आज का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, 29 April, 2024

आज का राशिफल ( Today Rashifal) 29 April, 2024 इस में आपको सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) के राशिफल के बारें में बताया गया अच्छे से |

Posted on 27-April-2024

Advertisements

Aaj Ka Rashifal 29 April 2024 (आज का राशिफल 29 अप्रैल, 2024)

आज का राशिफल मेष राशि (Today Mesh Horoscope, 29 April, 2024)

निजी जीवन:              आज दूर स्थान से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है | कुछ बातों को लेकर मन शंका में रह सकती है | जीवन साथी आपके लिए कोई फायदे की बात करेगा। आपकी प्रेमिका आपको कोई महंगा गिफ्ट भेंट कर सकती है। आज के दिन भगवान शिव का अभिषेक दूध में काले तिल मिलाकर करें आपके लिए शुभ लाभदायक रहेगा। 

व्यापार/नौकरी :                 आज आपके सितारे बुलंद हैं, धन लाभ के संकेत हैं | माता से धन और सहयोग मिल सकता है | व्यापारिक गतिविधियां पुनः शुरू होती दिखाई दे रहीं है, जिससे आर्थिक ग्राफ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है | युवा अपने कैरियर को लेकर सजग रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में टीम की ओर से विश्वासघात की आशंका है |

स्वास्थ्य :                  आज गैस संबंधी समस्याएं हो सकती है

यात्रा :                  कुछ लोगों को समुद्र पार की यात्रा का अवसर मिल सकता है। 

आज का शुभ अंक :5

आज का राशिफल वृष राशि (Today Vrish Horoscope 29 April, 2024)

निजी जीवन:             आज कुछ समय अपने मन मुताबिक रुचि के कार्य के लिए जरूर निकाले |  जिस तरह आप समाजिक स्तर पर सर्कल बढा रहे हैं मशहूर होने की उम्मीद है। महिलाएं घर के काम से जल्द ही राहत पा लेंगी। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आज आपका दिन अच्छा रहेगा | गृहस्थ जीवन बिताने के लोग दिन को एंजॉय करेंगे।

व्यापार/नौकरी :           आज धन की प्राप्ति के लिए गलत कार्यों को न करें | थोड़ा जल्दी तरक्की के लिए कारोबार और समाज में दायरा बढ़ाने पर फोकस करें | कंसल्टेंसी संबंधित काम फायदेमंद रहेंगे। इस राशि के आई.टी से जुड़े स्टूडेंट्स को मल्टीनेशनल कम्पनी से जॉब का ऑफर मिलेगा।

स्वास्थ्य :              आपका स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा है, लेकिन पैर दर्द और कमर दर्द सता सकता है। 

यात्रा :                 आप में से कुछ लोगों के विदेश यात्रा का सपना पूरा होने की संभावना दिख रही है।

आज का शुभ अंक :2

आज का राशिफल मिथुन राशि (Today Mithun Horoscope 29 April, 2024)

निजी जीवन:          आज अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने का दिन है। मन किसी बात को लेकर बेचैन रह सकता है | किसी रुके हुए उत्सव का आयोजन करने की सोच सकते हैं । आज जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। सिंगल लोगों को प्रेम पाटर्नर मिलने की संभावना है। आज आपका शुभ रंग गुलाबी है | 

व्यापार/नौकरी :        आज इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं‌ | आपको आपना अटका धन भी मिल सकता है | अपने व्यवसाय योजना को सीक्रेट रखें। आप जिस किसी काम में लगे हैं उसमें आगे बढने से पहले विशेषज्ञ की राय लें। नौकरी से जुड़े जातक किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना सकते हैं |

स्वास्थ्य :         लंबे समय से चल रही कोई स्वास्थ्य समस्या अपने आप ही दूर हो जाने की संभावना है।

यात्रा :             यदि किसी दूर यात्रा पर निकलना है तो आज सवेरे जल्दी उठकर निकल जाएं |

आज का शुभ अंक :2

आज का राशिफल कर्क राशि (Today Kark Horoscope 29 April, 2024)

निजी जीवन:                   आज आप भगवान शिव की अराधना करे आपके लिए लाभदायक रहेगा। कोई आपको गुमराह करने की कोशिश कर सकता है, सावधान रहें। परिवार में जिस किसी के लिए आप परेशान थे उसमें साकारत्मक बदलाव आएगा। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में नयापन नजर आएगा | प्रेम प्रसंग में नज़दीकियां आएंगी। आज आपका भाग्यशाली रंग नीला है | 

व्यापार/नौकरी :           आज कई स्रोतों से धनलाभ संभव है। घर परिवार की सुख सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी। कार्य क्षेत्र में हर मामले को अपने स्तर से निपटाने की कोशिश करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा | युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कैरियर पर ध्यान दें।

स्वास्थ्य :               पेट खराब होने की वजह से गैस व कब्ज जैसी शिकायत रह सकती हैं। तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें | 

यात्रा :        अनावश्यक घूमने फिरने से बचें | ट्रैफिक नियम के उल्लंघन पर हजारों का दंड भुगतना पड़ सकता है।

आज का शुभ अंक :5

आज का राशिफल सिंह राशि (Today Singh Horoscope 29 April, 2024)

निजी जीवन:             आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। कोई मंहगा सामान खरीदने की चाहत कर सकते हैं लेकिन परिस्थिति इजाजत नहीं देगी। यदि आप अविवाहित हैं, तो आप प्यार भरे रिश्ते में रहने की चाहत और अकेले रहने की चाह के बीच आगे-पीछे होते रहेगें | किसी के साथ रोमांटिक बातें जरा संभलकर ही करें। विवाहित को अपने रिश्ते में विश्वास की कमी महसूस हो सकती है।  

व्यापार/नौकरी :           आप आर्थिक रूप से सहज रहे, लेकिन बजट पर नियंत्रण बनाए रखना महत्वपूर्ण है। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। नौकरी में बदलाव करने वालों को सलाह है कि हाथ में ऑफर लेटर आने के बाद ही कुछ निर्णय लें | नया काम सीखते समय खुद को अहंकार से दूर रखें अच्छा रहेगा।

स्वास्थ्य :          गर्मी से बीमार पड़ सकते हैं, सावधान रहे।

यात्रा :             आज के दिन यात्रा हो सकती है यात्रा की योजना बनाएं। 

आज का शुभ अंक :2

आज का राशिफल कन्या राशि (Today Kanya Horoscope 29 April, 2024)

निजी जीवन:            आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। सायंकाल के समय किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन व्यय भी हो सकता है | संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से बहुत अधिक राहत मिलेगी। जीवनसाथी के संग प्यार के पल बिताएंगे। यदि अविवाहित हैं तो उस व्यक्ति से बात करें जिसे आप पसंद करते हैं। 

व्यापार/नौकरी :           आज आर्थिक मामलों में सूझबूझ और सोच विचार कर फैसले लें। आप पैसों को लेकर थोड़ा और जिम्मेदार बनें। व्यवसायिक क्षेत्र में स्टाफ के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें। आपने काम में बदलाव संबंधी जो नीतियां बनाई हैं, उसमें सफलता के पूरे योग हैं। कुछ लोगों को करियर को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

स्वास्थ्य :           सेहत के लिए उठाए गए सटिक कदम का जल्द ही असर दिखने लगेगा, उत्साहित रहेंगे। 

यात्रा :              परिवार के साथ जल्द ही कहीं यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है, तैयार रहें।

आज का शुभ अंक : 7

आज का राशिफल तुला राशि (Today Tula Horoscope 29 April, 2024)

निजी जीवन:          आज का दिन आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।   कुछ समय परिवार के साथ लॉन्ग ड्राइव अथवा डिनर के लिए भी जरूर निकालें। आज आपको सलाह दी जाती है की किसी के प्रति न तो बुरा सोचें और न ही बुरा बोलें। आपका प्रेम पूर्ण व्यवहार आपके पाटर्नर का दिल जीतने के लिए काफी है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 

व्यापार/नौकरी :           आज आय के नये स्रोत विकसित हो सकते हैं। कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है नये लोगों के साथ डील पक्की हो सकती है। आभूषण और वस्त्र खरीदने के योग भी बन रहें है | कार्य क्षेत्र में किसी खास उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा | नौकरी में सहकर्मी पीठ पीछे आपकी बुराई कर सकते हैं। 

स्वास्थ्य :             कुछ लोग दांत के दर्द या पीड़ा से परेशान रह सकते है |

यात्रा :              आज आप जीवन की एकरसता से निकलने के लिए कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। आज वाहन के प्रयोग में आप सावधान रहें।

आज का शुभ अंक :3

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Today Virshchik Horoscope 29 April, 2024)

निजी जीवन:                       आज का दिन आपके लिए काफी सुकून देने वाला रहेगा। पूर्वजों के प्रति सम्मान की भावना रखनी है, घर में जो भी वृद्ध व्यक्ति हैं उनकी सेवा करें | स्वादिष्ट व्यंजनों के प्रति आपका लगाव बढ़ सकता है। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा और जीवनसाथी को कोई लाभ मिलेगा। प्यार के मामले में नाराज होना आपके लिए अच्छी बात नहीं है।

व्यापार/नौकरी :        आज आपको किसी वाहन की खरीदारी करना लाभदायक रहेगा | यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में आज कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहै हैं। राजनिती क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छा पद मिल सकता है।

स्वास्थ्य :                 अच्छी सेहत के लिए कुछ कारगर कदम उठाए जाने की संभावना है, असर दिखेगा।

यात्रा :               आज किसी के साथ ड्राइव पर जाने से बचने की कोशिश करें।

आज का शुभ अंक :9

आज का राशिफल धनु राशि (Today Dhanu Horoscope 29 April, 2024)

निजी जीवन:           आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। परिवार के किसी युवा को नौकरी मिल जाने की उम्मीद नजर आ रही है। जीवनसाथी के साथ कोई विवाद ना करें तो ही आपके लिए शुभ होगा। पाटर्नर की सभी गलतियों को नजरंदाज करें। 

व्यापार/नौकरी :      आज का दिन आर्थिक मामले में आपके अनुकूल नहीं है इसलिए सावधानी से खर्च करें।  वित्तीय सलाह के बारे में अपने माता-पिता से बात करें। व्यापार में विस्तार की योजनाओं पर काम शुरू होगा। नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य :               शारीरिक इम्यूनिटी कम होने की वजह से सेहत में आने वाले छोटे-मोटे बदलाव को ठीक होने के लिए वक्त लग सकता है।

यात्रा :              यात्रा पर जाने वाले लोगों को अपने साथ ज्यादा कैश नहीं ले जाना चाहिए, सतर्क रहें।

आज का शुभ अंक : 8

आज का राशिफल मकर राशि (Today Makar Horoscope 29 April, 2024)

निजी जीवन:               आज का दिन नया काम करने के लिए शुभ है । प्रिय व महान पुरुषों के दर्शन से आप का मनोबल और ऊंचा होगा। आप परिवार को मजबूत बनाने की ओर कार्य करेंगे | महिलाएं अपने जीवनसाथी को आज कुछ मीठा बना कर खिला सकती है। प्यार के बेहतरीन पल प्रेमी के साथ बिताएंगे। आज शिव मंदिर में बिल पत्र अर्पित करें आपके लिये लाभदायक होगा। 

व्यापार/नौकरी :         आज धन लाभ की अच्छी स्थिति बनी हुई है | व्यवसाय में जो वर्तमान में चल रहा है उस पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा बदल सकती है | नौकरीपेशा लोग सावधान रहें, किसी गलती की वजह से अधिकारी वर्ग आपसे नाराज हो सकता है।

स्वास्थ्य :              शारीरिक कमजोरी और बुखार जैसी तकलीफ हो सकती है।

यात्रा :                विदेशी यात्रा के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ मिल सकते हैं।

आज का शुभ अंक :7

आज का राशिफल कुंभ राशि (Today Kumbh Horoscope 29 April, 2024)

निजी जीवन:             आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। किसी बात की ज्यादा चिंता न करें तो यही आपके लिए अभी अच्छा रहेगा | उन रिश्तों को जोड़ने का प्रयास करें, जो किसी कारणों के चलते टूट गए थे | दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आप प्रेम जीवन में काफी रोमांटिक मूड में रहेगें। 

व्यापार/नौकरी :              आपको दिन के अंत में कुछ अतिरिक्त आय की उम्मीद करनी चाहिए। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान कर सकते हैं | बिजनेस में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में आज अधिक समय व्यतीत होगा। नौकरी में नए अवसर के कारण नई जगह पर जाने का निर्णय लेना पड़ सकता है। 

स्वास्थ्य :                    अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य को बनाए रखें | शारीरिक स्वास्थ्य को सुधारने के लिए अपेक्षा से अधिक खर्च हो सकता है।

यात्रा :         अनावश्यक घूमने फिरने से बचें | ट्रैफिक नियम के उल्लंघन पर हजारों का दंड भुगतना पड़ सकता है।

आज का शुभ अंक :4

आज का राशिफल मीन राशि (Today Meen Horoscope 29 April, 2024)

निजी जीवन:                  आज के दिन भाग्य आपके साथ है | कुछ गलत लोगों की संगति से आप बुरी आदतों के शिकार हो सकते हैं, सावधान रहे। जीवनसाथी के व्यस्त होने के चलते छोटे बच्चे को संभालना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन यादगार हो सकता है। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं उनके प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी । गायत्री मंत्र का जाप करें आपके लिए लाभकारी रहेगा | 

व्यापार/नौकरी :        यदि आप किसी संस्था से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह आज आपको आसानी से मिल जाएगा। कारोबारियों को अपने वरिष्ठजनों के साथ व्यापार बढ़ाने के संबंध में विचार विमर्श करते रहना लाभदायक होगा | तबादले के इच्छुक लोगों को शीघ्र ही कोई शुभ समाचार प्राप्त होगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता आपके कदम चूमेगी।

स्वास्थ्य :              अधिक नमकीन और तली हुई चीजें खाने से परहेज करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सचेत रहना होगा।

यात्रा :                दोस्त के द्वारा बताए गए किसी डेस्टिनेशन पर जाने का विचार कर सकते हैं।

आज का शुभ अंक :1

 

अगर आप रोज का राशिफल खुशजीवन राशिफल ऐप पर देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

#todayrashifal2024 #aajkaarshifal2024 #todayhoroscope2024 #29Aprilhindirashifal2024 #Todayhindirashifal2024

महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |