Advertisements
वृश्चिक(Vrishchik) वार्षिक राशिफल 2023
वृश्चिक राशि 2023 धन (Money) / आर्थिक स्थिति : देव गुरू बृहस्पति का पंचम भाव से गोचर व लाभ भाव पर दृष्टि धन को लेकर शुभ संकेत दे रहे है | धनेश गुरू का स्वराशि से गोचर व लाभ भाव से सम्बन्ध धन को लेकर शुभ संकेत दे रहा है |
वृश्चिक राशि 2023 व्यवसाय (Business), कैरियर (Career) : वृश्चिक राशि वालों को वर्ष 2023 में व्यवसाय को लेकर विशेष सफलता के योग है | वर्ष आरम्भ मध्यम जाने के बाद मई माह में व्यवसाय में उन्नति देखने को मिलेगी | वर्ष आरम्भ में नौकरी पेशा जातकों को धन लाभ होगा | जो जातक नयी नौकरी तलाश कर रहें है या फिर परिवर्तन की सोच रहे है उन्हें वर्ष आरम्भ में ही सफलता मिलेगी | अप्रैल व मई माह की नौकरी पेशा लोगों के लिये शुभ रहेगा |
वृश्चिक राशि 2023 शिक्षा (Eduaction): शिक्षा को लेकर वर्ष 2023 शुभ जाने वाला है | गुरू की पंचम भाव से गोचर स्वराशि (मीन राशि ) से शिक्षा के लिहाज से शुभ शुभ फल प्रदान करने वाला है | प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों के लिये मई माह के बाद शुभ समय है |
वृश्चिक राशि 2023 पारिवारिक स्थिति (Family life) : इस वर्ष आपको परिवारिक सपोर्ट मिलेगा | परिवार में खुश खबरी मिलने के संकेत मिल रहे है | शनि की चतुर्थ भाव में स्वराशि में स्थिति मकान व जमीन से लाभ प्राप्त के संकेत दे रहा है |
वृश्चिक राशि 2023 विवाह (Marriage) स्थिति : सप्तम भाव में बडे गृहों का गोचर न होनें से वैवाहिक जीवन में थोडी परेशानी का सबक बन सकती है | जिन जातकों का विवाह नहीं हुआ है उन्हें अभी वर्ष अंत तक इंतजार करना होगा | अक्टूबर से दिस्मबर माह अनुकूल रहेगा |
वृश्चिक राशि 2023 स्वास्थ्य (Health) स्थिति : स्वास्थ्य को लेकर वर्ष २०२३ मानसिक व शारीरिक दोनों रूप से शुभ रहने वाला है | मई माह के बाद स्वास्थ्य पर अशुभ प्रभाव पड सकता है | गुरू की छ्ठे भाव में स्थिति पाचन तंत्र या पेट से संबन्धित स्वास्थ्य समस्या दे सकती है |
वृश्चिक राशि 2023 यात्रा (Travel) स्थिति : वर्ष आरम्भ में लंबी यात्रा होने के संकेत मिल रहे है | गुरू की नवम भाव पर दृष्टि व लाभ भाव से दृष्टि यात्रा से लाभ का संकेत दे रही है |
अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे
अगर आप रोज का राशिफल और पंचांग देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से
किस नाम वालों कि होती है वृश्चिक राशि देखने के लिए नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करे
#vrishchikrashi2023 #vrishchikvrishvarshikrashifal2023 #vrishchik2023