Aaj Ka Rashifal 4 January 2024 (आज का राशिफल 4 जनवरी, 2024)
आज का राशिफल मेष राशि (Today Mesh Horoscope, 4 January, 2024)
निजी जीवन: आज आपकी मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से उत्तम प्राप्त होगा। बच्चों से किसी मसले को लेकर आप उनसे बात करेंगे। जीवनसाथी आपकी किसी बात से असहमत हो सकता है। लव रिलेशनशिप के साथ-साथ मित्रता भरा व्यवहार भी पार्टनर के साथ रखे |
व्यापार/नौकरी : आज घर या गाड़ी में निवेश करने के लिए दिन अनुकूल है | व्यापारियों को बकाया धन मिलने की संभावना है | कारोबार में आपको कोई बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है | आज आपकी किसी सहकर्मी से बहस हो सकती है, सावधान रहे | सरकारी नौकरी वालों को ट्रांसफर संबंधी कोई मन मुताबिक समाचार से खुशी मिल सकती है।
स्वास्थ्य : आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। कुछ लोगों के पैर में दर्द हो सकता है।
यात्रा : अपने नियंत्रण से बाहर की किसी परिस्थिति से मजबूर होकर आपका तय ट्रिप कैंसिल पड़ सकता है।
आज का शुभ अंक : 7
आज का राशिफल वृष राशि (Today Vrish Horoscope 4 January, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपको अपने किसी परिजन पर किया हुआ भरोसा काम में आएगा | दूसरों की कही बातों पर तत्काल भरोसा न करें। जीवन साथी पैसे और घर के कामों को लेकर तर्क-वितर्क कर सकता है। प्रेम संबंधों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
व्यापार/नौकरी : आज अचानक लाभ और हानि की स्थिति बन सकती है, इसलिए जो भी कार्य करें, उसमें सावधानी बरतें। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे। यदि कार्यक्षेत्र में अपने लिए अच्छी जगह बनाना चाहते हैं तो सीनियर का दिल जीतना होगा।
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से आज आप फिट रहेंगे।
यात्रा : आज आनायास ही आप शहर से बाहर किसी से मिलने जाने का प्लान बना सकते हैं। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं |
आज का शुभ अंक : 3
आज का राशिफल मिथुन राशि (Today Mithun Horoscope 4 January, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा । आप अपनी कुछ बातों को गुप्त रखें | आपमें से कुछ लोगों को आज विशेष मेहमान बनने का सौभाग्य प्राप्त होने की उम्मीद है। प्रेम जीवन जीने वालों को आज का दिन कोई खुशखबरी दे सकता है। गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर आएंगे।
व्यापार/नौकरी : यदि आप अचल संपत्ति में निवेश करने में रुचि रखते हैं, तो आज का दिन ऐसा करने के लिए एकदम सही है। बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी। काम-काज में बहुत ज्यादा उतावलापन या जल्दबाजी करने से बचें। यदि आप नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, तो वर्तमान समय में मित्रों से बात करनी चाहिए |
स्वास्थ्य : बच्चों को अच्छी आदतें और सेहतमंद व्यवहार सीखाने में कभी भी देर न करें,सही विकास होगा।
यात्रा : परिवार के साथ नई कार से घूमने जा सकते हैं।
आज का शुभ अंक : 6
आज का राशिफल कर्क राशि (Today Kark Horoscope 4 January, 2024)
निजी जीवन: नया वर्ष आपके लिए बहुत खुशियां लेकर आया है। दूसरों के साथ अपने बर्ताव को सौम्य बनाकर रखें | किसी पुरानी हॉबी को अपना समय दे सकते हैं। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। आज शाम पाटर्नर के साथ रोमांटिक पलों में मजा लेंगे। आज आपका शुभ रंग सफेद है |
व्यापार/नौकरी : आज किसी के साथ धन-संबंधी बात करने से बचे। किसी के साथ व्यापार शुरू करने से पहले अच्छे से जांच पड़ताल कर लें। नौकरीपेशा से जुड़े लोग अधिकारियों और सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें |
स्वास्थ्य : थकान और तनाव का दुष्प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। मांस, मदिरा का त्याग करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |
यात्रा : आप में से कुछ लोग आज एक रोमांचक यात्रा प्लान कर सकते हैं, जल्द ही जा सकेंगे।
आज का शुभ अंक : 9
आज का राशिफल सिंह राशि (Today Singh Horoscope 4 January, 2024)
निजी जीवन: आज सभी सितारे आपके पक्ष में है | आज भले ही सब कुछ आपके पक्ष में हो, फिर भी आपको कुछ कदम उठाने होंगे, अधिक सक्रिय और ऊर्जावान बनें। अपने नेतृत्व के गुणों को दिखाने का मौका प्राप्त हो सकता है। आज अपने प्रिय की तारीफ में शेर शायरी कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत ही खूबसूरत रहेगा।
व्यापार/नौकरी : आज किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यवसाय को सफल एवं उच्च बनाएंगे, श्रम का उचित लाभ मिलने की भी संभावनाएं दिख रही है | नयी संपत्ति के लिए प्लानिंग करना उत्तम रहेगा | नौकरीपेशा व्यक्तियों को अपनी इच्छा के अनुरूप कार्यों की प्राप्ति होगी।
स्वास्थ्य : कोई पुरानी चोट का दर्द उभर सकता है। ठंडी हवा एवं ठंडे वातावरण से बचें।
यात्रा : आप किसी यात्रा पर जा रहे है तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।
आज का शुभ अंक : 4
आज का राशिफल कन्या राशि (Today Kanya Horoscope 4 January, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए बहुत समझदारी से चलने का है। छात्र अपनी पुरानी गलतियों को सुधारने की कोशिश करेंगे। कभी-कभी लापरवाही और अति आत्मविश्वास की वजह से धोखा भी खा सकते हैं। जीवनसाथी को स्पेस देने से पारिवारिक जीवन सुचारू रुप से चलेगा। अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने या फिरने या कोई मूवी देखने जा सकते हैं। आज आपका शुभ रंग सफेद है |
व्यापार/नौकरी : आज गलत कार्यों से धन प्राप्त करने की कोशिश न करें | तेल के व्यापारियों को बड़े सौदे सोच-समझकर करना चाहिए | आज आप कम समय में बहुत कुछ हासिल कर सकते है। अपने प्रयासों के लिए खुद को पुरस्कृत करें।
स्वास्थ्य : महिलाओं को स्त्री रोग से संबंधित समस्या हो सकती है। किसी लापरवाही को करना आपके लिए भारी पड़ सकता है, सावधान रहे।
यात्रा : अपने सपनों की यात्रा के लिए पैसे अलग रखना शुरू करें। आज आप किसी व्यापारिक समारोह में भी जा सकते है |
आज का शुभ अंक : 6
आज का राशिफल तुला राशि (Today Tula Horoscope 4 January, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपका परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। घर परिवार की सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी। पुरानी नकारात्मक बातें आपके वर्तमान को खराब कर सकती हैं, सावधान रहे। यदि आप शादीशुदा हैं, तो जीवनसाथी से संबंध मजबूत रहेंगे। आज किसी को भी दिल देने से पहले अच्छे से विचार कर लें। आज आपका शुभ रंग लाल है |
व्यापार/नौकरी : यदि आपने किसी संपत्ति के लेनदेन का मन बनाया है, तो उसमें आज आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आपकी व्यवसायिक योजनाएं लीक होने से कोई उनका गलत फायदा उठा सकता है। जिन युवाओं ने नई नौकरी के लिए आवेदन भरा है उनको कंपनी की ओर से कॉल आ सकती है |
स्वास्थ्य : ठंडे पानी का सेवन न करे आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा ।
यात्रा : अपने स्थानीय पार्क में टहलना दूर की यात्रा के समान ही फायदेमंद हो सकता है।
आज का शुभ अंक : 2
आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Today Virshchik Horoscope 4 January, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा | सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा, और जनसंपर्क भी मजबूत होंगे। किसी को प्रभावित करने के लिए कुछ नया सोचें। जीवनसाथी के साथ रिश्तेदारी में जा सकते हैं। आज आपका शुभ रंग पीला है |
व्यापार/नौकरी : आज के दिन आप व्यस्त रहेंगे और धन लाभ को लेकर गंभीर भी रहेंगे | व्यापार में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। प्रॉपर्टी का काम करने वालों के लिए आज का दिन उतार चढाव भरा रहने वाला है। आपको ऐसा लग सकता है कि आपके काम पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है लेकिन इस से आपकी काबिलियत और मजबूत होगी।
स्वास्थ्य : जिन गलत आदतों की वजह से सेहत बिगड़ती है, उनमें सुधार करने की कोशिश करें।
यात्रा : यदि आप आज यात्रा के लिए लंबी हवाई यात्रा कर रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप हाइड्रेटेड रहें।
आज का शुभ अंक : 7
आज का राशिफल धनु राशि (Today Dhanu Horoscope 4 January, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन खुशियां देने वाला साबित होगा। दूसरों की जिम्मेदारियां को अपने ऊपर ना ले | किसी अनजान पर तत्काल विश्वास न करें। जीवन साथी के साथ बिताया हुआ वक्त आपको आनंद देगा। प्रेम के मामले में किसी चीज को पाने की चाहत जल्दी ही पूरी होगी।
व्यापार/नौकरी : आज किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है । अच्छी बार्गेनिंग के कारण किसी चीज को कम से कम दाम पर खरीद सकेंगे। कारोबार में आ रही रुकावटों और परेशानियों पर काबू पा लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी।
स्वास्थ्य : कुछ लोगो को विटामिंस की कमी के कारण थकान और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।
यात्रा : किसी विशेष यात्रा का भी प्लान बन सकता है।
आज का शुभ अंक : 9
आज का राशिफल मकर राशि (Today Makar Horoscope 4 January, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। जीवन साथी व परिवार के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। कुछ लोग अपनी पुरानी यादों को लेकर आपस में चर्चा करेंगे। अविवाहितों के लिए किसी अच्छी जगह से विवाह का प्रस्ताव आ सकता है | यदि आप प्यार में आगे बढ़ना चाहते हैं तो किसी के साथ एक छोटी सी समस्या का समाधान करना पड़ सकता है।
व्यापार/नौकरी : आज रूपए-पैसे संबंधी लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। बिज़नेस में ज़बरदस्त उन्नति के लक्षण साफ दृष्टिगोचर हो रहे हैं। समय का सदुपयोग करें दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आज आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।
स्वास्थ्य : व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर सेहत और फिटनेस के लिए भी काम करना जरुरी होगा।
यात्रा : गाड़ी चलाते समय आज आपको विशेष सावधान रहने की जरुरत है |
आज का शुभ अंक : 3
आज का राशिफल कुंभ राशि (Today Kumbh Horoscope 4 January, 2024)
निजी जीवन: आज आपको अपने मन पर पूरा नियंत्रण रखना पड़ सकता है। विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें, सावधान रहे। पढाई के क्षेत्र में आपके द्वारा की जा रही मेहनत सफल होने वाली है। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल और आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। प्रेम जीवन के लिए दिन बहुत बढ़िया है और रोमांस का अवसर मिलेगा।
व्यापार/नौकरी : आर्थिक परेशानियों का आज आपको हल मिल सकता है | इस समय व्यवसाय में बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है, मेहनत करें। इस राशि के डॉक्टर्स के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी भी सरकारी कार्य को लापरवाही की वजह से अधूरा ना छोड़े, क्योंकि किसी तरह की पेनल्टी लग सकती है।
स्वास्थ्य : आज आपका कमजोर स्थान आपका गला होगा। आज हाइड्रेटेड रहें और सिगरेट और शराब से दूर रहें।
यात्रा : यात्रा करते समय कई कठिनाइयां आने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
आज का शुभ अंक : 8
आज का राशिफल मीन राशि (Today Meen Horoscope 4 January, 2024)
निजी जीवन: आज आपको अपने भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है | आज आपको सलाह दी जाती है कि किसी से भी फालतू की बातें करने से बचना चाहिए। यदि आप अविवाहित हैं तो बाहर जाएं और किसी ऐसे व्यक्ति से संपर्क करें जिससे आप आकर्षित हों। आपका गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा | आज आपका शुभ रंग हरा है |
व्यापार/नौकरी : आज आर्थिक मामलों के लिए समय आपके हक़ में रहेगा। कारोबार में कोई नया अवसर आपको दिखाई देगा। कपड़े का व्यापार करने वालों का दिन शुभ है | स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपने पसंदीदा खेल के नए कौशल सीख सकते हैं। ऑफिस में अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है |
स्वास्थ्य : गिरने से थोडी चोट लगने की आशंका बन रही है। इसलिए बहुत अधिक सावधानी बरतें।
यात्रा : बिजनेस करने वाले लोग किसी डील को करने के लिए विदेश जाने का पलान करेगें |
आज का शुभ अंक : 2
#todayrashifal2024 #aajkaarshifal2024 #todayhoroscope2024 #4Januaryhindirashifal2024 #Todayhindirashifal2024