Advertisements
Aaj Ka Rashifal 7 April 2024 (आज का राशिफल 7 अप्रैल, 2024)
आज का राशिफल मेष राशि (Today Mesh Horoscope, 7 April, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए उन्नति दायक रहेगा। अपनों के आने से घर में रौनक बनी रहेगी। व्यक्तिगत बातों में प्रगति देखने के लिए थोड़ा संयम रखने की कोशिश करें। कुंवारे लोगों की शादी के योग बन रहे हैं। निजी जीवन की बात करें तो गृहस्थ जीवन आज सुखमय रहेगा | प्रेम जीवन में परेशानियों का आगमन हो सकता है, सतर्क रहें।
व्यापार/नौकरी : आपको अपना आशावाद बनाए रखने की आवश्यकता है, भले ही आपको लगे कि वित्तीय स्थिति आपकी अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही है। महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरू करना चाहती हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिशियल कार्यों के प्रति फोकस और बढ़ाने की जरूरत है |
स्वास्थ्य : एक स्वस्थ नींद का कार्यक्रम और हाइड्रेटेड रहना आपके लिए चमत्कार करेगा। आज आप अपनी त्वचा को लेकर संघर्ष कर सकते हैं।
यात्रा : आप किसी यात्रा पर जाते समय माता पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं।
आज का शुभ अंक :4
आज का राशिफल वृष राशि (Today Vrish Horoscope 7 April, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए एक नई ऊर्जा लेकर आएगा। आपको अपनी इच्छा शक्ति को बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिये। पिता के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरा करने की कोशिश करेंगे। लव मेट्स पर भरोसा करें लोगों की बातों में आकर अपने रिश्ते न खराब करें । आज आपका शुभ रंग हरा है |
व्यापार/नौकरी : आज धन का खर्च आपको परेशान कर सकता है | व्यापार में कर्मचारियों तथा सहयोगियों के साथ संबंधों को उचित बनाकर रखें। जो लोग खाली बैठे है वह नए कामों में लग जाएं | बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को दस्तावेज से संबंधित काम ध्यानपूर्वक करने की आवश्यकता होगी।
स्वास्थ्य : सेहत में आ रहे बदलाव को नजरअंदाज न करें।
यात्रा : छोटी यात्राएं आपके काम में खलल डाल सकती हैं। यात्राओं से आपको अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे।
आज का शुभ अंक :9
आज का राशिफल मिथुन राशि (Today Mithun Horoscope 7 April, 2024)
निजी जीवन: आज अपने समय और धैर्य का पूरा इस्तेमाल करें | परिवार के किसी सदस्य से लेक्चर सुनने को मिल सकता है। अगर आप अपने प्रियजन के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाए हैं, तो कुछ समय अलग रखें और उनके साथ लंबी बातचीत करें। आप दोनों को इसकी जरूरत है। आज आपका शुभ रंग क्रीम है |
व्यापार/नौकरी : आज नए-नए विचार धन लाभ के रास्ते खोलेंगे | व्यवसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। आपकी हाल की रचनात्मक ऊर्जा आज रंग लाएगी और आपको पुरस्कृत किया जा सकता है। नयी नौकरी की तलाश कर रहें लोगों को सफलता हाथ लग सकती है |
स्वास्थ्य : रात को जल्दी सोना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा, बाकी स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
यात्रा : वाहन तीव्र गति से ना चलाएं अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।
आज का शुभ अंक :5
आज का राशिफल कर्क राशि (Today Kark Horoscope 7 April, 2024)
निजी जीवन: आज के दिन आपके ग्रह आपको अच्छा भाग्य देगें | अपने आप को किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें | संतान के व्यवहार पर पैनी निगाह रखनी होगी | एक बहुत ही मजाकिया व्यक्ति आज आपकी रुचि जगाने वाला है। शादीशुदा जीवन खुशियों से महक उठेगा।
व्यापार/नौकरी : आज धन-संबंधी दिक्कतों का समाधान निकलेगा। पारिवारिक बिजनेस में आज आपको जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी | महिलाएं आज अपने लिए शॉपिंग करने का मन बनायेंगी। नौकरीपेशा जातकों को आज बहुत जरूरी फोन आ सकता है। गवर्नमेंट जॉब से संबंधित लोग किसी भी अनैतिक काम को करने से दूर रहे।
स्वास्थ्य : उम्रदराज़ लोग अपनी सेहत का ध्यान रखे |
यात्रा : परिवार के किसी युवा की ट्रैफिक के नियमों को तोड़ने की आदत को सुधारें।
आज का शुभ अंक :1
आज का राशिफल सिंह राशि (Today Singh Horoscope 7 April, 2024)
निजी जीवन: आज आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा। आपने जो रास्ता चुना है, उस पर चलते रहें | आज सक्रिय रहें, अवसरों की प्रतीक्षा न करें, उनकी तलाश करें और उन्हें भुनाने की कोशिश करें | महिलाएं आज अपने लिए शॉपिंग करने का मन बनायेंगी। आपको अपने निजी जीवन में छोटे-छोटे सुधारों पर ध्यान देने की जरूरत है | शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज रोमांटिक रहेगा।
व्यापार/नौकरी : आज आपकी वित्तीय स्तिथि अच्छी रहेगी। जो लोग कारोबार कर रहें हैं उनको दिन के अंत में व्यापारिक मामलों को लेकर सचेत रहना चाहिए | आपकी प्रायोगिक दृष्टि और व्यावहारिक बुद्धि आपके कैरियर में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ाएगी। आज, महत्वपूर्ण संपर्क बनाने के और कुछ सीखने के अवसर मिलेंगें।
स्वास्थ्य : माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें, यदि वह आपके साथ नहीं रहते हैं तो उनसे संपर्क अवश्य बनाएं रखें |
यात्रा : कुछ व्यवसायिक यात्राएं पूरी हो सकती हैं।
आज का शुभ अंक :12
आज का राशिफल कन्या राशि (Today Kanya Horoscope 7 April, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहें | किसी का साकारात्मक व्यक्तित्व आप में उत्साहित करने वाला परिवर्तन लाने वाला है। आपको अपने प्रिय को थोड़ी जगह देनी चाहिए। इस राशि के नवविवाहित लोगों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है।
व्यापार/नौकरी : आज का दिन आर्थिक रूप से बहुत अच्छा रहने वाला है | व्यापार में उम्मीद से अधिक धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं उसे पाने के लिए आज पूरी शिद्दत से प्रयास करें | ऑफिस में सहयोगी आदि से अच्छा व्यवहार करें, ऐसा करना रिश्तों को मजबूत करेगा |
स्वास्थ्य : पेट में दर्द या जलन की शिकायत रह सकती है, प्राकृतिक चीजों को अपने भोजन में शामिल करें।
यात्रा : किसी काम के लिए विदेश यात्रा का प्लान बन सकता है |
आज का शुभ अंक : 2
आज का राशिफल तुला राशि (Today Tula Horoscope 7 April, 2024)
निजी जीवन: आज के दिन आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं | यदि किसी मुद्दे के बारे में आप निर्णय नहीं ले पा रहे हैं तो बड़ों की सलाह लेने में संकोच न करें | वैवाहिक जीवन में खुशियों की बरसात हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को रोमांस के सहारे आगे बढ़ाएंगे। आज आपका शुभ रंग सफेद है |
व्यापार/नौकरी : आज धन-संबंधी दिक्कतों का समाधान निकलेगा। स्टॉक मार्केट में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आज आप अपने व्यापार में किसी से कोई कार्य निकलवाने में सफल हो सकते हैं | ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट को किसी से शेयर ना करना उचित रहेगा। सरकारी सेवारत लोगों को स्थान परिवर्तन मिल सकता है।
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। सिर्फ अत्यधिक थकान की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती हैं।
यात्रा : आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है |
आज का शुभ अंक :6
आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Today Virshchik Horoscope 7 April, 2024)
निजी जीवन: आज आप किसी से कोई वादा करने से बचें। परिवार से संबंधित समस्याओं की चर्चा बाहरी व्यक्ति से करने में परहेज रखें। झूठ बोल कर आप कई फंस सकते हैं, सावधान रहे। आपका प्रेम जीवन अद्भुत चल रहा है | जीवन साथी की किसी बात को गंभीरता से न लेने पर विवाद हो सकता है।
व्यापार/नौकरी : आज धन-संबंधी दिक्कतों का समाधान निकलेगा। स्टॉक मार्केट में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आज आप अपने व्यापार में किसी से कोई कार्य निकलवाने में सफल हो सकते हैं | ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट को किसी से शेयर ना करना उचित रहेगा। सरकारी सेवारत लोगों को स्थान परिवर्तन मिल सकता है।
स्वास्थ्य : आज से आप नयी जीवन शैली की शुरुआत करेंगे जिससे आपके प्रयास फलीभूत होंगे |
यात्रा : किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए आज दूसरे शहर जाने का प्लान बन सकता है, उत्साहित रहेंगे।
आज का शुभ अंक :9
आज का राशिफल धनु राशि (Today Dhanu Horoscope 7 April, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आपको अपने व्यवहार पर थोड़ा ध्यान देना होगा | ऐसे साथी को खुश करने की जररुत नहीं जो वक्त पर आपके काम ना आएं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय के लिए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे।
व्यापार/नौकरी : आज धन से जुड़े मामलों में दिल और दिमाग का सही संतुलन बनाना होगा | कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। आज कार्य क्षेत्र में परिश्रम में कोई कमी न आने दें | कमीशन बीमा संबंधित कामों में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी।
स्वास्थ्य : नसों में खिंचाव दर्द महसूस हो सकता है। योगा और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।
यात्रा : परिवार के साथ किसी तीर्थयात्रा पर जाना मज़ेदार रहेगा। सड़क मार्ग से यात्रा करते समय झगड़ा करने से बचें।
आज का शुभ अंक : 3
आज का राशिफल मकर राशि (Today Makar Horoscope 7 April, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आज आपका समय बच्चों के साथ बीतेगा, जिससे परिवारिक महौल भी खुशनुमा बना रहेगा। अपने प्रेमी से दूर रहते है तो उनसे मिलने का प्लान बन सकता है। किसी अन्य व्यक्ति की वजह से वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है, सावधान रहे।
व्यापार/नौकरी : आज रूका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। मकर राशि के जातक व्यवसाय जैसा चल रहा है उसे वैसा चलने दें, लेकिन लापरवाही न करें। कामकाजी महिलाएं काम को लेकर कुछ तनावग्रस्त हो सकती हैं। नौकरी के सन्दर्भ में आप में से जो लोग बदलाव की तलाश कर रहे हैं, उन्हें नए अवसर प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है |
स्वास्थ्य : अपने खाने-पीने पर भी बहुत ज्यादा ध्यान दें और मसालों से परहेज करें|
यात्रा : कोई यात्रा का प्रोग्राम कैंसिल होने से राहत मिलेगी। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं |
आज का शुभ अंक :11
आज का राशिफल कुंभ राशि (Today Kumbh Horoscope 7 April, 2024)
निजी जीवन: आज आपकी महत्वकाक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। लोग आपकी भावनाओं का गलत व अनुचित लाभ उठा सकते हैं। प्यार के मामले में नाराज होना आपके लिए अच्छी बात नहीं है। अलग रहने वाले वीडियो कॉल के जरिए अपने साथी के संपर्क बनाए रखने में सफल होंगे।
व्यापार/नौकरी : आपको अपने व्यवसाय और अन्य उपक्रमों से लगातार लाभ और मुनाफा प्राप्त होता रहेगा | आप किसी ट्रेडिशनल वस्तु की खरीदारी करने का मन बनायेंगे। कार्यक्षेत्र पर मेहनत करने से ज़्यादा स्मार्ट तरीके से काम करें। नौकरी के लिए जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए जल्द अच्छे मौके आएंगे |
स्वास्थ्य : आज का दिन सिगरेट, या किसी अन्य व्यसन को कम करने के लिए शुरू करने के लिए एक अच्छा दिन है जो आपके पास हो सकता है।
यात्रा : अपनों के साथ यात्रा का आनंद ले सकते हैं।
आज का शुभ अंक :7
आज का राशिफल मीन राशि (Today Meen Horoscope 7 April, 2024)
निजी जीवन: आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेगे। किसी पवित्र कार्य की तैयारी पूरे शबाब पर रहने वाली है, पूरे उत्साह से लगे रहेंगे। जो लोग आपके खिलाफ थे आज वह आपके पक्ष में आएंगे। पारिवारिक और दांपत्य जीवन शुभ लाभ दायक रहेगा | प्रेम जीवन में खुशियां मिलेंगी।
व्यापार/नौकरी : धन के मामले में आज शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है | यदि आप अपना खुद का व्यवसाय करते हैं, तो आपको मार्केटिंग पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। कारोबारीयों को नए इन्वेस्टर मिल सकते है। आपको अपने कामकाज का मन मुताबिक फायदा मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की के उचित अवसर मिल सकते हैं।
स्वास्थ्य : आज आपको जंक फूड और मिठाई से दूर रहने की जरुरत होगी, सेहत का ख्याल रखें।
यात्रा : किसी दुसरे शहर समारोह में बुलाए जाने की उम्मीद है, अपनी दिलचस्पी का माहौल मिलेगा।
आज का शुभ अंक : 6
#todayrashifal2024 #aajkaarshifal2024 #todayhoroscope2024 #7Aprilhindirashifal2024 #Todayhindirashifal2024
महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |