आज का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, 17 March, 2024

आज का राशिफल ( Today Rashifal) 17 March, 2024 इस में आपको सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) के राशिफल के बारें में बताया गया अच्छे से |

Posted on 16-March-2024

Advertisements

Aaj Ka Rashifal 17 March 2024 (आज का राशिफल 17 मार्च, 2024)

आज का राशिफल मेष राशि (Today Mesh Horoscope, 17 March, 2024)

निजी जीवन:        आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। कुछ समय एकांत में बिताकर महत्वपूर्ण कामों के बारे में सोच-विचार जरूर करें। सितारे कहते हैं कि आज आपको परिवार या संपर्क में किसी बुजुर्ग की सहायता करनी होगी | आज घर में आपका फेवरेट खाना बन सकता है । गृहस्थ जीवन में जीवन साथी कुछ अच्छी बात बताएगा | एकतरफ़ा प्यार आपको निराश कर सकता है । 

व्यापार/नौकरी :          आज नए-नए विचार धन लाभ के रास्ते खोलेंगे | व्यवसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। दुकानदार क्वालिटी को मेंटेन कर चलें | आपकी हाल की रचनात्मक ऊर्जा आज रंग लाएगी और आपको पुरस्कृत किया जा सकता है। 

स्वास्थ्य :         ज्यादा भागदौड़ की वजह से थकान और कमजोरी रह सकती है। अपने आराम पर भी ध्यान अवश्य दें।  

यात्रा :             आज कहीं घूमने फिरने का मौका मिलेगा, संभव हो तो परिवार भी साथ ले जाएं | 

आज का शुभ अंक :6

आज का राशिफल वृष राशि (Today Vrish Horoscope 17 March, 2024)

निजी जीवन:              आज आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहने वाली है। किसी व्यक्ति को याद कर अच्छा महसूस करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य तरीके से चलेगा। आपके प्रेम भरे व्यवहार के कारण प्रेमी आपकी तरफ आकर्षित होगा।

व्यापार/नौकरी :          आज गलत ढ़ग से धन की कमाने की कोशिश न करें | किसी कार्यक्रम या समारोह को फंडिंग करना अच्छा रिटर्न दे सकता है। बिजनेस में वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दें। आपको किसी पुराने सहकर्मी से कुछ सलाह मिल सकती है और उन्हें ध्यान से सुनें क्योंकि यह निकट भविष्य में बहुत उपयोगी होगी। नौकरी में लक्ष्य की प्राप्ति अतिरिक्त प्रयासों द्वारा अवश्य ही संभव है|

स्वास्थ्य :         आज यदि आपको कोई रोग परेशान करता है, तो अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें |

यात्रा :                यदि आज आप किसी यात्रा पर जाने का सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित करनें के बारे में सोच सकते है। 

आज का शुभ अंक :2

आज का राशिफल मिथुन राशि (Today Mithun Horoscope 17 March, 2024)

निजी जीवन:           आज ग्रह की स्थिति पूर्णता अनुकूल है, जो भी काम करेगे सफलता मिल सकती है | दोस्तों के साथ उनके अच्छे अवसर को सेलिब्रेट करने का मौका मिलेगा, जमकर मस्ती होगी | पुराने मित्र से टूटी हुई दोस्ती को फिर से जोड़ने की कोशिश न करें। आप वाणी और अपने व्यवहार से जीवनसाथी का मन माेह लेंगे। आप प्रेमी से बहुत सी बातें कह सकते हैं और आप उसकी बात सुन सकते हैं। 

व्यापार/नौकरी :             आज अचल संपत्ति खरीदने का प्लान कर सकते हैं | कुछ लोगों को किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूर्ण करने के लिए धन की कमी महसूस हो सकती है | व्यापार में आर्थिक लाभ कमाने के लिए यह समय अनुकूल नज़र आ रहा है। खाद्य उद्योग में काम करने वालो का दिन अत्यधिक व्यस्त रहने वाला है।

स्वास्थ्य :           लंबे समय से चल रही कोई स्वास्थ्य समस्या अपने आप ही दूर हो जाने की संभावना है।

यात्रा :        वाहन चलाते समय अपने ध्यान को एकत्रित रखे।

आज का शुभ अंक : 4

आज का राशिफल कर्क राशि (Today Kark Horoscope 17 March, 2024)

निजी जीवन:             आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। अपने लाइफस्टाइल में परिवर्तन लाकर आप कुछ पुरानी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं ।  बेकार की बातों की वजह से अपने अंदर इनसिक्योरिटी न बढने दें। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में कुछ तनाव जरूर देखने को मिल सकता है | साथ ना रहने से आपका दिल प्रेमी की यादों में डूबा रहेगा। 

व्यापार/नौकरी :      आज भाई-बहनों से आपको आर्थिक मदद मिलने की सम्भावना रहेगी। प्रॉपर्टी के मामले में कुछ विचार किए जाने की उम्मीद है, इसे लागू करने का प्रयास करेंगे। आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी | जो लोग नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उनका अंत में भाग्यशाली दिन होने जा रहा है | 

स्वास्थ्य :            आपका शारीरिक स्वास्थ्य ठीक है, लेकिन मानसिक रूप से थोडा परेशान रह सकते है | चिंता के क्षणों में ध्यान आपकी मदद कर सकता है।

यात्रा :             आपको उस यात्रा पर जाने के लिए कहा जा सकता है जिसका आप इंतजार कर रहे थे।

आज का शुभ अंक :8

आज का राशिफल सिंह राशि (Today Singh Horoscope 17 March, 2024)

निजी जीवन:              आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। अपने आप को किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें | संतान के व्यवहार पर पैनी निगाह रखनी होगी | एक बहुत ही मजाकिया व्यक्ति आज आपकी रुचि जगाने वाला है। शादीशुदा जीवन खुशियों से महक उठेगा। 

व्यापार/नौकरी :              आज आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आयेगा। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर संबंध खराब हो सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। कुछ खर्चे ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे | व्यवसाय के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। वर्तमान नौकरी में शानदार प्रदर्शन कर आप प्रोफेशनल उंचाई को छू सकते हैं।

स्वास्थ्य :            फास्ट फूड खाने के बजाय, पौष्टिक नाश्ता करें यह आपके शरीर के लिए बहुत अच्छा होगा।

यात्रा :                आज अकेले के बजाय किसी के साथ यात्रा करना बेहतर होगा।

आज का शुभ अंक : 5

आज का राशिफल कन्या राशि (Today Kanya Horoscope 17 March, 2024)

निजी जीवन:              आज के दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा | कुछ लोगों को वर्तमान परिस्थिति में अच्छे नेतृत्व और सटिक कदम उठाने की जरुरत हो सकती है। आपका किसी मित्र से कोई वाद-विवाद पनप सकता है, सावधान रहे। आपका रोमांटिक अंदाज आपकी शादीशुदा जिंदगी को प्यार से भर देगा। आज सिंगल लोगों को अपना पाटर्नर मिलने की संभावना है। 

व्यापार/नौकरी :     आज धन के मामले में कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं | भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। व्यापारियों को किसी नए साझेदार या व्यापारिक प्रस्ताव की प्राप्ति हो सकती है । किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा।

स्वास्थ्य :           आप स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं, लेकिन इसे हर समय शीर्ष पर रखना कठिन हो सकता है। अधिक तनाव के कारण बीपी और नींद से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है।

यात्रा :                 परिवार के साथ किसी तीर्थयात्रा पर जाना मज़ेदार रहेगा। सड़क मार्ग से यात्रा करते समय झगड़ा करने से बचें।

आज का शुभ अंक : 4

आज का राशिफल तुला राशि (Today Tula Horoscope 17 March, 2024)

निजी जीवन:                आज का दिन आपके लिए उत्तम है। कुछ परिस्थितियां बिना किसी प्रयास के आपके पक्ष में बन सकती हैं। बुरी नियत के लोगों तथा बुरी आदतों से दूरी बनाकर रखें। जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए बहुत ही सुकून दायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बढ़िया है। आज आपका शुभ रंग सफेद है | 

व्यापार/नौकरी :           आपको अपने विदेशी संपर्कों से लाभ प्राप्त होने की प्रबल संभावना है | ऑनलाइन लेनदेने में सावधानी बरतने की जरूरत है | कास्मेटिक का कारोबार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को इंक्रीमेंट व पदोन्नति मिलने की पूर्ण संभावना है | अपने सहकर्मियों का साथ मिलता रहेगा |

स्वास्थ्य :          आपके प्रयासों से आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है।

यात्रा :              व्यावसायिक उद्देश्य से यात्रा करना बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगी ।

आज का शुभ अंक :2

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Today Virshchik Horoscope 17 March, 2024)

निजी जीवन:       आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। सायंकाल के समय किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन व्यय भी हो सकता है | संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से बहुत अधिक राहत मिलेगी। जीवनसाथी के संग प्यार के पल बिताएंगे। आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज दिल की बात कहने से सफलता मिलेगी। 

व्यापार/नौकरी :          आज का दिन धन के मामलें मे मिलाजुला रहेगा | फाइनेंस से जुड़ा काम कर रहे लोगों को मनमुताबिक डील मिल सकती है | आपके सामने कई जिम्मेदारी वाले काम भी आ सकते हैं | बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।

स्वास्थ्य :            आज पाचन तंत्र को आराम देने के मकसद से स्पेशल डाइट ले सकते है।

यात्रा :            नौकरी के मामले में यात्राओं की जरूरत पड़ सकती है।

आज का शुभ अंक :5

आज का राशिफल धनु राशि (Today Dhanu Horoscope 17 March, 2024)

निजी जीवन:                 आज के दिन भाग्य आपके साथ है | परीक्षा में आपके द्वारा शानदार प्रदर्शन किए जाने की उम्मीद है। पारिवारिक रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश करें। आज अपने जीवन साथी के साथ अच्छा महसूस करेगे | प्रेम पाटर्नर के संग आज आनन्द लेंगे।

व्यापार/नौकरी :          आज भविष्य में निवेश को लेकर योजना बना सकते हैं | वित्तीय सलाह के लिए एक बुद्धिमान तुला राशि से पूछें। आज आपको अपने किसी अपने किसी परिजन के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। किसी नए कार्य को आरंभ करने में सफलता मिल सकती है | पढ़ाई में समय समय पर थोड़ा ब्रेक लेना फायदेमंद रहेगा। 

स्वास्थ्य :         दूषित पानी व खानपान की वजह से पेट संबंधी दिक्कतें उत्पन्न हो सकती हैं, सावधान रहे। जो जातक सिगरेट और शराब पीते है वह इन से दूर रहें। 

यात्रा :          लंबे वेकेशन पर जाने वाले लोगों को अपने घर की सुरक्षा का इंतजाम करके जाना चाहिए।

आज का शुभ अंक : 3

आज का राशिफल मकर राशि (Today Makar Horoscope 17 March, 2024)

निजी जीवन:              आज आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे | जरूरी चर्चा करते समय छोटे बच्चों को दूर रखे | सायंकाल का समय आज आप अपने माता-पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करने पर आपका पाटर्नर प्रेम की बरसात कर सकता है। आपका प्रिय आपके अच्छे दोस्त की तरह आपका ध्यान रखेगा। 

व्यापार/नौकरी :           आज मिलने वाले अवसरों पर खरा उतरने की कोशिश करें | निवेश करने से पहले पूरी तरह से सोच-विचार कर लें तो बेहतर होगा। कारोबार में आज स्थिति कुछ बेहतर रहेगी। कई सालों से नही बिक रही जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है। नई जॉइनिंग के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। 

स्वास्थ्य :            कुछ समय से चल रही किसी शारीरिक परेशानी से आज आराम मिलेगा। खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

यात्रा :            यात्रा कर रहे हैं तो सहयात्री पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें | 

आज का शुभ अंक :9

आज का राशिफल कुंभ राशि (Today Kumbh Horoscope 17 March, 2024)

निजी जीवन:            आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा।  जिस घरेलू सामान को आप बेचना चाहते हैं उसका अच्छा प्राइस मिल सकता है। गृहणियां घर की साफ-सफाई में व्यस्त रह सकती हैं | आपके आकर्षक व्यक्तित्व का प्रभाव लोगों पर बना रहेगा। आज आपको अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।

व्यापार/नौकरी :         आज का दिन आपके लिए किसी नए बिजनेस करने के लिए रहने वाला है।  शिक्षा और कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहने वाला है | आपके प्रोफाइल के आधार पर बड़े मौके बनने के आसार दिख रहे हैं | ऑफिस में किसी की आर्थिक मदद को लेकर समझदारी से फैसला लें | 

स्वास्थ्य :          ठंडी चीजों से दूर रहे क्योंकि जुकाम खांसी हो सकता है | महिला अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहें।

यात्रा :           आप अपने साथी के साथ सैरसपाटे के लिये जा सकते हैं ।

आज का शुभ अंक : 7

आज का राशिफल मीन राशि (Today Meen Horoscope 17 March, 2024)

निजी जीवन:      आप अपने जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। परिजनों की सलाह पर चलकर आप अच्छा नाम कमा सकते है | जीवनसाथी के साथ उत्तम खानपान का आनन्द ले सकते है। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने से आपका दिल रोमांस से भर जाएगा।

व्यापार/नौकरी :        आज किसी प्रिय मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। व्यापारियों को नेटवर्क को अपनी ताकत बनानी होगी | नौकरी में बॉस या किसी अधिकारी के साथ कहासुनी हो सकती है, सावधान रहे। नए लोगों के साथ जुड़ने की वजह से भविष्य में आपको नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

स्वास्थ्य :                स्वास्थ्य संबंधित मामलों को लेकर पूरी तरह सजग रहें, अपनों की सेहत की चिंता रहेगी |

यात्रा :               यात्रा के दौरान किसी मनपसंद व्यक्ति का साथ मिल जाने से सफल रोचक हो जाएगा।

आज का शुभ अंक : 8

 

अगर आप रोज का राशिफल खुशजीवन राशिफल ऐप पर देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

#todayrashifal2024 #aajkaarshifal2024 #todayhoroscope2024 #17Marchhindirashifal2024 #Todayhindirashifal2024

महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |