Advertisements
Aaj Ka Rashifal 8 June 2024 (आज का राशिफल 8 जून, 2024)
आज का राशिफल मेष राशि (Today Mesh Horoscope, 8 June, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके द्वारा किए गए काम की लोग तारीफ करेंगे। उन लोगों सो दूर रहें जो लोगों की शारीरिक क्षमता को जज करते हैं और उनके लिए गलत सोचते हैं । पढ़ाई के मामले में अपनी कमियों पर विचार करें। अविवाहित लोगों की विवाह की बात तय हो सकती है। आपका जीवनसाथी आप को कोई अच्छी एडवाइज दे सकता है। प्रेम के मामले में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं।
व्यापार/नौकरी : आज किसी प्रिय मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। कारोबार में लाभदायक अवसर उभर कर आयेंगें । कार्य क्षेत्र में अपेक्षित परिणाम पाने के लिए उसके अनुरुप प्रयास करने की जरुरत होगी। अपने करियर से संबंधित निर्णय सकारात्मक रहेंगे।
स्वास्थ्य : भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ज़्यादा जाने से बचने की कोशिश करें | किसी प्रकार की एलर्जी होने की आशंका है।
यात्रा : यदि आज आप छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो जरूर जाएं।
आज का शुभ अंक :7
आज का राशिफल वृष राशि (Today Vrish Horoscope 8 June, 2024)
निजी जीवन: आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है | परिवार के किसी सदस्य को आपसे काफी उम्मीद है। कुछ लोगों का कोर्ट कचहरी का चक्कर समाप्त हो सकता है | किसी चीज़ के भूल जाने पर आपका साथी आपसे नाराज़ हो सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
व्यापार/नौकरी : आपकी वित्तीय स्थिति बहुत स्थिर है। इसे इस तरह बनाए रखने की पूरी कोशिश करें। व्यापार व कारोबार में अचानक शुभ घटना घटित हो सकती है जिसकी आपने अपेक्षा भी न की होगी। आपको काम से संबंधित कोई दिलचस्प बात पता चल सकती है | नौकरी में बॉस तथा सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे।
स्वास्थ्य : अत्यधिक दिमागी काम की वजह से सिर दर्द हो सकता है।
यात्रा : परिवार के साथ घूमने जाना आपके लिए बेहद शानदार अनुभव लेकर आ सकता है।
आज का शुभ अंक :1
आज का राशिफल मिथुन राशि (Today Mithun Horoscope 8 June, 2024)
निजी जीवन: आज आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा। माता-पिता की बातों का उल्लंघन करने से बचें | वर्तमान परिस्थिति में आपको अच्छे नेतृत्व और सटिक कदम उठाने की जरुरत है। आपका रोमांटिक अंदाज आपकी शादीशुदा जिंदगी को प्यार से भर देगा। सिंगल लोग कर्क राशि वालों का ध्यान आकर्षित करेंगे।
व्यापार/नौकरी : आज आपको व्यापार में लाभ प्राप्त करने के लिए सहयोगियों के साथ लगना होगा | प्रॉपर्टी से जुड़े काम में फायदा हो सकता है | नौकरीपेशा से जुड़े लोग अधिकारियों और सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें | नौकरी प्राप्त करने के प्रयास सफल हो सकते है |
स्वास्थ्य : मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी जुखाम, वायरल आदि रह सकता है। बेहतर होगा कि अधिकतर समय घर में रहकर आराम ही करें।
यात्रा : आज अपने वाहन से लॉन्ग ड्राइव के लिए निकल सकते हैं।
आज का शुभ अंक :7
आज का राशिफल कर्क राशि (Today Kark Horoscope 8 June, 2024)
निजी जीवन: आज अपने भाग्य के भरोसे किसी भी कार्य को नहीं छोड़ना है। खुद को खुश रखने के प्रयास में जो जिम्मेदारी आप पर बनी हुई है, उनको नजरअंदाज न होने दें। विवाह योग्य लोगों के लिए कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। किसी भी तरह के रिश्तों में पहले न जाएं, सभी तथ्य प्राप्त करें और बाद में कार्य करें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन दोपहर बाद अच्छा होगा।
व्यापार/नौकरी : आज का दिन धन के मामलें मे मिलाजुला रहेगा | फाइनेंस से जुड़ा काम कर रहे लोगों को मनमुताबिक डील मिल सकती है | बिजनेसमैन को मन मुताबिक फायदा होगा। आपके सामने कई जिम्मेदारी वाले काम भी आ सकते हैं | बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है
स्वास्थ्य : बीमार लोग अभी केवल खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। यदि आप कोई शारीरिक खेल खेलते हैं तो उसमे सावधानी बरते, चोट लग सकती है।
यात्रा : यात्रा के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है | अपने शहर जाने के लिए हवाई यात्रा करना पड़ सकता है।
आज का शुभ अंक :9
आज का राशिफल सिंह राशि (Today Singh Horoscope 8 June, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए थोड़ा संभल कर चलने का होगा। राजनीतिक के क्षेत्र में काम करने वाले नाम कमायेंगे। दूसरों की बातों में ना आए, तथा अपने ऊपर ही विश्वास रखें। जीवनसाथी को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के दिनमान सामान्य रहेगा।
व्यापार/नौकरी : आज कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है | व्यापारी लोग फायदे के चक्कर में सुरक्षा संबंधी नियमों की अनदेखी न करें। जो काम अटके पड़े थे उन्हें पूरा करने का अवसर प्राप्त होगा। आप अधिकारी पद पर हैं तो कर्मचारियों के प्रति व्यवहार को नरम बनाए रखने में ही भलाई है |
स्वास्थ्य : सेहत संबंधी चिंता बनी रहेगी, लेकिन शारीरिक तकलीफ नहीं होगी। महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा जागरूक रहें।
यात्रा : अनावश्यक घूमने फिरने से बचें | ट्रैफिक नियम के उल्लंघन पर हजारों का दंड भुगतना पड़ सकता है।
आज का शुभ अंक :3
आज का राशिफल कन्या राशि (Today Kanya Horoscope 8 June, 2024)
निजी जीवन: आज के दिन आपके साहस में बढ़ोत्तरी होगी | सभी के प्रति सहयोग का भाव बना कर रखें | अपने बच्चे की ऑनलाइन गतिविधि पर नजर बनाएं रहें। जीवनसाथी अपनी जिम्मेदारियों को अच्छा से निभाएगा | लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है।
व्यापार/नौकरी : आज पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है। व्यापारियों को बकाया धन मिलने की संभावना है | आज आपकी किसी सहकर्मी से बहस हो सकती है, सावधान रहे | सरकारी नौकरी वालों को ट्रांसफर संबंधी कोई मन मुताबिक समाचार से खुशी मिल सकती है।
स्वास्थ्य : उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले भोजन से दूर रहें, क्योंकि आपका कमजोर स्थान आपका पेट है।
यात्रा : आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है |
आज का शुभ अंक :4
आज का राशिफल तुला राशि (Today Tula Horoscope 8 June, 2024)
निजी जीवन: आज आप जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करेंगे। इस राशि वाली महिलाओं अपने मायके की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। यदि आप अविवाहित हैं तो आज किसी की तरफ आपका ध्यान आकर्षित होगा। जीवनसाथी के महत्व को समझें | आज आपका शुभ रंग मैजेंटा है |
व्यापार/नौकरी : आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें | कारोबारी वर्ग को व्यापार में कुछ आधुनिक पैटर्न जोड़ने से मनचाही बढ़ोतरी मिल सकती है | नौकरीपेशा लोगों को छोटे-छोटे प्रोजेक्ट पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है | पिता का सहयोग आपको करियर में सही दिशा की ओर जाने में मदद करेगा।
स्वास्थ्य : आज गैस संबंधी समस्याएं हो सकती है।
यात्रा : वाहन चलाते समय आज आपको विशेष सतर्क रहने की जरुरत है, अपनी सुरक्षा का ख्याल रखें।
आज का शुभ अंक :8
आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Today Virshchik Horoscope 8 June, 2024)
निजी जीवन: आज परिवार वालों के साथ हंसी खुशी के पल बितायेंगे। तरक्की में बाधा उत्पन्न करने वाली किसी भी आदत को छोड़ने की कोशिश करें। अपने घर को किसी नए तरीके से सेट कर सकते हैं। अपने साथी के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन काफी अनुकूल रहेगा।
व्यापार/नौकरी : आज भविष्य में निवेश को लेकर योजना बना सकते हैं | वित्तीय सलाह के लिए एक बुद्धिमान तुला राशि से पूछें। आज आपको अपने किसी अपने किसी परिजन के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। किसी नए कार्य को आरंभ करने में सफलता मिल सकती है | पढ़ाई में समय समय पर थोड़ा ब्रेक लेना फायदेमंद रहेगा।
स्वास्थ्य : मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
यात्रा : यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी।
आज का शुभ अंक :7
आज का राशिफल धनु राशि (Today Dhanu Horoscope 8 June, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। विद्यार्थी वर्गों को शोध कार्य में सफलता मिल सकती है | घर में जल्दी शुभ कार्य होने की संभावना भी बन रही है। मनचाहे व्यक्ति के साथ वक्त बिताने को मिलेगा। आपको जीवनसाथी के साथ यादगार पल बिताने का मौका मिलेगा।
व्यापार/नौकरी : कोई दोस्त आज आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। व्यापार में लाभ प्राप्त होने की संभावना बनी हुई है | ऑनलाइन कारोबार में और तेजी आएगी | किसी अधूरे कार्य के पूरे होने के योग बन रहे हैं | आपका करियर कमाल कर रहा है, आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है।
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लेकिन अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग रखने के लिए दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
यात्रा : यात्रा के दौरान किसी मनपसंद व्यक्ति का साथ मिल जाने से सफल रोचक हो जाएगा।
आज का शुभ अंक :8
आज का राशिफल मकर राशि (Today Makar Horoscope 8 June, 2024)
निजी जीवन: आज आप के जीवन में कोई बड़ी खुशहाली आने वाली है | किसी आउटडोर एक्टिविटी में हिस्सा ले सकते हैं | झूठ बोल कर आप कई फंस सकते हैं, सावधान रहे। आपका प्रेम जीवन अद्भुत चल रहा है | आपका व्यवहार आपके पाटर्नर का दिल जीत सकता है।
व्यापार/नौकरी : आज चालक और धोखा देने वाले व्यक्तियों से सावधान रहें | गलत ढंग से धन प्राप्त करने की कोशिश आज आपको मुसीबत में डाल सकती है | नई साझेदारियों की तलाश करें यह आने वाले दिनों के लिए आपके पक्ष में होगी, अगर सावधानी से संपर्क किया जाए तो वे वित्तीय आराम लाएंगे। यदि नई नौकरी आपकी मन मर्ज़ी की न हो तो भी उसपर सोच विचार किये बिना उसे जाने न दें | युवा वर्ग को मैनेजमेंट मजबूत रखना चाहिए |
स्वास्थ्य : पोषक तत्वों से भरपूर स्वादिष्ट भोजन तैयार करने के लिए समय निकालें। तुम्हारा शरीर तुम्हारा शुक्रिया अदा करेगा।
यात्रा : दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाना बेहद रोमांचक साबित होने वाला है, जमकर मस्ती करेंगे।
आज का शुभ अंक :9
आज का राशिफल कुंभ राशि (Today Kumbh Horoscope 8 June, 2024)
निजी जीवन: आज भाग्य में प्रबलता रहेगी। कुछ लोग अपने ही ख्यालों में रहेंगे, इस वजह से आसपास की बातों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। परिवार में किसी का जन्मदिन है तो उसे घर में रहते हुए ही सेलिब्रेट करें | किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा | प्रेमी से मिले कई दिन हो गए हैं तो आज मिलन हो सकता है। जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें, रिश्ते मजबूत होंगे।
व्यापार/नौकरी : आज धन-संबंधी दिक्कतों का समाधान निकलेगा। पारिवारिक बिजनेस में आज आपको जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी | कारोबार में संपर्क सूत्रों के माध्यम से कुछ नए आर्डर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज बहुत जरूरी फोन आ सकता है। गवर्नमेंट जॉब से संबंधित लोग किसी भी अनैतिक काम को करने से दूर रहे।
स्वास्थ्य : बच्चों की सेहत बदलते वातावरण की वजह से खराब हो सकती है, सावधान रहें |
यात्रा : परिवार के साथ रोमांचक ट्रिप की संभावना बन रही है, पर वाहन चलाते समय सावधान रहें।
आज का शुभ अंक :1
आज का राशिफल मीन राशि (Today Meen Horoscope 8 June, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा | सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा, और जनसंपर्क भी मजबूत होंगे। किसी को प्रभावित करने के लिए कुछ नया सोचें। जीवनसाथी के साथ रिश्तेदारी में जा सकते हैं। आज आपका शुभ रंग लेमन है |
व्यापार/नौकरी : आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है । व्यवसाय में नए-नए अवसरों का फायदा उठाकर योजनाएं बनाएंगे, जिनका भविष्य में आप लाभ उठाएंगे | मार्केटिंग संबंधी कार्यों को सावधानीपूर्वक करें। ऑफिस में अनचाहे कार्य करने पड़ेंगे जिसको लेकर कुछ परेशान भी हो सकते हैं | बेरोजगार व्यक्ति भाग्य के भरोसे न बैठें मेहनत करे |
स्वास्थ्य : हेल्थ में दांतों से संबंधित परेशानियों के प्रति सजग रहें, बहुत दिनों से यदि समस्या हो तो डेंटिस्ट से अवश्य मिले ।
यात्रा : परिवार के साथ यदि यात्रा कर रहें हैं तो गति पर नियंत्रण रखें |
आज का शुभ अंक :6
#todayrashifal2024 #aajkaarshifal2024 #todayhoroscope2024 #8Junehindirashifal2024 #Todayhindirashifal2024
महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |