Advertisements
Aaj Ka Rashifal 17 May 2024 (आज का राशिफल 17 मई, 2024)
आज का राशिफल मेष राशि (Today Mesh Horoscope, 17 May, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए कुछ तनाव भरा रह सकता है | आज नया वाहन खरीदने की उत्सुकता आपके मन में रहेगी। किसी चीज़ के अंतिम रुप लेने तक किसी से कुछ ना बोलें। अपने जीवनसाथी के साथ पुरानी यादें ताज़ा करने से अच्छा महसूस करेंगे। प्यार के मामलों में आपको सावधानी से काम लेना चाहिए।
व्यापार/नौकरी : आर्थिक रूप से, आपको कुछ अप्रत्याशित आय प्राप्त होने वाली है। किसी से भी पैसों के लेन-देन के लिए आपको खुद ही बात करनी चाहिए। कारोबार में सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत होगी। किसी काम को पूरा करने के लिए सहयोगी की मदद लेनी पड़ सकती है। सरकारी मामलों में पेपर वर्क बहुत ही ध्यान से करें।
स्वास्थ्य : मौसम परिवर्तन की वजह से आपके स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव होने की संभावना है |
यात्रा : कहीं छुट्टियों पर जा रहे लोग प्रसिद्ध स्थान पर जाने से बचें।
आज का शुभ अंक :4
आज का राशिफल वृष राशि (Today Vrish Horoscope 17 May, 2024)
निजी जीवन: आज कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना देगी। समाजिक क्षेत्र में आपको नेटवर्किंग स्किल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। लंबे समय से दुखी शादीशुदा जोड़ों को आज बहुत गंभीर बात करने की जरूरत है। यदि आप अविवाहित हैं, तो आज कुछ नए लोगों से मिलने का प्रयास करें | प्रेम संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे।
व्यापार/नौकरी : आय से अधिक धन का व्यय हो सकता है | व्यवसायी आज के दिन अधिक खर्च कर सकते हैं। समय का सदुपयोग करें दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आज आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।
स्वास्थ्य : ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज से संबंधित नियमित जांच करवाएं।
यात्रा : किसी लंबी यात्रा पर जाने से पहले वाहन की जांच कर लें।
आज का शुभ अंक :7
आज का राशिफल मिथुन राशि (Today Mithun Horoscope 17 May, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए विशेष भाग्यशाली रहने की उम्मीद है। भावनात्मक तकलीफों का हल तुरंत ढूंढने की कोशिश करनी होगी | यदि आप शादीशुदा हैं, तो अपने जीवनसाथी के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं । प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश रहेंगे।
व्यापार/नौकरी : आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी मज़बूत रहने की संभावना रहेगी। किसी प्रॉप्रर्टी या संपत्ति को बेचने से धन लाभ होगा। आपको अपने व्यापार में लाभ के योग है | बेरोजगार लोगों को आज नौकरी के आवेदन भेजने चाहिए। महिला सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद में न फंसे |
स्वास्थ्य : आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा है। यदि आपको अवसाद या चिंता की समस्या है, और आपको लगता है कि यह ज्यादा हो रहा है, तो अपने चिकित्सक को फोन करने में संकोच न करें।
यात्रा : आज कोई लम्बी यात्रा हो सकती है।
आज का शुभ अंक :2
आज का राशिफल कर्क राशि (Today Kark Horoscope 17 May, 2024)
निजी जीवन: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। समाज में अपनी पहचान बनाने का प्रयास करें | परिवार में जिस किसी के लिए आप परेशान थे उसमें साकारत्मक बदलाव आएगा। शादीशुदा लोगों को अपने रिश्ते में नयापन नजर आएगा | प्रेम प्रसंग में नज़दीकियां आएंगी। आज आपका भाग्यशाली रंग पीला व हरा है |
व्यापार/नौकरी : आज का दिन कारोबारियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है नये लोगों के साथ डील पक्की हो सकती है। आभूषण और वस्त्र खरीदने के योग भी बन रहें है | कार्य क्षेत्र में किसी खास उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा | नौकरी में उच्च अधिकारी से निकटता बढ़ेगी |
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य की दृष्टि से डेंगू, मलेरिया, बुखार आदि से बचकर रहें, वायरस के रोकथाम के लिए उपाय करते रहें |
यात्रा : आज कहीं घूमने फिरने का मौका मिलेगा, संभव हो तो परिवार भी साथ ले जाएं |
आज का शुभ अंक :4
आज का राशिफल सिंह राशि (Today Singh Horoscope 17 May, 2024)
निजी जीवन: आज कोई नया काम करेंगे तो उसमें आपको भाग्य का साथ मिलेगा | आपके द्वारा तय की गई अधिकतर बातें पूर्ण होती हुई नजर आएंगी | जीवन साथी से बच्चे पैदा करने, या किसी और दिन किसी दूसरी जगह जाने पर चर्चा करें। प्रेम संबंधों में उदासी महसूस कर रहे लोगों को किसी करीबी का साथ मिल सकता है। आज आपका शुभ रंग हरा है |
व्यापार/नौकरी : आपकी आर्थिक स्थिति के मामले में इस दिन को एक अच्छे दिन में बदलने की संभावना है। व्यापार को अब ऑनलाइन करने की दिशा में कदम बढ़ाएं | इस समय कर्मचारियो तथा सहयोगियों पर अधिक भरोसा करने की अपेक्षा सभी कार्य अपनी देखरेख में करवाएं। रोजगार की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है |
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के मामले में मामूली पाचन विकार हो सकता है । लेकिन आश्वसत रहें, कोई गंभीर बात नहीं है ।
यात्रा : आज आपको अपने बिजनेस के सिलसिले में किसी पास व दूर की यात्रा पर जा सकते है।
आज का शुभ अंक :7
आज का राशिफल कन्या राशि (Today Kanya Horoscope 17 May, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। राजनीतिक के क्षेत्र में काम करने वाले नाम कमायेंगे। दूसरों की बातों में ना आए, तथा अपने ऊपर ही विश्वास रखें। जीवनसाथी को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के दिनमान सामान्य रहेगा।
व्यापार/नौकरी : आज आपको रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावनाएं हैं। स्टील और धातु का कारोबार करने वाले लोगों को आज अच्छा मुनाफा होगा | व्यापार में कोई नया समझौता हो सकता है | नौकरी पेशा व्यक्तियों को स्थान परिवर्तन होने के साथ आय भी बढ़ सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। ज्यादा भीड़ भाड़ वाले इलाके में जाने से परहेज करें।
यात्रा : ज्यादा गर्मी की वजह से घूमने जाने का प्रोग्राम कैंसिल करना पड़ सकता है।
आज का शुभ अंक :2
आज का राशिफल तुला राशि (Today Tula Horoscope 17 May, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझन भरा रह सकता है। ईर्ष्यालु मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। महिलाएं अपने आत्मसम्मान के लिए लड़े | जीवनसाथी को कही शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। अगर आप अविवाहित हैं तो आज किसी ओर की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।
व्यापार/नौकरी : आज के दिन आय को कैसे बढ़ाया जा सकता है, इस बारे में विचार और प्रयास कर सकते हैं | किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते हैं। व्यवसाय में किसी डील को लेकर परेशान रह सकते है | स्वभाव से, आप एक मेहनती कार्यकर्ता हैं, और अब आप देख सकते हैं कि यह देखकर कितना अच्छा लगता है कि आपकी सारी मेहनत वास्तव में इसके लायक है।
स्वास्थ्य : कुछ समय से चल रही किसी शारीरिक परेशानी से आज आराम मिलेगा। खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
यात्रा : अपने किसी काम के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।
आज का शुभ अंक :3
आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Today Virshchik Horoscope 17 May, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन सामाजिक गतिविधियों के लिए और दोस्तों से संपर्क करने के लिए अच्छा है । महिलाएं रसोई घर में काम करते हुए थोड़ा ध्यान रखें और छोटे बच्चों को भी रसोईघर से दूर रखें। जीवनसाथी को अपनी बातों को समझाने का प्रयास करें। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज अपने रोमांटिक जीवन का आनंद लेंगे।
व्यापार/नौकरी : आज मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेंगी। व्यापारी लाभ कमाने के लिए संपर्कों को एक्टिव रखें | आपको किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का ऑफर आ सकता है। मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत लोग अपने सीनियर्स के साथ ना उलझे। राजनीति में पद एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी |
स्वास्थ्य : अपनी दिनचर्या को दिलचस्प बनाए रखने के लिए अपने वर्कआउट को बदलने की कोशिश करें। बच्चों की सेहत का ख्याल रखें, तली चिजे खाने से बचें।
यात्रा : जो लोग कहीं यात्रा पर जा रहे हैं उनकी यात्रा सुखद रहने की उम्मीद की जा सकती है।
आज का शुभ अंक :8
आज का राशिफल धनु राशि (Today Dhanu Horoscope 17 May, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आयेगी। खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें। विवाहित जातक आज परिवार के विस्तार की बात करेंगे। प्रेमी जोड़े एक दूसरे के साथ समय बिताकर खुशी महसूस करेंगे। आज अपने ईष्टदेव की पूजा अवश्य करे |
व्यापार/नौकरी : आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में महत्वपूर्ण है | व्यवसायिक गतिविधियों सुचारू रूप से चलती रहेगी | किराना व्यापार से जुड़े लोगों को विशेष लाभ हो सकता है | करियर का चुनाव करते समय आप और बच्चों में विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। जॉब में परिस्थितियां थोड़ी तनावपूर्ण होती नजर आ सकती हैं |
स्वास्थ्य : मेडिटेशन से आपकी मानसिक शक्ति का विकास होगा, सुकून महसूस कर सकेंगे।
यात्रा : अपने माता पिता को किसी धार्मिक स्थान के दर्शन कराने के लिए लेकर जा सकते हैं।
आज का शुभ अंक : 4
आज का राशिफल मकर राशि (Today Makar Horoscope 17 May, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अपनी आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। आज कुछ लोग थोड़ी बेचैनी महसूस कर सकते है | गृहस्थ जीवन के सिलसिले में आपको कुछ लोग काफी अच्छी सलाह देंगे और उसे अपना कर आप अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज थोड़े से निराश हो सकते हैं |
व्यापार/नौकरी : आज धीरे धीरे बढने वाली आमदनी आपको आर्थिक स्तर पर मजबूत बना सकती है। व्यापारी वर्ग गुप्त शत्रुओं से अलर्ट रहें, वह व्यापार में अड़ंगा लगा सकते हैं | प्रॉपर्टी का काम करने वालों के लिए आज का दिन उतार चढाव भरा रहने वाला है। जब आपके करियर की बात आती है तो आप अब इतने निश्चित नहीं हैं। आप करियर के रास्ते बदलने के बारे में भी सोचना शुरू कर सकते हैं। अन्य विकल्पों की तलाश शुरू करें।
स्वास्थ्य : पेट दर्द तथा सिरदर्द जैसी दिक्कत अनुभव हो सकता हैं।
यात्रा : मार्केटिंग का काम करने वालों को आज काफी यात्रा करनी पड़ सकती है।
आज का शुभ अंक :6
आज का राशिफल कुंभ राशि (Today Kumbh Horoscope 17 May, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। घर में संबंधियों के आगमन से आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। जीवनसाथी का सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। एक अप्रत्याशित मुलाकात आपको अपने प्रेम जीवन के बारे में भ्रमित कर देगी। आज आपका शुभ रंग लाल है |
व्यापार/नौकरी : आज अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है | आज आपको पैसे कमाने के लिये नए आइडियाज मिलेंगे जिन पर आप गौर भी फरमायेंगे। घरेलू खरीदारी में सुविधा से ज्यादा खर्च न करें | बिजनेस की बात करें तो व्यापारियों को नेटवर्क बढ़ाने में ध्यान देना चाहिए | सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को गुप्त कार्यों में गंभीर रहना होगा ।
स्वास्थ्य : आपके स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।
यात्रा : आज कुछ लोग अपने वाहन से लॉन्ग ड्राइव के लिए निकल सकते हैं।
आज का शुभ अंक :2
आज का राशिफल मीन राशि (Today Meen Horoscope 17 May, 2024)
निजी जीवन: आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे। किसी खेल प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है | आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा | प्रेम जीवन के लिए नई ताजगी भरा दिन रहेगा।
व्यापार/नौकरी : आज आप आर्थिक दृष्टिकोण से कुछ परेशानियों से घिरे रह सकते है। वित्तीय सलाह के बारे में अपने माता-पिता से बात करें। व्यापार में विस्तार की योजनाओं पर काम शुरू होगा। नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य : जो लोग सिगरेट का सेवन करते हैं वह तत्काल रूप से इसे छोड़ दें नहीं तो इसका प्रभाव अब स्वास्थ्य पर पड़ेगा | कुछ लोगों को यूरिन इन्फेक्शन से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
यात्रा : परिवार के साथ किसी तीर्थयात्रा पर जाना मज़ेदार रहेगा। सड़क मार्ग से यात्रा करते समय झगड़ा करने से बचें।
आज का शुभ अंक :1
#todayrashifal2024 #aajkaarshifal2024 #todayhoroscope2024 #17mayhindirashifal2024 #Todayhindirashifal2024
महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |