Advertisements
Aaj Ka Rashifal 26 February 2024 (आज का राशिफल 26 फरवरी, 2024)
आज का राशिफल मेष राशि (Today Mesh Horoscope, 26 February, 2024)
निजी जीवन: आज भगवान शिव जी की पूजा करें आपके लिए लाभकारी रहेगा। परिवारिक स्तर पर मिली कोई अच्छी खबर आपकी मानसिक दशा उत्साहित रखेगी। अपने पाटर्नर की जरुरत और उसकी बातों की कद्र करें। प्रेम संबंध अब फल-फूल सकते हैं। किसी भूखे को खाना खिलाने से आपको मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। आज आपका शुभ रंग आसमानी है |
व्यापार/नौकरी : आज भविष्य को ध्यान में रखकर निवेश की योजना बना सकते हैं | इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ होने की सम्भावना है। आप अपने बिज़नेस को विदेशी स्रोतों से जोड़ सकते हैं। आज आपको अपने कर्मचारियों के हिस्से का काम भी पूरा करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य : असंतुलित खान-पान का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा लापरवाही ना बरतें।
यात्रा : आज के दिन आप यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं।
आज का शुभ अंक :1
आज का राशिफल वृष राशि (Today Vrish Horoscope 26 February, 2024)
निजी जीवन: आज भाग्य का सितारा थोड़ा कमजोर रहेगा | अपनों की बातों से मन दुखी हो सकता है | आज अपने पार्टनर से अपने भविष्य के बारे में बात करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया है। घर से निकलते समय कुछ मीठा खाकर ही निकलें आपके लिए अच्छा रहेगा।
व्यापार/नौकरी : आज का दिन धन के मामले में अच्छा रहेगा | गोल्ड में निवेश करने के लिहाज से आज का दिन शानदार रहने वाला है। व्यापारी वर्ग की कार्यकुशलता लाभकारी साबित हो सकती है। काम से एक बहुत जरूरी ब्रेक आपको फिर से सक्रिय करने में मदद करेगा। विद्यार्थियों को यदि किसी कोर्स में दाखिला लेना है, तो वह आज आवेदन कर सकते हैं।
स्वास्थ्य : घुटनों तथा जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान कर सकती हैं।
यात्रा : यात्रायों से तत्काल परिणाम नहीं मिलेंगे, लेकिन इन्ही से भविष्य के लाभ की अच्छी नींव पड़ेगी।
आज का शुभ अंक :8
आज का राशिफल मिथुन राशि (Today Mithun Horoscope 26 February, 2024)
निजी जीवन: आज आपका दिन पॉजिटिव रहने वाला है। परिवार में जिस किसी के लिए आप परेशान थे उसमें साकारत्मक बदलाव आएगा। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में नयापन नजर आएगा | आज अपने प्रिय के साथ वक्त गुजारेंगे और दिल की बातें करेंगे। आज आपका भाग्यशाली रंग हरा है |
व्यापार/नौकरी : आज पैसों को लेकर धैर्य रखें। कारोबारियों को अपने वरिष्ठजनों के साथ व्यापार बढ़ाने के संबंध में विचार विमर्श करते रहना लाभदायक होगा | तबादले के इच्छुक लोगों को शीघ्र ही कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता आपके कदम चूमेगी।
स्वास्थ्य : थकान और अनिद्रा जैसी समस्या रह सकती है। कुछ लोग सर्दी की चपेट में आ सकते सावधान रहे |
यात्रा : आप में से कुछ लोगों को काम के सिलसिले में विदेश यात्रा का ऑफर मिल सकता है। आप अभी से अपनी प्लानिंग शुरू कर सकते हैं।
आज का शुभ अंक : 4
आज का राशिफल कर्क राशि (Today Kark Horoscope 26 February, 2024)
निजी जीवन: आज के दिन आप किसी नई रचना की शुरुआत कर सकते हैं। होममेकर्स घरेलू स्तर पर कुछ बदलाव लाने के लिए आज आतुर नजर आ सकती हैं। बचपन के किसी दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है | अपने दिल के सबसे करीबी की सराहना करके उससे अपने प्यार का इज़हार करें। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की प्लांनिग करेंगे।
व्यापार/नौकरी : आज किसी भी गलत ढंग से धन प्राप्त करने का विचार है उसे तो मन से निकाल दें तो आप के लिए बेहतर होगा | आपकी आर्थिक स्थिति के मामले में इस दिन को एक अच्छे दिन में बदलने की संभावना है। नए काम और नई बिजनेस डील सामने आ सकती है | जो लोग टारगेट बेस्ड काम करते हैं वह संपर्क के माध्यम से एक्टिव रहें | इस समय कर्मचारियो तथा सहयोगियों पर अधिक भरोसा करने की अपेक्षा सभी कार्य अपनी देखरेख में करवाएं।
स्वास्थ्य : अपने आध्यात्मिक पक्ष पर काम करने का प्रयास करें। आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है।
यात्रा : शार्ट नोटिस पर ऑफिशियल काम से ट्रैवल करना पड़ सकता है, तैयार रहें।
आज का शुभ अंक :1
आज का राशिफल सिंह राशि (Today Singh Horoscope 26 February, 2024)
निजी जीवन: आज आपकी मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से उत्तम प्राप्त होगा। बच्चों से किसी मसले को लेकर आप उनसे बात करेंगे। समय रहते जरूरी कार्य पहले पूर्ण करें | जीवनसाथी आपकी किसी बात से असहमत हो सकता है। लव रिलेशनशिप के साथ-साथ मित्रता भरा व्यवहार भी पार्टनर के साथ रखे |
व्यापार/नौकरी : आज का दिन धन के मामले ज्यादा अच्छा नहीं है। जब पैसा खर्च करने की बात आती है तो अति न करें, बस आज आपको वास्तव में जो चाहिए वह प्राप्त करें। व्यवसायिक कामों में कुछ कमी रहेगी। आपको एक अद्भुत नौकरी की पेशकश मिल सकती है। कार्यों में घर के बड़ों का सहयोग आपको मिलता रहेगा
स्वास्थ्य : दोपहर बाद स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है।
यात्रा : अपने सहपाठियों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बनायेंगे |
आज का शुभ अंक : 4
आज का राशिफल कन्या राशि (Today Kanya Horoscope 26 February, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन खास तौर पर महिलाओं के लिए बहुत ही शुभ है। यदि दूसरों के बीच कोई वाद-विवाद हो,तो आपको उसमे पड़ने से बचना चाहिऐ । किसी असहाय व्यक्ति के इलाज में मदद कर सकते हो। अपने रिश्ते को दिलचस्प रखना सुनिश्चित करें। प्रेम संबंधों में रोमांस लाने की कोशिश करें।
व्यापार/नौकरी : आपको दिन के अंत में कुछ अतिरिक्त आय की उम्मीद करनी चाहिए। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान कर सकते हैं | बिजनेस में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में आज अधिक समय व्यतीत होगा। नौकरी में नए अवसर के कारण नई जगह पर जाने का निर्णय लेना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य : परिवार में आपके विचार को महत्व नहीं दिए जाने से मानसिक परेशानी महसूस हो सकती है। इसके अलावा आज आपका स्वास्थ्य अच्छा है।
यात्रा : यात्रा के दौरान कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, सावधान रहें।
आज का शुभ अंक : 2
आज का राशिफल तुला राशि (Today Tula Horoscope 26 February, 2024)
निजी जीवन: आज आपके घर किसी शुभ कार्य पर चर्चा हो सकती | मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। आस-पास के लोग आपके अच्छे व्यवहार की तारीफ करेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन खुशियां खोलेगा | लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में साइन इन करें अपने पार्टनर से प्यार महसूस करें।
व्यापार/नौकरी : आज बीते दिनों किए गए कठोर परिश्रम का लाभ मिल सकता है | आपमें से कुछ लोग अपनी पुरानी संपत्ति बेचकर कोई नया लेने का विचार कर सकते हैं | व्यवसाय के लिए लाभदायक और सफल दिन है | क्लाइंट को दिए गए शब्द का पालन करने की कोशिश करें। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण के लिए स्कॉलरशिप प्राप्त हो सकती है।
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अत्यधिक काम की वजह से थकान हावी रहेगी।
यात्रा : उम्मीद से अधिक लंबी यात्रा आज आपको थका हुआ महसूस कराएगी।
आज का शुभ अंक : 7
आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Today Virshchik Horoscope 26 February, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन रचनात्मक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज मुफ्त में कुछ भी मिलने की अपेक्षा करना बेकार है | आपका मित्र मंडली बोरियत को दूर करने में आपकी मदद करेगी। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है। आज आपका शुभ रंग पीला है |
व्यापार/नौकरी : आज धन-संबंधी दिक्कतों का समाधान निकलेगा। आज आप अपने व्यापार में किसी से कोई कार्य निकलवाने में सफल हो सकते हैं | ब्यूटी प्रॉडक्ट का बिजनेस करने वालों के लिए दिन बढ़िया है | ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट को किसी से शेयर ना करना उचित रहेगा। सरकारी सेवारत लोगों को स्थान परिवर्तन मिल सकता है।
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पेट संबंधी परेशानी होने पर आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना आपको स्वस्थ रखेगा।
यात्रा : किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं।
आज का शुभ अंक :8
आज का राशिफल धनु राशि (Today Dhanu Horoscope 26 February, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। अपनी राय और बातों से आप ज्यादातर लोगों पर प्रभाव जमा सकते हैं | आज आप अपने साथी के प्रति अतिरिक्त दयालु बनना चाहते हैं। उनके साथ एक रोमांटिक शाम की व्यवस्था करें | प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका शुभ रंग गुलाबी है |
व्यापार/नौकरी : आपको कुछ धन प्राप्त होने वाला है जिसकी आप उम्मीद नहीं कर रहे थे | किसी स्कीम पर पैसा लगाने से पहले अच्छे से विचार कर लें | प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों में किसी पर आंख बंद कर विश्वास ना करें। बिजनेस में आपके सामने कुछ चुनौतियां आ सकती है | नौकरी में ऊपरी अधिकारियों की ओर से समर्थन मिलेगा |
स्वास्थ्य : बहुत अधिक दिमागी कार्य करने की वजह से सिर दर्द व माइग्रेन जैसी समस्या रह सकती हैं।
यात्रा : यात्रा के प्रति प्यार आपको किसी दुर्गम और सुंदर जगह की यात्रा करने को प्रेरित करेगा।
आज का शुभ अंक : 9
आज का राशिफल मकर राशि (Today Makar Horoscope 26 February, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष रूप से शुभ है। किसी विशेष पूजा का हिस्सा बन सकते हैं। आज अपने आप को उत्साही लोगों से घेरें, आपका राशिफल आपको नई चीजों को आजमाने की सलाह देता है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्यार भरे पल आएंगे | लवमेट आज अपने रिश्ते को और मजबूत बना सकते हैं |
व्यापार/नौकरी : किसी भी क्षेत्र में वित्तीय लाभों को तौलें और फिर निर्णय लें। व्यवसाय में आज ज्यादा काम की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें हैं आज उनके काफी करीब पहुंच जायेंगे। नौकरी करने वालों को आर्थिक चिंता भी सता सकती है।
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।
यात्रा : माँ के साथ किसी काम से आसपास जाना होगा हो सकता है।
आज का शुभ अंक : 5
आज का राशिफल कुंभ राशि (Today Kumbh Horoscope 26 February, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा किसी को चोट पहुंचाने वाले शब्द बोलने से बचें, बाद में पछताने से कुछ नहीं होगा। आज आपके मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको याद आता रहेगा । विवाहित को अपने रिश्ते में विश्वास की कमी महसूस हो सकती है।
व्यापार/नौकरी : धन के मामले में आज कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं | भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। विद्यार्थियों को मनचाहा परिणाम मिलने से मन प्रसन्न होगा।
स्वास्थ्य : आज मानसिक तनाव लेने से बचें | अपना मनपसंद संगीत सुने मन की उदासी दूर हो सकती है।
यात्रा : मित्र या किसी ऐसे व्यक्ति के साथ यात्रा करें जिसको आपकी परवाह है। ड्राइव करते समय ट्रैफिक नियमों का पूरा ध्यान रखें।
आज का शुभ अंक : 4
आज का राशिफल मीन राशि (Today Meen Horoscope 26 February, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए का आनंदमय रहेगा। गृहणियों को अपनी कलात्मक क्षमता और उनके सौंदर्यबोध के लिए काफी तारीफ मिलने के संकेत हैं। पैसा हो या न हो आप किसी विशेष कार्य के लिए योगदान देने में नहीं कतराएंगे,दान कर सकते हैं। एक अप्रत्याशित मुलाकात आपको अपने प्रेम जीवन के बारे में भ्रमित कर देगी। जीवनसाथी का सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा।
व्यापार/नौकरी : आज धन-संबंधी दिक्कतों का समाधान निकलेगा। पारिवारिक बिजनेस में आज आपको जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी | व्यापारी वर्ग को अपेक्षित कामयाबी या बड़ा ऑर्डर प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में आज आपकी एक्टिविटी पर नजर रखी जा सकती है। गवर्नमेंट जॉब से संबंधित लोग किसी भी अनैतिक काम को करने से दूर रहे।
स्वास्थ्य : गिरने से थोडी चोट लगने की आशंका बन रही है। इसलिए बहुत अधिक सावधानी बरतें।
यात्रा : यदि आप ड्राइविंग के लिए जा रहे हैं तो अपनी नजर हर वक्त चौकन्नी रखनी होगी।
आज का शुभ अंक : 3
#todayrashifal2024 #aajkaarshifal2024 #todayhoroscope2024 #26Februaryhindirashifal2024 #Todayhindirashifal2024
महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |