Advertisements
Aaj Ka Rashifal 20 February 2024 (आज का राशिफल 20 फरवरी, 2024)
आज का राशिफल मेष राशि (Today Mesh Horoscope, 20 February, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए सिद्धि दिलाने वाला रहेगा। परिवार में बेहतर तालमेल बनाकर रखने से रिश्ते मजबूत होंगे। महिलाएं अपनी रूचि से संबंधित कार्यों को कर सकती है | किसी रिलेशनशिप में हैं या शादीशुदा हैं, आप पूरे दिन अच्छा महसूस करेंगे।
व्यापार/नौकरी : आज धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं | प्रॉपर्टी के लिहाज से आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा, इंतजार करें। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से बिजनेस में जैसा चल रहा है उसी पर ध्यान रखें। यदि आज घर जल्दी जाने की तैयारी है तो ऑफिस के उलझन लेने से बचना होगा। बेरोजगारों को रोजगार प्राप्ति में आ रही बाधा दूर हो सकती |
स्वास्थ्य : अपने खानपान तथा दिनचर्या को व्यवस्थित रख के आप मौसमी बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं।
यात्रा : जो लोग किसी धार्मिक मकसद से किसी तीर्थस्थल पर गए हैं उनके मन को काफी सुकून मिलेगा।
आज का शुभ अंक :6
आज का राशिफल वृष राशि (Today Vrish Horoscope 20 February, 2024)
निजी जीवन: आज अपने समय और धैर्य का पूरा इस्तेमाल करें | परिवार के किसी सदस्य से लेक्चर सुनने को मिल सकता है। अगर आप अपने जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय नहीं बिता पाए हैं, तो कुछ समय अलग रखें और उनके साथ लंबी बातचीत करें, आप दोनों को इसकी जरूरत है। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नज़दीकियां रहेगी। आज आपका शुभ रंग गुलाबी है |
व्यापार/नौकरी : आज धन के मामले में कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं | भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। व्यवसाय में थोडी सुस्ती रह सकती है। किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। अपने कार्यों को ध्यान से पूरा करें, जरा सी भी लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है।
स्वास्थ्य : आज आपका समग्र स्वास्थ्य अच्छा है। योगा और व्यायाम पर भी ध्यान दें।
यात्रा : यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा।
आज का शुभ अंक : 2
आज का राशिफल मिथुन राशि (Today Mithun Horoscope 20 February, 2024)
निजी जीवन: आज सूर्यदेव को नमस्कार करें, घर के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी | कुछ जरूरी चीजें आपको फायदे दिलायेगी। आज के दिन विचारों को शुद्ध रखना होगा यानी किसी के प्रति मन में हीन भावना न आने दें | आज अपने रिश्ते को लेकर आश्चर्यजनक महसूस कर सकते है। लवमेट आज आपनी लड़ाई खत्म करके नयी शुरुआत करेंगें।
व्यापार/नौकरी : आज लाभ और हानि दोनों के योग बने हुए है | नजदीकी संबंधियों के साथ लेन देन साफ सुथरा रखें | यदि आप काम का विस्तार करने की सोच रहे हैं तो अधिकतर कार्य विदेश में करने की कोशिश करें। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने के लिए लोन लेने की सोच सकते हैं। प्राइवेट नौकरी में प्रमोशन के अवसर बन रहे हैं | ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा |
स्वास्थ्य : महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। कुछ लोगों को पीठ दर्द और गर्दन में जकड़न महसूस हो सकती है।
यात्रा : किसी खास के साथ यात्रा की योजना बन सकती है।
आज का शुभ अंक : 7
आज का राशिफल कर्क राशि (Today Kark Horoscope 20 February, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। मन को हल्का रखने के लिए मन पसंदीदा कार्य करना उचित रहेगा | अपने सगे संबंधियों की बातों को ध्यान से सुनना जरूरी है | पार्टनर को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए किसी भी बात का दिखावा बिल्कुल भी न करें। प्रेम जीवन में खुशियों का दौर जारी रहेगा।
व्यापार/नौकरी : आज धन लाभ के प्रबल योग बनते दिखाई दे रहे हैं। आपको अपने व्यवसाय और अन्य उपक्रमों से लगातार लाभ और मुनाफा प्राप्त होता रहेगा | कार्यक्षेत्र पर मेहनत करने से ज़्यादा स्मार्ट तरीके से काम करें। नौकरी के लिए जो लोग विदेश जाना चाहते हैं, उनके लिए जल्द अच्छे मौके आएंगे |
स्वास्थ्य : जो लोग मधुमेह के शिकार हैं उन्हें अपने सेहत पर ध्यान देना होगा।
यात्रा : तेजी से चलने वाले ट्रैफिक में सावधानी पूर्वक ड्राइव करने की जरुरत महसूस होने वाली है।
आज का शुभ अंक :5
आज का राशिफल सिंह राशि (Today Singh Horoscope 20 February, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपको भाग्य का साथ मिलने का है। घर के बड़े-बुजुर्गों आशीर्वाद आपके लिए संजीवनी का काम करेगा। महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहेगा | आज जीवनसाथी के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। अपेक्षा के अनुसार लव लाइफ में प्रगति नजर आएगी । आज आपका शुभ रंग तोताई है |
व्यापार/नौकरी : आज आपको धन लाभ की स्थिति बनी हुई है | व्यापार में निवेश करने के लिए दिन उपयुक्त है इसके अलावा जमीन में भी निवेश किया जा सकता है | धातु संबंधी व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ी रिस्क लेने से बचना चाहिए। आपको कार्यक्षेत्र में पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कुछ लोगों का ज्यादा ध्यान नयी नौकरी की तलाश में रहेगा।
स्वास्थ्य : बदले मौसम के कारण हुई सर्दी से निपटने के लिए घरेलू उपाय कारगर साबित होगा।
यात्रा : आपको उस यात्रा पर जाने के लिए कहा जा सकता है जिसका आप इंतजार कर रहे थे।
आज का शुभ अंक : 6
आज का राशिफल कन्या राशि (Today Kanya Horoscope 20 February, 2024)
निजी जीवन: आज तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। आपकी कोई कीमती वस्तु खरीदने की महत्वाकांक्षा पूरी हो सकती है | पारिवारिक मामलों में कोई भी फैसला लेते समय सोच विचार करने की जरूरत है। आज प्रेम पाटर्नर और जीवनसाथी का खास ख्याल रखें।
व्यापार/नौकरी : आज आपको आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिल सकती है | कमीशन संबंधी बिजनेस में आज ज्यादा सफल रहेंगे। करियर से जुड़ी हर एक बात को महत्व दे । नौकरी में स्त्रियों को विशेष सफलता हासिल हो सकती है।
स्वास्थ्य : डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं। अपना नियमित जांच करवाते रहें।
यात्रा : यात्रा के लिए कहीं घूमने जाने का स्थान बुद्धिमानी से चुनें।
आज का शुभ अंक : 3
आज का राशिफल तुला राशि (Today Tula Horoscope 20 February, 2024)
निजी जीवन: आज के दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा | दोस्तों के साथ उनके अच्छे अवसर को सेलिब्रेट करने का मौका मिलेगा, जमकर मस्ती होगी | परिवार के किसी नौजवान का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है, समझदारी से काम लें। जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करेगे | मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं आपके लिए अच्छा रहेगा |
व्यापार/नौकरी : आर्थिक रूप से आप समृद्धि रहेंगे और नवीन सौदे भी प्रगति करेंगे | इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुडे़ है उन के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। व्यापार में आ रही बाधा दूर हो सकती है | माता-पिता आपके काम में हाथ बंटाने की पूरी कोशिश करेंगे | सैन्य विभाग के लिए जो लोग तैयारी कर रहें हैं उनको शुभ सूचना मिल सकती है |
स्वास्थ्य : कम चलने फिरने की वजह से आपका वजन बढने की संभावना है।
यात्रा : आज इस वीकेंड पर आप परिवार के साथ शहर से बाहर कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं।
आज का शुभ अंक : 1
आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Today Virshchik Horoscope 20 February, 2024)
निजी जीवन: आज दूर स्थान से कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है | आज आप कुछ मामलों में थोड़ा असुरक्षित महसूस करगे। शादी के योग्य कुंवारे लोगों के शादी के योग बनेंगे | जीवनसाथी के प्रति आकर्षित होंगे। आप अपने प्रिय को खुश रखने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे, जिससे रिश्ता मजबूत रहेगा।
व्यापार/नौकरी : आज आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन रहा है। अपनी समस्याओं का स्वयं समाधान करें | आज के दिन काम करने के तरीके और आइडिए के चलते दूसरों का दिल जीत सकते हैं |
स्वास्थ्य : अपने वर्कआउट रूटीन में नए और मजेदार व्यायाम जोड़ने पर विचार करें। इसे बदलने से आपकी रुचि बनी रहेगी, और आप शीघ्र ही लाभ प्राप्त करेंगे।
यात्रा : किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।
आज का शुभ अंक :8
आज का राशिफल धनु राशि (Today Dhanu Horoscope 20 February, 2024)
निजी जीवन: आज आप जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करेंगे। इस राशि वाली महिलाओं अपने मायके की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। यदि आप अविवाहित हैं तो आज किसी की तरफ आपका ध्यान आकर्षित होगा। विवाहित लोग अपनी शादी से थोड़ा ऊब महसूस कर सकते हैं। आज आपका शुभ रंग आसमानी है |
व्यापार/नौकरी : आज आपको धन संबंधी कोई परेशानी नहीं रहेगी। अगर आप किसी तरह का बडा लेन-देन करने जा रहे हैं, तो किसी बड़े की राय अवश्य ले आपके लिये फायदेमंद रहेगा। कुछ लोगों का धीमा पडा कारोबार अब धीरे धीरे रफ्तार पकड़ना शुरु करेगा | नौकरी में सहकर्मियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें।
स्वास्थ्य : आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
यात्रा : समय पर कहीं पहुंचने के लिए रास्ते में बहुत ज्यादा ठहरने से परहेज करें, देर हो सकती है।
आज का शुभ अंक : 9
आज का राशिफल मकर राशि (Today Makar Horoscope 20 February, 2024)
निजी जीवन: आज आप आकर्षक, उज्ज्वल हैं और आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी | आप में से कुछ लोग परिवार में कुछ रोमांचक किए जाने की जरुरत महसूस करेंगे। झूठ बोलने वालों से बचकर रहें | वैवाहिक जीवन में थोड़ा भावुक हो सकते है। आपको अपने प्रेमी के साथ समय बिताने की जरूरत है | गाय को गुड रोटी में रख कर दे |
व्यापार/नौकरी : आज वित्तीय सलाह के बारे में अपने माता-पिता से बात करें। व्यापार में विस्तार की योजनाओं पर काम शुरू होगा। कारोबार में आपको कुछ अच्छे ऑफर मिल सकते है | नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अत्यधिक तनाव के कारणों से अपना बचाव करें।
यात्रा : छोटी यात्राएं आपके काम में खलल डाल सकती हैं। यात्राओं से आपको अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे।
आज का शुभ अंक : 7
आज का राशिफल कुंभ राशि (Today Kumbh Horoscope 20 February, 2024)
निजी जीवन: आज दिल और दिमाग पर कंट्रोल करने की कोशिश करें | आपको सलाह दी जाती है की पुरानी बातों को ज्यादा न सोचे | शत्रु पक्ष की ओर से हर संभव सावधानी रखें | युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों को लेकर गंभीर और ईमानदार रहेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा |
व्यापार/नौकरी : आज आपको अपने मन मुताबिक लाभ न मिलने के कारण आप थोड़ा परेशान हो सकते है। व्यावसायिक उपक्रमों के लिए आज का दिन अच्छा है, लेकिन अपनी सीमाओं को जानें | कार्य क्षेत्र में दूसरों की सलाह सुनने के बदले अपनी क्षमता पर भरोसा करें अच्छा परिणाम मिलेगा।
स्वास्थ्य : बदलते वातावरण का असर आपकी सेहत पर नजर आ सकता है।
यात्रा : आपके द्वारा की गई कोई यात्रा उम्मीद से ज्यादा मंहगी साबित हो सकती है।
आज का शुभ अंक : 4
आज का राशिफल मीन राशि (Today Meen Horoscope 20 February, 2024)
निजी जीवन: आज मंगलदेव की प्रसन्नता के लिए सुबह हनुमानजी के दर्शन पूजन करें | नकारात्मक विचारों से आपको दूरी बनाकर रखना चाहिए। अपने साथी को आश्वस्त करें कि आप वास्तव में उनके लिए हैं, कुछ भी कर सकते है। पुरानी दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं।
व्यापार/नौकरी : आज के दिन कमीशन पर काम करने वालों को अच्छी कमाई होने के संकेत हैं | व्यापार करने वाले जातकों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है | किसी घर या फ्लैट का मालिक बनने के संकेत हैं, आप इस दिशा में कदम बढा सकते हैं। काम से जुड़े कायदे कानून और नियमों की जानकारी काम की शुरुआत में ही लेनी होगी, नहीं तो आप किसी परेशानी में फंस सकते हैं।
स्वास्थ्य : आज आप अपना खास ख्याल रखें और अपना भोजन समय पर करें।
यात्रा : किसी आगामी यात्रा से आप चिंतित महसूस कर सकते हैं।
आज का शुभ अंक : 2
#todayrashifal2024 #aajkaarshifal2024 #todayhoroscope2024 #20Februaryhindirashifal2024 #Todayhindirashifal2024
महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |