आज का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, 31 March, 2024

आज का राशिफल ( Today Rashifal) 31 March, 2024 इस में आपको सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) के राशिफल के बारें में बताया गया अच्छे से |

Posted on 29-March-2024

Advertisements

Aaj Ka Rashifal 31 March 2024 (आज का राशिफल 31 मार्च, 2024)

आज का राशिफल मेष राशि (Today Mesh Horoscope, 31 March, 2024)

निजी जीवन:             आज आप पूरा दिन नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। व्यक्तिगत बातों में प्रगति देखने के लिए थोड़ा संयम रखने की कोशिश करें। मां का विशेष आशीर्वाद मिल सकता है। निजी जीवन की बात करें तो गृहस्थ जीवन आज सुखमय रहेगा | प्रेम जीवन में परेशानियों का आगमन हो सकता है, सतर्क रहें। 

व्यापार/नौकरी :           पैसे बचा पाना अब आपके लिए आसान हो सकता है, आमदनी अच्छी रहने से भविष्य के लिए सोच पाएंगे | व्यवसाय में जो वर्तमान में चल रहा है उस पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा बदल सकती है | नौकरीपेशा लोग सावधान रहें, किसी गलती की वजह से अधिकारी वर्ग आपसे नाराज हो सकता है।

स्वास्थ्य :               स्वास्थ अच्छा रहेगा पर खान-पान पर विशेष ध्यान दें।

यात्रा :                किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा | 

आज का शुभ अंक :9

आज का राशिफल वृष राशि (Today Vrish Horoscope 31 March, 2024)

निजी जीवन:                 आज का दिन आपके लिए लाभदायक का रहने वाला है। माता-पिता विदेश में सैटल हो चुके बच्चों से मिलने जाने की सोच सकते हैं। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग आप की कार्य क्षमता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। आप यदि किसी से नये संबंध में जुड़े हैं, तो उन्हें समय देना होगा | आज आपका शुभ रंग तोता ग्रीन है | 

व्यापार/नौकरी :          आज पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है।  व्यापारियों को बकाया धन मिलने की संभावना है | आज आपकी किसी सहकर्मी से बहस हो सकती है, सावधान रहे | सरकारी नौकरी वालों को ट्रांसफर संबंधी कोई मन मुताबिक समाचार से खुशी मिल सकती है। 

स्वास्थ्य :                 शुगर से संबंधित तकलीफ कम होने लगेगी। कुछ लोगों का अत्यधिक गुस्सा करने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

यात्रा :               आप में से कुछ लिग किसी आइसलैंड की यात्रा पर जाने वाले हैं |

आज का शुभ अंक :7

आज का राशिफल मिथुन राशि (Today Mithun Horoscope 31 March, 2024)

निजी जीवन:               आज आपको अपने मन पर पूरा नियंत्रण रखना पड़ सकता है। घरेलू खरीदारी में सुविधा से ज्यादा खर्च न करें | मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन खुशियां खोलेगा | लव मैरिज के इच्छुक युवक युवतियों की इच्छा पूरी हो सकती है | 

व्यापार/नौकरी :              आर्थिक रूप से आप अच्छा कर रहे हैं | बड़े काम में रिस्क लेने के लिए आप तैयार हो सकते हैं। कारोबार में नए क्लाइंट बनने से धन की स्थिति में और सुधार हो सकता है। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीर रहना होगा ।

स्वास्थ्य :            मौसम के बदलाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहे। 

यात्रा :            परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं।

आज का शुभ अंक : 8

आज का राशिफल कर्क राशि (Today Kark Horoscope 31 March, 2024)

निजी जीवन:                आज का दिन आपके आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि का दिन रहेगा। किसी के साथ आज आप उलझने से बचें। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे पर विश्वास बना कर रखना जरूरी है। पीपल के पेड़ के नीचे शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाएं आपके लिए ठीक रहेगा।

व्यापार/नौकरी :         आज का दिन पेमेंट आदि एकत्रित करने के लिए उत्तम है।  आज व्यापार में आपको लाभ के कई बार नए-नए मौके मिलेंगे। प्रॉपर्टी या पूर्व के निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है,भरोसा बनाए रखें। बिना सोचे समझे कोई भी वस्तु न खरीदे | नौकरी में बदलाव संबंधी कोई फैसला लेने से पहले सोच-विचार अवश्य करें। कार्य न बनने की स्थिति में क्रोध और तनाव आपसे जुड़े लोगों को परेशान कर सकता है |

स्वास्थ्य :         अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखें। किसी भी प्रकार की गलत आदत आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकती है। 

यात्रा :           आज अपने वाहन से लॉन्ग ड्राइव के लिए निकल सकते हैं।

आज का शुभ अंक :1

आज का राशिफल सिंह राशि (Today Singh Horoscope 31 March, 2024)

निजी जीवन:                आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रह सकता है। किसी के बारे में अनुमान लगा पाने से आज आपको बेहद खुशी मिलने वाली है | घर के सभी सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। पुराने प्यार के फिर से जिवंत होने की संभावना नजर आ रही है,रोमांस शुरु हो सकता है। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी।

व्यापार/नौकरी :            आज रूपए-पैसे संबंधी लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। बिज़नेस में ज़बरदस्त उन्नति के लक्षण साफ दृष्टिगोचर हो रहे हैं। समय का सदुपयोग करें दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आज आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। 

स्वास्थ्य :                  यदि आंखों की कोई समस्या लग रही है तो नित्य ठंडे पानी से आंखों को धोने की आदत डालें, लाभ मिलेगा। 

यात्रा :               किसी महत्वपूर्ण यात्रा का प्लान बन सकता है |

आज का शुभ अंक : 2

आज का राशिफल कन्या राशि (Today Kanya Horoscope 31 March, 2024)

निजी जीवन:               आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। कन्या राशि के जातकों के लिए यह दिन बदलाव का दिन साबित हो सकता है। यह समय है कि आप अपने उच्च सपनों का पीछा करना फिर से शुरू कर सकते हैं | आज आपको दूसरे की मदद करने से सुकून मिलेगा | प्रेम जीवन के संबंध में आशावाद, अच्छी ऊर्जा और उत्साह से भरा है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज खुशनुमा रहेगा |

व्यापार/नौकरी :            आज पैसौ से संबंधित मामले खास तरीके से सुलजा सकते है |  व्यापार शुरू करने वाले कोशिश करें कि पिता से आर्थिक सहायता न लेनी पड़े | किसी पुराने कर्मचारी से मिलना आपके लिए हितकर साबित हो सकता है। अपने किसी करीबी जानकार के लिए अवैध कार्य कर सकते हैं, मगर सावधान रहे।

स्वास्थ्य :            संतुलित आहार आपके अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आपको सावधान रहना होगा |

यात्रा :         बिजनेसमेन को लिए आज बहुत ज्यादा यात्रा करने का संयोग बन रहा है।

आज का शुभ अंक : 8

आज का राशिफल तुला राशि (Today Tula Horoscope 31 March, 2024)

निजी जीवन:          आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में अच्छा साबित हो सकता है |  परिवार में किसी को सुधारने का जिम्मा आप खुद उठा सकते हैं | अगर आप अविवाहित हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी दिलचस्प रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। चिड़ियों को दाना डालें आपके लिए अच्छा रहेगा । 

व्यापार/नौकरी :         आज आर्थिक रूप से आप समृद्धि  रहेंगे और नवीन सौदे भी प्रगति करेंगे | इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुडे़ है उन के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है।   महिला वर्ग अपने व्यवसाय को लेकर जागरूक रहे। स्टूडेंट्स को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी | 

स्वास्थ्य :                शारीरिक इम्यूनिटी कम होने की वजह से सेहत में आने वाले छोटे-मोटे बदलाव को ठीक होने के लिए वक्त लग सकता है।

यात्रा :                  यात्रा के लिए विदेश जाने में आ रही कोई रुकावट दूर हो सकती है ।

आज का शुभ अंक :4

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Today Virshchik Horoscope 31 March, 2024)

निजी जीवन:             आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। बजट के अंदर घर की मरम्मत का काम करा सकते हैं। मित्र को आपकी सलाह की आवश्यकता पड़े तो निराश न करें | परिवार में किसी पात्र व्यक्ति की शादी तय होने की संभावना है। आज अपने साथी के साथ प्यार से काम लें। अपने प्रिय को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। 

व्यापार/नौकरी :         आर्थिक रूप से, आप ठीक कर रहे हैं। अपने बिजनेस पाटर्नर से मधुर संबंध बनाकर रखें | सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों को नये प्रोजेक्ट पर कार्य करने का मौका मिलेगा | करियर संबंधी दिक्कतें जल्दी ही दूर होंगी। नौकरी से जुड़े लोग ईमानदारी से तथा मन लगाकर काम करेंगे।

स्वास्थ्य :             स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। ज्यादा भीड़ भाड़ वाले इलाके में जाने से परहेज करें।

यात्रा :              किसी सेमिनार के लिए विदेश जाने के भी योग बन रहे हैं।

आज का शुभ अंक :1

आज का राशिफल धनु राशि (Today Dhanu Horoscope 31 March, 2024)

निजी जीवन:                  आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है | दूसरों का नजरिया समझने की कोशिश करें | पड़ोसीयों से अनबन हो सकती है। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज काफी अच्छा रहेगा | सिंगल लोगों को आज अकेले रहने में मजा आएगा। प्रेमी पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ सकते है। आज आपका शुभ रंग नीला है | 

व्यापार/नौकरी :               आप अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग कर सकते हैं। प्रॉपर्टी या पूर्व के निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है, भरोसा बनाए रखें। व्यापार में आपको लाभ के कई बार नए-नए मौके मिलेंगे।  प्रेरणा और उत्पादकता आज आपके कार्य दिवस का वर्णन करने के लिए एकदम सही शब्द हैं।  

स्वास्थ्य :          स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस समय पॉजिटिव रहना ज्यादा जरूरी है।

यात्रा :                किसी बेवजह की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

आज का शुभ अंक : 4

आज का राशिफल मकर राशि (Today Makar Horoscope 31 March, 2024)

निजी जीवन:                 आज अति आत्मविश्वास आपके लिए घातक साबित हो सकता है। परिवारिक कामों में आपके द्वारा हाथ बंटाए जाने पर बड़े बुजुर्ग सराहना करेंगे। आस-पास के कुछ लोग किसी बात को लेकर आपका विरोध कर सकते हैं, सावधान रहें। आज आप किसी खास व्यक्ति के संग प्रेम के रिश्तों में बंध सकते हैं। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत बढ़िया रहेगा। 

व्यापार/नौकरी :         आज आपको धन लाभ के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा | नई पार्टियों के साथ संपर्क बनेंगे तथा व्यवसाय स्थल पर कुछ नए अनुबंध मिलेंगे। युवाओं को कल्पनाओं की दुनिया में समय नहीं गवांना चाहिए | नौकरी में आपको अपने सहयोगियों से तालमेल बिठाकर चलना होगा। 

स्वास्थ्य :          अपनी डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं | यदि आपके पास माइग्रेन होने का इतिहास है, तो दिन के अंत में, आपको सिरदर्द या माइग्रेन का अनुभव हो सकता है।

यात्रा :               आज आप अपनी व्यवसाय की प्रगति के लिए पास व दूर की यात्रा पर जा सकते हैं।

आज का शुभ अंक :2

आज का राशिफल कुंभ राशि (Today Kumbh Horoscope 31 March, 2024)

निजी जीवन:                  आज के दिन समाज में आपकी एक अच्छी छवि उभर कर आएगी। महिलायें अपने मन पसंद के कपड़े की खरीददारी कर सकती है। इस समय अनजान व्यक्तियों से किसी प्रकार का संपर्क ना रखें। संतान की तरफ ध्यान दें |  क्रोध में आकर जीवनसाथी को दुख व ठेस न पहुंचाए | प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 

व्यापार/नौकरी :           आज महत्वपूर्ण विषय पर अचानक बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है | आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है | आज ऑफिस की तरफ से ऑनलाइन कोई बिजनेस मीटिंग ज्वाइन कर सकते है। नौकरीपेशा लोग अपने व्यवहार और उदारता की वजह से सम्मान हासिल करेंगे।

स्वास्थ्य :              स्वास्थ्य पर मौसम का प्रभाव रहेगा। ज्यादा एसिडिटी बनाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।

यात्रा :           घर से बाहर निकलने पर सावधानी पूर्वक वाहनों का प्रयोग करें।

आज का शुभ अंक :3

आज का राशिफल मीन राशि (Today Meen Horoscope 31 March, 2024)

निजी जीवन:         आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरुआत कर सकते हैं। होममेकर्स घरेलू स्तर पर कुछ बदलाव लाने के लिए आज आतुर नजर आ सकती हैं। बचपन के किसी दोस्त से भी आपकी मुलाकात हो सकती है | अपने दिल के सबसे करीबी की सराहना करके उससे अपने प्यार का इज़हार करें। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की प्लांनिग करेंगे। 

व्यापार/नौकरी :              आज आपको समय की कीमत आपको पहचाननी होगी | अगर आप कोई बिजनेस करते हैं, तो आपको उसे बढ़ाने के लिए थोडी और मेहनत करने की जरूरत है । कार्यक्षेत्र में नयी चीज़ों को सीखने को लेकर आकर्षित रहेंगे। ऑफिस का काम अपनी जिम्मेदारी पर ले रखा है तो गलती न छोड़ें | 

स्वास्थ्य :             खाने में नमक और चीनी दोनों का प्रयोग संतुलित मात्रा में करने की आवश्यकता है, नहीं तो इसका पुरा असर आपकी सेहत पर पड सकता है | 

यात्रा :                  आज यातायात में सावधान रहें।

आज का शुभ अंक : 6

 

अगर आप रोज का राशिफल खुशजीवन राशिफल ऐप पर देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

#todayrashifal2024 #aajkaarshifal2024 #todayhoroscope2024 #31Marchhindirashifal2024 #Todayhindirashifal2024

महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |