आज का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, 8 May, 2024

आज का राशिफल ( Today Rashifal) 8 May, 2024 इस में आपको सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) के राशिफल के बारें में बताया गया अच्छे से |

Posted on 6-May-2024

Advertisements

Aaj Ka Rashifal 8 May 2024 (आज का राशिफल 8 मई, 2024)

आज का राशिफल मेष राशि (Today Mesh Horoscope, 8 May, 2024)

निजी जीवन:             आज का दिन खुशियों भरा रहेगा । किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। आपके किसी नए रोमांटिक रिश्ते का आगाज़ होगा जिसके चलते मन में खुशी बनी रहेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। आज आपका शुभ रंग सफेद है | 

व्यापार/नौकरी :          आज परिश्रम के अनुसार धन लाभ की स्थिति बनी हुई है | रेस्टोरेंट चला रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा। बिजेनस में अपने काम के प्रति और मनन-चिंतन करने की जरूरत है। सरकारी अधिकारी आज के दिन धन को लेकर थोड़ा सावधान रहें | युवाओं को रोजगार के नए मौके मिल सकते है।

स्वास्थ्य :                   महिलाएं अपने चेहरे का खास ख्याल रखें। कुछ लोगों को पैरो में दर्द और मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है।

यात्रा :                तनाव दूर भगाने के लिए आज कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान कर सकते हैं, लेकिन सावधानी से ड्राइव करे ।

आज का शुभ अंक :3

आज का राशिफल वृष राशि (Today Vrish Horoscope 8 May, 2024)

निजी जीवन:             आज के दिन सुबह गणेश जी की आरती करें, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाएं रखेगी। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीजें चाहते हैं जो समय के साथ टूटती या फीकी नहीं पड़तीं। शादीशुदा एक दूसरे की आवश्यकताओं को समझने का प्रयास करें। 

व्यापार/नौकरी :       आज धन के मामले में कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं | जो लोग स्टेशनरी का बिजनेस करते हैं, उनको आज लाभ मिलेगा। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। 

स्वास्थ्य :              घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। इस समय उन्हें उचित देखभाल की जरूरत है। 

यात्रा :           यात्राओं के लिए कुछ समय निकालें एक शानदार जिंदगी से मुलाकात हो सकती है।

आज का शुभ अंक :9

आज का राशिफल मिथुन राशि (Today Mithun Horoscope 8 May, 2024)

निजी जीवन:             आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवार के लोगों के साथ अपने फेवरेट रेस्टोरेंट में खाना खाने का प्लान बना सकते हैं। अति संवेदनशील होना आपको परेशान कर सकता है। आपका प्रेम पूर्ण व्यवहार आपके जीवन साथी का दिल जीतने के लिए काफी है। रोमांस से भरपूर दिन युवक युवतियां आफिस में नये मित्र से मिल सकते हैं। 

व्यापार/नौकरी :           आज आप अपना सेल बढाने या ज्यादा कमिशन कमाने में सफल रहने वाले हैं। आज आपको अपने व्यवसायिक मामलों में फैसले लेते वक्त ध्यान देना होगा। कार्य क्षेत्र में आज आप ईमानदारी से कार्य करेंगे, जिसका लाभ भी अवश्य उठाएंगे। स्टूडेंट्स किसी स्थिति या मामले के कारण परेशान हो सकते हैं।

स्वास्थ्य :               स्वास्थ्य ठीक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति कभी-कभी आत्मविश्वास डगमगा सकता है। 

यात्रा :              यात्रा के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

आज का शुभ अंक :2

आज का राशिफल कर्क राशि (Today Kark Horoscope 8 May, 2024)

निजी जीवन:               आज गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें आपके लिए लाभदायक रहेगा |  सितारे कहते हैं कि आज आपको परिवार या संपर्क में किसी बुजुर्ग की सहायता करनी होगी | गृहस्थ जीवन में जीवन साथी कुछ अच्छी बात बताएगा | एकतरफ़ा प्यार आपको निराश कर सकता है । 

व्यापार/नौकरी :             आर्थिक रूप से आप बेहतर और बेहतर कर रहे हैं। अपने बिजनेस संबंधी आधुनिक जानकारियां हासिल करें। मीडिया, आर्ट्स, कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बन रही है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को मन मुताबिक कार्य भार मिल सकता है।

स्वास्थ्य :                  बेहतर होगा कि आप रोजाना कम चीनी का सेवन करें।

यात्रा :    विदेश यात्रा पर जाते समय अपने कागज़ातों का ख्याल रखें। अपने पासपोर्ट को सुरशित जगह पर रखें।

आज का शुभ अंक :8

आज का राशिफल सिंह राशि (Today Singh Horoscope 8 May, 2024)

निजी जीवन:               आज परिवार के छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइश कर सकते हैं । आपका दिमाग आपके रास्ते में आने वाले हर विचार और निर्णय को भ्रमित करेगा। किसी भी स्थिति में अपने लोगों से बहस ना करें। अपनी क्रिएटिविटी से अपने प्रिय को खुश करेंगे। वैवाहिक जीवन में आज की शाम रंगीन हो सकती है।

व्यापार/नौकरी :            आज धन-संबंधी दिक्कतों का समाधान निकलेगा। स्टॉक मार्केट में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आज आप अपने व्यापार में किसी से कोई कार्य निकलवाने में सफल हो सकते हैं | इलेक्ट्रॉनिक से संबंधित व्यवसाय में अधिक मुनाफा होगा। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट को किसी से शेयर ना करना उचित रहेगा। सरकारी सेवारत लोगों को स्थान परिवर्तन मिल सकता है।

स्वास्थ्य :         ज्यादा से ज्यादा पानी पिया करें, नहीं तो आपको डिहाइड्रेशन हो जाएगा। इसके अलावा आज आपका स्वास्थ्य अच्छा है।

यात्रा :              आज वाहन चलाते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

आज का शुभ अंक :6

आज का राशिफल कन्या राशि (Today Kanya Horoscope 8 May, 2024)

निजी जीवन:            आज का दिन आपके यश और कीर्ति में वृद्धि का दिन रहेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन संपन्न हो सकता है। आपको काम पूरा करने के लिए सही रास्ते की जरुरत होगी, शार्ट कट से बचें। प्रेम संबंधों में गलतफहमियों से दरार आ सकती है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा |  

व्यापार/नौकरी :        आज भविष्य में निवेश को लेकर योजना बना सकते हैं | वित्तीय सलाह के लिए एक बुद्धिमान मीन राशि से पूछें। आज आपको अपने किसी अपने किसी परिजन के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। बिजनेस के काम बहुत सावधानी से करने की जरूरत है। किसी नए कार्य को आरंभ करने में सफलता मिल सकती है | पढ़ाई में समय समय पर थोड़ा ब्रेक लेना फायदेमंद रहेगा।

स्वास्थ्य :         पेट संबंधी बीमारी को दूर करने के लिए जीवन शैली में बदलाव लाना अत्यंत जरूरी होगा।

यात्रा :         जिन लोगों ने अपनी नई कार ली है वह परिवार के लोगों को शहर के आस पास की जगह घुमाने ले जा सकते है वह उन के लिए रोमांचक रहेगा। 

आज का शुभ अंक : 6

आज का राशिफल तुला राशि (Today Tula Horoscope 8 May, 2024)

निजी जीवन:           आज आप वाणी के साथ साथ स्वभाव में भी विनम्रता बनाएं रखें | आपकी समझदारी आज किसी दूसरे के काम आ सकती है।  महत्वपूर्ण मामले में कंधे पर बढ रहे बोझ को कम करने के लिए मदद ले सकते हैं। पति-पत्नी व्यस्तता की वजह से एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। जो लोग पहले से किसी रिलेशनसिप में हैं, वह घर पर माता पिता को अपने रिश्ते की बात बता सकते है। 

व्यापार/नौकरी :             आपको कुछ धन प्राप्त होने वाला है जिसकी आप उम्मीद नहीं कर रहे थे | किसी स्कीम पर पैसा लगाने से पहले अच्छे से विचार कर लें | प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों में किसी पर आंख बंद कर विश्वास ना करें। नौकरी में ऊपरी अधिकारियों की ओर से समर्थन मिलेगा |

स्वास्थ्य :              अपने डेली रुटीन में थोड़ा वक्त सेहत और फिटनेस के लिए निकालना जरुरी है।

यात्रा :           कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है | यात्रा करते समय सावधान रहे |

आज का शुभ अंक :2

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Today Virshchik Horoscope 8 May, 2024)

निजी जीवन:                   आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। कुछ लोगों को दोपहर के बाद मन में बेचैनी रह सकती है | दूसरों को जो भी आप सीख देते है उसे अपने जीवन में भी अपनाने की कोशिश करनी होगी। जीवनसाथी के प्रति समर्पित भाव रहेगा। प्रेम जीवन अच्छा व्यतीत होगा।

व्यापार/नौकरी :            आज धन लाभ के लिए परिश्रम और ज्ञान का संतुलन बनाना होगा | किसी ऐसे जगह निवेश करेंगे जहां कम रिस्क और ज्यादा फायदा है। पारिवारिक बिजनेस में आज भाई व बहन के सहयोग ले सकते है यह सहयोग आपके लिए लाभकारी होगा । व्यापारी बंधुओं को अपने कार्य पर फोकस करते हुए आगे बढ़ना है | नौकरी में टारगेट को पूरा करने का दबाव बना रहेगा। | 

स्वास्थ्य :               सेहत में नसों से संबंधित समस्या होने की आशंका है, जिसको लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए | 

यात्रा :              दोस्त के द्वारा बताए गए किसी डेस्टिनेशन पर जाने का विचार कर सकते हैं।

आज का शुभ अंक :9

आज का राशिफल धनु राशि (Today Dhanu Horoscope 8 May, 2024)

निजी जीवन:          आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा | आपके प्रयत्नों के जरिए ही परिवार के लोगों के दुख दूर होने लगेंगे। आज जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। सिंगल लोगों को प्रेम पाटर्नर मिलने की संभावना है। आज आपका शुभ रंग  हरा है | 

व्यापार/नौकरी :             आज अचानक धन लाभ की स्थिति बनी हुई है | कोई बड़ी रकम किसी को उधार न दें। इस समय व्यवसाय में बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है, मेहनत करें। इस राशि के डॉक्टर्स के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी भी सरकारी कार्य को लापरवाही की वजह से अधूरा ना छोड़े, क्योंकि किसी तरह की पेनल्टी लग सकती है।

स्वास्थ्य :            ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल जैसी समस्या भी बढ़ सकती हैं।

यात्रा :                    यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं परंतु आप यात्रा के दौरान अपनी चीजों पर ध्यान दीजिए। 

आज का शुभ अंक : 5

आज का राशिफल मकर राशि (Today Makar Horoscope 8 May, 2024)

निजी जीवन:                आज कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि आपका इंतजार कर रही है। महिला वर्ग अपने मान सम्मान के प्रति ज्यादा सजग रहें। घर में कोई धार्मिक आयोजन संपन्न हो सकता है। सिंगल लोगों को प्रेम पाटर्नर मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों में तीसरे का दखल न होने दें, अन्यथा समस्या आ सकती है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा |

व्यापार/नौकरी :         आज किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के लिए लोन लेने की सोचेंगे। व्यापार में लाभ प्राप्त होने की संभावना बनी हुई है | हार्डवेयर के करोबारियों का दिन लाभदायक साबित होगा। आपका करियर कमाल कर रहा है, आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में जिन लोगों के संपर्क में हैं, उनसे प्रेरणा प्राप्त होती रहेगी।

स्वास्थ्य :              आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा | पोषक तत्वों से भरपूर स्वादिष्ट भोजन करे। 

यात्रा :               उम्मीद से अधिक लंबी यात्रा आज आपको थका हुआ महसूस कराएगी।

आज का शुभ अंक :3

आज का राशिफल कुंभ राशि (Today Kumbh Horoscope 8 May, 2024)

निजी जीवन:                     आज आप किसी शुभ कार्य में भाग ले सकते हैं।  बुराइयों से खुद को दूर रखें आपके लिए ठीक रहेगा। आपको अपनी संतान की संगति को लेकर चिंता हो सकती है। अगर हाल ही में किसी ने आपका दिल चुराया है, तो उन्हें बताएं। पाटर्नर की सभी गलतियों को नजरंदाज करें।  

व्यापार/नौकरी :         आपको धन का लेनदेन करने से पहले सावधान रहना होगा। आप अपने व्यापार में जितना भी धन कामाएंगे जिससे आपको संतोष प्राप्त होगा | कुछ नए प्रोजेक्ट्स हाथ में आ सकते हैं | आज आपके पास अधिक कार्य का बोझ हो सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है |

स्वास्थ्य :         स्वास्थ्य संबंधित मामलों को लेकर पूरी तरह सजग रहें, अपनों की सेहत की चिंता रहेगी |  

यात्रा :       यात्रा के दौरान किसी मनपसंद व्यक्ति का साथ मिल जाने से सफल रोचक हो जाएगा।

आज का शुभ अंक :2

आज का राशिफल मीन राशि (Today Meen Horoscope 8 May, 2024)

निजी जीवन:               आज का दिन आपके लिए एक अनुकूल दिन साबित होगा | राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।  एक नया और महत्वपूर्ण व्यक्ति आपके जीवन में कदम रख सकता है। आपका प्रेम जीवन ऊपर की ओर बढेगा | आज आपका शुभ रंग पीला है | 

व्यापार/नौकरी :        आज रूका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। मीन राशि के जातक व्यवसाय जैसा चल रहा है उसे वैसा चलने दें, लेकिन लापरवाही न करें। कामकाजी महिलाएं काम को लेकर कुछ तनावग्रस्त हो सकती हैं। नौकरी के सन्दर्भ में आप में से जो लोग बदलाव की तलाश कर रहे हैं, उन्हें नए अवसर प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है |

स्वास्थ्य :           आप को पेट के निचले हिस्से से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि आवश्यक हो तो तत्काल चिकित्सा सहायता प्राप्त करें। 

यात्रा :               किसी कारण की वजह से अचानक से यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपके लिए सुखद अनुभव रहेगा। 

आज का शुभ अंक :7

 

अगर आप रोज का राशिफल खुशजीवन राशिफल ऐप पर देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

#todayrashifal2024 #aajkaarshifal2024 #todayhoroscope2024 #8mayhindirashifal2024 #Todayhindirashifal2024

महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |