आज का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, 18 April, 2024

आज का राशिफल ( Today Rashifal) 18 April, 2024 इस में आपको सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) के राशिफल के बारें में बताया गया अच्छे से |

Posted on 17-April-2024

Advertisements

Aaj Ka Rashifal 18 April 2024 (आज का राशिफल 18 अप्रैल, 2024)

आज का राशिफल मेष राशि (Today Mesh Horoscope, 18 April, 2024)

निजी जीवन:               आज आपका दिन शांत है और आप आनंदित महसूस करेंगे। आपका कोई प्रतिद्वंदी समाजिक क्षेत्र में छवि खराब करने का प्रयास करने वाला है, सावधान रहे। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। अपने रिश्ते को दिलचस्प रखना सुनिश्चित करें। प्रेम संबंधों में रोमांस लाने की कोशिश करें।

व्यापार/नौकरी :                  आज आपको किसी की मदद अपनी आय को ध्यान में रखकर ही करनी चाहिऐ । अगर व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो पहली उसकी योजना तैयार कर लें। काम के प्रति आपकी ऊर्जा और शालीनता आपको अपने सहयोगियों से ईर्ष्या करती है।

स्वास्थ्य :                 अपना ख्याल रखें | यदि कई दिनों से सिर दर्द, आंखों में समस्या चल रही है तो उनसे कुछ राहत मिलेगी | 

यात्रा :               आज का दिन यात्रा करने के लिहाज से शानदार रहने वाला है ।

आज का शुभ अंक :7

आज का राशिफल वृष राशि (Today Vrish Horoscope 18 April, 2024)

निजी जीवन:              आज का दिन कुछ ख़ास करने के लिए बहुत ही अच्छा है। अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल है। जीवनसाथी व परिवार के मनोरंजन तथा आमोद प्रमोद में समय व्यतीत होगा। आपके प्रेम जीवन में आज के लिए मजबूत संकेत दिखाई दे रहे हैं, आत्मविश्वास अधिक होने के बाद अधिक ऊर्जावान दृष्टिकोण के लिए तैयार है। आज आपका भाग्यशाली रंग सुनहरा भूरा है | 

व्यापार/नौकरी :        आज व्यवसाय में भाग्य पूरी तरह से आप के पक्ष में है। आपके द्वारा किया गया प्रॉपर्टी डील शानदार रहने वाला है, अच्छा मुनाफा मिल सकता है। शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों को उनकी पसंद का समय मिल सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी कोई प्रमोशन या लाभ दायक ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं।

स्वास्थ्य :           आपको अपनी शारीरिक और मानसिक सेहत का खास ध्यान रखना होगा।

यात्रा :              किसी दुसरे शहर समारोह में बुलाए जाने की उम्मीद है, अपनी दिलचस्पी का माहौल मिलेगा।

आज का शुभ अंक :2

आज का राशिफल मिथुन राशि (Today Mithun Horoscope 18 April, 2024)

निजी जीवन:             आज का दिन आपको भाग्य का साथ मिलने का है। निजी स्वार्थ के कारण कोई इंसान आपके परिवार में भ्रम पैदाकर सकता है, सावधान रहें। विवाहित जीवन में खुशहाली रहेगी। किसी व्यक्ति के प्रति बढ़ता आकर्षण केवल एकतरफा ही है, इस बात का एहसास आज हो सकता है। आज आपका शुभ रंग नारंगी है | 

व्यापार/नौकरी :          आज आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहेगी |  व्यापार कर रहे लोगों को कुछ नए मौके प्राप्त हो सकते है। महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरू करना चाहती हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिशियल कार्यों के प्रति फोकस और बढ़ाने की जरूरत है | 

स्वास्थ्य :            कोई पुरानी चोट का दर्द उभर सकता है, सावधान रहे।

यात्रा :                   यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको विशेष ध्यान रखना होगा।

आज का शुभ अंक :4

आज का राशिफल कर्क राशि (Today Kark Horoscope 18 April, 2024)

निजी जीवन:              आज का दिन किसी से अपनी मन की बात कहने का अच्छा दिन है | आलस और मौज मस्ती में अपना समय नष्ट ना करें। रात्रि के समय कीर्तन में जा सकते है इस दौरान आपको मानसिक शांति का भी अनुभव होगा। आप अपनी क्रिएटिविटी से अपने गृहस्थ जीवन को खुशनुमा बनाएंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्यार को लेकर काफी सजग रहेंगे |

व्यापार/नौकरी :          नई अर्जित संपत्ति से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों का कोई ऑर्डर कैंसिल हो सकता है। बिजनेसमैन को आर्थिक लाभ पाने के लिए प्रयास बढ़ाने होंगे | काम संबंधी ज्ञान हासिल करने की कोशिश करें, सतर्कता रखें।

स्वास्थ्य :               अधिक नमकीन और तली हुई चीजें खाने से परहेज करें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सचेत रहना होगा।

यात्रा :           अनावश्यक देरी से बचने के लिए वाहन के पेपर सही से रखें।

आज का शुभ अंक :4

आज का राशिफल सिंह राशि (Today Singh Horoscope 18 April, 2024)

निजी जीवन:               आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है।  परिवार में साथ मिलकर कुछ अच्छी बातें होंगी, जिससे आपका आत्मबल बढ़ेगा।  बेटी के ससुराल पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है | प्रेम जीवन जीने वालों को आज का दिन कोई खुशखबरी दे सकता है। गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर आएंगे। 

व्यापार/नौकरी :         आज के दिन आय को कैसे बढ़ाया जा सकता है, इस बारे में भी विचार और प्रयास कर सकते हैं | आयात निर्यात संबंधी कार्य में कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है | किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। कुछ लोगों को काम से संबंधित लिए गए शॉर्टकट्स की वजह से नुकसान हो सकता है, सावधान रहे।

स्वास्थ्य :         मौसम का ध्यान रखे लू लग सकती है | 

यात्रा :               सड़क पर वाहन चलाते समय आज आपको विशेष सतर्क रहने की जरुरत है, अपनी सुरक्षा का ख्याल रखें ।

आज का शुभ अंक :3

आज का राशिफल कन्या राशि (Today Kanya Horoscope 18 April, 2024)

निजी जीवन:                आज आप बहुत भावुक और संवेदनशील हो सकते हैं। परिवार के ही किसी व्यक्ति के पर्सनल लाइफ में कुछ दिक्कतें आने की वजह से आपको कुछ चिंता रह सकती है। प्रेम विवाह की इच्छा रखने वालों की इच्छा जल्दी पूरी हो सकती है। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में नयापन नजर आएगा और अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करेंगे।

व्यापार/नौकरी :          यदि आपने पहले किसी से कोई कर्जा लिया हुआ है, तो आज आप उसे उतार सकते हैं | फाइनेंस से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण फैसले लाभदायक रहेंगे। व्यापार व्यवसाय में मनचाही सफलता मिलेगी। काम से जुड़ी चीजों में प्रगति धीरे-धीरे देखने को मिलेगी |

स्वास्थ्य :             स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी प्रकार की भी चिंता न करें।

यात्रा :             तनाव दूर भगाने के लिए आज कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान कर सकते हैं, लेकिन सावधानी से ड्राइव करे ।

आज का शुभ अंक : 9

आज का राशिफल तुला राशि (Today Tula Horoscope 18 April, 2024)

निजी जीवन:               आज आपका दिन शानदार रहेगा।  किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच सकारात्मक बनेगी। आज आपको अपने जीवन साथी की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति का ध्यान देना होगा | रिलेशनशिप से संबंधित बातों में प्रगति होती हुई नजर आएगी। 

व्यापार/नौकरी :               आज के दिन भ्रम की स्थिति बन सकती है, धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें | बिजनेस में मेहनत के दम पर सफलता मिलने के योग हैं | सही समय पर उचित निर्णय लेने की कोशिश करें | सॉफ्टवेयर कंपनियों में जॉब करने वालों का बदलाव का समय चल रहा है, अच्छा ऑफर मिलने पर जॉब बदली जा सकती है |

स्वास्थ्य :                    आपको अपने कॉलेस्ट्रोल को क़ाबू में रखने की कोशिश भी करनी चाहिए।

यात्रा :             आज लंबी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है |

आज का शुभ अंक :6

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Today Virshchik Horoscope 18 April, 2024)

निजी जीवन:                   आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहेगा | मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। ज़रुरतमंदों लोगों की मदद करने में सफल होंगे।  आपके जीवनसाथी जैसे हैं, वैसे ही उन्हें स्वीकार करने की कोशिश करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग रिश्ते में ईमानदार बने रहेंगे। 

व्यापार/नौकरी :             आज का दिन आर्थिक रूप से बहुत अच्छा रहने वाला है | व्यवसाय विस्तार संबंधी कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं उसे पाने के लिए आज पूरी शिद्दत से प्रयास करें | ऑफिस में सहयोगी आदि से अच्छा व्यवहार करें, ऐसा करना रिश्तों को मजबूत करेगा |

स्वास्थ्य :                    कुछ लोगों को एसिडिटी के कारण सेहत में दिक्कतें आ सकती हैं। 

यात्रा :          आज यात्रा करते समय सावधान रहे |

आज का शुभ अंक :2

आज का राशिफल धनु राशि (Today Dhanu Horoscope 18 April, 2024)

निजी जीवन:            आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा | आप स्वयं को किसी गलती के लिए माफ नहीं कर पाएंगे, सहज रहने की आवश्यकता है। अपने जीवनसाथी के साथ पुरानी यादें ताज़ा करने से अच्छा महसूस करेंगे। आज फ़िज़ा में रोमांस है और यदि आप अविवाहित हैं, तो अपने नए नवेले प्यार के साथ सुखद समय बिताने की संभावना है।

व्यापार/नौकरी :         आज उधार चुकाने के लिए आय बढ़ाने के साधन खोजें। रियल स्टेट का कोई भी डील करने से आपको पूरी तरह से सतर्क रहने की जरुरत होगी। किसी नए कार्य को आरंभ करने की योजना बना सकते हैं | आज आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। 

स्वास्थ्य :             घुटनों व जोड़ों में दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए नियमित व्यायाम करें। 

यात्रा :                   लंबी यात्रा पर जा रहे लोगों को बृहत तैयारी के साथ निकलने की जरुरत है।

आज का शुभ अंक : 1

आज का राशिफल मकर राशि (Today Makar Horoscope 18 April, 2024)

निजी जीवन:               आज अपनी इच्छाओं को व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र महसूस करेंगें। आपकी सकारात्मक सोच आपके भविष्य को संवारने में मदद करेगी | समाजिक क्षेत्र में किए गए वादे को निभा पाना आसान नहीं होगा, फिर भी प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों में रोमांस लाने की कोशिश करें। जीवनसाथी के संग प्यार के पल बिताएंगे। 

व्यापार/नौकरी :            आज इनकम बढ़ाने के लिए आप ज्यादा मेहनत करेंगे | यदि आज आप अपने घर व व्यापार कहीं पर भी कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। ऑफिस में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी | 

स्वास्थ्य :                   आपको अपनी पीठ में कुछ दर्द या सिरदर्द का अनुभव हो सकता है, लेकिन इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है। कुछ आराम करें |

यात्रा :               यदि आज यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सावधान होकर जाएं क्योंकि इससे आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

आज का शुभ अंक :8

आज का राशिफल कुंभ राशि (Today Kumbh Horoscope 18 April, 2024)

निजी जीवन:              आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह भी आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। आज आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे , जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। आज आपका साथी आपको एक सरप्राइज़ दे सकता है। प्रेम जीवन के लिए दिल थोड़ा कमजोर रहेगा | आज आपका शुभ रंग सफेद है |

व्यापार/नौकरी :              आज बुद्धि और उत्साह का समावेश आपको आगे लेकर जाएगा। पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं तो लेन-देन में उदार बनें | आपके कुछ सहकर्मी ईर्ष्या के लक्षण दिखा सकते हैं। आप कोई नई मशीन खरीदने की सोच रहें है तो राहुकाल देखकर ही खरीदें।

स्वास्थ्य :                   आप अपने आत्मविश्वास की बदौलत शेप में वापस आ सकते हैं,प्रयास शुरु कर सकते है | महिला अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहें।

यात्रा :        आज अपने वाहन से लॉन्ग ड्राइव के लिए निकल सकते हैं।

आज का शुभ अंक :6

आज का राशिफल मीन राशि (Today Meen Horoscope 18 April, 2024)

निजी जीवन:                 आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आपकी क्रिएटिविटी को देखकर लोग आपसे सीखना चाहेंगे।  अपनी कुछ नकारात्मक सोच को बदलें लाभ होगा। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो अपने पार्टनर के साथ कुछ नया ट्राई करें। किसी जरूरतमंद जातकों को कंबल दान दें आपके लिए शुभ रहेगा। 

व्यापार/नौकरी :            पैसों से संबंधित स्थिरता आपको अपने काम के जरिए मिलेगी | यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में आज कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। व्यापार में भी निवेश करने के लिए कल का दिन उत्तम है | ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर बना रहेगा।

स्वास्थ्य :           आपको अपनी पीठ में कुछ दर्द या सिरदर्द का अनुभव हो सकता है, लेकिन इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है। कुछ आराम करें | 

यात्रा :              वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

आज का शुभ अंक :6 

 

अगर आप रोज का राशिफल खुशजीवन राशिफल ऐप पर देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

#todayrashifal2024 #aajkaarshifal2024 #todayhoroscope2024 #18Aprilhindirashifal2024 #Todayhindirashifal2024

महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |