Advertisements
Aaj Ka Rashifal 7 February 2024 (आज का राशिफल 7 फरवरी, 2024)
आज का राशिफल मेष राशि (Today Mesh Horoscope, 7 February, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। परिवार वालों के साथ आप अपने मनपसंद व्यंजन का आनंद ले सकते हैं | शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुशियां ढूंढ लेंगे | युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति गंभीर और ईमानदार रहें।
व्यापार/नौकरी : आज आर्थिक स्तर पर संतोषजनक स्थिति में रहेंगे | अपने व्यवसाय से संबंधित नई जानकारियां हासिल करना जरूरी है। बढी हुए जिम्मेदारी को जिस तरह आप निभा रहे उससे सीनियर्स काफी प्रभावित होंगे। युवाओं को अपने किसी मनपसंद कार्य के पूरा होने से सुकून रहेगा। कला के क्षेत्र में करियर बनाने वाले इच्छुक लोगों अच्छा ऑफर मिल सकता है।
स्वास्थ्य : आज का दिन सेहत को लेकर अच्छा रहेगा।
यात्रा : लंबी दूरी की यात्रा की संभावना है, लेकिन गाड़ी चलाते समय आप सावधान रहें |
आज का शुभ अंक : 9
आज का राशिफल वृष राशि (Today Vrish Horoscope 7 February, 2024)
निजी जीवन: आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेगे। घर के सदस्यों की इच्छाओं को समझने की कोशिश में रहेंगे। आज अपने साथी के साथ प्यार से काम लें। अपने प्रिय को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे।
व्यापार/नौकरी : आप अगले कुछ दिनों में पैसा आसानी से कमा सकते हैं, इसलिए हर एक अवसर पर ध्यान देने की जरूरत है। बिजनेस में इस वक्त जो चल रहा है उसी पर ध्यान दें। प्रॉप्रर्टी को लेकर दिन अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आप अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं और दिखा रहे हैं कि आप कितने भावुक और बुद्धिमान व्यक्ति हैं।
स्वास्थ्य : बदलते वातावरण की वजह से सावधानी रखना अति आवश्यक है।
यात्रा : प्रकृति में टहलना, किसी खूबसूरत झील या समुद्र तट पर जाना आपके लिए काफी उत्तेजक साबित होगा।
आज का शुभ अंक : 8
आज का राशिफल मिथुन राशि (Today Mithun Horoscope 7 February, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा | सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा, और जनसंपर्क भी मजबूत होंगे। किसी को प्रभावित करने के लिए कुछ नया सोचें। जीवनसाथी के साथ रिश्तेदारी में जा सकते हैं। आज आपका शुभ रंग सफेद है |
व्यापार/नौकरी : आज धन की बचत कैसे की जाए इस पर गंभीरता से गौर करें | व्यापार के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित हो रहे व्यवहार आपको सफलता दिला सकते है। काम के सिलसिले में नतीजे बेहद अच्छे होंगे और आपके साथ काम करने वाले भी आपकी मदद करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अचानक कोई फायदेमंद सूचना मिल सकती है।
स्वास्थ्य : अपनी सेहत और फिटनेस को दुरुस्त रखने के लिए सुबह शाम वॉक पर जाना शुरु कर सकेंगे।
यात्रा : कही जाने से पहले ही टिकट बुक करा लें नहीं तो मुश्किल हो सकती है।
आज का शुभ अंक : 1
आज का राशिफल कर्क राशि (Today Kark Horoscope 7 February, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। कोई मंहगा सामान खरीद सकते है। महिलाएं आज घर के कामो में बिजी रह सकती है | किसी के साथ रोमांटिक बातें जरा संभलकर ही करें। अपने प्रेमी को अपने दिल की बात खुलकर बताएं | विवाहित को अपने रिश्ते में विश्वास की कमी महसूस हो सकती है।
व्यापार/नौकरी : आज वित्तीय सलाह के बारे में अपने माता-पिता से बात करें। व्यापार में विस्तार की योजनाओं पर काम शुरू होगा। नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य : आपके स्वास्थ्य से संबंधित सभी लक्ष्य आज लाभकारी सिद्ध होंगें ।
यात्रा : किसी मशहूर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कहीं दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है।
आज का शुभ अंक :3
आज का राशिफल सिंह राशि (Today Singh Horoscope 7 February, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। घरेलू मोर्चे पर कोई अच्छी खबर आपका इंतजार कर रही है। जीवनसाथी आपकी बनाई हुई डिश की तारीफ करेंगें। प्रेम प्रसंगों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरियां आ सकती हैं।
व्यापार/नौकरी : आज आर्थिक गतिविधियों से संबंधित कुछ लाभकारी योजनाएं बनेंगी | यदि आज आप किसी कार्य को करने से पहले असमंजस में है, तो उसे टेंशन फ्री होकर करें, क्योंकि वह पूरा अवश्य होगा। आज नौकरी में आपको किसी पर भी भरोसा करने से पहले सोचना होगा, क्योंकि वह उनके साथ विश्वासघात कर सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य : सेहत के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। कुछ महिलाओं को हार्मोनल दिक्कत हो सकती है |
यात्रा : आज दोस्तों के साथ रोड ट्रिप प्लान किए जाने की संभावना है, दिन थकाने वाला रहेगा |
आज का शुभ अंक : 5
आज का राशिफल कन्या राशि (Today Kanya Horoscope 7 February, 2024)
निजी जीवन: आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आज आप परिवार में शुरु होने वाले किसी रोमांचक कार्य को लेकर बेहद उत्साहित रहेंगे। आपके प्रेम जीवन में आज के लिए मजबूत संकेत दिखाई दे रहे हैं, आत्मविश्वास अधिक होने के बाद अधिक ऊर्जावान दृष्टिकोण के लिए तैयार है।
व्यापार/नौकरी : आज आपको पारिवारिक संपर्कों से लाभ मिलेगा | व्यापार में परेशानियों के बाद भी आर्थिक स्थितियों में सुधार आएगा | बड़ी डील करने जा रहे हैं तो लाभों का आकलन कर लें | प्रोफेशनल क्षेत्र में होने वाली मीटिंग सफल रहेगी। जो लोग वकील हैं, आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है।
स्वास्थ्य : बाहर के खाने की अपेक्षा घर का बना पौष्टिक खाना ही ग्रहण करें। । कुछ लोगों को गैस व बदहजमी की वजह से जोड़ों में दर्द जैसी समस्या रह सकती हैं।
यात्रा : दोस्त के द्वारा बताए गए किसी डेस्टिनेशन पर जाने का विचार कर सकते हैं।
आज का शुभ अंक : 1
आज का राशिफल तुला राशि (Today Tula Horoscope 7 February, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। जीवन साथी व परिवार के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। यदि आप प्यार में आगे बढ़ना चाहते हैं तो किसी के साथ एक छोटी सी समस्या का समाधान करना पड़ सकता है।
व्यापार/नौकरी : आज धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं | प्रॉपर्टी के लिहाज से आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा, इंतजार करें। सट्टेबाजी का काम करने वालों को आज पैसे का नुकसान होने के संकेत दिख रहे हैं, सावधान रहे। व्यवसाय में निवेश के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपकी ईमानदारी से बॉस प्रभावित होंगे |
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पेट संबंधी परेशानी होने पर आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना आपको स्वस्थ रखेगा।
यात्रा : आप में से कुछ लिग किसी आइसलैंड की यात्रा पर जाने वाले हैं, वहां होने वाले वाटर स्पोर्ट्स में हिस्सा ले सकते हैं।
आज का शुभ अंक : 8
आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Today Virshchik Horoscope 7 February, 2024)
निजी जीवन: आज दूसरों के नकारात्मक विचारों का असर अपने जीवन पर न होने दें। किसी संस्था के साथ सेवा कार्य करने से सुकून मिलेगा। आपका रोमांटिक अंदाज आपकी शादीशुदा जिंदगी को प्यार से भर देगा। प्रेम पाटर्नर के संग मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। आज आपका शुभ रंग केसरिया है |
व्यापार/नौकरी : यदि आप अचल संपत्ति में निवेश करने में रुचि रखते हैं, तो आज का दिन ऐसा करने के लिए एकदम सही है। बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। किसी कानूनी मामले में आज आपको जीत मिल सकती है | यदि आप नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, तो वर्तमान समय में मित्रों से बात करनी चाहिए |
स्वास्थ्य : सेहत संबंधी चिंता बनी रहेगी, लेकिन शारीरिक तकलीफ नहीं होगी।
यात्रा : समय पर कहीं पहुंचने के लिए रास्ते में बहुत ज्यादा ठहरने से परहेज करें, देर हो सकती है।
आज का शुभ अंक : 3
आज का राशिफल धनु राशि (Today Dhanu Horoscope 7 February, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपको सुख व समृद्धि देने वाला रहेगा। यदि आपको आवश्यकता पड़ती है तो अपनों से सहयोग लेने में कोई संकोच नहीं करना चाहिए | आज आप अपने साथी के साथ एक रोमांटिक शाम की व्यवस्था करें | सिंगल लोगों के जीवन में प्रेम की गंगा बह सकती है।
व्यापार/नौकरी : आज कुछ लोगों से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। कारोबार में धन संबंधित कार्य करने वाला व्यक्ति विश्वसनीय होना चाहिए | थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन रहा है। आज के दिन काम करने के तरीके और आइडिए के चलते दूसरों का दिल जीत सकते हैं |
स्वास्थ्य : महिलाएं अपने चेहरे का खास ख्याल रखें। कुछ लोगों को पैरो में दर्द और मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है।
यात्रा : अगर आप अपने प्रियजन के साथ यात्रा कर रहे हैं तो यह एक अद्भुत यात्रा होगी। जिस काम के लिए ये यात्रा करेंगे वो पूरा हो जायेगा।
आज का शुभ अंक : 7
आज का राशिफल मकर राशि (Today Makar Horoscope 7 February, 2024)
निजी जीवन: आज सुबह जल्दी उठकर सूर्यदेव की प्रसन्नता के लिए उन्हें जल अर्पित करें। आपके स्वभाव में विनम्रता और विवेक जैसे गुण आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेंगे। जीवनसाथी के साथ एक बहुत जरूरी बातचीत आज होगी | अगर प्रेम-संबंध की बात हो तो परिजनों की सलाह लेने में कोताही न बरतें |
व्यापार/नौकरी : आप किसी चीज को पाने की इच्छा रखते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। राजनीतिक संपर्क द्वारा आपको अच्छा लाभ हो सकता है। अगर व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो पहली उसकी योजना तैयार कर लें। लंबे समय से चली आ रही किसी प्रॉप्रर्टी की डील को करने में सफल हो सकते है।
स्वास्थ्य : खांसी, जुकाम जैसी समस्या को बढ़ने ना दें। लापरवाही ना करके तुरंत इलाज लें।
यात्रा : अपने करीबियों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।
आज का शुभ अंक : 4
आज का राशिफल कुंभ राशि (Today Kumbh Horoscope 7 February, 2024)
निजी जीवन: आज आपका मन शांत रहने वाला है। दूसरों के सम्मान के लिए प्राथमिकताओं के बारे में स्पष्ट रहें। घर में जल्दी शुभ कार्य होने की संभावना भी बन रही है। मनचाहे व्यक्ति के साथ वक्त बिताने को मिलेगा। गृहस्थियों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।
व्यापार/नौकरी : आज व्यापार में लाभ प्राप्त करने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है | अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं, तो संबंधित क्षेत्र से जुड़े लोगों से एक बार सलाह जरूर ले लें | कैरियर संबंधित निर्णय लेते समय वेतन का ध्यान रखे | काम से जुड़ा कोई व्यक्ति आज आपको थोड़ा परेशान कर सकता है।
स्वास्थ्य : कम इम्यूनिटी की वजह से सर्दी और एलर्जी की तकलीफ अधिक रह सकती है।
यात्रा : यात्रा आपको थोड़े समय के लिए अपनी बोरियत पर काबू पाने में मदद करेगी। यात्रा के दौरान आप उत्साहित रहेंगे।
आज का शुभ अंक : 2
आज का राशिफल मीन राशि (Today Meen Horoscope 7 February, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। कामकाजी लोगों के लिए कुकिंग को हॉबी के रुप में लेना थेरेपी का काम कर सकता है । किसी के साथ रोमांटिक बातें जरा संभलकर ही करें। विवाहित को अपने रिश्ते में विश्वास की कमी महसूस हो सकती है।
व्यापार/नौकरी : आर्थिक मामलों में आज आपको लाभ मिल सकता है। आज का दिन फूलों का कारोबार करने वालों के लिए शुभ है | नौकरी से संबंधित नए अवसर मर्जी के अनुसार मिल सकते हैं। आपकी सकारात्मक सोच आपके भविष्य को संवारने में मदद करेगी ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ हो सकती है।
स्वास्थ्य : कोई पुरानी चोट का दर्द उभर सकता है। ठंडी हवा एवं ठंडे वातावरण से बचें।
यात्रा : आज के दिन दूर की यात्रा से थोड़ा सा बचना चाहिए।
आज का शुभ अंक : 6
#todayrashifal2024 #aajkaarshifal2024 #todayhoroscope2024 #7Februaryhindirashifal2024 #Todayhindirashifal2024