Aaj Ka Rashifal 21 January 2024 (आज का राशिफल 21 जनवरी, 2024)
आज का राशिफल मेष राशि (Today Mesh Horoscope, 21 January, 2024)
निजी जीवन: आज अपनी आंतरिक शक्तियों को दोबारा समेटने में ध्यान दें। आपका कोई प्रियजन आपसे नाराज चल रहा है, तो आप उसे कोई उपहार भेज सकते हैं | कुछ लोग किसी मसले को लेकर असहमत हो सकते हैं। अपने मधुर व्यवहार से आप जीवन साथी को प्रभावित करने में सफल होंगे। नवयुवक युवतियों का मूड रोमांटिक रहेगा।
व्यापार/नौकरी : आज मित्रों का आर्थिक सहयोग मन से निराशा का भाव खत्म करेगा। आज का दिन बिजनेस में तरक्की प्रदान कर सकता है | आप एक नई साझेदारी या एसोसिएशन में प्रवेश कर सकते हैं | अपने काम के प्रति अधिक आश्वस्त रहें। नौकरीपेशा लोग अपने व्यवहार और उदारता की वजह से सम्मान हासिल करेंगे।
स्वास्थ्य : आज सेहत का ख्याल रखेंगे तो अच्छा रहेगा। कुछ लोगों को सर्दी की वजह से एलर्जी और घबराहट रह सकती है।
यात्रा : जीवनसाथी के साथ आज कहीं घूमने पर जाने का अवसर पाकर आप बेहद रोमांचित महसूस करने वाले हैं।
आज का शुभ अंक : 9
आज का राशिफल वृष राशि (Today Vrish Horoscope 21 January, 2024)
निजी जीवन: आज परिवार वालों के साथ हंसी खुशी के पल बितायेंगे। अपने घर को किसी नए तरीके से सेट कर सकते हैं। विवादित मामलों को बढ़ाने की बजाय सुलझाने की कोशिश करें | जीवनसाथी और आपके बीच में एक दूसरे के प्रति समझदारी बढ़ेगी जिससे आपका दांपत्य जीवन मजबूत होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन काफी अनुकूल रहेगा।
व्यापार/नौकरी : आज किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के लिए लोन लेने की सोचेंगे। व्यापार में लाभ प्राप्त होने की संभावना बनी हुई है | आपका करियर कमाल कर रहा है, आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा हैं।
स्वास्थ्य : ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक व्यक्ति अपना विशेष ध्यान रखें।
यात्रा : अगर आपकी कोई यात्रा जल्द होने वाली है तो आज आप बहुत उत्साहित महसूस करेंगे। यात्रा करने से पहले आवश्यक खरीदारी करलें |
आज का शुभ अंक : 8
आज का राशिफल मिथुन राशि (Today Mithun Horoscope 21 January, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। निजी विषयों को स्वयं हल करने की कोशिश करें | उदास महसूस कर रहे लोगों को करीबियों से मिलने की ज़रुरत है। नवविवाहित जोड़े थोड़े समय के लिए एक-दूसरे से दूर अलग हो सकते हैं । प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रिश्ते की किसी की कमी को दूर करने की कोशिश करते नजर आएंगे। आज आपका शुभ रंग कॉफी है |
व्यापार/नौकरी : आज आपको धन लाभ की स्थिति बनी हुई है | व्यापार में निवेश करने के लिए दिन उपयुक्त है इसके अलावा जमीन में भी निवेश किया जा सकता है | आपको कार्यक्षेत्र में पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। रोग है, तो उनके कष्टों में आज कमी हो सकती है।
स्वास्थ्य : आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कुछ लोगों को बाल टूटने की समस्या से परेशानी बढ़ सकती है |
यात्रा : आज कहीं सुंदर प्राकृतिक सौंदर्य के दामन का आनन्द उठा सकते है |
आज का शुभ अंक : 7
आज का राशिफल कर्क राशि (Today Kark Horoscope 21 January, 2024)
निजी जीवन: आज आपको किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। अपने करीबी लोगों का खुद के प्रति प्यार देखकर आप भावुक हो सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा भोजन करें और कुछ बेहतरीन बातचीत का आनंद लें। आप अपने जीवन साथी पर पूरा ध्यान देंगे और उनकी बातें भी सुनेंगे। जीवन साथी का चयन करने में अपने दिल की आवाज को सुनें।
व्यापार/नौकरी : आज थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन रहा है। इंटरनेट से जुड़े व्यवसाय में लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। खास लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। ऑफिस में काम कर रहे हैं तो गलतियों को लेकर बेहद गंभीर रहें |
स्वास्थ्य : श्वांस के मरीज संभलकर रहें, कोई दिक्कत आ सकती है।
यात्रा : यात्राओं के दौरान जल्दबाजी में काम करना कतई उचित नहीं है।
आज का शुभ अंक : 5
आज का राशिफल सिंह राशि (Today Singh Horoscope 21 January, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए नई सौगात लेकर आएगा | इच्छित वस्तु की प्राप्ति हो सकती है | आज आपको गुस्सा करने से बचना चाहिए। विवाहित जातको को लगता है कि वे अभी अपने रिश्ते के साथ अच्छी जगह पर हैं। आज आपका शुभ रंग लाल है |
व्यापार/नौकरी : आज के दिन आर्थिक रूप से प्लान करना चाहिए | छोटे व्यापारियों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है | करियर से संबंधित सकारात्मक वक्त शुरू हुआ है, इसका अधिक फायदा उठाने की कोशिश करें। तकनीकी संस्थान से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहेगा |
स्वास्थ्य : नसों में खिंचाव दर्द महसूस हो सकता है। योगा और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।
यात्रा : कोई टूर भले ही आपके अपेक्षा पर खड़ा न उतरा हो फिर भी बहुत कुछ यादगार रहेगा।
आज का शुभ अंक : 2
आज का राशिफल कन्या राशि (Today Kanya Horoscope 21 January, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए कुछ मेहनत भरा रहेगा। आज आपको सलाह दी जाती है कि किसी का झूठा बिलकुल ना खाएं | कुछ खास लोगों से आपकी निकटता बनी रहेगी। प्रेम में इमोशन प्रभावी रहेगा | शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आपका शुभ रंग गुलाबी है |
व्यापार/नौकरी : आज धन-संबंधी दिक्कतों का समाधान निकलेगा। स्टॉक मार्केट में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आज आप अपने व्यापार में किसी से कोई कार्य निकलवाने में सफल हो सकते हैं | ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट को किसी से शेयर ना करना उचित रहेगा। सरकारी सेवारत लोगों को स्थान परिवर्तन मिल सकता है।
स्वास्थ्य : महिलाएं अपने चेहरे का खास ख्याल रखें। कुछ लोगों को पैरो में दर्द और मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हो सकता है।
यात्रा : अनावश्यक घूमने फिरने से बचें | ट्रैफिक नियम के उल्लंघन पर हजारों का दंड भुगतना पड़ सकता है।
आज का शुभ अंक : 7
आज का राशिफल तुला राशि (Today Tula Horoscope 21 January, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन खुशियों भरा रहेगा । जिस घरेलू सामान को आप बेचना चाहते हैं उसका अच्छा प्राइस मिल सकता है। गृहणियां घर की साफ-सफाई में व्यस्त रह सकती हैं | आपके आकर्षक व्यक्तित्व का प्रभाव लोगों पर बना रहेगा। आज आपको अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
व्यापार/नौकरी : आज अगर आपके वित्त में अच्छी बात हो रही है तो इसी मार्ग पर चलते रहें। संपत्ति के मोर्चे पर फैसला आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको अपने व्यवसायिक मामलों में फैसले लेते वक्त ध्यान देना होगा। कार्य क्षेत्र में आज आप ईमानदारी से कार्य करेंगे, जिसका लाभ भी अवश्य उठाएंगे। ऑफिस में आज आपकी ड्रेस की तारीफ हो सकती है।
स्वास्थ्य : जीवन शैली में अनुशासन की कमी के कारण कुछ दिक्कत हो सकती है |
यात्रा : अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं तो उस दौरान आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है |
आज का शुभ अंक : 1
आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Today Virshchik Horoscope 21 January, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। महिलाओं के मन में कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। आज आपको थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है | आपकी प्रगति होती देख लाइफ पार्टनर को आनंदित महसूस होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज थोड़े से निराश हो सकते हैं |
व्यापार/नौकरी : आज अकाउंट के संदर्भ में कोई भी गोपनीय बात लोगों के सामने बेवजह रखने से बचें | आपको व्यवसाय से संबंधित एक बहुत ही रोचक और सूचनात्मक कॉल प्राप्त हो सकती है जो निकट भविष्य में बहुत काम आएगी। आज आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। ज्यादा भीड़ भाड़ वाले इलाके में जाने से परहेज करें।
यात्रा : आपमें से कुछ लोगों को बिजनेस ट्रिप पर विदेश जाने का अवसर मिलने की संभावना है।
आज का शुभ अंक : 3
आज का राशिफल धनु राशि (Today Dhanu Horoscope 21 January, 2024)
निजी जीवन: आज के दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा | दोस्तों के साथ उनके अच्छे अवसर को सेलिब्रेट करने का मौका मिलेगा, जमकर मस्ती होगी | परिवार के किसी नौजवान का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है, समझदारी से काम लें। जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करेगे | प्रेम में छोटी-छोटी शरारते प्यार को और भी गहरा बनायेगी।
व्यापार/नौकरी : यदि आप व्यापार करते हैं तो आज मुनाफा मिलने की प्रबल संभावनाएं बनती दिख रही है | कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे लोगों को आज नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। ऑफिस में जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और समर्पण से निपटाएं | करियर से संबंधित बड़ा बदलाव पाने के लिए आपको स्किल्स को भी बढ़ाने की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य : कुछ लोगों को जिन्हें अपने मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार था उन्हें सुकून देने वाली खबर मिल सकती है।
यात्रा : यात्रा के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है पर कुछ लोगों को अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है।
आज का शुभ अंक : 8
आज का राशिफल मकर राशि (Today Makar Horoscope 21 January, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहेगा | ज़रुरतमंदों लोगों की मदद करने में सफल होंगे। किसी पुराने अंतरंग मित्र से लंबे समय बाद मिल पाएंगे। आपके पार्टनर जैसे हैं, वैसे ही उन्हें स्वीकार करने की कोशिश करें।
व्यापार/नौकरी : आज माँ दुर्गा का आशीर्वाद लें, धन में वृद्धि होगी। रेस्टोरेंट चला रहे लोगों को रोज की अपेक्षा अधिक मुनाफा होगा | यदि आप अपने व्यापार में कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। भवन भूमि के सौदों में जल्दबाज़ी न करें। ऑफिस में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | लॉ की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज किसी अनुभवी वकील की सलाह मिलेगी।
स्वास्थ्य : तुलसी के पत्तों का सुबह-सुबह सेवन करने से स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
यात्रा : घरवालों के साथ किसी यात्रा पर जाना हो सकता है।
आज का शुभ अंक : 6
आज का राशिफल कुंभ राशि (Today Kumbh Horoscope 21 January, 2024)
निजी जीवन: आज भाग्य पूरी तरह से आपके साथ रहेगा | लोगों की मदद के अवसर मिलते हैं तो न मत करें | रुटीन पर जोर बनाए रखें आपके लिए अच्छा रहेगा | आपके प्रेम जीवन में एक रोमांचक नया चरण आने वाला है। जीवनसाथी के मिजाज को सावधानी से संभालना पड़ सकता है।
व्यापार/नौकरी : आज ऑनलाइन खरीदारी पर आप धन खर्च कर सकते हैं। निवेश संबंधी प्रयासों में सक्रियता बढ़ सकती है | इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करते है, आज उन्हें धनलाभ होगा । सहयोगियों और सहकर्मियों का आपको पूरा साथ मिलेगा।
स्वास्थ्य : सेहत में उतार-चढ़ाव लगे रहने की संभावना है। आज प्रोटीन युक्त भोजन अधिक करे |
यात्रा : आज रात आपको किसी खास जरुरत से दूसरे शहर जाना पड़ सकता है।
आज का शुभ अंक : 4
आज का राशिफल मीन राशि (Today Meen Horoscope 21 January, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा | परिवार के बड़े बुजुर्ग आपके मुश्किल वक्त में साथ खड़े नजर आने वाले हैं। अपने बच्चे की ऑनलाइन एक्टिविटी पर पैनी नजर रखने की जरुरत है। किसी छोटे से मामले को लेकर जीवनसाथी के संग बहस होने की संभावना है। सिंगल लोगों को शादी का प्रस्ताव मिलने की संभावना है।
व्यापार/नौकरी : आज के दिन आप दूसरों को सलाह देकर भी धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं | मिलनसार और प्रभावशाली व्यक्तित्व के कारण कोई डील हासिल करना आसान रहेगा। नौकरीपेशा लोग किसी की निंदा से प्रभावित न हों, आपकी योग्यता और मेहनत में कोई कमी नहीं है।
स्वास्थ्य : अत्यधिक सर्दी का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है । नकारात्मक विचारों की वजह से आत्म बल में कमी महसूस हो सकती हैं |
यात्रा : दोस्त के द्वारा बताए गए किसी डेस्टिनेशन पर जाने का विचार कर सकते हैं।
आज का शुभ अंक : 5
#todayrashifal2024 #aajkaarshifal2024 #todayhoroscope2024 #21Januaryhindirashifal2024 #Todayhindirashifal2024