Aaj Ka Rashifal 27 December 2023 (आज का राशिफल 27 दिसंबर, 2023)
आज का राशिफल मेष राशि (Today Mesh Horoscope 2023)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहेगा। नए संबंध से आपका भाग्य चमकेगा। आप में से कुछ लोग परिवार में कुछ रोमांचक किए जाने की जरुरत महसूस करेंगे। झूठ बोलने वालों से बचकर रहें | शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में अपने प्रिय के लिए बदले की भावना से कुछ हासिल नहीं होगा, इसके बजाय आपको दिमाग़ शांत रखना चाहिए |
व्यापार/नौकरी : आज नए-नए विचार धन लाभ के रास्ते खोलेंगे | व्यवसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। आपकी क्षमता तथा बातों को स्पष्ट तरीके से कहने का तरीका आपको अपने क्षेत्र में ऊपर लेकर आएगा। नयी नौकरी की तलाश कर रहें लोगों को सफलता हाथ लग सकती है |
स्वास्थ्य : दूषित पानी व खानपान की वजह से पेट संबंधी दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं, सावधान रहे।
यात्रा : यात्रा के दौरान जल्दबाजी में काम करना कतई उचित नहीं है।
आज का शुभ अंक : 2
आज का राशिफल वृष राशि (Today Vrish Horoscope 2023)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। अनावश्यक बात का तनाव न आपके लिए अच्छा रहेगा | आसपास का कोई व्यक्ति आपको कन्फ्यूज कर सकता है, सावधान रहे। आज कुछ समय सिर्फ अपने जीवनसाथी के लिए अलग रखें। प्रेम जीवन में आप अपने दिन को अच्छा बनाएंगे और उनसे खूब बातें करेंगे।
व्यापार/नौकरी : आज धन के लेनदेन में सावधानी बरते | यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में आज कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। ऑफिस में मीटिंग के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ सकती है | नौकरी पेशा व्यक्तियों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहै हैं।
स्वास्थ्य : आज आप बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगें । यह नये मुकम्मल स्वास्थ्य कार्यक्रम की शुरूवात करने के लिए सबसे उपयुक्त दिन है ।
यात्रा : घर से बाहर निकलते समय ज़रुरी एहतियात बरतें।
आज का शुभ अंक : 7
आज का राशिफल मिथुन राशि (Today Mithun Horoscope 2023)
निजी जीवन: आज संतान सुख की प्राप्ति होने के योग बने हुए है। कुछ लोग सांसारिक विषयों को छोड़कर आध्यात्मिकता में ज्यादा रुचि लेंगे | विरोधियों पर विजय हासिल करने में कामयाब होंगे | जो अपने रिश्ते में आत्मविश्वास महसूस करते हैं वह पूरे दिन प्यार भरे शब्दों का अनुभव करेंगे। आज आपका शुभ हल्का हरा है |
व्यापार/नौकरी : अचानक पैसे की जरुरत पड़ने से चिंतित रहेंगे, कोई मदद को आगे आ सकता है। व्यापार से संबंधित बनाई गई योजना की चर्चा फिलहाल न करें। इस राशि के जो लोग सिंगिंग के शौकीन है उनके लिए दिन बेहतरीन है। सहकर्मी महिलाओं के प्रति व्यवहार अच्छा रखें |
स्वास्थ्य : कुछ चीजों से परहेज और सतर्कता आपको मौसमी बीमारियों से दूर रख पाएगा। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तैल से मालिश करें।
यात्रा : आज कहीं घूमने फिरने का मौका मिलेगा, संभव हो तो परिवार भी साथ ले जाएं |
आज का शुभ अंक : 6
आज का राशिफल कर्क राशि (Today Kark Horoscope 2023)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझन भरा रह सकता है। दूसरों से अपेक्षा करने के बजाय खुद में परिवर्तन करें ठीक रहेगा | माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा | शादीशुदा जोड़ों का दिन बिल्कुल शानदार रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज किसी ओर की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।
व्यापार/नौकरी : आज आप अपनी शान व शौकत पर कुछ धन खर्च कर सकते है। रियल स्टेट का कोई भी डील करने से आपको पूरी तरह से सतर्क रहने की जरुरत होगी। किसी नए कार्य को आरंभ करने की योजना बना सकते हैं | आज आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है।
स्वास्थ्य : आज से आप नयी जीवन शैली की शुरुआत करेंगे जिससे आपके प्रयास फलीभूत होंगे | मन को शांत रखने के लिए योग एवं ध्यान करें |
यात्रा : आज का दिन यात्रा करने के लिहाज से शानदार रहने वाला है |
आज का शुभ अंक : 5
आज का राशिफल सिंह राशि (Today Singh Horoscope 2023)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला है। किसी अनजान व्यक्ति से कोई खाने पीने की वस्तु ना लें | परिवार के लोगों के साथ अपने फेवरेट रेस्टोरेंट में खाना खाने का प्लान बना सकते हैं। अति संवेदनशील होना आपको परेशान कर सकता है। आपका प्रेम पूर्ण व्यवहार आपके जीवन साथी का दिल जीतने के लिए काफी है। रोमांस से भरपूर दिन युवक युवतियां आफिस में नये मित्र से मिल सकते हैं।
व्यापार/नौकरी : आज का दिन आपके लिए किसी नए बिजनेस करने के लिए रहने वाला है। शिक्षा और कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहने वाला है | आपके प्रोफाइल के आधार पर बड़े मौके बनने के आसार दिख रहे हैं | ऑफिस में किसी की आर्थिक मदद को लेकर समझदारी से फैसला लें |
स्वास्थ्य : सुबह सुबह वॉक या जॉगिंग के लिए निकलना आपको शेप में वापस लाने वाला है ।
यात्रा : आज दोस्तों के साथ रोड ट्रिप प्लान किए जाने की संभावना है, दिन थकाने वाला रहेगा |
आज का शुभ अंक : 1
आज का राशिफल कन्या राशि (Today Kanya Horoscope 2023)
निजी जीवन: आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आपका कोई प्रतिद्वंदी समाजिक क्षेत्र में छवि खराब करने का प्रयास करने वाला है, सावधान रहे। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। शादीशुदा जातकों को महसूस होगा कि शादी के वक़्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। प्रेम संबंधों में रोमांस लाने की कोशिश करें।
व्यापार/नौकरी : आज आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में दान करे जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा। व्यवसायिक गतिविधियों संबंधी कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो आज उसे सुलझाने का उचित समय है। नौकरी पेशा व्यक्ति दफ्तर में जिम्मेदारी होने के बावजूद परिवार के लिए समय निकाल पाएंगे।
स्वास्थ्य : बदले मौसम के कारण हुई सर्दी से निपटने के लिए घरेलू उपाय कारगर साबित होगा।
यात्रा : परिवार के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर निकलने का प्लान बन सकता।
आज का शुभ अंक : 8
आज का राशिफल तुला राशि (Today Tula Horoscope 2023)
निजी जीवन: आज आपको अपनी अहमियत पता चल सकता है | किसी के व्यक्तिगत मामले में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें इससे आपकी ही साख पर सवाल उठेंगे। आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहें है तो राहुकाल देखकर ही खरीदें। जीवनसाथी से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन अपने प्रिय से काफी खुश रहेंगे। महिलाओं के लिए हरा रंग आज बेहद शुभ रहने वाला है |
व्यापार/नौकरी : आज के दिन गणेश जी की कृपा से अचानक धनलाभ मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। व्यापार में आपको भरपूर लाभ मिलता दिख रहा है। बिजनेस के काम से किसी नई जगह आने का अवसर मिलने वाला है, काम के साथ अवकाश का भी मजा लेंगे। आज आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिल सकता है।
स्वास्थ्य : स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
यात्रा : आपके द्वारा की गई कोई यात्रा उम्मीद से ज्यादा मंहगी साबित हो सकती है।
आज का शुभ अंक : 7
आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Today Virshchik Horoscope 2023)
निजी जीवन: आज आपको किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। अपने करीबी लोगों का खुद के प्रति प्यार देखकर आप भावुक हो सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा भोजन करें और कुछ बेहतरीन बातचीत का आनंद लें। आप अपने जीवन साथी पर पूरा ध्यान देंगे और उनकी बातें भी सुनेंगे। लव रिलेशनशिप में सुधार होता हुआ नजर आएगा।
व्यापार/नौकरी : आर्थिक रूप से आप अच्छा कर रहे हैं | बड़े काम में रिस्क लेने के लिए आप तैयार हो सकते हैं। आपको अपने व्यापार में कुछ योजनाओं को लागू करने के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है | सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीर रहना होगा ।
स्वास्थ्य : किसी तरह की थकान और तनाव आपको परेशान कर सकता है। सावधान रहें।
यात्रा : ट्रैवल के शौकिन लोगों को किसी लंबे ट्रिप पर जाने का शानदार अवसर मिलने वाला है |
आज का शुभ अंक : 8
आज का राशिफल धनु राशि (Today Dhanu Horoscope 2023)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के लोगों की जरूरतों को समझना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना भी घर के वातावरण को खुशनुमा बनाएगा। नवविवाहितों का गृहस्थ जीवन काफी रोमांटिक रहेगा और एक दूसरे के लिए आकर्षण महसूस करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को इंजॉय करेंगे।
व्यापार/नौकरी : आज धन की प्राप्ति का योग बना हुआ है | छोटे उद्योग वाले लोगों को बड़ा मुनाफा होगा। प्रॉपर्टी संबंधी किसी विवाद के मामले में आपको कानूनी रास्ता लेना पड़ सकता है। यदि किसी नए अवसर की खोज आपको है तो इस बात की जानकारी परिवार के लोगों को तुरंत दे।
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा। अगर आपको कमर में दर्द है तो दूर करने के लिए फिजियोथैरेपी की सहायता लें।
यात्रा : यदि आप गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो अपनी यात्राओं को स्थगित कर दें और धैर्य रखें। यात्राओं के दौरान जल्दबाजी में काम करना कतई उचित नहीं है।
आज का शुभ अंक : 4
आज का राशिफल मकर राशि (Today Makar Horoscope 2023)
निजी जीवन: आज के दिन सितारों का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा | आज आपको अपनी संतान से संबंधित कोई फैसला लेते समय अपने माता-पिता से सलाह मशवरा करके ही निर्णय ले | आज का राशिफल आपके प्रेम जीवन के संबंध में आशावाद, अच्छी ऊर्जा और उत्साह से भरा है। शादीशुदा जीवन में प्यार भरे समय की प्राप्ति होगी।
व्यापार/नौकरी : आज के लिए आपको सावधानी बरतने की सलाह है, बेकार के खर्चों में कटौती करें और उन सौदों पर विचार करें जो सही लगते हैं। अपने पैसे को संतुलित करने के लिए हर खर्च और हर आय का नोट बनाना चाहिए। आपको एक लंबी अवधि की योजना बनाने की आवश्यकता हो सकती है | जो लोग नौकरी की शुरुआत करना चाहते हैं, उन्हें शुरुआत में मिलने वाले अवसर के साथ समझौता करना पड़ सकता है |
स्वास्थ्य : हेल्थ में नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक करना आपके लिए सर्वोत्तम रहेगा |
यात्रा : आपके विदेश जाने का सपना पूरा जल्दी ही पूरा हो सकता है।
आज का शुभ अंक : 9
आज का राशिफल कुंभ राशि (Today Kumbh Horoscope 2023)
निजी जीवन: आज का दिन कुछ ख़ास करने के लिए बहुत ही अच्छा है। अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल है। जीवनसाथी के व्यवहार को समझने में असुविधा हो सकती है | प्रेम जीवन के लिए आज गोल्डन समय है। आज आपका भाग्यशाली रंग हरा है |
व्यापार/नौकरी : आज कोई मंहगा घरेलू सामान या पुरानी कार बेचने का प्लान कर सकते हैं | व्यापारिक गतिविधि को कानूनू पचड़ों में न फंसने दे अन्यथा आर्थिक नुकसान का प्रतिशत बढ़ सकता है। कारोबार में किसी घरवाले का सहयोग मिल सकता है | जो लोग नौकरीपेशा हैं उन्हें प्रोमोशन के साथ-साथ कोई अतिरिक्त ज़िम्मेदारी भी मिल सकती है।
स्वास्थ्य : सेहत में उतार-चढ़ाव लगे रहने की संभावना है। खान-पान का विशेष रुप से ध्यान रखें।
यात्रा : यात्रा पर जाने से अधिक खर्च बढ़ सकता है।
आज का शुभ अंक : 5
आज का राशिफल मीन राशि (Today Meen Horoscope 2023)
निजी जीवन: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अद्भुत रहने वाला है। किसी साधु संत के चक्कर में आयें | आपका कोई प्रियजन आपसे नाराज चल रहा है, तो आप उसे कोई उपहार भेज सकते हैं | किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने से आपका दिल रोमांस से भर जाएगा।
व्यापार/नौकरी : आज के दिन अचानक धनलाभ मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। खुदरा व्यापारियों को बडा मुनाफा हाथ लग सकता है | परिवार के किसी युवा के लिए कोई चीज़ ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। वर्तमान में चलने वाले प्रोजेक्ट में आपके द्वारा की जाने वाली मेहनत की सराहना हो सकती है।
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। थकान से बचे रहने के लिए आपको काम के बीच पानी पीते रहना जरुरी होगा ।
यात्रा : ऑफिसियल ट्रिप पर विदेश जाने का अवसर मिलने की उम्मीद है, तैयारी शुरु कर सकते है।
आज का शुभ अंक : 3
#todayrashifal2023 #aajkaarshifal2023 #todayhoroscope2023 #27decemberhindirashifal2023