Aaj Ka Rashifal 18 March 2024 (आज का राशिफल 18 मार्च, 2024)
आज का राशिफल मेष राशि (Today Mesh Horoscope, 18 March, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। अपने लालची मित्रों से दूरी बना कर रखें आपके लिए ठीक रहेगा | कोई रिश्तेदार आप से घर पर मिलने आ सकता है | जीवनसाथी कुछ ऐसी बातें करेगा, जो आपके बड़े काम आएंगी, इसलिए ध्यान से उन्हें सुनें और मानें भी। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो अपने पार्टनर के साथ कुछ नया ट्राई करें।
व्यापार/नौकरी : आप आर्थिक रूप से सहज रहे, लेकिन बजट पर नियंत्रण बनाए रखना महत्वपूर्ण है। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। नौकरी में बदलाव करने वालों को सलाह है कि हाथ में ऑफर लेटर आने के बाद ही कुछ निर्णय लें |
स्वास्थ्य : सकारात्मक रहे तथा कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी व्यतीत करें।
यात्रा : माँ के साथ किसी काम से आसपास जाना होगा हो सकता है।
आज का शुभ अंक :8
आज का राशिफल वृष राशि (Today Vrish Horoscope 18 March, 2024)
निजी जीवन: आज के दिन आपके गुणों में वृद्धि होगी | इस राशि के लोग अपनी लाइफ में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन में गंभीर न होना, आपके पार्टनर को चिंता दिला सकता है। सिंगल राशि वाले अपने पूर्व साथी के बारे में सोच सकते हैं। आपका मन ईश्वर की भक्ति में अधिक लगा रहेगा।
व्यापार/नौकरी : आज धन-संबंधी दिक्कतों का समाधान निकलेगा। पारिवारिक बिजनेस में आज आपको जीवनसाथी की सलाह की आवश्यकता होगी | व्यापारी वर्ग को अपेक्षित कामयाबी या बड़ा ऑर्डर प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में आज आपकी एक्टिविटी पर नजर रखी जा सकती है। गवर्नमेंट जॉब से संबंधित लोग किसी भी अनैतिक काम को करने से दूर रहे।
स्वास्थ्य : किसी बीमारी से निकलने के लिए सिर्फ घरेलू नुस्खे पर निर्भर रहना सही नहीं होगा |
यात्रा : यात्रा पर जाने से अधिक खर्च बढ़ सकता है, सावधान रहे।
आज का शुभ अंक :1
आज का राशिफल मिथुन राशि (Today Mithun Horoscope 18 March, 2024)
निजी जीवन: आज आपको अपने भविष्य से संबंधित कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है | अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहे | यदि आप अविवाहित हैं तो बाहर जाएं और किसी ऐसे व्यक्ति से संपर्क करें जिससे आप आकर्षित हों। आपका गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा | आज आपका शुभ रंग बैंगनी है |
व्यापार/नौकरी : व्यापारियों को धन प्राप्ति के नये मार्ग विकसित होंगे | प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मनोरंजन के साधनों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें | आज आपको अपनी प्रबंधन कुशलता का प्रदर्शन करना पड़ सकता है |
स्वास्थ्य : डेली रूटीन में अच्छा खासा बदलाव होने के योग बन रहे हैं।
यात्रा : वाहन चलाते समय सावधानी बरते |
आज का शुभ अंक : 6
आज का राशिफल कर्क राशि (Today Kark Horoscope 18 March, 2024)
निजी जीवन: आज ग्रह की स्थिति आपके भाग्य को प्रबल कर रही है। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच सकारात्मक बनेगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है | आज आपको अपने जीवन साथी की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति का ध्यान देना होगा | रिलेशनशिप से संबंधित बातों में प्रगति होती हुई नजर आएगी।
व्यापार/नौकरी : आज के दिन आप व्यस्त रहेंगे और धन लाभ को लेकर गंभीर भी रहेंगे | व्यापार में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। आपको ऐसा लग सकता है कि आपके काम पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है लेकिन इस से आपकी काबिलियत और मजबूत होगी।
स्वास्थ्य : जंकफूड के प्रति लगाव रहने के बावजूद उसे खाने पर नियंत्रण रखना शुरु कर सकते हैं।
यात्रा : किसी यात्रा के दौरान अपने करीबियों से मिलकर अच्छा महसूस होगा |
आज का शुभ अंक :9
आज का राशिफल सिंह राशि (Today Singh Horoscope 18 March, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा | परिवार के बड़े बुजुर्ग आपके मुश्किल वक्त में साथ खड़े नजर आने वाले हैं। अपने बच्चे की ऑनलाइन एक्टिविटी पर पैनी नजर रखने की जरुरत है। किसी छोटे से मामले को लेकर जीवनसाथी के संग बहस होने की संभावना है। सिंगल लोगों को शादी का प्रस्ताव मिलने की संभावना है।
व्यापार/नौकरी : आज आप धन की बचत करने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं | व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद रहेगा। सॉफ्टवेयर कंपनियों में जॉब करने वालों का बदलाव का समय चल रहा है, अच्छा ऑफर मिलने पर जॉब बदली जा सकती है | इस राशि के छात्रों को आज पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।
स्वास्थ्य : शरीर के खून की कमी को दूर करने के लिए खुद को तनाव मुक्त रखना होगा और डॉक्टर की सलाह का पालन करना जरूरी है।
यात्रा : रोड ट्रिप पर जाने वालों के रास्ते में कई रुकावट आने भी आ सकती हैं।
आज का शुभ अंक : 8
आज का राशिफल कन्या राशि (Today Kanya Horoscope 18 March, 2024)
निजी जीवन: आज शिवलिंग पर जल अर्पित करें, आपकी सभी परेशानियां दूर होंगी | दोस्तों के साथ उनके अच्छे अवसर को सेलिब्रेट करने का मौका मिलेगा, जमकर मस्ती होगी | परिवार के किसी नौजवान का व्यवहार आपको परेशान कर सकता है, समझदारी से काम लें। जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करेगे | प्रियतम आपकी भावनाओं की पूरी कद्र करेगा।
व्यापार/नौकरी : आज आर्थिक मोर्चे पर स्थिरता बनाए रखने में आप सफल होंगे। कारोबार की बिगड़ती स्थितियों को बुद्धिमानी से संभाल लेंगे | समय रहते जरूरी कागजातों को एक बार चेक कर लें। नौकरीपेशा लोगों का दफ्तर में मान-सम्मान बढ़ेगा |
स्वास्थ्य : उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले भोजन से दूर रहें, क्योंकि आपका कमजोर स्थान आपका पेट है।
यात्रा : शहर से बाहर की यात्रा कर रहे है तो सावधानी से करे ।
आज का शुभ अंक : 1
आज का राशिफल तुला राशि (Today Tula Horoscope 18 March, 2024)
निजी जीवन: आज दूसरों के साथ आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा। आप अपना कुछ धन दान पुण्य के कार्या में भी लगा सकते है | छोटे बच्चे आपसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं। अगर आप अविवाहित हैं तो आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझन भरा रहेगा। शादीशुदा जोड़ों का दिन बिल्कुल शानदार रहेगा।
व्यापार/नौकरी : आज ऑनलाइन लेनदेने में सावधानी बरतने की जरूरत है | छोटे मुनाफे भी आर्थिक स्थिति में राहत का काम करेंगे | अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। परिवार में छोटे भाई से किसी कार्य को पूरा करने में सहायता प्राप्त होगी। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के पैटर्न को समझने के लिए पिछले साल का पेपर हल करना बेहतर रहेगा।
स्वास्थ्य : मौसम के बदलाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहे।
यात्रा : आप मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर निकल सकते हैं ।
आज का शुभ अंक :4
आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Today Virshchik Horoscope 18 March, 2024)
निजी जीवन: आज संतान सुख की प्राप्ति होने के योग बने हुए है। विरोधियों पर विजय हासिल करने में कामयाब होंगे | अपने आसपास के लोगों से बहस से बचने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे | प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते को रोमांस के सहारे आगे बढ़ाएंगे। आज आपका शुभ रंग महरून है |
व्यापार/नौकरी : आज धन के मामले में सावधान रहें । कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बन रही है। गैरकानूनी कामों में हाथ न डालें। नौकरी के सन्दर्भ में आप में से जो लोग बदलाव की तलाश कर रहे हैं, उन्हें नए अवसर प्राप्त होने की पूर्ण संभावना है |
स्वास्थ्य : आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी।
यात्रा : कहीं घूमने जाने वालो को सलाह दी जाती है की वह समुद्र के किनारे वाली जगह घूमने जाये |
आज का शुभ अंक :2
आज का राशिफल धनु राशि (Today Dhanu Horoscope 18 March, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए एक अनुकूल दिन साबित होगा | जिन लोगों की अपेक्षाओं को आप पूरा नहीं कर सकते, उनको तुरंत मना कर दे। घरेलू खरीदारी में सुविधा से ज्यादा खर्च न करें | लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओ की कद्र करेंगे। घरेलू जीवन के लिए यह समय अत्यन्त श्रेष्ठ रहेगा।
व्यापार/नौकरी : आज पैसों की स्थिति में सुधार करने की कोशिश करें | हार्डवेयर का कारोबार करने वालों को अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना है | अपनी प्रॉपर्टी को लेकर विशेष सतर्क रहें कोई आपको धोखा देने के फिराक में है। घर से काम करने वाले काम के प्रति लापरवाह न रहे, आपका प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है। किसी बड़ी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे लोगों के लिए सफलता सुनिश्चित लग रही।
स्वास्थ्य : खून से संबंधित बीमारी दूर करने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कुछ लोगों को सलाह दी जाती है की अपनी आंखों के प्रति सावधान रहे |
यात्रा : आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ छुट्टी की योजना बना सकते हैं। यात्रा आपको अधिक ऊर्जावान और जीवन से भरपूर महसूस कराएगी।
आज का शुभ अंक : 5
आज का राशिफल मकर राशि (Today Makar Horoscope 18 March, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए रंग बदलने जैसा रहेगा | परिवार के लोगों की जरूरतों को समझना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना भी घर के वातावरण को खुशनुमा बनाएगा। किसी व्यावसायिक कार्य के कारण आपको अपने प्रियजन से दूर जाना पड़ सकता है। आज प्रेम-संबंध को आगे बढ़ाने के बारे में सोचेंगे।
व्यापार/नौकरी : आज धन लाभ की अच्छी स्थिति बनी हुई है | व्यवसाय में जो वर्तमान में चल रहा है उस पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा बदल सकती है | नौकरी में महिला वर्ग को विशेष सफलता हासिल हो सकती है। प्राइवेट जॉब करने वालों को अपने कार्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
स्वास्थ्य : आपका शारीरिक स्वास्थ्य ठीक है, लेकिन मानसिक रूप से थोडा परेशान रह सकते है | चिंता के क्षणों में ध्यान आपकी मदद कर सकता है।
यात्रा : कहीं जाने का प्लान है तो फौरन चले जाएं।
आज का शुभ अंक :3
आज का राशिफल कुंभ राशि (Today Kumbh Horoscope 18 March, 2024)
निजी जीवन: आज के दिन ग्रह गोचर आपके लिए लाभदायक परिस्थितियों का निर्माण कर रहे है । मंदिर मे फल दान करें, सभी कार्यों में परिवार का सहयोग मिलता रहेगा। परिवार में सगाई विवाह जैसी कुछ योजनाएं बनेगी। आज प्रेम संबंधों में जिद्दी हो सकते हैं, जो आपके लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं।
व्यापार/नौकरी : आज पैसों के क्षेत्र में कुछ नई पहल आप कर सकते हैं | वृश्चिक राशि का कोई सहकर्मी आपको व्यवसाय से जुड़ी कुछ जानकारी देगा। जो लोग पासपोर्ट से संबंधित कार्य करते है उनके लिए दिन उत्तम रहेगा । प्रॉपर्टी से जुड़े काम में फायदा हो सकता है | नौकरीपेशा से जुड़े लोग अधिकारियों और सहकर्मियों से संबंध मधुर रखें |
स्वास्थ्य : दिनचर्या की सुस्ती को तोड़ने के लिए किसी शारिरीक गतिविधि में हिस्सा ले सकते है।
यात्रा : यात्रा के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, लेकिन आप जो भी करें, हवाईअड्डे पर अपने पैसे का आदान-प्रदान न करें।
आज का शुभ अंक : 6
आज का राशिफल मीन राशि (Today Meen Horoscope 18 March, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। महत्वपूर्ण मामले में कंधे पर बढ रहे बोझ को कम करने के लिए मदद ले सकते हैं। पति-पत्नी व्यस्तता की वजह से एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। जो लोग पहले से किसी रिलेशनसिप में हैं, वह घर पर माता पिता को अपने रिश्ते की बात बता सकते है।
व्यापार/नौकरी : आज के दिन राजकीय क्षेत्र से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं | व्यापार को नई गति देने के लिए किए गए प्रयास, सफल हो सकते हैं | बैंकिंग का कार्य करने वालों के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में टीम की ओर से विश्वासघात की आशंका है |
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कुछ लोगों को मांसपेशियों संबंधी समस्याओं से परेशान हो सकते हैं।
यात्रा : किसी खूबसूरत जगह घूमने जाने के योग बन रहे हैं।
आज का शुभ अंक : 7
#todayrashifal2024 #aajkaarshifal2024 #todayhoroscope2024 #18Marchhindirashifal2024 #Todayhindirashifal2024
महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |