आज का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, 8 January, 2024

आज का राशिफल ( Today Rashifal) 8 January, 2024 इस में आपको सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) के राशिफल के बारें में बताया गया अच्छे से |

Posted on 6-January-2024

Aaj Ka Rashifal 8 January 2024 (आज का राशिफल 8 जनवरी, 2024)

आज का राशिफल मेष राशि (Today Mesh Horoscope, 8 January, 2024)

निजी जीवन:              आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा।  किसी करीबी को आज आपसे कुछ अपेक्षाएं होगी | किसी व्यक्ति के साथ हुए मनमुटाव को मिटाने की कोशिश आपके द्वारा किए जा सकती है। बाहर के खाने की अपेक्षा घर का बना पौष्टिक खाना ही ग्रहण करें। प्रेम के मामले में रोमांचक दिन बीतने की उम्मीद है। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन काफी बेहतर रहेगा | आज आपका शुभ रंग पीला है |

व्यापार/नौकरी :           आज आय बढ़ाने के लिए नए अवसरों से जुड़ सकते है। यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में आज कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहै हैं। ऑफिस में आपके सहयोगी आपके काम में मदद करेंगे |

स्वास्थ्य :         आज आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगें।  सर्दी की तकलीफ थोड़ी मात्रा में हो सकती है।

यात्रा :                  लंबी व्यवसायिक यात्रा पर आपके द्वारा किए गए सभी प्रयास सफल रहने वाले हैं, संतुष्टि मिलेगी। 

आज का शुभ अंक : 5

आज का राशिफल वृष राशि (Today Vrish Horoscope 8 January, 2024)

निजी जीवन:                आज आपको अपनी अहमियत पता चल सकता है | उन परिस्थितियों में पड़ने से बचें जिनमें आप असुविधा महसूस करते हैं। जीवनसाथी से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन अपने प्रिय से काफी खुश रहेंगे। महिलाओं के लिए हरा रंग आज बेहद शुभ रहने वाला है |

व्यापार/नौकरी :           आपकी आमदनी बढने की शुरुआत हो रही है, वित्तीय स्तर में फिर से मजबूती की उम्मीद है। बिजनेस को लेकर अटके कामकाज दोबारा शुरू हो सकेंगे | आपका करियर नए रूप में उभरेगा, मार्केट में आपकी योग्यता व प्रतिभा के बल पर आपको कुछ नई उपलब्धियां हासिल होंगी। नौकरीपेशा लोग बेकार बातों पर बिलकुल ध्यान न दें।

स्वास्थ्य :                  बदलते मौसम के नकारात्मक प्रभाव का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। व्यवस्थित और संयमित दिनचर्या रखें।

यात्रा :         यात्रा करना तकलीफदेह रह सकता है, सावधान रहे।

आज का शुभ अंक : 4

आज का राशिफल मिथुन राशि (Today Mithun Horoscope  8 January, 2024)

निजी जीवन:            आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अपने आप को चुनौती दें और आप दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। किसी मेहमान के घर आने से पूरा माहौल खुशनुमा बन जाने की उम्मीद बन रही है। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेमी जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। 

व्यापार/नौकरी :           आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। महिलाएं आज कोई उद्योग शुरू करने का मन बनायेंगी | इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा है | नौकरी पेशा जातकों को आज किसी मित्र के सहयोग से लाभ मिलता दिख रहा है। करियर से संबंधित कुछ नए और रोचक ऑफर आपको मिल सकते हैं | 

स्वास्थ्य :                 अपनी दिनचर्या को नियंत्रण में रखें | गर्म या तले हुए पदार्थों का सेवन सीमित मात्रा में करें।

यात्रा :                 लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से पहले सभी आवश्यक चीजों को पैक करने की सलाह दी जाती है।

आज का शुभ अंक : 1

आज का राशिफल कर्क राशि (Today Kark Horoscope 8 January, 2024)

निजी जीवन:             आज का दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा | महिलाएं सुंदरता निखारने के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट करवा सकती हैं | आज भविष्य में जीवनसाथी के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करने का वादा कर सकते हैं। आपके प्रेमी को सरकारी नौकरी मिल सकती है। 

व्यापार/नौकरी :               आज आपको समय की कीमत आपको पहचाननी होगी | अगर आप कोई बिजनेस करते हैं, तो आपको उसे बढ़ाने के लिए थोडी और मेहनत करने की जरूरत है । व्यापारियों को कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है | ऑफिस का काम अपनी जिम्मेदारी पर ले रखा है तो गलती न छोड़ें | जो लोग डिजाइनर है उनकी डिजाईन की आज तारीफ होगी।

स्वास्थ्य :          मौसम के बदलने से आज बेचैनी थोड़ी बढ़ सकती है। खूब पानी पीए लाभ होगा। 

यात्रा :             आरामदायक सफर की अपेक्षा है तो आज पब्लिक ट्रांसपोर्ट से दूर रहना ही हितक रहेगा।

आज का शुभ अंक : 9

आज का राशिफल सिंह राशि (Today Singh Horoscope 8 January, 2024)

निजी जीवन:                     आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपको किसी कार्यक्रम में सम्मानित किया जा सकता है | अपनी अनुपस्थिति में किसी करीबी को अपने घर में ठहरने के लिए आग्रह कर सकते हैं। पति-पत्नी अपने बीच किसी भी प्रकार की गलतफहमी न उत्पन्न होने दें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया रहेगा। 

व्यापार/नौकरी :         आज संपत्ति के कामों में रुचि बढ़ने के योग हैं | व्यापार को बढाने के नयें तरीके सोचे | कंप्यूटर तथा मीडिया से जुड़े व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे। बेरोजगार युवाओं को रोजगार की तलाश पूरी हो सकती है ।

स्वास्थ्य :                 आपने दिन के लिए जो भी गतिविधि की योजना बनाई है उसका आनंद लें। गैस और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें।

यात्रा :        आप में से कुछ लोगों के विदेश यात्रा का सपना पूरा होने की संभावना दिख रही है।

आज का शुभ अंक : 9

आज का राशिफल कन्या राशि (Today Kanya Horoscope 8 January, 2024)

निजी जीवन:               आज के दिन अपने लिए समय निकालना होगा। जिद में आकर आप कोई काम ना करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। वर्तमान परिस्थिति में आपको अच्छे नेतृत्व और सटिक कदम उठाने की जरुरत है। आपका रोमांटिक अंदाज आपकी शादीशुदा जिंदगी को प्यार से भर देगा। प्रेम पाटर्नर के साथ रिश्ते और रंगीन हो सकते हैं।

व्यापार/नौकरी :                  आज धन संबंधित मामलों में निर्णय जीवनसाथी के साथ मिलकर लें। पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो लेन-देन में उदार बनें | आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहें है तो राहुकाल देखकर ही खरीदें। अपने ही दम पर जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है | 

स्वास्थ्य :           स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पेट संबंधी परेशानी होने पर आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना आपको स्वस्थ रखेगा।

यात्रा :         शाम तक कहीं पास की यात्रा करनी पड़ सकती है।

आज का शुभ अंक : 8

आज का राशिफल तुला राशि (Today Tula Horoscope 8 January, 2024)

निजी जीवन:               आज के दिन मन में सकारात्मक विचारों का आगमन होगा | अगर आपने कोई गलती की है तो, अपनी गलती को तुरंत सुधारें। जो लोग मायूसी और निराशा का अनुभव कर रहे थे, उनकी खुशियां वापस लौट आएंगी | आज जीवनसाथी के प्रति समर्पित भाव रहेगा। विपरीत लिंग के लोगों के साथ बातचीत कुछ ज्यादा हो सकती है |

व्यापार/नौकरी :          आज भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश करने के अवसरों को तलाश कर सकते हैं | रियल एस्टेट से जुड़े हुए लोगों को बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है | बिजनेस के प्रति अधिक उत्साहित रहेंगे | नीति नियमों का पालन करे | नौकरीपेशा से जुड़े लोगों के लिए दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा | 

स्वास्थ्य :            स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए संतुलित आहार और दिनचर्या जरूर रखें।

यात्रा :       परिवार के साथ पास के किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाना मानसिक शांति देगा।

आज का शुभ अंक : 1

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Today Virshchik Horoscope 8 January, 2024)

निजी जीवन:            आज के दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा | किसी प्रभावशाली व्यक्ति का जजमेंट सुनकर व्यक्तित्व बदलने की जरुरत नहीं। रात के समय दोस्तों से मुलाकात हो सकती है | यदि आप अविवाहित हैं तो आज किसी की तरफ आपका ध्यान आकर्षित हो सकता है। आज आपको अपने पार्टनर के साथ गंभीर बात करने की जरूरत महसूस होगी। 

व्यापार/नौकरी :        आज पैसे को सही जगह इंवेस्ट करें। बिना जांच पड़ताल के किसी प्रॉप्रर्टी में पैसा ना लगाएं। व्यवसाय संबंधी लिए गए निर्णय सकारात्मक रहेंगे। बिजनेस में आपको कोई अच्छे समाचार मिल सकते है | युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कैरियर पर ध्यान दें।

स्वास्थ्य :             बदलते वातावरण की वजह से सावधानी रखना अति आवश्यक है।

यात्रा :             वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें। लम्बी यात्रा राहुकाल में शुरू न करें |

आज का शुभ अंक : 6

आज का राशिफल धनु राशि (Today Dhanu Horoscope 8 January, 2024)

निजी जीवन:               आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं |  आज ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। शादी में अगर जा रहे है तो घर में सिक्योरिटी की व्यवस्था मजबूत रखें | अपने व्यवहार और आचरण को बदलें, सब आपके हो जाएंगे। जीवन साथी से प्रेम मिलेगा और फैमिली का सपोर्ट और प्यार देखकर आप काफी खुश नजर आएंगे। आज आपकी लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। 

व्यापार/नौकरी :              आज के दिन गया हुआ धन वापस मिल सकता है | व्यापार को नई गति देने के लिए किए गए प्रयास, सफल हो सकते हैं | नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में टीम की ओर से विश्वासघात की आशंका है, सावधान रहे | 

स्वास्थ्य :              आलस्य और थकान से मुक्त होकर अब आप फिट और उर्जावान महसूस कर पाएंगे |

यात्रा :          किसी काम की वजह से यात्रा का मौका मिल सकता है।

आज का शुभ अंक : 9

आज का राशिफल मकर राशि (Today Makar Horoscope 8 January, 2024)

निजी जीवन:            आज का दिन आपको भाग्य का साथ मिलने का है। निजी स्वार्थ के कारण कोई इंसान आपके परिवार में भ्रम पैदाकर सकता है, सावधान रहें। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। किसी व्यक्ति के प्रति बढ़ता आकर्षण केवल एकतरफा ही है, इस बात का एहसास आज हो सकता है। आज आपका शुभ रंग आसमानी है | 

व्यापार/नौकरी :        आज आपका कुछ धन शुभ कार्य पर खर्च हो सकता है। प्रॉपर्टी सेल से अपेक्षित रिटर्न मिल जाने की उम्मीद है, आप बेझिझक आगे बढें | व्यवसाय में खुद को साबित करने के लिए काफी मेहनत करनी पडेगी। कुछ अच्छे और फायदेमंद एग्रीमेंट होने के योग हैं। ऑफिस के कामकाज में फोकस बढ़ाएं, सौंपी गई जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करें |

स्वास्थ्य :               सरदर्द, बुखार की समस्या है तो, डॉक्टर की सलाह जरूर ले।

यात्रा :      आज पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करना आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है।

आज का शुभ अंक : 5

आज का राशिफल कुंभ राशि (Today Kumbh Horoscope 8 January, 2024)

निजी जीवन:                  आज के दिन भजन और भक्ति की ओर मन आकर्षित होगा | आपके मन में किसी व्यक्ति की मदद करने का भाव आयेगा। आज आप कई बातों से अपने आपको घिरा हुआ महसूस कर सकते हैं । किसी प्रेमी या साथी के लिए शॉपिंग करना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन को खुलकर एंजॉय करेंगे और जीवन साथी से निकटता बढ़ेगी। 

व्यापार/नौकरी :        आज धन का निवेश करते समय में सावधानी बरतें | प्रॉपर्टी संबंधी बिजनेस में बेहतरीन डील फाइनल हो सकती हैं। बिजनेस में नई योजनाएं लागू कर सकते है। काम से संबंधित एकाग्रता बढ़ने की वजह से बड़े काम को अंजाम दिया जाएगा। प्रयत्न करने वालों को विदेश में नौकरी प्राप्त हो सकती है।

स्वास्थ्य :            अगर आपको अपनी दृष्टि में समस्या हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएँ। आपको चश्मे की आवश्यकता हो सकती है।

यात्रा :               सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारिक काम के लिए किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

आज का शुभ अंक : 11

आज का राशिफल मीन राशि (Today Meen Horoscope 8 January, 2024)

निजी जीवन:           आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रखेगा।  आप जैसा कर्म करेंगे फल भी उसकी के अनुसार ही मिलेगा | कुछ आदतों में सुधार लाने से आपका दिन बेहतर होगा | जीवन साथी को अपना भावनात्मक पक्ष दिखाएं, और उन्हें प्यारी बातें बताएं। प्रेम के मामले में आपका जोश चरम सीमा पर हो सकता है। 

व्यापार/नौकरी :               आज आपको धन लाभ की स्थिति बनी हुई है | व्यापार में निवेश करने के लिए दिन उपयुक्त है इसके अलावा जमीन में भी निवेश किया जा सकता है | समय की कीमत को पहचाने, उचित समय पर काम ना करने से नुकसान आपको ही होगा। 

स्वास्थ्य :              स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में बड़े लोगों की सेहत का ध्यान रखें | 

यात्रा :            आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

आज का शुभ अंक : 4

 

अगर आप रोज का राशिफल खुशजीवन राशिफल ऐप पर देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

#todayrashifal2024 #aajkaarshifal2024 #todayhoroscope2024 #8Januaryhindirashifal2024 #Todayhindirashifal2024