आज का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, 5 April, 2024

आज का राशिफल ( Today Rashifal) 5 April, 2024 इस में आपको सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) के राशिफल के बारें में बताया गया अच्छे से |

Posted on 3-April-2024

Aaj Ka Rashifal 5 April 2024 (आज का राशिफल 5 अप्रैल, 2024)

आज का राशिफल मेष राशि (Today Mesh Horoscope, 5 April, 2024)

निजी जीवन:            आज का दिन खुशनुमा रहेगा। घर के लिए किसी नए फर्नीचर का ऑर्डर कर सकते हैं। आपका कोई प्रतिद्वंदी समाजिक क्षेत्र में छवि खराब करने का प्रयास कर सकता है, सावधान रहे। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। अपने रिश्ते को दिलचस्प रखना सुनिश्चित करें। प्रेम संबंधों में रोमांस लाने की कोशिश करें। 

व्यापार/नौकरी :           आज मनोरंजन के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को अप्रत्याशित लाभ मिल सकता हैं | घरेलू स्तर पर किसी प्लान को धरातल पर उतारने के लिए आपको मेहनत करना होगा। इस वक्त बिजनेस पर पूरा ध्यान देना जरूरी है। प्रमोशन से संबंधित बातों में भी रुकावट आने की आशंका बन रही है।

स्वास्थ्य :           घर की सफाई करते समय सावधान रहे आपको कुछ खरोंच आ सकती है।

यात्रा :            सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को अधिकारिक काम के लिए किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

आज का शुभ अंक :8

आज का राशिफल वृष राशि (Today Vrish Horoscope 5 April, 2024)

निजी जीवन:                आज का दिन आपके लिए सामान्य से थोड़ा बेहतर रहेगा। आज कोशिश करें कि ज्यादा दबंग न बनें। समाजिक क्षेत्र में सबके साथ संपर्क बनाए रखने का प्रयास आपको लोकप्रिय बनाने वाला है। आप किसी खास व्यक्ति के संग रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। वैवाहिक पुरुषों को आज पत्नी का प्यार मिलेगा। 

व्यापार/नौकरी :          इस समय सेविंग जैसी गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। कारोबारी वर्ग को मुनाफे के लिए ग्राहकों से विनम्र रहना होगा | आप जिस किसी काम में लगे हैं उसमें आगे बढने से पहले विशेषज्ञ की राय लें। पुत्र के करियर के मामले में खास बात हो सकती है। 

स्वास्थ्य :                 मौसमी बदलाव के कारण हो रही परेशानी से बचने के लिए डॉक्टर से सलाह लें | 

यात्रा :              ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना आपके लिए नुकसानदायक रह सकता है।

आज का शुभ अंक :3

आज का राशिफल मिथुन राशि (Today Mithun Horoscope 5 April, 2024)

निजी जीवन:                 आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा | किसी को धोखा न दें उस की बद दुआ लग सकती है | आपका परिवार आपको प्रसन्न रखने के लिए किसी भी हद तक जाने का प्रयास करेगा। महिलाएं अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती है। प्यार के बेहतरीन पल प्रेमी के साथ बिताएंगे।  

व्यापार/नौकरी :             आज धन और करियर के मामले में दिन शुभ होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में फायदा हो सकता है | किसी के साथ व्यापार शुरू करने से पहले अच्छे से जांच पड़ताल कर लें। शांत और सलिके से रहने का प्रयास करें आपका बहुत सारा काम वैसे ही हल हो जाएगा | अपने महत्वपूर्ण कार्यों को दूसरों के भरोसे न छोड़े | 

स्वास्थ्य :            किसी तरह के दर्द से निपटने के लिए समय रहते मेडिसीन ले लेना सही रहेगा, निश्चिंत रहेंगे।

यात्रा :               यात्रा की संभावना के बीच माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

आज का शुभ अंक :2

आज का राशिफल कर्क राशि (Today Kark Horoscope 5 April, 2024)

निजी जीवन:               आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज अपने आप को उत्साही लोगों से घेरें, आपका राशिफल आपको नई चीजों को आजमाने की सलाह देता है। मां की सेवा का मौका मिल रहा है तो हाथ से न जाने दें | शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्यार भरे पल आएंगे | प्रेमी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, सावधान रहे। 

व्यापार/नौकरी :       आज भविष्य को ध्यान में रखकर छोटी पूंजी का निवेश कर सकते हैं | संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें | किसी प्राइम प्रॉप्रर्टी को खरीदने का सपना जल्दी पूरा होगा। व्यवसायिक दृष्टि से ग्रह स्थिति अनुकूल है। ऑफिस में अपने पुराने अनुभव से काम पूर्ण करने में सफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज जीवन बदलने वाला अवसर मिलेगा।

स्वास्थ्य :         दूषित पानी व खानपान की वजह से पेट संबंधी दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं, सावधान रहे। 

यात्रा :          किसी बिजनेस ट्रिप पर जाना लाभदायक रहेगा।

आज का शुभ अंक :7

आज का राशिफल सिंह राशि (Today Singh Horoscope 5 April, 2024)

निजी जीवन:                   आज आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आप जिसे प्रसन्न करने का प्रयास कर रहे हैं उसके साथ सब कुछ शेयर करते रहना होगा। महिलायें अपने घर के सामानों को दुरुस्त करके आप अपने को व्यस्त रख सकती हैं | विवाहित लोग एक दूसरे के प्रति समर्पण और सम्मान की भावना रखे। रोमांस के शौकिन लोग कही जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज का दिन आपके रिश्ते को खूबसूरती देगा | 

व्यापार/नौकरी :           आज आप को धन लाभ होगा | बिजनेस में इस वक्त जो चल रहा है उसी पर ध्यान दें। प्रॉप्रर्टी को लेकर दिन अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आप अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं और दिखा रहे हैं कि आप कितने भावुक और बुद्धिमान व्यक्ति हैं। ऑफिस में अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय संयमित व्यवहार रखें।

स्वास्थ्य :                     आज जंक फूड और नॉनवेज खाने से बचें बीमार पड़ सकते हैं।

यात्रा :                   कही जाने से पहले ही टिकट बुक करा लें नहीं तो मुश्किल हो सकती है।

आज का शुभ अंक :5

आज का राशिफल कन्या राशि (Today Kanya Horoscope 5 April, 2024)

निजी जीवन:             आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। घरेलू स्तर पर सुकून और शांति कायम रहने से आपको इत्मिनान का अनुभव होगा। किसी को जानने में समय और मेहनत लग सकती है। गृहणियां घर के वातावरण को खूबसूरत बनाने के लिए कुछ प्रयोग कर सकती हैं। प्रेम संबंधों के प्रति खुला रहना आपको अप्रतिरोध्य बना देगा।

व्यापार/नौकरी :             आज भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश करने के अवसरों को तलाश कर सकते हैं | आज व्यापारियों को अपने भरोसे काम करना होगा | रियल एस्टेट से जुड़े हुए लोगों को बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है | नौकरीपेशा से जुड़े लोगों दिमाग में कन्फ्यूजन की वजह से गलत निर्णय ले सकते हैं, सावधान रहे। 

स्वास्थ्य :              लंबे समय से चल रही कोई स्वास्थ्य समस्या अपने आप ही दूर हो जाने की संभावना है।

यात्रा :         यात्राओं पर जाने की संभावनाएं हैं।

आज का शुभ अंक : 7

आज का राशिफल तुला राशि (Today Tula Horoscope 5 April, 2024)

निजी जीवन:         आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। गृहणियां घर की साफ-सफाई में व्यस्त रह सकती हैं | आपके आकर्षक व्यक्तित्व का प्रभाव लोगों पर बना रहेगा। आज आपको अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखे |

व्यापार/नौकरी :         आज कहने की बजाए, सामने वाले को अधिक सुनें, इसी में धन लाभ छिपा हुआ है | जिन लोगों का कारोबार बंद पडा हैं उनको कारोबार से संबंधित नई संधि प्राप्त हो सकती है। आज आपके दिमाग में ज्यादातर समय काम ही चलता रहेगा | जॉब में नए लोगों को अपनी क्षमता दिखाने के लिए कठिन मेहनत करनी होगी।

स्वास्थ्य :            स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखने के लिए ऑयली खाने से बचना चाहिए ।

यात्रा :                    यदि आप गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो अपनी यात्राओं को स्थगित कर दें और धैर्य रखें। यात्राओं के दौरान जल्दबाजी में काम करना कतई उचित नहीं है।

आज का शुभ अंक :4

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Today Virshchik Horoscope 5 April, 2024)

निजी जीवन:            आज का दिन आपको भाग्य का साथ मिलने का है। आपको अपनी निजता में दखल देने वाले किसी व्यक्ति से दूरी बनाकर रखना होगी। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। किसी व्यक्ति के प्रति बढ़ता आकर्षण केवल एकतरफा ही है, इस बात का एहसास आज हो सकता है। 

व्यापार/नौकरी :        आज पुराना धन अच्छे ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है | व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। स्त्री वर्ग को अपने करियर संबंधित विशेष सफलता हासिल होने वाली हैं। काम से संबंधित मिल रहे अवसर और प्रगति के कारण आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा | किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है | 

स्वास्थ्य :              आज पानी का सेवन अधिक करे स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा।

यात्रा :            कहीं घूमने जाने की तैयारी करने वाले लोग डेस्टिनेशन के लिए हिल स्टेशन रखेंगे।

आज का शुभ अंक :8

आज का राशिफल धनु राशि (Today Dhanu Horoscope 5 April, 2024)

निजी जीवन:                आज के दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा | दोस्तों के साथ उनके अच्छे अवसर को सेलिब्रेट करने का मौका मिलेगा, जमकर मस्ती होगी | परिवार के किसी नौजवान का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है, समझदारी से काम लें। जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करेगे | प्रेम में छोटी-छोटी शरारते प्यार को और भी गहरा बनायेगी। 

व्यापार/नौकरी :               आज अगर आपके वित्त में अच्छी बात हो रही है तो इसी मार्ग पर चलते रहें। संपत्ति के मोर्चे पर फैसला आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको अपने व्यवसायिक मामलों में फैसले लेते वक्त ध्यान देना होगा। कार्य क्षेत्र में आज आप ईमानदारी से कार्य करेंगे, जिसका लाभ भी अवश्य उठाएंगे। ऑफिस में आज आपकी ड्रेस की तारीफ हो सकती है। 

स्वास्थ्य :             शरीर में पानी की मात्रा कम होने के कारण थकान महसूस हो सकती है। लिक्विड डाइट पर ज्यादा ध्यान दें। 

यात्रा :             आज कहीं सुंदर प्राकृतिक सौंदर्य के दामन का आनन्द उठाएंगे |

आज का शुभ अंक : 10

आज का राशिफल मकर राशि (Today Makar Horoscope 5 April, 2024)

निजी जीवन:               आज का दिन रचनात्मक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। बच्चों के साथ आपका समय बेहतर बीतेगा। आज मुफ्त में कुछ भी मिलने की अपेक्षा करना बेकार है | वैवाहिक जीवन में खुशियों की बरसात हो सकती है। प्रेम जीवन के लिए दिल थोड़ा कमजोर रहेगा। आज आपका शुभ रंग हरा है | 

व्यापार/नौकरी :        आज आपकी आर्थिक स्थिति में अचानक बदलाव होने के योग बन रहे हैं। व्यवसायिक कामों में कुछ कमी रहेगी। आपको एक अद्भुत नौकरी की पेशकश मिल सकती है। कार्यों में घर के बड़ों का सहयोग आपको मिलता रहेगा |

स्वास्थ्य :       आप को पेट के निचले हिस्से से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यदि आवश्यक हो तो तत्काल चिकित्सा सहायता प्राप्त करें। 

यात्रा :            यदि किसी दूर यात्रा पर निकलना है तो आज सवेरे जल्दी उठकर निकल जाएं | 

आज का शुभ अंक :2

आज का राशिफल कुंभ राशि (Today Kumbh Horoscope 5 April, 2024)

निजी जीवन:               आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेगे। किसी चीज़ की जल्दबाजी से बचें। मित्र को आपकी सलाह की आवश्यकता पड़े तो निराश न करें | घर के कामों में मदद करने से जीवनसाथी के साथ संबंध मज़बूत होंगे। अपने प्रिय को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। 

व्यापार/नौकरी :         आज भाग्य पूरी तरह से व्यवसाय में आपके पक्ष में है। घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं | टेलीकॉम से संबंधित कारोबार करने वालों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। किसी भी ऐसे काम के प्रति लापरवाह न रहें जो स्वयं आपको उचित नहीं लग रहा हो।

स्वास्थ्य :             हेल्दी लाइफ चाहने वाले लोगों के लिए संतुलित आहार की अहमियत समझनी होगी।

यात्रा :             किसी नई जगह घूमने जाने के योग बन रहे हैं।

आज का शुभ अंक :1

आज का राशिफल मीन राशि (Today Meen Horoscope 5 April, 2024)

निजी जीवन:        आज का दिन आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समाज तथा निकट संबंधियों में आप की उपलब्धियों की सराहना होगी। कुछ लोग पुरानी बातों में उलझ सकते हैं, सावधान रहे। धर्म-कर्म संबंधी मामलों में आपका रुझान रहेगा। प्रेमी जोडों के लिए आज का दिन रोमांस के लिए आदर्श दिन है। महिलायें भावुकता पर काबू रखें, वरना लोग फायदा उठा सकते हैं।  

व्यापार/नौकरी :         बेवजह के खर्चों को टालने पर आज ध्यान देने की आवश्यकता होगी।   व्यापारी लाभ कमाने के लिए संपर्कों को एक्टिव रखें | किसी मामले में धैर्यपूर्वक ही कोई बड़ा निर्णय ले | आपको किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का ऑफर आ सकता है।

स्वास्थ्य :           मौसम का नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड सकता है, सावधान रहे।

यात्रा :                  यात्रा के दौरान किसी मनपसंद व्यक्ति का साथ मिल जाने से सफल रोचक हो जाएगा।

आज का शुभ अंक : 5

 

अगर आप रोज का राशिफल खुशजीवन राशिफल ऐप पर देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

#todayrashifal2024 #aajkaarshifal2024 #todayhoroscope2024 #5Aprilhindirashifal2024 #Todayhindirashifal2024

महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |