Advertisements
Aaj Ka Rashifal 31 December 2023 (आज का राशिफल 31 दिसंबर, 2023)
आज का राशिफल मेष राशि (Today Mesh Horoscope 2023)
निजी जीवन: आज सूर्यदेव को नमस्कार करें, घर के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी | अपने लाइफस्टाइल में परिवर्तन लाकर आप कुछ पुरानी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं । शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में कुछ तनाव जरूर देखने को मिल सकता है। साथ ना रहने से आपका दिल प्रेमी की यादों में डूबा रहेगा।
व्यापार/नौकरी : आज पैसों के हर मामले पर आप बारीकी से विचार कर लें। कारोबारी वर्ग को व्यापार में कुछ आधुनिक पैटर्न जोड़ने से मनचाही बढ़ोतरी मिल सकती है | रेस्टोरेंट का बिजनेस करना चाह रहे हैं तो आपको पार्टनरशिप के लिए कोई पार्टनर मिल सकता है । नौकरीपेशा लोगों को छोटे-छोटे प्रोजेक्ट पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है | कार्य क्षेत्र में डर को दूर करते हुए अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य : सेहत को लेकर किसी प्रकार की चिंता नहीं रहेगी, प्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहेगी।
यात्रा : ज्यादा सर्दी की वजह से घूमने जाने का प्रोग्राम कैंसिल करना पड़ सकता है।
आज का शुभ अंक : 9
आज का राशिफल वृष राशि (Today Vrish Horoscope 2023)
निजी जीवन: आज आप दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे | यदि आपने किसी के साथ तमीज का दायरा तोड़ा है तो माफी मांग सकते हैं, आगे इसका लाभ ही मिलेगा | आप अपने बच्चों के प्रति अपना दायित्व सही निभाएंगें | जीवनसाथी के साथ अनावश्यक विषयों को लेकर न उलझे | प्रेम संबंधों को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित रहेंगे।
व्यापार/नौकरी : आज धन लाभ के लिए समय पर कार्य को पूर्ण करें | आपको रेस्टोरेंट के बिजनेस में इनवेस्ट करने से लाभ प्राप्त हो सकता है। खुदरा व्यापारियों को ग्राहकों के साथ तना-तनी से बचकर रहने की सलाह है | आज अपनी नौकरी पर ध्यान दें और सक्रियता से अपने काम को करें |
स्वास्थ्य : आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप खुद को काफी एनर्जेटिक महसूस करेंगे।
यात्रा : किसी यात्रा के दौरान अपने करीबियों से मिलकर अच्छा महसूस होगा |
आज का शुभ अंक : 1
आज का राशिफल मिथुन राशि (Today Mithun Horoscope 2023)
निजी जीवन: आज दूर स्थान से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है | कुछ लोग न्यू ईयर का जश्न मनाने की तैयारी आज से शुरू कर सकते है | जीवन साथी आपके लिए कोई फायदे की बात करेगा। आपकी प्रेमिका आपको कोई महंगा गिफ्ट भेंट कर सकती है।
व्यापार/नौकरी : आज आपको समय की कीमत आपको पहचाननी होगी | अगर आप कोई बिजनेस करते हैं, तो आपको उसे बढ़ाने के लिए थोडी और मेहनत करने की जरूरत है । ऑफिस का काम अपनी जिम्मेदारी पर ले रखा है तो गलती न छोड़ें |
स्वास्थ्य : सक्रिय रहने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है | चाय कॉफी या मीठे पदार्थों का सेवन सीमित मात्रा में करें।
यात्रा : यात्रा के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है | अपने शहर जाने के लिए हवाई यात्रा करना पड़ सकता है।
आज का शुभ अंक : 8
आज का राशिफल कर्क राशि (Today Kark Horoscope 2023)
निजी जीवन: आज सितारों का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा | आज आपको अपनी संतान से संबंधित कोई फैसला लेते समय अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके ही निर्णय ले | आज का राशिफल आपके प्रेम जीवन के संबंध में आशावाद, अच्छी ऊर्जा और उत्साह से भरा है। शादीशुदा जीवन में प्यार भरे समय की प्राप्ति होगी।
व्यापार/नौकरी : आज एक्स्ट्रा आमदनी होने के आसार नजर आ रहे हैं। आपके द्वारा किया गया प्रॉपर्टी डील शानदार रहने वाला है, अच्छा मुनाफा मिल सकता है। व्यवसाय में बहुत ध्यान देने की जरूरत है, लापरवाह ना बनें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई प्रमोशन या लाभ दायक ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं।
स्वास्थ्य : आपका स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा है, लेकिन आपको एक स्वस्थ नींद का कार्यक्रम बनाने की आवश्यकता है।
यात्रा : कहीं घूमने जाने का प्लान आज आपको किसी की व्यस्तता के कारण टालना पड़ जाएगा।
आज का शुभ अंक : 7
आज का राशिफल सिंह राशि (Today Singh Horoscope 2023)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आपकी सोच विचार और निर्णय क्षमता पर लोगों का भरोसा बढ़ने लगेगा | चालक और धोखा देने वाले व्यक्तियों से सावधान रहें | आपका प्रेम पूर्ण व्यवहार आपके जीवनसाथी का दिल जीतने के लिए काफी है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
व्यापार/नौकरी : आज आपका धन कहीं रुका हुआ है तो मिल सकता है। आयात निर्यात से संबंधित कार्यों में कोई महत्वपूर्ण डील संपन्न हो सकती हैं। पुराने समय में आपने किसी की जो मदद की होगी, वह अचानक आपके काम आ सकती है।
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए मिला जुला हो सकता है।
यात्रा : आज यात्रा करने वाले आरामदायक यात्रा की उम्मीद कर सकते हैं।
आज का शुभ अंक : 5
आज का राशिफल कन्या राशि (Today Kanya Horoscope 2023)
निजी जीवन: आज आपका मन कई भटक सकता है। किसी भी गैर कानूनी काम में रुचि ना लें। सड़क पर चलते समय आप सतर्क रहें और सड़क पर मोबाइल का उपयोग न करे। जीवनसाथी आपके विचार को स्वीकार करेगा, लेकिन एक सीमा तक ही। जिनकी शादी होने वाली है वे एक दूसरे के दिल के करीब आएंगे।
व्यापार/नौकरी : आज के दिन आप व्यस्त रहेंगे और धन लाभ को लेकर गंभीर भी रहेंगे | व्यापार में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। कार्य क्षेत्र में अपनी खूबियों को जान पाएंगे और उनका इस्तेमाल कर पाएंगे। नौकरी पेशा लोगों को महत्व पूर्ण अथॉरिटी मिलने से अत्यधिक व्यस्तता रहेगी।
स्वास्थ्य : असंतुलित खान-पान से परहेज रखें। कुछ लोगों को लो बीपी की समस्या तकलीफ दे सकती है।
यात्रा : 18 से कम उम्र के बच्चे ड्राइविंग ना करें चालान कट सकता है।
आज का शुभ अंक : 4
आज का राशिफल तुला राशि (Today Tula Horoscope 2023)
निजी जीवन: आज आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। थिएटर से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया है। निवास स्थान में बदलाव या नया घर खरीदने की योजना को अंतिम रूप दे सकते हैं । आपके और आपके पार्टनर के बीच दूरियां आ सकती हैं। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आज आपका शुभ रंग हरा है |
व्यापार/नौकरी : यदि आप अपनी वर्तमान भूमिका में अटका हुआ महसूस करते हैं, तो नए रास्ते पर विचार करें, आर्थिक रूप से यह एक बेहतर विकल्प हो सकता है। पारिवारिक व्यापार को बढ़ाने की कोशिश आपके द्वारा की जा सकती है। सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों को नये प्रोजेक्ट पर कार्य करने का मौका मिलेगा | नौकरी में कोई काम अर्से से अटका हुआ है तो कार्यवाही होने की आशंका है।
स्वास्थ्य : खांसी, जुकाम जैसी समस्या को बढ़ने ना दें। लापरवाही ना करके तुरंत इलाज लें।
यात्रा : यात्रा के दौरान जल्दबाजी में काम करना कतई उचित नहीं है।
आज का शुभ अंक : 8
आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Today Virshchik Horoscope 2023)
निजी जीवन: आज कोई आपके धैर्य को आजमाने का प्रयास कर सकता है, शांत रहने की जरुरत है। किसी काम में थोड़ी सी कोशिश करेंगे, तो किस्मत का साथ मिलेगा। घर के आसपास किसी सामाजिक समारोह में आपकी भागीदारी होगी। महिलाएं सुंदरता निखारने के लिए ब्यूटी ट्रीटमेंट करवा सकती हैं | आज भविष्य में जीवनसाथी के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा करने का वादा कर सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे।
व्यापार/नौकरी : आज आपके घर में नौकर को अधिक पैसे न दें। व्यापारियों को धन प्राप्ति के नये मार्ग विकसित होंगे | आप किसी प्रॉपर्टी को लेकर गर्व महसूस करेंगे। मनोरंजन के साधनों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें | आज आपको अपनी प्रबंधन कुशलता का प्रदर्शन करना पड़ सकता है |
स्वास्थ्य : अपना इम्यू्निटी सिस्टम मजबूत रखें | पीठ और कमर से संबंधित दर्द उत्पन्न हो सकता है।
यात्रा : यात्रा पर जाने वाले लोगों को अपने साथ ज्यादा कैश नहीं ले जाना चाहिए, सतर्क रहें।
आज का शुभ अंक : 5
आज का राशिफल धनु राशि (Today Dhanu Horoscope 2023)
निजी जीवन: आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। कुछ लोग नई कार को खरीदने का मन बना सकते हैं | अगर आप अपने प्रियजन के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाए हैं, तो कुछ समय अलग रखें और उनके साथ लंबी बातचीत करें। जीवनसाथी आपकी बनाई हुई डिश की तारीफ करेंगें।
व्यापार/नौकरी : आज किसी प्रिय मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। कारोबार में लाभदायक अवसर उभर कर आयेंगें । अपनी व्यवसायिक पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। कार्य क्षेत्र में अपेक्षित परिणाम पाने के लिए उसके अनुरुप प्रयास करने की जरुरत होगी।
स्वास्थ्य : नई और स्वस्थ आदतों को अपनाने की कोशिश करें। स्वस्थ रहने के लिए प्राकृतिक तरीकों को ज्यादा अपनाएं।
यात्रा : अपने करीबियों से मिलने किसी विदेश यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।
आज का शुभ अंक : 3
आज का राशिफल मकर राशि (Today Makar Horoscope 2023)
निजी जीवन: आज का दिन सामाजिक गतिविधियों के लिए और दोस्तों से संपर्क करने के लिए अच्छा है । कुछ लोगों के मन में नए-नए विचार आ सकते हैं | महिलाएं रसोई घर में काम करते हुए थोड़ा ध्यान रखें और छोटे बच्चों को भी रसोईघर से दूर रखें। पार्टनर के तौर तरीके में ढल जाना आपके हित में रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रोमांटिक जीवन का आनंद लेंगे।
व्यापार/नौकरी : आर्थिक रूप से आप बेहतर और बेहतर कर रहे हैं। आपको व्यापार में कोई निर्णय लेना पड़े, तो अपने बुद्धि व विवेक से ही ले तो बेहतर रहेगा। मीडिया, आर्ट्स, कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बन रही है। नौकरी में लेन-देन संबंधी कामों में सावधान रहें।
स्वास्थ्य : नींद ठीक न होने की वजह से सिर में भारीपन महसूस हो सकता है।
यात्रा : शॉर्ट नोटिस पर किसी महत्वपूर्ण चीज़ के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
आज का शुभ अंक : 7
आज का राशिफल कुंभ राशि (Today Kumbh Horoscope 2023)
निजी जीवन: आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आपको अपनी निजता में दखल देने वाले किसी व्यक्ति से दूरी बनाकर रखनी होगी। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। अपने प्रिय की बातें सुनने और समझने का मौका मिलेगा।
व्यापार/नौकरी : आज के दिन राजकीय क्षेत्र से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं | किसी से लिए ऋण से आपको छुटकारा मिल सकता है | व्यापार को नई गति देने के लिए किए गए प्रयास, सफल हो सकते हैं | अपने महत्वपूर्ण काम दोपहर से पहले करने की कोशिश करें।
स्वास्थ्य : परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत ठीक करने के लिए आप सेवा की किसी हद तक जाएंगे।
यात्रा : यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं परंतु आप यात्रा के दौरान अपनी चीजों पर ध्यान दीजिए।
आज का शुभ अंक : 1
आज का राशिफल मीन राशि (Today Meen Horoscope 2023)
निजी जीवन: आज सुबह से नये साल तैयारी की वजह से व्यस्तता दिखाई देगी | फोन का इस्तेमाल कम से कम करें आपके लिए अच्छा होगा | आप परोपकारी स्वभाव के होने के कारण दूसरों की भलाई के कार्य करेंगे | अपने साथी के प्रति अधिक प्यार और स्नेही बनने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांचक रहेगा।
व्यापार/नौकरी : आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें | कारोबारी वर्ग को व्यापार में कुछ आधुनिक पैटर्न जोड़ने से मनचाही बढ़ोतरी मिल सकती है | नौकरीपेशा लोगों को छोटे-छोटे प्रोजेक्ट पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है | पिता का सहयोग आपको करियर में सही दिशा की ओर जाने में मदद करेगा।
स्वास्थ्य : आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। आज खूब पानी पिएं।
यात्रा : शॉर्ट नोटिस पर किसी महत्वपूर्ण चीज़ के लिए यात्रा पर जाना पड़ सकता है |
आज का शुभ अंक : 6
#todayrashifal2023 #aajkaarshifal2023 #todayhoroscope2023 #31decemberhindirashifal2023 #Todayhindirashifal2023