Aaj Ka Rashifal 11 March 2024 (आज का राशिफल 11 मार्च, 2024)
आज का राशिफल मेष राशि (Today Mesh Horoscope, 11 March, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए सामाजिक मान प्रतिष्ठा दिलाने वाला रहेगा। प्रभु की आराधना में मन लगेगा | स्वयं का विकास करने के लिए स्वभाव में थोड़ी सतर्कता लाना आवश्यक है। अपने पार्टनर के प्रति अधिक चौकस और केयरिंग रहें | रोमांटिक अदाओं और बातों से आनन्द लें।
व्यापार/नौकरी : आज किसी गुपचुप तरीके से आपके पास पैसा आ सकता है। वर्तमान समय में व्यवसाय मे नई टेक्नोलॉजी की जानकारी रखना जरूरी है। अपने कार्य क्षेत्र में उच्च स्थान प्राप्त करने का लक्ष्य बनाए रखना होगा। जो टीचर हैं अपने ज्ञान को और अपडेट करने की प्लानिंग करे |
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी |
यात्रा : किसी टूरिस्ट प्लेस पर छुट्टियां मनाने जा सकते हैं। आप में से कुछ लोगों कोई करीबी यात्रा के लिए आमंत्रित कर सकता है।
आज का शुभ अंक :9
आज का राशिफल वृष राशि (Today Vrish Horoscope 11 March, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। बच्चों के साथ आपका समय बेहतर बीतेगा। आज मुफ्त में कुछ भी मिलने की अपेक्षा करना बेकार है | वैवाहिक जीवन में खुशियों की बरसात हो सकती है। प्रेम जीवन के लिए दिल थोड़ा कमजोर रहेगा। आज आपका शुभ रंग केसरी है |
व्यापार/नौकरी : आज किसी प्रिय मित्र की आर्थिक सहायता करनी पड़ सकती है। अपने वरिष्ठ सदस्यों से पूछ कर ही किसी में निवेश करें। कारोबार में लाभदायक अवसर उभर कर आयेंगें । वर्तमान नौकरी में शानदार प्रदर्शन कर आप प्रोफेशनल उंचाई को छू सकते हैं।
स्वास्थ्य : आज अपने शरीर के प्रति दयालु रहें और अच्छा खाएं। कुछ लोगों को सिर में भारीपन और आंखों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
यात्रा : किसी ऐसी जगह जाने का प्लान बन सकता है जहाँ आप पहले कभी नहीं गए हो।
आज का शुभ अंक :6
आज का राशिफल मिथुन राशि (Today Mithun Horoscope 11 March, 2024)
निजी जीवन: आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेगे। किसी के बारे में आपकी स्पष्ट राय आपको उसके साथ टकराव की राह पर ले जा सकती है। मित्र को आपकी सलाह की आवश्यकता पड़े तो निराश न करें | आज अपने साथी के साथ प्यार से काम लें। अपने प्रिय को खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे।
व्यापार/नौकरी : धन की बचत को घर में लागू करने की आवश्यकता है | आप अपने व्यवसाय की गति बढ़ाने के लिए नया प्लान तैयार करेंगे । पूर्व में किए गए निवेश से मिलने वाले रिटर्न की वजह से आर्थिक समृद्धि रहने वाली है। काम की जगह लचीलापन दिखाने की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य : खेल कूद में सक्रिय रहने के कारण फिजिकल और मानसिक स्तर पर स्वस्थ रहेंगे।
यात्रा : अगर आप अपने प्रियजन के साथ यात्रा कर रहे हैं तो यह एक अद्भुत यात्रा होगी। जिस काम के लिए ये यात्रा करेंगे वो पूरा हो जायेगा।
आज का शुभ अंक : 8
आज का राशिफल कर्क राशि (Today Kark Horoscope 11 March, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। कभी-कभी आपका विचलित स्वभाव आपके लिए ही परेशानियां उत्पन्न कर देता है, सावधान रहे। यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो इस बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है कि आपका पार्टनर अपना पैसा कैसे खर्च कर रहा है। अपने जीवनसाथी के लिए कुछ प्लान करने में जल्दबाज़ी ना दिखाएं | आज आपका शुभ रंग गुलाबी है |
व्यापार/नौकरी : आज धन लाभ की स्थिति बनी हुई है | जब पैसा खर्च करने की बात आती है तो अति न करें, बस आज आपको वास्तव में जो चाहिए वह प्राप्त करें। व्यवसायिक कामों में कुछ कमी रहेगी। आपको एक अद्भुत नौकरी की पेशकश मिलेगी। आपके अटके हुए काम द्रुत गति से पूर्ण होते चले जाएंगे।
स्वास्थ्य : सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है।
यात्रा : यदि किसी दूर यात्रा पर निकलना है तो आज सवेरे जल्दी उठकर निकल जाएं |
आज का शुभ अंक :4
आज का राशिफल सिंह राशि (Today Singh Horoscope 11 March, 2024)
निजी जीवन: आज आप के जीवन में कोई बड़ी खुशहाली आने वाली है | आपको सलाह दी जाती है, की प्रकृति के संकेतों को समझने की कोशिश करें। झूठ बोल कर आप कई फंस सकते हैं, सावधान रहे। आपका प्रेम जीवन अद्भुत चल रहा है | आपका व्यवहार आपके पाटर्नर का दिल जीत सकता है।
व्यापार/नौकरी : आज किसी कि बातों में आकर धन खर्च करेंगे तो नुकसान हो सकता है। व्यवसायिक क्षेत्र में नए कामों की शुरुआत के योग हैं। फाइनेंस, शेयर्स, बीमा आदि से संबंधित व्यक्तियों को अपने कार्य में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य : सेहत को देखते हुए आपको अपनी कुछ बुरी आदतें छोड़ देने की जरुरत महसूस होगी।
यात्रा : यात्रा पर जाते समय आवश्यक चीजों का ख्याल रखें ।
आज का शुभ अंक : 1
आज का राशिफल कन्या राशि (Today Kanya Horoscope 11 March, 2024)
निजी जीवन: आज आपको जिस चीज की तलाश थी वह पूरी होगी। आज आपके लिए अपने परिवार को समय दे पाना कठिन लग रहा है, व्यस्तता रहेगी। आप अपने प्रेम जीवन से संतुष्ट हैं, लेकिन अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलें, अपनी वास्तविक इच्छाओं और जरूरतों को पूरा होने दें। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
व्यापार/नौकरी : आज आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। आज कार्य क्षेत्र में परिश्रम में कोई कमी न आने दें | कमीशन बीमा संबंधित कामों में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी।
स्वास्थ्य : सेहत को देखते हुए खाने पीने को लेकर अपनी आदत सुधारने के लिए दृढ नजर आएंगे,फायदा दिखेगा।
यात्रा : बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है |
आज का शुभ अंक : 2
आज का राशिफल तुला राशि (Today Tula Horoscope 11 March, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रहेगा। किसी घर या फ्लैट का मालिक बनने के संकेत हैं, आप इस दिशा में कदम बढा सकते हैं। आस-पड़ोस में रहने वाले किसी व्यक्ति से दोस्ती होने के संकेत हैं। जीवनसाथी का सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। आपका दिल अपने प्रेमी से मिलकर पिघल जाएगा।
व्यापार/नौकरी : अहंकार से दूर रहे हैं, नहीं तो आज मिलने वाला लाभ प्रभावित हो सकता है | व्यापार से जुड़े लोगों को मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है | भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करने तथा उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है। आज के दिन आप नौकरी में दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे।
स्वास्थ्य : कुछ समय से चल रही किसी शारीरिक परेशानी से आज आराम मिलेगा। खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
यात्रा : आज ट्रेन से यात्रा करने का यादगार अनुभव मिलने वाला है, रोमांचक सफर रहने की उम्मीद है।
आज का शुभ अंक :3
आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Today Virshchik Horoscope 11 March, 2024)
निजी जीवन: आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं | कोई मंहगा सामान खरीदने की चाहत कर सकते हैं | अपने सपनों को पूरा करने के लिए कोई गलत रास्ता ना अपनाएं। घर में वैवाहिक चर्चा से मन प्रसन्न रहेगा। किसी के साथ रोमांटिक बातें जरा संभलकर ही करें। विवाहित को अपने रिश्ते में विश्वास की कमी महसूस हो सकती है।
व्यापार/नौकरी : आज आपकी आय संतोषजनक रहने की संभावना है | कारोबारी व्यापार में परिवर्तन करने का विचार कर रहे हैं तो अभी थोड़ा समय ठहरने की जरूरत है | कार्यक्षेत्र में मार्गदर्शन लेने में संकोच न करें | इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
स्वास्थ्य : कुछ जातको को सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती है।
यात्रा : व्यवसायिक यात्रा संबंधी योजना बनेगी और यह यात्रा के लिए अच्छी रहेगी।
आज का शुभ अंक :7
आज का राशिफल धनु राशि (Today Dhanu Horoscope 11 March, 2024)
निजी जीवन: आज के दिन सुबह शिव जी के दर्शन व पूजन करें आपका दिन अच्छा रहेगा। यदि कोई रूठा है तो उसे मना लें, आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा। कुछ समय अपने प्रेमी के लिए भी निकालें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य तरीके से चलेगा।
व्यापार/नौकरी : आज धीरे धीरे बढने वाली आमदनी आपको आर्थिक स्तर पर मजबूत बना सकती है। व्यापारी वर्ग गुप्त शत्रुओं से अलर्ट रहें, वह व्यापार में अड़ंगा लगा सकते हैं | प्रॉपर्टी का काम करने वालों के लिए आज का दिन उतार चढाव भरा रहने वाला है। आप करियर के रास्ते बदलने के बारे में भी सोचना शुरू कर सकते हैं। अन्य विकल्पों की तलाश शुरू करें।
स्वास्थ्य : भोजन अच्छे से करें ताकि स्वास्थ्य बेहतर रह सके, स्वास्थ्य की सुरक्षा संबंधी नियमों का अवश्य पालन करें।
यात्रा : माँ के साथ किसी काम से आसपास जाना होगा हो सकता है।
आज का शुभ अंक : 6
आज का राशिफल मकर राशि (Today Makar Horoscope 11 March, 2024)
निजी जीवन: आज जीवन में तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। आप अपने जीवन में कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। युवा फालतू की बहस में ना फसे | पति पत्नी रिश्ते में गलतफहमिया नहीं पाले। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने से आपका दिल रोमांस से भर जाएगा। भगवान भोलेनाथ का चिंतन करते रहे |
व्यापार/नौकरी : आज आपको अपने धन लाभ के रास्ते साफ नजर आएंगे। किसी कार्यक्रम या समारोह को फंडिंग करना अच्छा रिटर्न दे सकता है। ट्रांसपोर्ट का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है। स्मार्टनस् और कार्य से दूसरों को प्रभावित करने के लिए समय उपयुक्त है। नौकरी में लक्ष्य की प्राप्ति अतिरिक्त प्रयासों द्वारा अवश्य ही संभव है|
स्वास्थ्य : किसी तरह के दर्द से निपटने के लिए समय रहते मेडिसीन ले लेना सही रहेगा, निश्चिंत रहेंगे।
यात्रा : आप में से कुछ लोगों को किसी नए जगह जाने का अवसर मिलने वाला है,इसे लेकर रोमांचित रहेंगे |
आज का शुभ अंक :3
आज का राशिफल कुंभ राशि (Today Kumbh Horoscope 11 March, 2024)
निजी जीवन: आज आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी | पिता आपको कोई सीख देंगे, जो आपके भविष्य में काम आएगी। किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा प्रभावित होंगे जिसे आप काम की स्थिति से जानते हैं। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे।
व्यापार/नौकरी : आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में आपको लाभ के कई बार नए-नए मौके मिलेंगे। अगर पैसों को आप प्रॉपर्टी के रुप इन्वेस्ट करें तो आपके लिए लाभदायक रहेगा। प्रेरणा और उत्पादकता आज आपके कार्य दिवस का वर्णन करने के लिए एकदम सही शब्द हैं।
स्वास्थ्य : बाहर से खाना आर्डर करना रुटीन में बदलाव के लिए तो अच्छा है पर पेट के लिए नहीं।
यात्रा : घर से बाहर निकलते समय ज़रुरी एहतियात बरतें।
आज का शुभ अंक : 1
आज का राशिफल मीन राशि (Today Meen Horoscope 11 March, 2024)
निजी जीवन: आज के दिन शिव भगवान का अभिषेक करें आपके लिए लाभदायक रहेगा। आप जैसे हैं वैसे ही बने रहे | भाई-बहनों के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी | शादीशुदा जीवन बहुत प्यार से और एक दूसरे का ख्याल रखते हुए आगे बढ़ेगा। लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है।
व्यापार/नौकरी : आज अचानक धन लाभ की स्थिति बन सकती है | कारोबारी गतिविधियों में आज मेहनत ज्यादा हो सकती है। आप में से कुछ लोगों द्वारा नई प्रॉपर्टी खरीदे जाने की संभावना है। आपके करियर के लिए यह एक अच्छा सप्ताह रहेगा |
स्वास्थ्य : स्वच्छता के मामले में कोई लापरवाही न करें नहीं तो आप बीमार पड सकते है |
यात्रा : कहीं घूमने जाने का स्थान बुद्धिमानी से चुनें।
आज का शुभ अंक : 9
#todayrashifal2024 #aajkaarshifal2024 #todayhoroscope2024 #11Marchhindirashifal2024 #Todayhindirashifal2024
महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |