आज का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, 7 March, 2024

आज का राशिफल ( Today Rashifal) 7 March, 2024 इस में आपको सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) के राशिफल के बारें में बताया गया अच्छे से |

Posted on 5-March-2024

Aaj Ka Rashifal 7 March 2024 (आज का राशिफल 7 मार्च, 2024)

आज का राशिफल मेष राशि (Today Mesh Horoscope, 7 March, 2024)

निजी जीवन:            आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन संपन्न हो सकता है। आपको काम पूरा करने के लिए सही रास्ते की जरुरत होगी, शार्ट कट से बचें। सिंगल लोगों को प्रेम पाटर्नर मिलने की संभावना है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा |  

व्यापार/नौकरी :           आज के दिन पैसे कमाने के जो भी मौके मिलें उन्हें गवाएं नहीं। बिजनेस के लिए जिस काम के प्रति प्रयासरत थे, उस कार्य की सिद्धि के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस के कामकाज में फोकस कमजोर न पड़ने दें | विदेशी कंपनियों में जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उनके लिए दिन शुभ है | 

स्वास्थ्य :           आपने दिन के लिए जो भी गतिविधि की योजना बनाई है उसका आनंद लें। गैस और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें।  

यात्रा :           किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं तो यह यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। 

आज का शुभ अंक :8

आज का राशिफल वृष राशि (Today Vrish Horoscope 7 March, 2024)

निजी जीवन:             आज के दिन भजन और भक्ति की ओर मन आकर्षित होगा | आपके मन में किसी व्यक्ति की मदद करने का भाव आयेगा। आज आप कई बातों से अपने आपको घिरा हुआ महसूस कर सकते हैं । किसी प्रेमी या साथी के लिए शॉपिंग करना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन को खुलकर एंजॉय करेंगे और जीवन साथी से निकटता बढ़ेगी। 

व्यापार/नौकरी :          एक सौदे को अंतिम रूप देने वालों के लिए एक मोटा कमीशन इंतजार कर रहा है। कारोबारी वर्ग को मुनाफे के लिए ग्राहकों से विनम्र रहना होगा | आप जिस किसी काम में लगे हैं उसमें आगे बढने से पहले विशेषज्ञ की राय लें। पुत्र के करियर के मामले में खास बात हो सकती है। 

स्वास्थ्य :          आप स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं, लेकिन इसे हर समय शीर्ष पर रखना कठिन हो सकता है। अधिक तनाव के कारण बीपी और नींद से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है।

यात्रा :              कोई टूर भले ही आपके अपेक्षा पर खड़ा न उतरा हो फिर भी बहुत कुछ यादगार रहेगा।

आज का शुभ अंक :11

आज का राशिफल मिथुन राशि (Today Mithun Horoscope 7 March, 2024)

निजी जीवन:                आज के दिन विष्णुजी की विधिवत पूजा करें आपके लिए लाभकारी रहने वाला है।   यदि दूसरों के बीच कोई वाद-विवाद हो,तो आपको उसमे पड़ने से बचना चाहिऐ । किसी असहाय व्यक्ति के इलाज में मदद कर सकते हो। अपने रिश्ते को दिलचस्प रखना सुनिश्चित करें। प्रेम संबंधों में रोमांस लाने की कोशिश करें। 

व्यापार/नौकरी :          आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में महत्वपूर्ण है | आप में से कुछ लोग आज प्रॉपर्टी खरीदने के लिए डीलर से संपर्क करना शुरु करेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों सुचारू रूप से चलती रहेगी | करियर का चुनाव करते समय आप और बच्चों में विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। जॉब में परिस्थितियां थोड़ी तनावपूर्ण होती नजर आ सकती हैं |

स्वास्थ्य :            स्वास्थ्य की दृष्टि से कमर दर्द होने की आशंका है, जिसके लिए आपको योग का सहारा लेना चाहिए ।

यात्रा :       विदेश यात्रा के कार्यक्रम में किसी अप्रत्याशित कारण से देरी होने की संभावना है।

आज का शुभ अंक : 1

आज का राशिफल कर्क राशि (Today Kark Horoscope 7 March, 2024)

निजी जीवन:             आज आपके पास विचारों की कोई कमी नहीं रहेगी |  कुछ लोगों के लिए दिन  व्यस्तता भरा रह सकता है। अनुत्पादक गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद न करें | आज का राशिफल आपके प्रेम जीवन के संबंध में आशावाद, अच्छी ऊर्जा और उत्साह से भरा है। शादीशुदा जीवन में प्यार भरे समय की प्राप्ति होगी। 

व्यापार/नौकरी :         आज आपको अपने व्यापार व नौकरी में संभल कर कार्य करना होगा | भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे। केतु के कारण आज अचानक लाभ और हानि की स्थिति बन सकती है, इसलिए जो भी कार्य करें, उसमें सावधानी बरतें। 

स्वास्थ्य :          आपको वर्कआउट शुरू करने की जरूरत है। अनिद्रा महसूस हो रही है तो डॉक्टर से संपर्क करें | 

यात्रा :               आप को सलाह दी जाती है की वाहन धीरे चलाएं और हेलमेट का उपयोग करे ।

आज का शुभ अंक :1

आज का राशिफल सिंह राशि (Today Singh Horoscope 7 March, 2024)

निजी जीवन:               आज किस्मत आपके साथ रहेगी।  परिवार के किसी युवा को वाहन खरीदने के लिए पैसे दे सकते हैं। आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चे के साथ मौज मस्ती मैं व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ धार्मिक कार्य में मन लगायेंगे। प्रेम जीवन में आपके लिए कोई बेहद सनसनीखेज खबर आ सकती है। 

व्यापार/नौकरी :           कुछ लोगों को आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए नए काम की शुरुआत करनी होगी। यदि आप व्यापार करते हैं तो आज मुनाफा मिलने की प्रबल संभावनाएं बनती दिख रही है | कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे लोगों को आज नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। ऑफिस में जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और समर्पण से निपटाएं | करियर से संबंधित बड़ा बदलाव पाने के लिए आपको स्किल्स को भी बढ़ाने की आवश्यकता है।

स्वास्थ्य :              सिर दर्द, माइग्रेन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, सावधान रहें।

यात्रा :               किसी दुसरे शहर समारोह में बुलाए जाने की उम्मीद है,अपनी दिलचस्पी का माहौल मिलेगा।

आज का शुभ अंक : 1

आज का राशिफल कन्या राशि (Today Kanya Horoscope 7 March, 2024)

निजी जीवन:              आज का दिन आपके लिए संतोषजनक रहने वाला है। यह समय है कि आप अपने उच्च सपनों का पीछा करना फिर से शुरू कर सकते हैं | आज आपको दूसरे की मदद करने से सुकून मिलेगा | प्रेम जीवन के संबंध में आशावाद, अच्छी ऊर्जा और उत्साह से भरा है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज खुशनुमा रहेगा | 

व्यापार/नौकरी :      आज के दिन धन लाभ की स्थिति बनी हुई है। इस राशि के जो लोग कपडे का बिज़नेस करते है आज आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा। व्यवसाय संबंधी कोई बड़ी डील या आर्डर मिल सकता है। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कार्यों में वांछित सफलता प्राप्त होगी।

स्वास्थ्य :           आप स्वभाव से बहुत ऊर्जावान हैं, इसलिए एक अच्छा वर्कआउट आपको अपने शरीर और अपने बारे में अच्छा महसूस करने में मदद करेगा। बेहतर होगा कि आप रोजाना कम चीनी का सेवन करें।

यात्रा :                 बिजनेस के किसी काम से आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है| 

आज का शुभ अंक : 6

आज का राशिफल तुला राशि (Today Tula Horoscope 7 March, 2024)

निजी जीवन:                 आज आप कुछ नया करने की सोच सकते हैं | साकारात्मक सोच रखकर कोई काम करना आपके जीवन में बड़ा बदलाव लाने वाला है । अगर आप अपने प्रियजन के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाए हैं, तो कुछ समय अलग रखें और उनके साथ लंबी बातचीत करें। आप दोनों को इसकी जरूरत है। आज आपका शुभ रंग सफेद है |

व्यापार/नौकरी :              आज धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में कामकाज की नीतियों पर विचार हो सकता है। यदि कार्यक्षेत्र में अपने लिए अच्छी जगह बनाना चाहते हैं तो सीनियर का दिल जीतना होगा। होटल मैनेजमेंट से जुड़े छात्रों को नौकरी के लिये कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है।  

स्वास्थ्य :        अपने आहार में कुछ बदलाव करें, कम खाने पर विचार करें और घर का बना खाना खाएं, भले ही आपका समय सीमित हो, इसके लाभ इसके लायक हैं।

यात्रा :                  किसी खूबसूरत जगह पर घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं ताजगी और नएपन का एहसास होगा।

आज का शुभ अंक :10

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Today Virshchik Horoscope 7 March, 2024)

निजी जीवन:         आज के दिन आपके ग्रह आपको अच्छा भाग्य देगें | निवास स्थान में बदलाव या नया घर खरीदने की योजना को अंतिम रूप दे सकते हैं । आपके और आपके पार्टनर के बीच दूरियां आ सकती हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ रंग गुलाबी है |

व्यापार/नौकरी :          आज आपका धन कहीं रुका हुआ है तो मिल सकता है। आयात निर्यात से संबंधित कार्यों में कोई महत्वपूर्ण डील संपन्न हो सकती हैं। ऑफिस में महत्वपूर्ण निर्णय कुछ समय के लिए टालने पड़ सकते हैं। पुराने समय में आपने किसी की जो मदद की होगी, वह अचानक आपके काम आ सकती है‌। 

स्वास्थ्य :             अपेंडिक्स से जूझ रहे लोग दवाएं की व्यवस्था रखते हुए डॉक्टर के संपर्क में रहें।

यात्रा :                    किसी लंबी यात्रा पर जाने से पहले वाहन की जांच कर लें।

आज का शुभ अंक :2

आज का राशिफल धनु राशि (Today Dhanu Horoscope 7 March, 2024)

निजी जीवन:                आज अपने विचारों का दायरा बढ़ाने की कोशिश करें। घर परिवार की सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी। कभी-कभी लापरवाही और अति आत्मविश्वास की वजह से धोखा भी खा सकते हैं, सावधान रहे। जीवनसाथी को स्पेस देने से पारिवारिक जीवन सुचारू रुप से चलेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। आज आपका शुभ रंग आसमानी है | 

व्यापार/नौकरी :        आज नियमों का अनदेखा न करें, परिश्रम पर पूरा भरोसा रखें। कोई आपसे लिया हुआ उधार समय पर पहुंचाकर भरोसा बनाए रखेगा। जिन लोगों की इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकान है उनको अच्छा मुनाफा होगा | अपने बिजनेस में नये प्रयोग करने में सफल हो सकते है। ऑफिस में कोई अपने कांटेक्ट्स के चलते आपके लिए चीज़ें आसान कर सकता है।  

स्वास्थ्य :              शारीरिक रूप से आप अपने आप को स्वस्थ महसूस करेंगे।

यात्रा :             रोड ट्रिप पर जाने वालों के रास्ते में कोई रुकावट आ सकती हैं, सावधान रहे।

आज का शुभ अंक : 5

आज का राशिफल मकर राशि (Today Makar Horoscope 7 March, 2024)

निजी जीवन:               आज आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी | परिवारिक स्तर पर मिली कोई अच्छी खबर आपकी मानसिक दशा उत्साहित रखेगी। अपने पाटर्नर की जरुरत और उसकी बातों की कद्र करें। किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। आज आपका शुभ रंग पीला है | 

व्यापार/नौकरी :            आज धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं | सट्टेबाजी का काम करने वालों को आज पैसे का नुकसान होने के संकेत दिख रहे हैं, सावधान रहे। प्रॉपर्टी के लिहाज से आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा, इंतजार करें। आज आपकी ईमानदारी से बॉस प्रभावित होंगे | कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा ।

स्वास्थ्य :         आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है | 

यात्रा :          आज के दिन वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।

आज का शुभ अंक : 7

आज का राशिफल कुंभ राशि (Today Kumbh Horoscope 7 March, 2024)

निजी जीवन:                आज के दिन बृहस्पति देव की प्रसन्नता के लिए केलों का दान करें |  किसी की काबिलियत पर आपका विश्वास सही साबित होगा। माताएं अपने बच्चों की मनपसन्द डिश बनाएंगी। सिंगल राशि वालों को उनके क्रश से मिले-जुले संदेश मिलेंगे। आज अपने साथी के साथ रोमांटिक शाम का इंतजाम करें। 

व्यापार/नौकरी :          आज धन लाभ की स्थिति बनी हुई है, लेकिन इसके समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना होगा | ब्यूटी और फैशन क्षेत्र से जुड़े लोगों का कारोबार अच्छा रहेगा | कार्यक्षेत्र में अपनी कार्यप्रणाली को और मजबूत बनाएं। करियर में आपको अपनी इच्छा के अनुसार अवसर जल्दी प्राप्त होने वाले हैं। 

स्वास्थ्य :             स्वास्थ्य ठीक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति कभी-कभी आत्मविश्वास डगमगा सकता है। 

यात्रा :                जो लोग घर से बाहर रह रहे है, वह अपने होमटाउन की यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं | 

आज का शुभ अंक : 5

आज का राशिफल मीन राशि (Today Meen Horoscope 7 March, 2024)

निजी जीवन:       आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। कामकाजी लोगों के लिए कुकिंग को हॉबी के रुप में लेना थेरेपी का काम कर सकता है । किसी के साथ रोमांटिक बातें जरा संभलकर ही करें। विवाहित को अपने रिश्ते में विश्वास की कमी महसूस हो सकती है।   आज बृहस्पति देव जी के दर्शन के लिए जाना चाहिए उनकी कृपा से आपको धन लाभ होगा।

व्यापार/नौकरी :      आज धन के मामले में कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं | जो लोग स्टेशनरी का बिजनेस करते हैं, उनको आज लाभ मिलेगा। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। 

स्वास्थ्य :           स्वास्थ्य आज थोड़ा मिला-जुला रहेगा, बेहतर होगा कि जंक फूड को एवॉयड करें।

यात्रा :               सड़क पर वाहन चलाते समय आज आपको विशेष सतर्क रहने की जरुरत है,अपनी सुरक्षा का ख्याल रखें।

आज का शुभ अंक : 4

 

अगर आप रोज का राशिफल खुशजीवन राशिफल ऐप पर देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

#todayrashifal2024 #aajkaarshifal2024 #todayhoroscope2024 #7Marchhindirashifal2024 #Todayhindirashifal2024

महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |