आज का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, 7 May, 2024

आज का राशिफल ( Today Rashifal) 7 May, 2024 इस में आपको सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) के राशिफल के बारें में बताया गया अच्छे से |

Posted on 5-May-2024

Advertisements

Aaj Ka Rashifal 7 May 2024 (आज का राशिफल 7 मई, 2024)

आज का राशिफल मेष राशि (Today Mesh Horoscope, 7 May, 2024)

निजी जीवन:             आज दूसरों के साथ आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा। आप अपना कुछ धन दान पुण्य के कार्या में भी लगा सकते है | छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। अगर आप अविवाहित हैं तो आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझन भरा रहेगा। शादीशुदा जोड़ों का दिन बिल्कुल शानदार रहेगा। 

व्यापार/नौकरी :             आपकी आर्थिक स्थिति के मामले में इस दिन को एक अच्छे दिन में बदलने की संभावना है।  कारोबार में लाभदायक अवसर उभर कर आयेंगें । नौकरीरत व्यक्तियों को उनके उच्च अधिकारी उनके अच्छे काम के लिए उन्हें पुरस्कृत करेंगे; एक अच्छा बोनस भी संभावित है ।

स्वास्थ्य :                  आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। आज खूब पानी पिएं।

यात्रा :               आज यात्रा करते समय सावधान रहे | 

आज का शुभ अंक :5

आज का राशिफल वृष राशि (Today Vrish Horoscope 7 May, 2024)

निजी जीवन:              आज आप कुछ ज्यादा ही शांत नजर आएंगे।  कभी-कभी लापरवाही और अति आत्मविश्वास की वजह से धोखा भी खा सकते हैं, सावधान रहे। सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है | जीवनसाथी को स्पेस देने से पारिवारिक जीवन सुचारू रुप से चलेगा। प्यार के मामले में घरवालों से सलाह जरुर लें। आज आपका शुभ रंग ग्रे है | 

व्यापार/नौकरी :       आज  धन सम्बधी कार्य की जानकारी किसी बड़े से लेंगे। इस राशि के कारोबारियों को अचानक किसी दूसरी कंपनी के साथ जुड़ने का मौका मिल सकता है। किसी घर या फ्लैट का मालिक बनने के संकेत हैं, आप इस दिशा में कदम बढा सकते हैं। काम से जुड़े कायदे कानून और नियमों की जानकारी काम की शुरुआत में ही लेनी होगी, नहीं तो आप किसी परेशानी में फंस सकते हैं।

स्वास्थ्य :              सेहत के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही परेशानी पैदा कर सकती है | 

यात्रा :           यात्रा पर जाते समय आवश्यक चीजों का ख्याल रखें ।

आज का शुभ अंक :1

आज का राशिफल मिथुन राशि (Today Mithun Horoscope 7 May, 2024)

निजी जीवन:             आज का दिन आपका काफी व्यस्तता में व्यतीत होगा। राजनीति में नए मित्र बन सकते है | पढाई करने वाले लोगों को अन्य काम में उलझने से बचना होगा। दांपत्य जीवन जीने वालों को आज खुशी मिलेगी और जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे। यदि आप प्रेम जीवन बिता रहे हैं, तो आज अपने प्रिय से घंटो बातें करेंगे | 

व्यापार/नौकरी :          आज आपको अच्छी खासी आमदनी होगी। व्यापार को विस्तार देने के लिए किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं |  कानूनी दांव पेंच में फंस सकते हैं इसलिये थोड़ा सतर्क रहे | नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को कार्य में क्षमताओं को बढ़ाते हुए आगे बढ़ना होगा | 

स्वास्थ्य :               थकान अधिक रहने की वजह से बेचैनी और चिड़चिड़ापन महसूस होगा।

यात्रा :               आप जिससे प्यार करते हैं उसके आसपास रहने के लिए समय निकालें। अगर इसका मतलब उनके साथ रहने के लिए यात्रा करना है तो करें।

आज का शुभ अंक :4

आज का राशिफल कर्क राशि (Today Kark Horoscope 7 May, 2024)

निजी जीवन:                 आज आपको आपकी मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से उत्तम प्राप्त होगा | किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी होने की आशंका है, सावधान रहे। माता-पिता बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विचार कर सकते हैं। जीवनसाथी के संग रिश्ते मधुर हो सकते हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुशी का अहसास करेंगे | 

व्यापार/नौकरी :            आज पूर्व में किए गए निवेश से मिलने वाले रिटर्न की वजह से आर्थिक समृद्धि रहने वाली है। मेडिकल स्टोर वालों को उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा।  व्यवसाय संबंधी क्रियाकलापों पर गंभीरता से विचार करें। आज नौकरी में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का अंत हो सकता है।

स्वास्थ्य :                   गैस और कब्जियत जैसी दिक्कत रह सकती है। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।

यात्रा :    यात्रा पर जाने वाले लोगों को अपने साथ ज्यादा कैश नहीं ले जाना चाहिए, सतर्क रहें।

आज का शुभ अंक :7

आज का राशिफल सिंह राशि (Today Singh Horoscope 7 May, 2024)

निजी जीवन:               आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरुआत कर सकते हैं। होममेकर्स घरेलू स्तर पर कुछ बदलाव लाने के लिए आज आतुर नजर आ सकती हैं। बचपन के किसी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है | अपने दिल के सबसे करीबी की सराहना करके उससे अपने प्यार का इज़हार करें। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की प्लांनिग करेंगे। 

व्यापार/नौकरी :           आज का दिन धन के मामले में अच्छा रहेगा | जिस घरेलू सामान को आप बेचना चाहते हैं उसका अच्छा प्राइस मिल सकता है। गोल्ड में निवेश करने के लिहाज से आज का दिन शानदार रहने वाला है। काम से एक बहुत जरूरी ब्रेक आपको फिर से सक्रिय करने में मदद करेगा। विद्यार्थियों को यदि किसी कोर्स में दाखिला लेना है, तो वह आज आवेदन कर सकते हैं।

स्वास्थ्य :         पहले स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें रही हैं तो उन्हें लगेगा कि आज का दिन उनके स्वास्थ्य को लेकर बहुत अच्छा रहने वाला है। 

यात्रा :            वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी प्रकार की लंबी यात्रा से बचना चाहिए | 

आज का शुभ अंक :2

आज का राशिफल कन्या राशि (Today Kanya Horoscope 7 May, 2024)

निजी जीवन:           आज आपके मन मे नए-नए विचार उत्पन्न होंगे।  प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिल सकती है |  नए व्यक्ति के जीवन में आने से आपको खुद के प्रति सकारात्मकता महसूस होगी। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें कुछ खट्टे मीठे अनुभव हो सकते हैं। 

व्यापार/नौकरी :       आज के दिन आजीविका के क्षेत्र में अच्छी वृद्धि होगी | आप प्रॉपर्टी का सेल या परचेज का काम कर सकते हैं | मशीनरी कार्य से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है | अपने बॉस और अपने सहकर्मियों को दिखाएं कि आप वास्तव में कितने मेहनती कार्यकर्ता हैं। आलोचना को दिल से न लें, बल्कि उससे सीखें।

स्वास्थ्य :           उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले भोजन से दूर रहें, क्योंकि आपका कमजोर स्थान आपका पेट है। 

यात्रा :         आपमें से कुछ लोगों को लंबा सफ़र करना पड़ सकता है, जो काफ़ी दौड़-भाग भरा हो सकता है ।

आज का शुभ अंक : 11

आज का राशिफल तुला राशि (Today Tula Horoscope 7 May, 2024)

निजी जीवन:            आज अति आत्मविश्वास आपके लिए घातक साबित हो सकता है। परिवारिक कामों में आपके द्वारा हाथ बंटाए जाने पर बड़े बुजुर्ग सराहना करेंगे। अपने विरोधियों से आज दूरी बनाए रखें और तनाव से बचें। आज आप किसी खास व्यक्ति के संग प्रेम के रिश्तों में बंध सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत बढ़िया रहेगा। 

व्यापार/नौकरी :                आज बिजनेस में कोई नई डील फाइनल होने से आपको कोई बड़ा लाभ हो सकता है, जिससे आप प्रसन्न होंगे। संपत्ति सम्बंधित मामलों को सावधानी से निपटने की आवश्यकता है | किसी मित्र से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है | ऑफिस के माहौल में अपने सहयोगियों पर ज्यादा भरोसा ना करके अपनी बुद्धि का ही इस्तेमाल करें।

स्वास्थ्य :              सर्दी जुकाम जैसी तकलीफ हो सकती है।

यात्रा :            भारी ट्रैफिक के कारण घर लौटने में देरी हो सकती है।

आज का शुभ अंक :9

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Today Virshchik Horoscope 7 May, 2024)

निजी जीवन:                   आज का दिन आपके सुख भोग के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं | अकेलापन महसूस करने वाले लोग किसी विश्वासपात्र के साथ परेशानी शेयर कर हल्का महसूस करेंगे | आज आप अपने साथी के साथ एक रोमांटिक शाम की व्यवस्था करें | प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को खुलकर एंजॉय करेंगे। 

व्यापार/नौकरी :            आज आपको आय में वृद्धि का योग बना हुआ है। नया व्यापार जमाने वाले तनाव मुक्त रहें और इसे बढ़ाने के लिए नए उपाय खोजें | जो भी बिल बकाया है उसका का भुगतान करे | अभी, आप अपने करियर के साथ वर्तमान में जहां हैं, उससे बहुत खुश नहीं हैं। यह देखने के लिए कि क्या आपके लिए कुछ अन्य विकल्प हैं, अपने सहकर्मियों से बात करें।

स्वास्थ्य :                आपको अपनी पीठ में कुछ दर्द या सिरदर्द का अनुभव हो सकता है, लेकिन इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है, कुछ आराम करें | 

यात्रा :             व्यर्थ की यात्राओं में भी समय नष्ट हो सकता है। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य की देखभाल बहुत जरूरी है।

आज का शुभ अंक :5

आज का राशिफल धनु राशि (Today Dhanu Horoscope 7 May, 2024)

निजी जीवन:         आज आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहने वाली है। यदि दूसरों के बीच कोई वाद-विवाद हो,तो आपको उसमे पड़ने से बचना चाहिऐ । किसी असहाय व्यक्ति के इलाज में मदद कर सकते हो। अपने रिश्ते को दिलचस्प रखना सुनिश्चित करें। प्रेम संबंधों में रोमांस लाने की कोशिश करें। 

व्यापार/नौकरी :             आज घर में कोई नई चीज भी खरीदकर ला सकते हैं | यदि आपके व्यवसाय में पिछले कुछ दिनों से कोई तनाव चल रहा था, तो आज वह समाप्त होगा | आज आप ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे | अपने सहकर्मियों को थोड़ा बेहतर तरीके से जानने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।

स्वास्थ्य :            स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। घुटनों व जोड़ों में दर्द रह सकता है।

यात्रा :                   किसी के साथ यात्रा पर जाना पूर्वाभास है और बहुत खुशी का वादा करता है।

आज का शुभ अंक : 3

आज का राशिफल मकर राशि (Today Makar Horoscope 7 May, 2024)

निजी जीवन:                 आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरुआत कर सकते हैं। होममेकर्स घरेलू स्तर पर कुछ बदलाव लाने के लिए आज आतुर नजर आ सकती हैं। बचपन के किसी दोस्त से भी आपकी मुलाकात हो सकती है | प्यार आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन आप इसे स्वाभाविक और प्रवाहित रखना पसंद करते हैं। विवाहित राशियों में जुनून की कमी है।

व्यापार/नौकरी :           आज आप आय के अतिरिक्त स्रोतों का दोहन करने में सफल रह सकते है।  ऑनलाइन बिजनेस करने वाले बिजनेसमैन की इनकम ठीक रहेगी | कार्यक्षेत्र पर मेहनत करने से ज़्यादा स्मार्ट तरीके से काम करें। नौकरी करने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे |  

स्वास्थ्य :              उमस भरे मौसम से अपना बचाव रखें। अगर कोई रोग है तो अपनी जांच अवश्य कराएं तथा इलाज ले।

यात्रा :                परिवार के साथ घूमने जाना आपके लिए बेहद शानदार अनुभव लेकर आ सकता है।

आज का शुभ अंक :9

आज का राशिफल कुंभ राशि (Today Kumbh Horoscope 7 May, 2024)

निजी जीवन:                  आज आपके मन मे नए-नए विचार उत्पन्न होंगे | आपके अपने व्यक्तिगत कार्य भी पारिवारिक सदस्यों की मदद से काफी हद तक पूरे हो जाएंगे। आज विवाहित लोग अपने घरेलू जीवन से नाखुश रह सकते है। प्रेम जीवन जीने वाले लोग आज सुखी रहेंगे। हनुमान चालीसा पाठ करेगें तो कोई संकट टल सकता है। 

व्यापार/नौकरी :         आर्थिक रूप से आप अच्छा कर रहे हैं | घरेलू खरीदारी में सुविधा से ज्यादा खर्च न करें | बिजनेस की बात करें तो व्यापारियों को नेटवर्क बढ़ाने में ध्यान देना चाहिए | नया व्यापार जल्दबाजी में न शुरू करें | सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीर रहना होगा ।

स्वास्थ्य :          कुछ थकान और आलस्य से स्थिति बनी रहेगी। व्यायाम और योगा करना आपको ऊर्जा प्रदान करेगा।

यात्रा :       आज वाहन चलाते समय आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। 

आज का शुभ अंक :5

आज का राशिफल मीन राशि (Today Meen Horoscope 7 May, 2024)

निजी जीवन:                 आज का दिन आपके लिए अद्भुत रहने वाला है। अपने घर से जुडी किसी अच्छी खबर के लिए तैयार रहें। पति-पत्नी दोनों मिलकर घर परिवार की देख रेख संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करेंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे हासिल होंगे और उनके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा। दिव्यांग लोगों की सहायता करें आपको लाभ हो सकता है | 

व्यापार/नौकरी :       आज आप अपने ज्ञान का बाखूबी प्रयोग कर पाएंगे | ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ा आर्डर मिलेगा। रेस्टोरेंट का बिजनेस करना चाह रहे हैं तो आपको पार्टनरशिप के लिए कोई पार्टनर मिल सकता है । नौकरी में अतिरिक्त आय की प्राप्ति का प्रयास ना करें। विदेशी कंपनियों में जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उनके लिए दिन शुभ है | 

स्वास्थ्य :           लिक्विड डाइट को बढ़ाने की कोशिश करनी होगी।

यात्रा :            यात्रा करते समय सावधान रहे ,और जाने से पहले अपने वाहन की स्थिति जांच लें।

आज का शुभ अंक :6

 

अगर आप रोज का राशिफल खुशजीवन राशिफल ऐप पर देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

#todayrashifal2024 #aajkaarshifal2024 #todayhoroscope2024 #7mayhindirashifal2024 #Todayhindirashifal2024

महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |