Advertisements
Aaj Ka Rashifal 2 January 2024 (आज का राशिफल 2 जनवरी, 2024)
आज का राशिफल मेष राशि (Today Mesh Horoscope, 2 January, 2024)
निजी जीवन: आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं | लोगों की मदद के अवसर मिलते हैं तो न मत करें | आपकी बुद्धिमानी व सूझबूझ की लोग चर्चा करेगें। आपके प्रेम जीवन में एक रोमांचक नया चरण आने वाला है। जीवनसाथी के मिजाज को सावधानी से संभालना पड़ सकता है।
व्यापार/नौकरी : आज आप अपनी शान व शौकत पर कुछ धन खर्च कर सकते है। नई प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान कर सकते हैं लेकिन आगे बढने से पहले सारे कानूनी मामले जांच लें | होजयरी के व्यापारियों को अच्छा अवसर मिल सकता है। नया ऑफिस ज्वाइन करने वाले लोगों की स्टाफ से अच्छी बोन्डिंग बनेगी।
स्वास्थ्य : शारीरिक इम्यूनिटी कम होने की वजह से सेहत में आने वाले छोटे-मोटे बदलाव को ठीक होने के लिए वक्त लग सकता है।
यात्रा : आज यात्रा करते समय मोबाइल को साथ रखें रास्ता भूल जाने की संभावना है |
आज का शुभ अंक : 5
आज का राशिफल वृष राशि (Today Vrish Horoscope 2 January, 2024)
निजी जीवन: आज कुछ लोगों की किस्मत अच्छी रहने वाली है। घर परिवार में आपका मान सम्मान बढ़ेगा | अपने घर की साज-सज्जा के लिए कुछ खरीदारी करेंगे | शादीशुदा लोगों को अपने गृहस्थ जीवन को संभालकर रखना चाहिए | प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में सच्चाई को महत्व देंगे |
व्यापार/नौकरी : आज नियमों का अनदेखा न करें, परिश्रम पर पूरा भरोसा रखें। कोई आपसे लिया हुआ उधार समय पर पहुंचाकर भरोसा बनाए रखेगा। आपको किसी बिजनेस संबंधी काम को किसी के भरोसे नहीं छोडना है। ऑफिस में कोई अपने कांटेक्ट्स के चलते आपके लिए चीज़ें आसान कर सकता है।
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए संतुलित आहार और दिनचर्या जरूर रखें।
यात्रा : ट्रिप पर जाने के लिए अपनी गाड़ी के बदले पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जाने बेहतर साबित होगा।
आज का शुभ अंक : 8
आज का राशिफल मिथुन राशि (Today Mithun Horoscope 2 January, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समाज तथा निकट संबंधियों में आप की उपलब्धियों की सराहना होगी। कुछ लोग पुरानी बातों में उलझ सकते हैं, सावधान रहे। प्रेमी जोडों के लिए आज का दिन रोमांस के लिए आदर्श दिन है। महिलायें भावुकता पर काबू रखें, वरना लोग फायदा उठा सकते हैं।
व्यापार/नौकरी : आज का दिन धन संचय के लिए अच्छा है | जनसंपर्क आपके लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होंगे। आज बिजनेस में कोई शानदार डील होने की उम्मीद नजर आ रही है। आज आपको ऐसा लग सकता है कि आप अपने बॉस से ज्यादा जानते हैं लेकिन काम की स्थितियों में अति आत्मविश्वास से सावधान रहें।
स्वास्थ्य : आप स्वस्थ और ऊर्जा से भरपूर महसूस कर रहे हैं। सेहत और फिटनेस को लेकर आप जो कुछ कर रहे हैं उसमें नियमित रहना होगा।
यात्रा : नौकरी पेशा व्यक्तियों को कोई ऑफिशियल यात्रा करना लाभदायक रहेगा।
आज का शुभ अंक : 5
आज का राशिफल कर्क राशि (Today Kark Horoscope 2 January, 2024)
निजी जीवन: आज आपका दिन अच्छा रहेगा है | किसी खास काम के लिए परिवार के लोगों को आपसे उम्मीद होगी। दूसरों की जरूरतों और मूड का अंदाज आप आसानी से लगा सकेंगे | जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें आज अपना प्यार दिखाने का मौका मिलेगा। विवाहित राशियों को अपने रिश्ते में विश्वास की कमी महसूस होगी।
व्यापार/नौकरी : आज धन से जुड़ी समस्याएं समाप्त होंगी। वर्तमान परिस्थिति में प्रॉपर्टी सेल से अच्छा फायदा होने की उम्मीद दिख रही है। अजीविका संबंधी कार्ययोजनाएं बनाते हुए उन्हें लागू करने के लिए गंभीरता बनाए रखें | जो लोग कांट्रैक्ट बेसिस पर काम कर रह हैं, उन्हें बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है।
स्वास्थ्य : मौसम के बदलाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहे।
यात्रा : किसी खास से मिलने की लिए दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है, तैयार रहें।
आज का शुभ अंक : 5
आज का राशिफल सिंह राशि (Today Singh Horoscope 2 January, 2024)
निजी जीवन: आज दिल में खुशी और घर में रौनक रहेगी । कभी-कभी आपका विचलित स्वभाव आपके लिए ही परेशानियां उत्पन्न कर देता है, सावधान रहे। परिवार में आपकी बातों को तरजिह दी जा सकती है | यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो इस बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है कि आपका पार्टनर अपना पैसा कैसे खर्च कर रहा है। अपने जीवनसाथी के लिए कुछ प्लान करने में जल्दबाज़ी ना दिखाएं | आज आपका शुभ रंग पीला है |
व्यापार/नौकरी : आप आर्थिक रूप से सहज रहे, लेकिन बजट पर नियंत्रण बनाए रखना महत्वपूर्ण है। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। नौकरी में बदलाव करने वालों को सलाह है कि हाथ में ऑफर लेटर आने के बाद ही कुछ निर्णय लें | नया काम सीखते समय खुद को अहंकार से दूर रखें अच्छा रहेगा।
स्वास्थ्य : जो लोग खुद को शेप में बनाए रखने के लिए मेहनत कर रहे उन्हें फायदा नजर आएगा |
यात्रा : भारी ट्रैफिक के कारण घर लौटने में देरी हो सकती है।
आज का शुभ अंक : 6
आज का राशिफल कन्या राशि (Today Kanya Horoscope 2 January, 2024)
निजी जीवन: आज आपको अपने मन पर पूरा नियंत्रण रखना पड़ सकता है। छात्र, कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे। अपने आस-पास हो रही एक्टिविटी पर नजर रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल और आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में रहने वालों को अपने पार्टनर के बारे में कुछ ऐसा पता चलेगी जो वे जानना नहीं चाहते थे।
व्यापार/नौकरी : आज आय से अधिक धन का व्यय हो सकता है | समय का सदुपयोग करें दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े व्यवसाय में कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होने की उम्मीद है। निजी नौकरी कर रहे लोगों को काम का बोझ तो ज्यादा रहेगा लेकिन आप सभी को समय से पहले ही निपटा देंगे |
स्वास्थ्य : आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे। कुछ लोगों को यूरिन इन्फेक्शन हो सकते हैं।
यात्रा : जीवनसाथी के साथ यात्रा के बीच आर्थिक पक्ष मज़बूत होगा।
आज का शुभ अंक : 1
आज का राशिफल तुला राशि (Today Tula Horoscope 2 January, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपका परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। भाई बंधुओं से और नजदीकियां बढ़ेंगी | पुरानी नकारात्मक बातें आपके वर्तमान को खराब कर सकती हैं, सावधान रहे। यदि आप शादीशुदा हैं, तो जीवनसाथी से संबंध मजबूत रहेंगे। आज किसी को भी दिल देने से पहले अच्छे से विचार कर लें। आज हनुमान जी की पूजा करे आपके लिए लाभकारी रहेगा | आज आपका शुभ रंग सिल्वर रंग है |
व्यापार/नौकरी : आज आपको आर्थिक रूप से आ रही कठिनाइयों से निजात मिल सकती है। व्यापार में लाभ प्राप्त करने के लिए सहयोगियों के साथ लगना होगा | कारोबारी मामलों में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। प्रॉपर्टी से जुड़े काम में फायदा हो सकता है | नौकरीपेशा से जुड़े लोग अधिकारियों और सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें |
स्वास्थ्य : भागदौड़ विशेष रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।
यात्रा : परिवार के साथ यदि यात्रा कर रहें हैं तो गति पर नियंत्रण रखें |
आज का शुभ अंक : 3
आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Today Virshchik Horoscope 2 January, 2024)
निजी जीवन: आज का ग्रह गोचर आपके लिए उत्तम समय का निर्माण कर रहा है | आपके शिष्टाचार से प्रभावित होकर पारिवारिक लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। कोई मंहगा सामान खरीदने की चाहत कर सकते हैं | यदि आप अविवाहित हैं, तो आप प्यार भरे रिश्ते में रहने की चाहत और अकेले रहने की चाह के बीच आगे-पीछे होते रहेगें | विवाहित को अपने रिश्ते में विश्वास की कमी महसूस हो सकती है।
व्यापार/नौकरी : धन लाभ के लिए आज आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा | नई पार्टियों के साथ संपर्क बनेंगे तथा व्यवसाय स्थल पर कुछ नए अनुबंध मिलेंगे। करियर में तरक्की के योग बन रहे है। युवाओं को कल्पनाओं की दुनिया में समय नहीं गवांना चाहिए |
स्वास्थ्य : मौसमी बीमारियां जैसे सर्दी जुखाम, वायरल आदि रह सकता है। बेहतर होगा कि अधिकतर समय घर में रहकर आराम ही करें।
यात्रा : अगर आपकी कोई यात्रा जल्द होने वाली है तो आज आप बहुत उत्साहित महसूस करेंगे। यात्रा करने से पहले आवश्यक खरीदारी कर लें |
आज का शुभ अंक : 4
आज का राशिफल धनु राशि (Today Dhanu Horoscope 2 January, 2024)
निजी जीवन: आज तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। बच्चे खेल कूद में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक मामलों में कोई भी फैसला लेते समय सोच विचार करने की जरूरत है। किसी मामले में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा | आज प्रेम पाटर्नर और जीवनसाथी का खास ख्याल रखें।
व्यापार/नौकरी : आर्थिक रूप से, आप ठीक कर रहे हैं। प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले थोड़ा सोच- विचार करें | कारोबार की बिगड़ती स्थितियों को बुद्धिमानी से संभाल लेंगे | नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में टीम की ओर से विश्वासघात की आशंका है, सावधान रहे |
स्वास्थ्य : आपको एलर्जी की प्रॉब्लम रहती है, तो अपनी वस्तुएं किसी से शेयर न करें |
यात्रा : अगर आप जल्द ही यात्रा करना चाह रहे हैं तो उससे पहले वाहन सर्विसिंग या जांच करवा लें।
आज का शुभ अंक : 7
आज का राशिफल मकर राशि (Today Makar Horoscope 2 January, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रह सकता है । आपकी सलाह किसी जरूरतमंद के लिये कारगर साबित होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चे के साथ मौज मस्ती मैं व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ धार्मिक कार्य में मन लगायेंगे। प्रेम जीवन में आपके लिए कोई बेहद सनसनीखेज खबर आ सकती है।
व्यापार/नौकरी : आज सोच समझ कर ही धन खर्च करे। व्यापार में आपको लाभ के कई बार नए-नए मौके मिलेंगे। प्रॉपर्टी या पूर्व के निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है, भरोसा बनाए रखें। किसी काम को नए तरीके से करने की कोशिश कर सकते है।
स्वास्थ्य : थकान और अनिद्रा जैसी समस्या रह सकती है। इस समय उचित आराम लेना भी जरूरी है।
यात्रा : बिजनेस करने वाले लोग किसी डील को करने के लिए विदेश जाने का पलान करेगें |
आज का शुभ अंक : 6
आज का राशिफल कुंभ राशि (Today Kumbh Horoscope 2 January, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन खुशनुमा रहेगा। महिलाएं आज अपने लिए शॉपिंग करने का मन बनायेंगी। आपका कोई प्रतिद्वंदी समाजिक क्षेत्र में छवि खराब करने का प्रयास कर सकता है, सावधान रहे। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। अपने रिश्ते को दिलचस्प रखना सुनिश्चित करें। प्रेम संबंधों में रोमांस लाने की कोशिश करें।
व्यापार/नौकरी : आज किसी बाहरी स्तोत्र से हुई आमदनी के कारण आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। व्यवसाय के लिए बहुत अधिक फायदेमंद व तरक्की दायक दिन है | जो लोग फिल्म उद्योग से जुड़े है उन को अच्छा लाभ मिलेगा। आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे |
स्वास्थ्य : गैस और कब्जियत जैसी दिक्कत रह सकती है। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।
यात्रा : करीबी लोगों के साथ ट्रिप पर जाना आपके रिश्ते की जोड़ को और मजबूती दे सकता है।
आज का शुभ अंक : 8
आज का राशिफल मीन राशि (Today Meen Horoscope 2 January, 2024)
निजी जीवन: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। विवाहित जातक एक-दूसरे के लिए अपने आपसी जुनून को फिर से जगाने वाले हैं। अपनी लव लाइफ के कारण आप अपना कार्य बाधित कर सकते हैं। आज आपका भाग्यशाली रंग सफेद है |
व्यापार/नौकरी : आज धन को अधिक चतुराई से खर्च करने से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। कुछ लोग ऑफर देने की कोशिश भी कर सकते हैं, लेकिन बिना जांच-पड़ताल के कोई कदम न उठाएं | साइड जॉब से पैसा कमाने का आइडिया काम कर सकता है। आपकी ईमानदार मेहनत आपको उम्मीद से ज्यादा मीठा फल देगी | सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपने कार्य क्षेत्र में ध्यान देकर कार्य करना होगा।
स्वास्थ्य : मस्से (पाइल्स) के शिकार हैं तो खास सावधानी बरतें |
यात्रा : किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं।
आज का शुभ अंक : 9
#todayrashifal2024 #aajkaarshifal2024 #todayhoroscope2024 #2Januaryhindirashifal2024 #Todayhindirashifal2024