Aaj Ka Rashifal 11 January 2024 (आज का राशिफल 11 जनवरी, 2024)
आज का राशिफल मेष राशि (Today Mesh Horoscope, 11 January, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन सुख भोग के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। कुछ लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते है, आप सावधान रहे। आपकी माताजी आपको कोई नई जिम्मेदारी दें सकती है। आपका व्यवहार आपके पाटर्नर का दिल जीत सकता है। प्रेमी साथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।
व्यापार/नौकरी : यदि आपको कोई आर्थिक समस्या हो रही थी, तो आज आप उसका भी समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय में जो मेहनत की है वह मेहनत रंग लाएगी | कार्य क्षेत्र में चापलूसो और चुगल खोरो से सावधान रहें | नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने पेपर वर्क को बहुत सावधानी पूरा करने की आवश्यकता है।
स्वास्थ्य : यदि आपके पिताजी को कोई रोग है, तो उनके कष्टों में आज कुछ कमी हो सकती है।
यात्रा : तेजी से चलने वाले ट्रैफिक में सावधानी पूर्वक ड्राइव करने की जरुरत महसूस होने वाली है।
आज का शुभ अंक : 4
आज का राशिफल वृष राशि (Today Vrish Horoscope 11 January, 2024)
निजी जीवन: आज आपके पास विचारों की कोई कमी नहीं है | आज का दिन पेमेंट कलेक्ट करने और मार्केटिंग के लिए अति शुभ है। व्यवसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी, इसमें कोई संदेह नहीं है। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को सहकर्मियों की मदद करनी पड़ सकती है |
व्यापार/नौकरी : आज आर्थिक रूप से, आपको अपने धन को बढ़ाने का एक बड़ा अवसर मिलने की संभावना है। व्यवसाय में आज हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कोई सूचना प्राप्त होगी, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। ऑफिस का काम रोज की तुलना में तेजी से निपटेगा।
स्वास्थ्य : शरीर में डिहाइड्रेशन को बिल्कुल न बढ़ने दें, पानी अधिक मात्रा में पिये।
यात्रा : आज के दिन दूर की यात्रा करने से बचें |
आज का शुभ अंक : 3
आज का राशिफल मिथुन राशि (Today Mithun Horoscope 11 January, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। भावनाओं में बहकर आज आप कोई निर्णय ना लें। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं | जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करने पर आपका पाटर्नर प्रेम की बरसात कर सकता है। यदि आप प्रेम जीवन में हैं तो अपने प्रिय की बातें सुनने और समझने का मौका मिलेगा।
व्यापार/नौकरी : आज कम मेहनत में भी अधिक धन प्राप्ति के योग बन रहे है | अगर व्यापार में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो पहली उसकी योजना तैयार कर लें। अगर आप वाहन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो खरीद सकते है। किसी तरह के गैरकानूनी काम में रुचि बिल्कुल ना लें।
स्वास्थ्य : आपने दिन के लिए जो भी गतिविधि की योजना बनाई है उसका आनंद लें। गैस और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें।
यात्रा : किसी खूबसूरत जगह पर घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं ताजगी और नएपन का एहसास होगा।
आज का शुभ अंक : 6
आज का राशिफल कर्क राशि (Today Kark Horoscope 11 January, 2024)
निजी जीवन: आज आप पूरे दिन रोमांटिक मूड में रह सकते हैं। आपकी वाणी का प्रभाव दूसरों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा | आपके विरोधी आपसे दूरियां बनाकर रखेंगे। अपने एक्स्ट्रा अफेयर को आज कंट्रोल में रखें, अन्यथा परेशानियां बढ़ सकती हैं। आज आपका शुभ रंग सफेद है |
व्यापार/नौकरी : आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप में से कुछ लोग आज नई प्रॉपर्टी खरीदने की दिशा में आगे कदम बढाने वाले हैं। नयी नौकरी के लिए यदि आप इंटरव्यू पर जा रहें हैं तो आत्मबल में कमी न आने दें |
स्वास्थ्य : सेहत में उतार-चढ़ाव लगे रहने की संभावना है। आज प्रोटीन युक्त भोजन अधिक करे |
यात्रा : आज पास व दूर की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं, लेकिन आपको वाहन सावधानी से चलाना होगा।
आज का शुभ अंक : 8
आज का राशिफल सिंह राशि (Today Singh Horoscope 11 January, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया वाला रहेगा। दूसरों की कमियां निकालने की आदत जल्दी छोड़ने की कोशिश करें आपके लिए अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी का सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। एक अप्रत्याशित मुलाकात आपको अपने प्रेम जीवन के बारे में भ्रमित कर देगी। आज आपका शुभ रंग हरा है |
व्यापार/नौकरी : कारोबारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है नये लोगों के साथ डील पक्की हो सकती है। आभूषण और वस्त्र खरीदने के योग भी बन रहें है | कार्य क्षेत्र में किसी खास उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा |
स्वास्थ्य : आज कुछ देर पहले सो जाएं और अपने आप को बहुत अधिक नीली रोशनी में न रखें। सुनिश्चित करें कि आपके शरीर को वे सभी पोषक तत्व और विटामिन मिल रहे हैं जिनकी उसे आवश्यकता है।
यात्रा : मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी |
आज का शुभ अंक : 3
आज का राशिफल कन्या राशि (Today Kanya Horoscope 11 January, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए आरामदायक रहेगा | दूसरों की कही बातों पर तत्काल भरोसा न करें। जल्दबाजी से बचे और सोच-समझ कर ही कोई निर्णय ले। शादीशुदा लोग एक दूसरे को बड़े ही रोचक तरीके से समझेंगे। प्रेम संबंधों में आपके प्रयासों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
व्यापार/नौकरी : आज आपके पैसे उचित जगह खर्च होंगे | व्यापार में लाभ की स्थिति बनी हुई है | किसी भी कार्य को करने से पहले कार्यनीति तय करने के बाद ही काम आरम्भ करें। नई नौकरी शुरू कर रहे हैं या तबादला हुआ तो है तो कामकाज को लेकर सतर्क रहें |
स्वास्थ्य : कुछ थकान और आलस्य से स्थिति बनी रहेगी। व्यायाम और योगा करना आपको ऊर्जा प्रदान करेगा।
यात्रा : गाड़ी चलाते समय आज आपको विशेष सावधान रहने की जरुरत है ।
आज का शुभ अंक : 9
आज का राशिफल तुला राशि (Today Tula Horoscope 11 January, 2024)
निजी जीवन: आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आपके किसी पुराने काम की सराहना होगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें, इस को कम करने में इष्ट देव की आराधना सहायक रहेगी। वैवाहिक जीवन में साथी के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। प्रेम के मामले में रोमांचक दिन बीतने की उम्मीद है। सिंगल राशि वालों को दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने में मज़ा आएगा। आज आपका शुभ रंग गुलाबी है |
व्यापार/नौकरी : आज का दिन व्यापार से जुड़े लोगों के लिए बेहद शानदार रहने की उम्मीद है। पुराना धन अच्छे ब्याज दर पर वापस मिलने की उम्मीद है | जिन्हें पैसों की तत्काल आवश्यकता है, उन्हें किसी की मदद मिल सकती है | आज आपके वाहन पर भारी खर्च हो सकता है। काम से संबंधित मिल रहे अवसर और प्रगति के कारण आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा |
स्वास्थ्य : तनाव, अवसाद तथा मौसमी बीमारियों से अपना बचाव रखें।
यात्रा : यदि किसी दूर यात्रा पर निकलना है तो आज सवेरे जल्दी उठकर निकल जाएं |
आज का शुभ अंक :6
आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Today Virshchik Horoscope 11 January, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया वाला रहेगा। आज अपने अंदर की खामियों के साथ सकारात्मक गुणों को भी आप पहचान पाएंगे। आपके व्यवहार को देखकर जीवनसाथी आपसे खुश रहेगा। सिंगल लोग एक नई दुनिया में कदम रखने का निर्णय ले सकतें है।
व्यापार/नौकरी : आज धन के लेनदेन में सावधानी बरते | यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में आज कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। मनचाही कंपनी में नौकरी मिलने की संभावना है | ऑफिस में छुट्टी मांगने वालों को निराशा का सामना करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य : खांसी, जुकाम और बुखार जैसी परेशानियां हावी हो सकती है, लापरवाही ना बरतें।
यात्रा : यात्रा से धन प्राप्त होने की संभावना है।
आज का शुभ अंक : 10
आज का राशिफल धनु राशि (Today Dhanu Horoscope 11 January, 2024)
निजी जीवन: आज संतान सुख की प्राप्ति होने के योग बने हुए है। कुछ नये लोगों से आपका मेलजोल बढ़ेगा। विरोधियों पर विजय हासिल करने में कामयाब होंगे | जो अपने रिश्ते में आत्मविश्वास महसूस करते हैं वह पूरे दिन प्यार भरे शब्दों का अनुभव करेंगे। प्रेम जीवन के मामले में यह समय कुछ और विशेष रहने वाला है। आज आपका शुभ हल्का हरा है |
व्यापार/नौकरी : आपकी वित्तीय स्थिति बहुत स्थिर है, इसे इस तरह बनाए रखने की पूरी कोशिश करें। व्यापार व कारोबार में अचानक शुभ घटना घटित हो सकती है जिसकी आपने अपेक्षा भी न की होगी। समय अनुकूल रहेगा, कार्यक्षेत्र में खोयी हुई लोकप्रियता फिर से हासिल कर पाएंगे।
स्वास्थ्य : आपके स्वास्थ्य से संबंधित सभी लक्ष्य आज लाभकारी सिद्ध होंगें ।
यात्रा : कुछ लोगों शार्ट नोटिस पर ऑफिशियल काम से ट्रैवल करना पड़ सकता है, तैयार रहें।
आज का शुभ अंक : 2
आज का राशिफल मकर राशि (Today Makar Horoscope 11 January, 2024)
निजी जीवन: आज का ग्रह गोचर आपके लिए उत्तम समय का निर्माण कर रहा है | ध्यान रखें कि घर की कोई महत्वपूर्ण बात आज सार्वजनिक हो सकती है। पूर्व प्रेम पाटर्नर से मुलाकात हो सकती है। आपके मन की कोई खास इच्छा आपका जीवनसाथी पूरी कर सकता है।
व्यापार/नौकरी : आज परिवार में आर्थिक रूप से आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ सकती है । रियल एस्टेट में निवेश करने से पहले एक बार अच्छे से सोच ले | पब्लिक डीलिंग से जुड़े व्यवसाय में मुनाफा कमाएंगे। भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी आज से ही शुरू कर देंगे।
स्वास्थ्य : शुगर से संबंधित तकलीफ को नियंत्रण में लाना जरूरी है। उचित खानपान और आराम मैं भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
यात्रा : समय पर कहीं पहुंचने के लिए रास्ते में बहुत ज्यादा ठहरने से परहेज करें, देर हो सकती है।
आज का शुभ अंक : 7
आज का राशिफल कुंभ राशि (Today Kumbh Horoscope 11 January, 2024)
निजी जीवन: आज सुबह अपने ईष्टदेव का ध्यान करें दिन शांति से गुजरेगा । आपका दिमाग आपके रास्ते में आने वाले हर विचार और निर्णय को भ्रमित करेगा। अपनी क्रिएटिविटी से अपने प्रिय को खुश करेंगे। जीवन साथी के साथ व्यवहार स्नेहपूर्ण रखे।
व्यापार/नौकरी : आज बिजनेस में कोई नई डील फाइनल होने से आपको कोई बड़ा लाभ हो सकता है, जिससे आप प्रसन्न होंगे। संपत्ति सम्बंधित मामलों को सावधानी से निपटने की आवश्यकता है | ऑफिस के माहौल में अपने सहयोगियों पर ज्यादा भरोसा ना करके अपनी बुद्धि का ही इस्तेमाल करें।
स्वास्थ्य : व्यायाम आखिरी चीज हो सकती है जो आप अभी चाहते हैं, और यह ठीक है। वही करें जो आपके शरीर के लिए सही लगे
यात्रा : खराब मौसम की वजह से घूमने जाने का प्रोग्राम कैंसिल करना पड़ सकता है।
आज का शुभ अंक : 8
आज का राशिफल मीन राशि (Today Meen Horoscope 11 January, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए रंग बदलने जैसा रहेगा | परिवार के लोगों की जरूरतों को समझना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना भी घर के वातावरण को खुशनुमा बनाएगा। किसी व्यावसायिक कार्य के कारण आपको अपने प्रियजन से दूर जाना पड़ सकता है।
व्यापार/नौकरी : आज सकारात्मक रहें और सही ढंग से धन को प्राप्त करने का प्रयास करें | साझेदारी संबंधी व्यवसाय में अधिकतर निर्णय आपको ही लेने पड़ेंगे। विदेशी व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी सूचना प्राप्त होगी। गायन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा |
स्वास्थ्य : शुगर से संबंधित तकलीफ को नियंत्रण में लाना जरूरी है। उचित खानपान और आराम मैं भी ध्यान देने की आवश्यकता है।
यात्रा : लंबी यात्रा के दौरान अपने निजी सुरक्षा को लेकर लापरवाही ठीक नहीं, सतर्क रहना होगा।
आज का शुभ अंक : 7
#todayrashifal2024 #aajkaarshifal2024 #todayhoroscope2024 #11Januaryhindirashifal2024 #Todayhindirashifal2024