Advertisements
Aaj Ka Rashifal 1 March 2024 (आज का राशिफल 1 मार्च, 2024)
आज का राशिफल मेष राशि (Today Mesh Horoscope, 1 March, 2024)
निजी जीवन: आज आप अकेलापन महसूस कर सकते है। लोगों के साथ थोड़ा कम संवाद बनाए रखें, खासकर के व्यक्तिगत जीवन से संबंधित चल रहीं परेशानियों के बारे में बात बिल्कुल भी न करें। शॉपिंग करने के लिए जाना बेहद मजेदार रहने वाला है। किसी के साथ रोमांटिक बातें जरा संभलकर ही करें। पाटर्नर को खुश करने के कोशिश कर सकते हैं।
व्यापार/नौकरी : आज के दिन राजकीय क्षेत्र से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं | व्यापार को नई गति देने के लिए किए गए प्रयास, सफल हो सकते हैं | नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में टीम की ओर से विश्वासघात की आशंका है, सावधान रहे |
स्वास्थ्य : ठंडी खाने पीने की चीजों से परहेज करें।
यात्रा : किसी खास से मिलने की लिए दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है, तैयार रहें।
आज का शुभ अंक :4
आज का राशिफल वृष राशि (Today Vrish Horoscope 1 March, 2024)
निजी जीवन: आज आप दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे | कुछ लोग गरीबों की सेवा अथवा दान पुण्य के कार्य में व्यतीत करेंगे | यदि आपने किसी के साथ तमीज का दायरा तोड़ा है तो माफी मांग सकते हैं, आगे इसका लाभ ही मिलेगा | जीवनसाथी के साथ अनावश्यक विषयों को लेकर न उलझे | प्रेम संबंधों को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साहित रहेंगे।
व्यापार/नौकरी : आज धन लाभ के लिए समय पर कार्य को पूर्ण करें | आपको रेस्टोरेंट के बिजनेस में इनवेस्ट करने से लाभ प्राप्त हो सकता है। टैक्स संबंधी कार्यों को समय पर निपटा लें। आज अपनी नौकरी पर ध्यान दें और सक्रियता से अपने काम को करें |
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अत्यधिक तनाव के कारणों से अपना बचाव करें।
यात्रा : किसी दुसरे शहर समारोह में बुलाए जाने की उम्मीद है, अपनी दिलचस्पी का माहौल मिलेगा।
आज का शुभ अंक :3
आज का राशिफल मिथुन राशि (Today Mithun Horoscope 1 March, 2024)
निजी जीवन: आज के दिन अपने गुस्से और ईगो पर काबू रखें। युवा अपनी मां की बातों को अनदेखा न करें | किसी अन्य व्यक्ति के जीवन में दखल देना आपके लिए शुभ नहीं होगा, सावधान रहें। आज किसी ओर की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मधुर व्यहार बरतें।
व्यापार/नौकरी : आज इनकम होगी, लेकिन साथ ही व्यय स्थिति भी बनी रहेगी। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई महत्वपूर्ण कार्य मिल सकता है | आपको गवर्नमेंट से कोई बड़ा टेंडर मिल सकता है | नौकरी में कोई महत्वपूर्ण कार्यभार की वजह से देर समय तक काम करना पड़ सकता है।
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, परंतु वर्तमान मौसम की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है।
यात्रा : आज कुछ लोग अपने वाहन से लॉन्ग ड्राइव के लिए निकल सकते हैं।
आज का शुभ अंक : 5
आज का राशिफल कर्क राशि (Today Kark Horoscope 1 March, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। पहचान और सराहना प्राप्त करने के लिए समय उपयुक्त है । पुराने नकारात्मक मुद्दों को ना उठाकर वर्तमान में ध्यान केंद्रित रखें। यदि आप किसी से प्यार करते हैं, तो आज अपने दिल की बात कहने के लिए आपको अच्छे अवसर प्राप्त होगें। शादीशुदा जातक पैसे को लेकर थोडी बहस कर सकते है। आज आपका शुभ रंग पीला है |
व्यापार/नौकरी : आज धन के मामले में दोस्तों का साथ मिलने से खुशी होगी। व्यापार से संबंधित बनाई गई योजना की चर्चा फिलहाल न करें। फैक्ट्री और प्रोडक्शन संबंधी व्यवसाय गतिविधियों में लापरवाही ना करें। एक्स्ट्रा काम में किसी की मदद मिल सकती है | नौकरी में किसी प्रकार की इंक्वायरी हो सकती है, सावधान रहे।
स्वास्थ्य : सेहत और फिटनेस को लेकर आप जो कुछ कर रहे हैं उसमें नियमित रहना होगा। किसी के मेंटल सपोर्ट से आपकी मानसिक स्थिति में संतुलन रहेगा |
यात्रा : किसी खास के साथ यात्रा की प्लानिंग बन सकती है।
आज का शुभ अंक :9
आज का राशिफल सिंह राशि (Today Singh Horoscope 1 March, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा । किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। आप मन के साफ़ हैं पर किसी को भी समझाने के लिए नर्मी से पेश आएं। आपके किसी नए रोमांटिक रिश्ते का आगाज़ होगा जिसके चलते मन में खुशी बनी रहेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। आज आपका शुभ रंग सफेद है |
व्यापार/नौकरी : आज धन के मामले में कुछ नया सीखने को मिल सकता है | व्यवसायिक कार्य समय अनुसार पूर्ण होते जाएंगे। बेरोजगार व्यक्ति की जॉब लग सकती है | ऑफिस में आपके कार्य को देखते हुए आपको कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती हैं |
स्वास्थ्य : अपनी जीवनशैली को व्यवस्थित रखें। किसी भी प्रकार की गलत आदत आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकती है।
यात्रा : किसी दूसरे शहर में रहने वाले रिश्तेदार से मिलने के लिए ड्राइव करके जाना रोमांचक रहेगा।
आज का शुभ अंक : 2
आज का राशिफल कन्या राशि (Today Kanya Horoscope 1 March, 2024)
निजी जीवन: आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखद व अनुकूल रहेगा। आपको अपने लिए तय करना होगा कि किन कामों से आपको वास्तविक खुशी मिलती है। महिला मित्र से विवाद हो सकता है, सावधान रहे | प्रेम में इमोशन प्रभावी रहेगा | शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज आपका शुभ रंग गुलाबी है |
व्यापार/नौकरी : धन-संबंधी दिक्कतों का आज समाधान निकलेगा। जिन लोगों की इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकान है उनको अच्छा मुनाफा होगा | व्यापारियों का रूका हुआ कार्य बनेगा। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट को किसी से शेयर ना करना उचित रहेगा।
स्वास्थ्य : थकान अधिक रहने की वजह से बेचैनी और चिड़चिड़ापन महसूस होगा।
यात्रा : आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ छुट्टी की योजना बना सकते हैं। यात्रा आपको अधिक ऊर्जावान और जीवन से भरपूर महसूस कराएगी।
आज का शुभ अंक : 5
आज का राशिफल तुला राशि (Today Tula Horoscope 1 March, 2024)
निजी जीवन: आज आपके आसपास चहल-पहल बनी रहेगी | आप जिससे भी बात करें साफ और ईमानदारी से करें। सायंकाल के समय आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आज अपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें, रिश्तों में और मजबूती आयेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को हल्की फुल्की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
व्यापार/नौकरी : आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा | आपको बिजनेस संबंधी नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। धन और नौकरी के अवसरों के मामले में आपके लिए कुछ नए और दिलचस्प विकास हो सकते हैं, कोशिश करें और उनका लाभ उठाएं। आज आपको कुछ कामों में अधिक समय लग सकता है, जिससे वह काम थोड़ी देर से पूरा होगा।
स्वास्थ्य : वर्तमान मौसम और पोलूशन से अपना बचाव रखें।
यात्रा : आज अगर आप बहुत दूर की यात्रा कर रहे हैं तो मौसम पर नज़र रखें।
आज का शुभ अंक :3
आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Today Virshchik Horoscope 1 March, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। घर में संबंधियों के आगमन से आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकते है | जीवनसाथी का सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। एक अप्रत्याशित मुलाकात आपको अपने प्रेम जीवन के बारे में भ्रमित कर देगी। आज आपका शुभ रंग भूरा है |
व्यापार/नौकरी : आज परिश्रम में ही आपकी सफलता और लाभ की स्थिति छिपी हुई है | कारोबारियों के लिए आज सफलता का दिन है | उच्च शिक्षा के लिए शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। ऑफिस में कठोर परिश्रम को देखकर बॉस प्रसन्न होंगे |
स्वास्थ्य : खाने पीने को लेकर किसी भी तरह का नियंत्रण नहीं रख पाना नुकसान देने वाला है। यदि आप धूम्रपान करते है तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए हानि कारक है |
यात्रा : अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं तो उस दौरान आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है |
आज का शुभ अंक :4
आज का राशिफल धनु राशि (Today Dhanu Horoscope 1 March, 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी पवित्र कार्य की तैयारी पूरे शबाब पर रहने वाली है, पूरे उत्साह से लगे रहेंगे। पारिवारिक और दांपत्य जीवन शुभ लाभ दायक रहेगा | प्रेम जीवन में खुशियां मिलेंगी।
व्यापार/नौकरी : आज धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं | प्रॉपर्टी के लिहाज से आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा, इंतजार करें। व्यापारियों के लिए विदेशी स्थानों से आय के उत्तम योग बन रहे हैं। आज आपकी ईमानदारी से बॉस प्रभावित होंगे, साथ ही कुछ और जिम्मेदारियां सौपेंगे | सरकारी नौकरी में आज के दिन भी कोई विशेष ड्यूटी लग सकती हैं। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा ।
स्वास्थ्य : आज ठंडे पानी का सेवन करे आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा।
यात्रा : व्यापार को बढ़ाने के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ेगी |
आज का शुभ अंक : 1
आज का राशिफल मकर राशि (Today Makar Horoscope 1 March, 2024)
निजी जीवन: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। खुद के द्वारा लिए गए कुछ निर्णय अभी के लिए तकलीफदायक साबित हो सकते हैं | ऐसे लोगों से आपको दूरी बनाने की जरूरत है जो नकारात्मक बातें करते हैं | प्यार आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन आप इसे स्वाभाविक और प्रवाहित रखना पसंद करते हैं। पति-पत्नी व्यस्तता की वजह से एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। आज आपका शुभ रंग लाल है |
व्यापार/नौकरी : आज आपका बैंक बैलेंस बढ़ने की संभावना है। घर में किसी नवीन वस्तुओं की खरीदारी की संभावना है। व्यवसाय में आज हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज कोई सूचना प्राप्त होगी, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा।
स्वास्थ्य : लिक्विड डाइट को बढ़ाने की कोशिश करनी होगी।
यात्रा : मित्र या किसी ऐसे व्यक्ति के साथ यात्रा करें जिसको आपकी परवाह है। ड्राइव करते समय ट्रैफिक नियमों का पूरा ध्यान रखें।
आज का शुभ अंक : 8
आज का राशिफल कुंभ राशि (Today Kumbh Horoscope 1 March, 2024)
निजी जीवन: आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी आपके विचार को स्वीकार करेगा, लेकिन एक सीमा तक ही। सिंगल लोगों को अपना अकेलापन दूर करने के लिए मित्रों के साथ जुड़े रहे |
व्यापार/नौकरी : आज आपको भाई बहन की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है | नए उद्यम की सोच रखने वालों के लिए धन की कोई समस्या होने की संभावना नहीं है। संपत्ति खरीदने की सोच रहे लोगों को कुछ अच्छे सौदे मिल सकते हैं। जो लोग प्रबंधन की नौकरी से जुड़े हैं, उन्हें अच्छी प्रगति मिलेगी | करियर के लिए कई विकल्प रहने की उम्मीद है।
स्वास्थ्य : अपनी सेहत और फिटनेस का ख्याल रखना चाहिए,परेशानी से बचे रहेंगे, अधिक मीठा और तले हुए पदार्थों का सेवन करने से बचे।
यात्रा : माता पिता के साथ यात्रा का योग बनता दिख रहा हैं, यात्रा करते समय वाहन की गति पर नियंत्रण रखें |
आज का शुभ अंक : 6
आज का राशिफल मीन राशि (Today Meen Horoscope 1 March, 2024)
निजी जीवन: आज अपने समय और धैर्य का पूरा इस्तेमाल करें | आज के दिन अपनी माता के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी व्यक्ति के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ने की वजह से आपको प्रेम का एहसास हो सकता है | आज आपका शुभ रंग लाल है |
व्यापार/नौकरी : आज अपने आर्थिक निर्णयों को तुरंत कार्य रूप में अंजाम दें। नए कार्य या व्यापार की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है | कार्य क्षेत्र में किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दे। गायन क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा |
स्वास्थ्य : असंतुलित खान-पान से परहेज रखें। कुछ लोगों को लो बीपी की समस्या तकलीफ दे सकती है।
यात्रा : आज वाहन चलाते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।
आज का शुभ अंक : 1
#todayrashifal2024 #aajkaarshifal2024 #todayhoroscope2024 #1Marchhindirashifal2024 #Todayhindirashifal2024
महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |