Advertisements
Aaj Ka Rashifal 1 January 2024 (आज का राशिफल 1 जनवरी, 2024)
आज का राशिफल मेष राशि (Today Mesh Horoscope 2024)
निजी जीवन: आज भोले शंकर पर जल चढ़ाकर अपने कष्टों को दूर करने की कामना करें | कुछ लोग अपने व्यवहार और आचरण को बदलें, सब आपके हो जाएंगे। जीवन साथी से प्रेम मिलेगा और फैमिली का सपोर्ट और प्यार देखकर आप काफी खुश नजर आएंगे। आज आपकी लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।
व्यापार/नौकरी : आज धन से जुड़े कार्य प्रभावित हो सकते हैं | व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए | प्रॉपर्टी के लिहाज से आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा, इंतजार करें। ऑफिस में कुछ नया करने का मौका मिलेगा। छात्र, कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा ।
स्वास्थ्य : कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी जरूर व्यतीत करें। कुछ लोगों को गले की खराश महसूस हो सकती है।
यात्रा : यदि विदेश यात्रा पर जा रहे हैं तो बुकिंग लेने से पहले पैसे में चल रहे उतार चढाव पर नजर बनाए रखें।
आज का शुभ अंक : 3
आज का राशिफल वृष राशि (Today Vrish Horoscope 2024)
निजी जीवन: आज आपका दिन अच्छा रहेगा है | दूसरों की जरूरतों और मूड का अंदाज आप आसानी से लगा सकेंगे | आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को दुःखी कर सकता है। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें आज अपना प्यार दिखाने का मौका मिलेगा। विवाहित राशियों को अपने रिश्ते में विश्वास की कमी महसूस होगी।
व्यापार/नौकरी : धन के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा | व्यापार में आज कुछ अच्छा समाचार प्राप्त कर सकते हैं । ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है | नौकरी में किसी प्रोजेक्ट को लेकर दिक्कत आ सकती है। विदेशों में नौकरी की इच्छा रखने वाले लोगों को जॉब के अवसर मिल सकते हैं |
स्वास्थ्य : आपका स्वास्थ्य कुल मिलाकर अच्छा है, लेकिन पैर दर्द और कमर दर्द सता सकता है।
यात्रा : ऑफिसियल ट्रिप पर विदेश जाने का अवसर मिलने की उम्मीद है, तैयारी शुरु कर सकते है।
आज का शुभ अंक : 7
आज का राशिफल मिथुन राशि (Today Mithun Horoscope 2024)
निजी जीवन: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज अपने आप को उत्साही लोगों से घेरें, आपका राशिफल आपको नई चीजों को आजमाने की सलाह देता है। मां की सेवा का मौका मिल रहा है तो हाथ से न जाने दें | शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्यार भरे पल आएंगे | युवक-युवतियां प्रेम संबंधों में दूरियां महसूस कर सकते हैं।
व्यापार/नौकरी : आज के दिन राजकीय क्षेत्र से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं | व्यापार को नई गति देने के लिए किए गए प्रयास, सफल हो सकते हैं | रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूरी बना कर रखें। बैंकिंग का कार्य करने वालों के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में टीम की ओर से विश्वासघात की आशंका है |
स्वास्थ्य : मौसम के बदलाव का असर आपके स्वास्थ्य पर पड सकता है।
यात्रा : आज किसी यात्रा से आपका दिन उज्ज्वल होने की संभावना |
आज का शुभ अंक : 3
आज का राशिफल कर्क राशि (Today Kark Horoscope 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। मन को हल्का रखने के लिए मन पसंदीदा कार्य करना उचित रहेगा | कल्पनाओं में ना जी कर वर्तमान में आए और जीवन की वास्तविकता को समझें। पार्टनर को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए किसी भी बात का दिखावा बिल्कुल भी न करें। प्रेम जीवन में खुशियों का दौर जारी रहेगा। आज आपका शुभ रंग केसरिया है |
व्यापार/नौकरी : आज के दिन आप धन से जुड़े मामलों में अधिक चितंन और मनन कर सकते हैं। बिजनेस के लिए जिस काम के प्रति प्रयासरत थे, उस कार्य की सिद्धि के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस के कामकाज में फोकस कमजोर न पड़ने दें | विदेशी कंपनियों में जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उनके लिए दिन शुभ है |
स्वास्थ्य : पोषक तत्वों से भरपूर स्वादिष्ट भोजन तैयार करने के लिए समय निकालें। तुम्हारा शरीर तुम्हारा शुक्रिया अदा करेगा।
यात्रा : आज ट्रैवल पर निकलने से पहले अपनी दवाई पैक करना न भूलें, जरुरत पड़ सकती है।
आज का शुभ अंक : 1
आज का राशिफल सिंह राशि (Today Singh Horoscope 2024)
निजी जीवन: आज आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी | परिवारिक स्तर पर मिली कोई अच्छी खबर आपकी मानसिक दशा उत्साहित रखेगी। समाज तथा नैतिकता से जुड़े मसलों पर आप ध्यान देंगे। अपने पाटर्नर की जरुरत और उसकी बातों की कद्र करें। किसी के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। आज आपका शुभ रंग आसमानी है |
व्यापार/नौकरी : आज शिव जी का आशीर्वाद लें, धन में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी का काम करते हैं तो कुछ नए समझौते हाथ में आ सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद रहेगा। आपकी मेहनत का योग्य फल और श्रेय आपको जल्द ही प्राप्त होगा। विदेश में मिल रहे काम का अवसर आपको लाभदाई महसूस हो सकता है |
स्वास्थ्य : बेहतर होगा कि आप रोजाना कम चीनी का सेवन करें |
यात्रा : घर के किसी काम से यात्रा पर जाने के संकेत है।
आज का शुभ अंक : 4
आज का राशिफल कन्या राशि (Today Kanya Horoscope 2024)
निजी जीवन: आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा। आप परोपकारी स्वभाव के होने के कारण दूसरों की भलाई के कार्य करेंगे | परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा हो सकता है। अपने साथी के प्रति अधिक प्यार और स्नेही बनने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांचक रहेगा।
व्यापार/नौकरी : आज धन आने के नये रास्ते बनेंगे | ड्राई फ्रूट का व्यापार कर रहे लोगों को अधिक मुनाफा हो सकता है। आप में से कुछ लोग आज नई प्रॉपर्टी खरीदने की दिशा में आगे कदम बढाने वाले हैं। नयी नौकरी के लिए यदि आप इंटरव्यू पर जा रहें हैं तो आत्मबल में कमी न आने दें |
स्वास्थ्य : स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
यात्रा : मनचाही जगह पर यात्रा का प्लान बन सकता है।
आज का शुभ अंक : 8
आज का राशिफल तुला राशि (Today Tula Horoscope 2024)
निजी जीवन: आज कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बना देगी। छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें आपके लिए अच्छा रहेगा | समाजिक क्षेत्र में आपको नेटवर्किंग स्किल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। आप अपने प्रेमी के प्यार और भरोसे का फायदा न उठाएं। पति-पत्नी के बीच मधुरता पूर्ण संबंध रहेंगे।
व्यापार/नौकरी : आर्थिक रूप से आप बेहतर और बेहतर कर रहे हैं। मीडिया, आर्ट्स, कंप्यूटर से जुड़े बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बन रही है। बिजनेस में सावधानी रखने से आपकी समस्या कम हो सकती है। किसी कर्मचारी द्वारा आपकी कोई महत्वपूर्ण बात लीक हो सकती है। जो काम आपको अब तक आसान लग रहा था उसमें कुछ रुकावट आ सकती हैं।
स्वास्थ्य : बहुत अधिक दिमागी कार्य करने की वजह से सिर दर्द व माइग्रेन जैसी समस्या रह सकती हैं।
यात्रा : किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा |
आज का शुभ अंक : 6
आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Today Virshchik Horoscope 2024)
निजी जीवन: आज के दिन समाज में आपकी एक अच्छी छवि उभर कर आएगी। इस समय अनजान व्यक्तियों से किसी प्रकार का संपर्क ना रखें। संतान की तरफ ध्यान दें | क्रोध में आकर जीवनसाथी को दुख व ठेस न पहुंचाए | प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। भगवान शिव की पूजा के बाद कुछ मिठा दान जरूर करें।
व्यापार/नौकरी : आज पैसौ से संबंधित मामले खास तरीके से सुलजा सकते है | व्यापार शुरू करने वाले कोशिश करें कि पिता से आर्थिक सहायता न लेनी पड़े | किसी पुराने कर्मचारी से मिलना आपके लिए हितकर साबित हो सकता है। अपने किसी करीबी जानकार के लिए अवैध कार्य कर सकते हैं, मगर सावधान रहे।
स्वास्थ्य : कुछ लोगों को पेट दर्द या पेट से संबंधित इंफेक्शन होने की संभावना बन रही है।
यात्रा : आज किसी के साथ ड्राइव पर जाने से बचने की कोशिश करें।
आज का शुभ अंक : 9
आज का राशिफल धनु राशि (Today Dhanu Horoscope 2024)
निजी जीवन: आज आप अपने कमाए हुए धन से आत्म संतोष महसूस करेंगे। आज कोई वाहन की खरीदारी कर सकते है | नकारात्मक विचारों से आपको दूरी बनाकर रखना चाहिए। अपने साथी को आश्वस्त करें कि आप वास्तव में उनके लिए हैं, कुछ भी कर सकते है। पुरानी दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं।
व्यापार/नौकरी : आज धन के मामले में लाभ की स्थिति बनी हुई है | बड़ा निवेश करने से पहले अच्छे ढ़ग से विचार अवश्यक करें | व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। बहुत समय से रुके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करें। नौकरीपेशा लोग अपने कामों को लेकर पूरी तरह जिम्मेदार रहें।
स्वास्थ्य : बढती उम्र की वजह से होने वाली परेशानी आज आपको थोड़ी राहत दे सकती है।
यात्रा : किसी यात्रा पर जा रहे हैं, तो उससे जुड़ी तैयारी अच्छे से कर लें।
आज का शुभ अंक : 2
आज का राशिफल मकर राशि (Today Makar Horoscope 2024)
निजी जीवन: आज के दिन भगवान शिव का अभिषेक दूध में काले तिल मिलाकर करें आपके लिए लाभदायक़ रहेगा। ध्यान रखें कि घर की कोई महत्वपूर्ण बात आज सार्वजनिक हो सकती है। पूर्व प्रेम पाटर्नर से मुलाकात हो सकती है। आपके मन की कोई खास इच्छा आपका जीवनसाथी पूरी कर सकता है।
व्यापार/नौकरी : आज महत्वपूर्ण विषय पर अचानक बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है | अपनी क्षमता से अधिक उधार ना ले। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है | आज ऑफिस की तरफ से ऑनलाइन कोई बिजनेस मीटिंग ज्वाइन कर सकते है। नौकरीपेशा लोग अपने व्यवहार और उदारता की वजह से सम्मान हासिल करेंगे।
स्वास्थ्य : रोज़मर्रा की गतिविधियों में गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
यात्रा : व्यवसाय से संबंधी यात्रा करनी पड़ेगी, जो सफल रहेगी।
आज का शुभ अंक : 9
आज का राशिफल कुंभ राशि (Today Kumbh Horoscope 2024)
निजी जीवन: आज अपनी इच्छाओं को व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र महसूस करेंगें। समाजिक क्षेत्र में किए गए वादे को निभा पाना आसान नहीं होगा, फिर भी प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों में रोमांस लाने की कोशिश करें। जीवनसाथी के संग प्यार के पल बिताएंगे। आज आपका शुभ रंग फिरोजी है |
व्यापार/नौकरी : आज का दिन आर्थिक रूप से बहुत अच्छा रहने वाला है | अपने बिजनेस पार्टनर के साथ तालमेल बनाकर चलें | कार्यक्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं उसे पाने के लिए आज पूरी शिद्दत से प्रयास करें | ऑफिस में सहयोगी आदि से अच्छा व्यवहार करें, ऐसा करना रिश्तों को मजबूत करेगा |
स्वास्थ्य : नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के सानिध्य में ना रहे। इसका दुष्प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
यात्रा : यात्रा करते समय अनजान व्यक्तियों के संपर्क में आने से भी परहेज करें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं |
आज का शुभ अंक : 5
आज का राशिफल मीन राशि (Today Meen Horoscope 2024)
निजी जीवन: आज का दिन आपके लिए थोड़ा उलझन भरा रह सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा | शादीशुदा जोड़ों का दिन बिल्कुल शानदार रहेगा। अगर आप अविवाहित हैं तो आज किसी ओर की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। आज के दिन भगवान शिव का अभिषेक दूध में काले तिल मिलाकर करें आपके लिए शुभ लाभदायक रहेगा।
व्यापार/नौकरी : आप पैसों को लेकर थोड़ा और जिम्मेदार बनें। स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह से विचार कर ले | जो लोग खाने-पीने के उत्पादों का व्यापार करते हैं उनको अच्छा लाभ होगा | जब तक कोई सहकर्मी आपको चुनौती देने की कोशिश नहीं करेगा तब तक काम थोड़ा उबाऊ रहेगा।स्थ्य पूरी तरह से ठीक है, लेकिन आपको शारीरिक रूप से अधिक सक्रिय होने की आवश्यकता है। आज खूब पानी पिएं।
स्वास्थ्य : खाने में नमक और चीनी दोनों का प्रयोग संतुलित मात्रा में करने की आवश्यकता है, नहीं तो इसका पुरा असर आपकी सेहत पर पड सकता है |
यात्रा : यात्रा करते समय लापरवाही न करें, जरूरी दस्तावेज साथ रखें।
आज का शुभ अंक : 3
#todayrashifal2024 #aajkaarshifal2024 #todayhoroscope2024 #1Januaryhindirashifal2024 #Todayhindirashifal2024