Advertisements
Aaj Ka Rashifal 28 December 2023 (आज का राशिफल 28 दिसंबर, 2023)
आज का राशिफल मेष राशि (Today Mesh Horoscope 2023)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। मन को हल्का रखने के लिए मन पसंदीदा कार्य करना उचित रहेगा | अपने सगे संबंधियों की बातों को ध्यान से सुनना जरूरी है | पार्टनर को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए किसी भी बात का दिखावा बिल्कुल भी न करें। प्रेम जीवन में खुशियों का दौर जारी रहेगा। आज आपका शुभ रंग लाल है |
व्यापार/नौकरी : अचानक पैसे की जरुरत पड़ने से चिंतित रहेंगे, कोई मदद को आगे आ सकता है। व्यापार में आज गति मध्यम रहेगी। इस राशि के जो लोग सिंगिंग के शौकीन है उनके लिए दिन बेहतरीन है। सहकर्मी महिलाओं के प्रति व्यवहार अच्छा रखें |
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी प्रकार की भी चिंता न करें।
यात्रा : बाहर घुमने जाने से पहले जरूरी बातों पर ध्यान दें नहीं तो परेशानी हो सकती है |
आज का शुभ अंक : 1
आज का राशिफल वृष राशि (Today Vrish Horoscope 2023)
निजी जीवन: आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। कुछ परिस्थितियां बिना किसी प्रयास के आपके पक्ष में बन सकती हैं। बजट के अंदर घर की मरम्मत का काम करा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए बहुत ही सुकून दायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया है। आज आपका शुभ रंग गुलाबी है |
व्यापार/नौकरी : आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, लेने देन का हिसाब बराबर रखें। अपने किसी प्रॉडक्ट को ब्रिक्री के लिए ऑनलाइन डालना फायदा देगा। व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। आज आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। सरकारी नौकरी की चाह रखने वालों को अपनी अपेक्षा के अनुसार फल प्राप्त हो सकता है।
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य की दृष्टि से तो आज बाहर के भोजन से परहेज करें |
यात्रा : आज कार से यात्रा करना बहुत मजेदार हो सकता है, लेकिन इससे आपको कुछ परेशानी भी हो सकती है।
आज का शुभ अंक : 2
आज का राशिफल मिथुन राशि (Today Mithun Horoscope 2023)
निजी जीवन: आज किस्मत आपका साथ देगी। आपको अपनी इच्छा शक्ति को बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिये। अपने पारिवारिक मामले में किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप न होने दें। जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरा करने की कोशिश करेंगे। सिंगल राशि वाले बहुत खुश महसूस करेंगे।
व्यापार/नौकरी : आज कोई आपका उधार दिया गया हुआ पैसा ब्याज समेत वापिस कर सकता है । किसी नए व्यापार में पैसा लगाने के योग बन रहे हैं। बॉस की दी गई जिम्मेदारियों के प्रति अतिरिक्त गंभीरता दिखाएं | बच्चों को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने से घर में प्रसन्नता पूर्ण वातावरण रहेगा।
स्वास्थ्य : आज आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगें । कुछ लोगों को शुगर संबंधित तकलीफ उत्पन्न हो सकती है |
यात्रा : घर से बाहर निकलने पर सावधानी पूर्वक वाहनों का प्रयोग करें।
आज का शुभ अंक : 7
आज का राशिफल कर्क राशि (Today Kark Horoscope 2023)
निजी जीवन: आज एक बात का खास ध्यान रखें कि किसी पर अधिक विश्वास नहीं करना है। अपने रिश्तों में नयापन लाने के लिए नवविवाहित कुछ प्लान कर सकते हैं। प्रेम जीवन में रोमांस के अवसर मिलेंगे और आपके प्रिय के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।
व्यापार/नौकरी : आज आपके लिए धन प्राप्ति के बहुत अच्छे योग बनते दिख रहे हैं | प्रॉपर्टी से जुड़े काम में फायदा हो सकता है | किसी के साथ व्यापार शुरू करने से पहले अच्छे से जांच पड़ताल कर लें। नौकरीपेशा से जुड़े लोग अधिकारियों और सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें |
स्वास्थ्य : बेहतर होगा कि आप रोजाना कम चीनी का सेवन करें।
यात्रा : यात्राओं के दौरान जल्दबाजी में काम करना कतई उचित नहीं है।
आज का शुभ अंक : 4
आज का राशिफल सिंह राशि (Today Singh Horoscope 2023)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा | परिवार के बड़े बुजुर्ग आपके मुश्किल वक्त में साथ खड़े नजर आने वाले हैं। अपने बच्चे की ऑनलाइन एक्टिविटी पर पैनी नजर रखने की जरुरत है। किसी छोटे से मामले को लेकर जीवनसाथी के संग बहस होने की संभावना है। सिंगल लोगों को शादी का प्रस्ताव मिलने की संभावना है।
व्यापार/नौकरी : आज भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश की योजना बना सकते हैं | इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ होने की सम्भावना है। आप अपने बिज़नेस को विदेशी स्रोतों से जोड़ सकते हैं। आज आपको अपने कर्मचारियों के हिस्से का काम भी पूरा करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य : अधिक देर तक एक जगह बैठ कर काम करने की वजह से शारीरिक तकलीफ उत्पन्न हो सकती है, सावधान रहे।
यात्रा : यदि आप कार से यात्रा कर रहे हैं, तो आपको सड़क पर कुछ परेशानी हो सकती है।
आज का शुभ अंक : 9
आज का राशिफल कन्या राशि (Today Kanya Horoscope 2023)
निजी जीवन: आज के दिन केले का दान करें आपके लिए लाभदायक रहेगा | कुछ परिस्थितियां बिना किसी प्रयास के आपके पक्ष में बन सकती हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर आपको भरोसा करने से बचना चाहिए। जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए बहुत ही सुकून दायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया है। आज आपका शुभ रंग भूरा है |
व्यापार/नौकरी : आज का दिन बड़ी खरीदारी करने के लिए अच्छा है। व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे | काम की जगह आपका स्थान कायम करने के लिए काम पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य : इम्यूनिटी कम होने की वजह से बदलते वातावरण का असर सेहत पर दिखेगा। आज प्रोटीन युक्त भोजन अधिक करे |
यात्रा : आज लंबी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है |
आज का शुभ अंक : 1
आज का राशिफल तुला राशि (Today Tula Horoscope 2023)
निजी जीवन: आज आप कुछ ज्यादा ही शांत नजर आएंगे। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीजें चाहते हैं जो समय के साथ टूटती या फीकी नहीं पड़तीं। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपका साथी नोटिस करेगा कि आप थोड़ा हटकर व्यवहार कर रहे हैं।
व्यापार/नौकरी : आपकी आर्थिक स्थिति के मामले में इस दिन को एक अच्छे दिन में बदलने की संभावना है। व्यापार को अब ऑनलाइन करने की दिशा में कदम बढ़ाएं | इस समय कर्मचारियो तथा सहयोगियों पर अधिक भरोसा करने की अपेक्षा सभी कार्य अपनी देखरेख में करवाएं। सेना या पुलिस फोर्स में काम करने वाले लोगों को किसी बड़ी कार्रवाई के लिए पुरस्कार मिलने की संभावना है |
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। सिर्फ अत्यधिक थकान की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती हैं।
यात्रा : देश से बाहर घूमने जाने का प्लान जल्द ही व्यवहार में लाया जाने वाला है।
आज का शुभ अंक : 5
आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Today Virshchik Horoscope 2023)
निजी जीवन: आज के दिन सितारों की दशा बता रही है कि आपके मन में थोड़ी उदासी रह सकती है | आप कोई नई बात सीखने की कोशिश करेंगे। पैसा से संबंधित कामों के लिए परिवार के लोग आप पर ही निर्भर रहेंगे। दांपत्य जीवन जीने वालों को आज खुशी मिलेगी और जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे। नए प्रेम संबंधो की पहल जीवन में खुशियां लाएंगी।
व्यापार/नौकरी : आज के दिन कमीशन पर काम करने वालों को अच्छी कमाई होने के संकेत हैं | इस राशि के कारोबारियों को अचानक किसी दूसरी कंपनी के साथ जुड़ने का मौका मिल सकता है। किसी घर या फ्लैट का मालिक बनने के संकेत हैं, आप इस दिशा में कदम बढा सकते हैं। काम से जुड़े कायदे कानून और नियमों की जानकारी काम की शुरुआत में ही लेनी होगी, नहीं तो आप किसी परेशानी में फंस सकते हैं।
स्वास्थ्य : उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले भोजन से दूर रहें, क्योंकि आपका कमजोर स्थान आपका पेट है। यदि आप बहुत अधिक फास्ट फूड खाते हैं तो आज आप बीमार महसूस कर सकते हैं |
यात्रा : काम की एकरसता और जीवन की बोरियत दूर करने के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं,फर्क महसूस करेंगे।
आज का शुभ अंक : 7
आज का राशिफल धनु राशि (Today Dhanu Horoscope 2023)
निजी जीवन: आज के दिन उन लोगों से संपर्क करिए, जिनसे बहुत दिनों से बात नहीं हुई है | आपकी मनोरंजन के साधनों की तरफ रुचि रहेगी | अपने साथी के प्रति अधिक प्रेमपूर्ण और स्नेही बनने का प्रयास करें। सिंगल लोग दिन के अंत में थोड़ा अकेला महसूस करेंगे | आज आपका शुभ रंग हल्का भूरा है |
व्यापार/नौकरी : आपको करियर में नई कामयाबी मिल सकती है। आज धन की प्राप्ती के लिए दिन सामान्य है | व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने व्यापार में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य : अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए आप प्रयत्न बढ़ा सकते हैं। आपको अपनी आंखो का विशेष ख्याल रखना चाहिए, संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है।
यात्रा : अगर विदेश यात्रा का मन बना रहे है तो अभी ही जाने की सोचें।
आज का शुभ अंक : 3
आज का राशिफल मकर राशि (Today Makar Horoscope 2023)
निजी जीवन: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी बातों से लोग काफी इम्प्रेस होंगे। किसी पुरानी हॉबी को अपना समय दे सकते हैं। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। आज शाम पाटर्नर के साथ रोमांटिक पलों में मजा लेंगे। आज आपका शुभ रंग सिल्वर है |
व्यापार/नौकरी : ज के दिन आप व्यस्त रहेंगे और धन लाभ को लेकर गंभीर भी रहेंगे | व्यापार में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। शोध कार्यों से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है | ऑफिस में अपने पेपरों और फाइलों को सुव्यवस्थित करके रखें, लापरवाही की वजह से कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज खो सकते हैं।
स्वास्थ्य : बढ़ते हुए वजन को लेकर अलर्ट रहें | आज आराम करने की पूरी कोशिश करें |
यात्रा : माता पिता के घर से दूर रहने वाले लोग आज उनसे मिलने आ सकते हैं।
आज का शुभ अंक : 6
आज का राशिफल कुंभ राशि (Today Kumbh Horoscope 2023)
निजी जीवन: आज आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। जिन बातों के कारण काफी दिनों से आपको बेचैनी महसूस हो रही थी, वह दूर होने लगेगी | आपके और आपके जीवनसाथी के बीच दूरियां आ सकती हैं। अपने प्रेमी के लिए आप मनपसंद कपड़े खरीद सकते हैं। आज पेड़ लगाने का मौका मिले तो उसे हाथ से न जाने दे पेड लगाना आपके लिए आज शुभ है | आज आपका शुभ रंग नीला है |
व्यापार/नौकरी : आज बिजनेस में किसी से रूपए पैसे का लेनदेन करेंगे, तो वह आपका सफल रहेगा। किसी परियोजना में पैसा लगाने के लिए सेविंग्स तोड़ना पड़ सकता है। जब आपके करियर की बात आती है तो आप अब इतने निश्चित नहीं हैं। आप करियर के रास्ते बदलने के बारे में भी सोचना शुरू कर सकते हैं।
स्वास्थ्य : आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी। अधिक गर्म मसालों का प्रयोग शारीरिक कष्ट दे सकता है।
यात्रा : अगर आप अपने प्रियजन के साथ यात्रा कर रहे हैं तो यह एक अद्भुत यात्रा होगी। जिस काम के लिए ये यात्रा करेंगे वो पूरा हो जायेगा।
आज का शुभ अंक : 9
आज का राशिफल मीन राशि (Today Meen Horoscope 2023)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आपको अपने व्यवहार पर थोड़ा ध्यान देना होगा | ऐसे साथी को खुश करने की जररुत नहीं जो वक्त पर आपके काम ना आएं। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने प्रिय के लिए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे।
व्यापार/नौकरी : आज भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश करने के अवसरों को तलाश कर सकते हैं | आज व्यापारियों को अपने भरोसे काम करना होगा | रियल एस्टेट से जुड़े हुए लोगों को बड़ा अवसर प्राप्त हो सकता है | नौकरीपेशा से जुड़े लोगों दिमाग में कन्फ्यूजन की वजह से गलत निर्णय ले सकते हैं, सावधान रहे।
स्वास्थ्य : जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको थोड़ा सावधान रहना होगा।
यात्रा : आज किसी अन्य व्यक्ति के हाथ में अपना वाहन देने से बचें |
आज का शुभ अंक : 4
#todayrashifal2023 #aajkaarshifal2023 #todayhoroscope2023 #28decemberhindirashifal2023 #Todayhindirashifal2023