Advertisements
Aaj Ka Rashifal 27 March 2024 (आज का राशिफल 27 मार्च, 2024)
आज का राशिफल मेष राशि (Today Mesh Horoscope, 27 March, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन सामाजिक गतिविधियों के लिए और दोस्तों से संपर्क करने के लिए अच्छा है । महिलाएं रसोई घर में काम करते हुए थोड़ा ध्यान रखें और छोटे बच्चों को भी रसोईघर से दूर रखें। पार्टनर के तौर तरीके में ढल जाना आपके हित में रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रोमांटिक जीवन का आनंद लेंगे।
व्यापार/नौकरी : आज किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है । अच्छी बार्गेनिंग के कारण किसी चीज को कम से कम दाम पर खरीद सकेंगे। कारोबार में आ रही रुकावटों और परेशानियों पर काबू पा लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाहवाही मिलेगी।
स्वास्थ्य : सेहत का मामला अच्छा रहने के संकेत हैं। परंतु अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखे |
यात्रा : आप में से कुछ लोगों के विदेश यात्रा का सपना पूरा होने की संभावना दिख रही है।
आज का शुभ अंक :6
आज का राशिफल वृष राशि (Today Vrish Horoscope 27 March, 2024)
निजी जीवन: आज भाग्य की अपेक्षा कर्म पर ज्यादा विश्वास रखें | जीवन से संबंधित होने वाली किसी नई शुरुआत का अंदाजा आपको प्राप्त होगा। अधिक भावुकता में आकर कोई बड़ा निर्णय ना लें | वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहनें वाली है । प्यार के मामले में दूसरे पर विश्वास करने से बचें ।
व्यापार/नौकरी : आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है । व्यवसाय में नए-नए अवसरों का फायदा उठाकर योजनाएं बनाएंगे, जिनका भविष्य में आप लाभ उठाएंगे | मार्केटिंग संबंधी कार्यों को सावधानीपूर्वक करें। ऑफिस में अनचाहे कार्य करने पड़ेंगे जिसको लेकर कुछ परेशान भी हो सकते हैं |
स्वास्थ्य : मौसम के बदलने से आज बेचैनी थोड़ी बढ़ सकती है। खूब पानी पीए लाभ होगा।
यात्रा : कारोबार से संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है।
आज का शुभ अंक :8
आज का राशिफल मिथुन राशि (Today Mithun Horoscope 27 March, 2024)
निजी जीवन: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। दूसरों से आगे निकलने की इच्छा तेज होगी | मन अशांत होने पर बच्चों के साथ समय बिताएं अच्छा महशूस करेगें। जीवन साथी के साथ प्रेम और आकर्षण का भाव बढ़ेगा। प्रेमी के साथ आपसी मतभेद खत्म कर सकते है | भगवान को तुलसी का पत्र अर्पित करें आपके लिए अच्छा रहेगा | आज आपका शुभ रंग नारंगी व हरा है |
व्यापार/नौकरी : आज भाई-बहनों से आपको आर्थिक मदद मिलने की सम्भावना रहेगी। प्रॉपर्टी के मामले में कुछ विचार किए जाने की उम्मीद है, इसे लागू करने का प्रयास करेंगे। कारोबार कर रहे लोग अपने कामों को समय से पूरा करें। आप अपने काम में नयापन लाने का प्रयास करेंगे और-पुराने तौर तरीकों में सुधार लाएंगे |
स्वास्थ्य : डायबिटीक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। नियमित जांच करवाते रहें।
यात्रा : अगर कोई यात्रा का प्रोग्राम बन रहा है, तो अपने सामान का ध्यान रखना जरूरी है।
आज का शुभ अंक : 1
आज का राशिफल कर्क राशि (Today Kark Horoscope 27 March, 2024)
निजी जीवन: आज के दिन सुबह गणेश जी की आरती करें, आपकी सभी समस्याओं का हल निकलेगा। कभी-कभी लापरवाही और अति आत्मविश्वास की वजह से धोखा भी खा सकते हैं, सावधान रहे। जीवनसाथी को स्पेस देने से पारिवारिक जीवन सुचारू रुप से चलेगा। प्यार के मामले में घरवालों से सलाह जरुर लें। आज आपका शुभ रंग ग्रे है |
व्यापार/नौकरी : आपको करियर में नई कामयाबी मिल सकती है। आज धन की प्राप्ती के लिए दिन सामान्य है | व्यापार कर रहे लोगों को आज अपने व्यापार में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। किसी नये प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है |
स्वास्थ्य : हल्के गुनगुने पानी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा।
यात्रा : नौकरी के काम से बाहर यात्रा करनी पड़ सकती है।
आज का शुभ अंक :4
आज का राशिफल सिंह राशि (Today Singh Horoscope 27 March, 2024)
निजी जीवन: आज घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। संतान की पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन से मन प्रसन्न होगा | महिलाए आज ऑनलाइन कोई नयी डिश सीखने की कोशिश करेंगी। आपके करीबी लोग आपके फिर से करीब आना चाहेगे। जीवनसाथी और आप अपनी अपनी बातों में ही व्यस्त रहेंगे, लेकिन एक-दूसरे का ख्याल रखने की भी कोशिश करेंगे।
व्यापार/नौकरी : आज आपको रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावनाएं हैं। स्टील और धातु का कारोबार करने वाले लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा | व्यापार में कोई नया समझौता हो सकता है | नौकरी पेशा व्यक्तियों को स्थान परिवर्तन होने के साथ आय भी बढ़ सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
स्वास्थ्य : एक नई शारीरिक गतिविधि पर विचार करें। पुराना रोग थोडा परेशान कर सकता है |
यात्रा : ऑफिस के काम से जुड़ी यात्रा पर जा सकते है।
आज का शुभ अंक : 2
आज का राशिफल कन्या राशि (Today Kanya Horoscope 27 March, 2024)
निजी जीवन: आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। किसी बड़े कार्यक्रम में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा | कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो आगे चलकर आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होंगे। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। आज आपके प्रेम जीवन में रोमांस देखने को मिलेगा और हल्के खर्चे भी होंगे।
व्यापार/नौकरी : आज का दिन धन के मामले में मिलाजुला रहेगा | आपको लॉटरी और सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा। कारोबार विस्तार के लिए नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। पब्लिक डीलिंग से संबंधित कामों में ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें। जिनके पास नौकरी है जिसके लिए उन्हें रचनात्मक होने की आवश्यकता है | रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य ठीक रहेगा | कुछ लोगों को मांसपेशियों में खिंचाव या पैर से संबंधित तकलीफ हो सकती है |
यात्रा : आप किसी यात्रा पर जा रहे है तो अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।
आज का शुभ अंक : 5
आज का राशिफल तुला राशि (Today Tula Horoscope 27 March, 2024)
निजी जीवन: आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखायेगी | दुखी लोगों को सलाह दी जाती है की मन से खुश रहने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन में साथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। प्रेम के मामले में रोमांचक दिन बीतने की उम्मीद है। सिंगल राशि वालों को दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने में मज़ा आएगा। आज आपका शुभ रंग हल्का लाल है |
व्यापार/नौकरी : आज किसी के चक्कर में अत्यधिक धन खर्च नहीं करे। कार्यक्षेत्र में किसी प्रभावशाली इंसान का योगदान आपको बिजनेस संबंधी नई उपलब्धियां देगा। आपके काम में कुछ नए लोग जुड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में टीम की ओर से विश्वासघात की आशंका है, सावधान रहे |
स्वास्थ्य : पुरानी बीमारी ठीक करने के लिए जो उपचार आप ले रहे हैं, उसमें सतर्कता बनाए रखें।
यात्रा : आज महत्वपूर्ण यात्राएं पूरी हो सकती हैं।
आज का शुभ अंक :3
आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Today Virshchik Horoscope 27 March, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपको भाग्य का साथ मिलने का है। कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी रखें | निजी स्वार्थ के कारण कोई इंसान आपके परिवार में भ्रम पैदाकर सकता है, सावधान रहें। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। किसी व्यक्ति के प्रति बढ़ता आकर्षण केवल एकतरफा ही है, इस बात का एहसास आज हो सकता है। आज आपका शुभ रंग हरा है |
व्यापार/नौकरी : इस समय सेविंग जैसी गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। कारोबारी वर्ग को मुनाफे के लिए ग्राहकों से विनम्र रहना होगा | आप जिस किसी काम में लगे हैं उसमें आगे बढने से पहले विशेषज्ञ की राय लें। नौकरी से जुड़े जातक किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना सकते हैं |
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा।
यात्रा : आपके द्वारा की गई यात्रा का अनुभव शानदार है जिसे जीवन भर संजोकर रखना चाहेंगे।
आज का शुभ अंक :1
आज का राशिफल धनु राशि (Today Dhanu Horoscope 27 March, 2024)
निजी जीवन: आज आपकी किस्मत की रेखा कोई काम बिगड़ने नहीं देगी | संध्या के समय भगवान की पूजा अवश्य करें | जिस तरह आप समाजिक स्तर पर सर्कल बढा रहे हैं मशहूर होने की उम्मीद है। महिलाएं घर के काम से जल्द ही राहत पा लेंगी। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आज आपका दिन अच्छा रहेगा | गृहस्थ जीवन बिताने के लोग दिन को एंजॉय करेंगे।
व्यापार/नौकरी : आज आपकी इनकम में भी थोड़ी वृद्धि हो सकती है। बाजार की स्थिति निवेश के लिए आकर्षित कर सकती है | बड़े कारोबारियों को फुटकर उपभोक्ताओं से अच्छा लाभ मिलेगा | आज मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे | नौकरीपेशा व्यक्तियों को टारगेट पूरा करने के लिए दबाव बना रहेगा।
स्वास्थ्य : आपको आगाह किया जाता है कि खांसी जुखाम और इन्फेक्शन जैसी परेशानियों से अपना बचाव करें।
यात्रा : अपने करीबियों से मिलने किसी विदेश यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं।
आज का शुभ अंक : 6
आज का राशिफल मकर राशि (Today Makar Horoscope 27 March, 2024)
निजी जीवन: आज के दिन व्यर्थ के वाद विवाद में पड़ने से बचे । घर में किसी खास इंसान के आने से किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श होगा। सिंगल राशि वाले बहुत खुश महसूस करेंगे। अगर कोई है जिसे आप काफी समय से देख रहे हैं तो आज वह दिन है अपने मन की बात बता सकें | आज आपका शुभ रंग पर्पल है |
व्यापार/नौकरी : आज कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है | जल्द ही अपना मकान बनवाने या खरीदने की तैयारी शुरु कर सकते हैं | व्यापारी लोग फायदे के चक्कर में सुरक्षा संबंधी नियमों की अनदेखी न करें। आप अधिकारी पद पर हैं तो कर्मचारियों के प्रति व्यवहार को नरम बनाए रखने में ही भलाई है |
स्वास्थ्य : आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। कुछ लोगों को यूरिन इन्फेक्शन हो सकते हैं।
यात्रा : खिलाड़ियों को किसी दूसरे शहर की करनी यात्रा करनी पड़ सकती है।
आज का शुभ अंक :9
आज का राशिफल कुंभ राशि (Today Kumbh Horoscope 27 March, 2024)
निजी जीवन: आज गनेश जी के दर्शन के लिए जाना चाहिए उनकी कृपा से आपको धन लाभ होगा। यह समय है कि आप अपने उच्च सपनों का पीछा करना फिर से शुरू कर सकते हैं | जिन लोगों ने अभी-अभी रिश्तों में प्रवेश किया है, उन्हें ऐसा लगेगा कि वे उनके लिए एकदम सही व्यक्ति हैं। शादीशुदा लोग पैसे को लेकर बहस कर सकते है। आज आपका शुभ रंग पिंक है |
व्यापार/नौकरी : अचानक पैसे की जरुरत पड़ने से चिंतित रहेंगे, कोई मदद को आगे आ सकता है। कुछ मामलों को लेकर लाभ में रहेंगे | व्यापार से संबंधित बनाई गई योजना की चर्चा फिलहाल न करें। इस राशि के जो लोग सिंगिंग के शौकीन है उनके लिए दिन बेहतरीन है। सहकर्मी महिलाओं के प्रति व्यवहार अच्छा रखें |
स्वास्थ्य : सेहत को देखते हुए दिनचर्या में योग को शामिल करें जो आपके शरीर को स्फूर्ति प्रदान करेगा, साथ ही स्वास्थ्य भी महसूस करेंगे।
यात्रा : किसी बेहद मशहूर पर्यटक स्थल पर जाने से बचें, अत्यधिक भीड़ का सामना करना पड़ेगा।
आज का शुभ अंक :1
आज का राशिफल मीन राशि (Today Meen Horoscope 27 March, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा। आप परोपकारी स्वभाव के होने के कारण दूसरों की भलाई के कार्य करेंगे | यदि शादीशुदा हैं तो आज अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखें | अपने साथी के प्रति अधिक प्यार और स्नेही बनने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांचक रहेगा।
व्यापार/नौकरी : आज के दिन आर्थिक रूप से आप कुछ उतार-चढ़ाव से गुजरेंगे, लेकिन बहुत पैसा कमाने का मौका जल्द ही आने वाला है। प्रॉपर्टी के मामले में विकल्प लेकर चलना आपके लिए सुरक्षित कदम साबित होगा। आज कार्य क्षेत्र में हिम्मत और साहस द्वारा असंभव कार्य को भी आसानी से संभव बना लेंगे।
स्वास्थ्य : सुस्ती और थकान की स्थिति रहेगी। आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा सेवन करें।
यात्रा : आप संतान की शिक्षा से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं ।
आज का शुभ अंक : 2
#todayrashifal2024 #aajkaarshifal2024 #todayhoroscope2024 #27Marchhindirashifal2024 #Todayhindirashifal2024
महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |