आपको मिल सकते हैं | 

स्वास्थ्य :                आप बाहर के खानपान से आज दूर रहें अन्यथा आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

यात्रा :               लंबे समय से पेंडिंग पड़े ट्रिप को पूरा करने का प्लान करेंगे, करीबी लोगों के साथ जा सकते हैं।

आज का शुभ अंक :1

आज का राशिफल मीन राशि (Today Meen Horoscope 9 April, 2024)

निजी जीवन:           आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा | दूसरों की कही बातों पर तत्काल भरोसा न करें। किसी रुके हुए उत्सव का आयोजन करने की सोच सकते हैं । किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। आज जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। सिंगल लोगों को प्रेम पाटर्नर मिलने की संभावना है। आज आपका शुभ रंग सफेद है |

व्यापार/नौकरी :           आर्थिक रूप से आप बेहतर कर सकते हैं। अपने पैसे के बारे में होशियार रहें, और किसी बड़ी चीज़ में निवेश न करें |  घर में नवीनीकरण तथा साज सज्जा से संबंधित परिवर्तन करने की योजनाएं बनेंगी। नौकरीपेशा लोगों का समय अभी धैर्य और संयम रखने का है।

स्वास्थ्य :         मौसमी बीमारियों की चपेट में आने की संभावना है, सावधान रहे।

यात्रा :                किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक साबित होगी। 

आज का शुभ अंक : 8

 

अगर आप रोज का राशिफल खुशजीवन राशिफल ऐप पर देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

#todayrashifal2024 #aajkaarshifal2024 #todayhoroscope2024 #9Aprilhindirashifal2024 #Todayhindirashifal2024

महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |