2023 में गुरू पूर्णिमा कब है और शुभ मुहूर्त (Guru Purnima 2023 date and shubh muhurat )

हर साल आषाढ़ ( जुलाई ) माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को गुरू पूर्णिमा मनाई जाती है, इस वर्ष 3 जुलाई को गुरू पूर्णिमा मनाई जायेगी | गुरु पूर्णिमा का क्या महत्व है (why guru purnima is celebrated )

Posted on 25-June-2023

Advertisements

गुरु पूर्णिमा 2023 की तारीख व गुरु पूजन शुभ मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा 2023 (Guru Purnima 2023) : वर्ष 2023 में गुरु पूर्णिमा 3 जुलाई 2023, को सोमवार के दिन है |   

गुरु पूर्णिमा 2023 शुभ मुहूर्त : वर्ष 2023 में गुरू पूर्णिमा 2 जुलाई, 2023 को रात 8 बजकर 21 मिनट से शुरू होगी और समाप्ति 3 जुलाई, 2023 को शाम 5 बजकर 08 मिनट पर होगी, इस समय में अपने गुरू की पूजा करना शुभ रहेगा |

गुरु पूर्णिमा का महत्व (importance of Guru Purnima) : आषाढ़ मास की पूर्णिमा के दिन वेदों के रचनाकार महर्षि व्यास का जन्म हुआ था | गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। गुरू पूर्णिमा के दिन गुरुओं की पूजा करके उनका आशीर्वाद लेना चाहिए | सनातन धर्म में ऐसी मान्यता है की गुरु को ईश्वर से भी बड़ा स्थान दिया गया है | ऐसी मान्यता है की गुरुओं के आशीर्वाद के बिना देवों का आशीर्वाद भी असफल रहता है |  गुरु अपने शिष्यों की अज्ञानता रूपी अंधकार को दूर रख कर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाता है और उसके जीवन से अंधकार को दूर करते है | 

गुरु पूर्णिमा पूजा विधि : गुरु पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और संभव हो तो पानी के अंदर गंगा जल की कुछ बूंदे डालकर स्नान करें | और संभव हो तो नये कपडे पहन कर मदिंर के अंदर गंगा जल से छिड़काव करें | इसके बाद अपने गुरु का ध्यान करें और भगवान विष्णु की विधि-विधान पूजा करें |  गुरु पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की उपासना करें | भगवान की पूजा के बाद अपने गुरु को वस्त्र, फल इत्यादि का यथा संभव दान कर उनसे आशिर्वाद लेना चाहिए |  इस दिन लोग अपने गुरु को दक्षिणा के तौर पर पुष्प, वस्त्र आदि भेंट करते हैं | भगवान विष्णु की प्रशंसा के लिए केले के वृक्ष की पूजा करें और घी का दीपक जलाएं | 

गुरु पूर्णिमा के दिन किन- किन चीजों का दान कर सकते है : आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शिक्षण सामग्री के तौर पर पुस्तके दान करके उनकी मदद करें | इस दिन हो सके तो पीले कपडे धारण करना चाहिऐ और पीली वस्तुओं का दान भी करना चाहिऐ | 

 

अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे 

 

अपना राशि चिन्ह जानें (Check your Rashi Sign)

अगर आप रोज का राशिफल देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

#diwali2022

#gurupurnima2023, #2023maigurupurnimakabhai, #gurupoojan2023