Advertisements
कुंभ राशि चिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : गू,गे,गो,सो,सी,सू,से,दा | First letter of name for rashi-sign : Goo, Ge, Go, So, See, So, Su, Da. जिन जातको का नाम इन अक्षर से शुरू होता है उनकी कुंभ राशि होती है |
कुंभ राशि ( Kumbh rashi) वाले जातक को के स्वामी देव और तत्व : कुंभ राशि के राशि स्वामी शनि देव है | भगवान शनि देव की पूजा इनके लिये बहुत ही शुभ है | इसका राशि का तत्व वायु (air) होता है |
कुंभ राशि (Kumbh rashi) वाले जातक गुण एवं स्वभाव से कैसे होते है : यह जातक बहुत न्याय प्रिय होते है | यह अपने आसपास की जगहों को सुधारने की कोशिश करते है | इन की विचार धारा आधुनिक होती है | नयी चीजों को अपने जीवन में लाना इन को अच्छा लगता है | इनका व्यक्तिव बहुत प्रभावशाली होता है इसलिए लोग इन से जुडना पसंद करते है | लोग इन की बातें सुनना पसंद करते है और इन की बातों को अपने जीवन में अपनाते है | यह समाज को सुधारने का काम भी करते है | कुंभ राशि के जातकों को हमेशा अपने दिल की बात सुननी चहिए क्योंकि यह इन को सही रास्ता दिखाती है | इन को अपने परिवार के साथ समय बिताना बहुत पसंद है | यह अपने विचारों में खोये रहते है और किसी भी प्रकार की लडाई और झगडों से अपने आप को बहुत दूर रखते है |
कुंभ राशि का करियर (Career) कैसा होता है : यह जातक सरकारी और गैर सरकारी नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करते है | यह जज, वकील, वैज्ञानिक, लेखक, कलाकार, राजनैतिकय और मेडिसिन क्षेत्र में अपना करियर बना सकते है |
कुंभ राशि का कारोबार (business) कैसा होता है : लोहे से बनी वस्तुवों का कारोबार इन का अच्छा चलता है | प्रॉपर्टी में जैसे घर और फ्लैट में अच्छा पैसा बना सकते है | कोयले का व्यापार भी इन के लिए अच्छा रहता है |
कुंभ राशि वालों का वैवाहिक जीवन : कुंभ राशि वालें जातको के लिए विवाह जीवन एक समस्या जैसा होता है | इनकी सगाई या शादी की बात पहली बार तो टूट जाती है, मगर दूसरी बार में बात बन जाती है | यह जातक अपने जीवनसाथी से नियम पालन की आशा रखते हैं।
कुंभ राशि वालों का भाग्यशाली रत्न : किसी भी प्रकार की समस्या से परेशान है तो यह कुछ रत्न धारण कर सकते है, जैसे नीलम और नीली क्षारण कर सकते है | इन को धारण करने से इन की कुछ समस्या कम हो सकती है |
कुंभ राशि वालों के उपाय : हर शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करना और इसके अलावा शनि का कोई भी मंत्र का जाप कर सकते है | |
कुंभ राशि वालों के भाग्यशाली अंक : 4 व 8 है |
कुंभ राशि वालों के शुभ दिन (shubh day) : रविवार(Sunday) और शनिवार (Saturday) दिन इन के लिए अत्यन्त ही शुभ दिन है |
कुंभ(Kumbh) राशि वालों के शुभ रंग (Colour ) : काला(Black) , नीला(blue), जामुनी, हरा(Green).
कुंभ राशि वालों के भाग्य देवता : कुंभ राशि वालों के भाग्य देवता भगवान विष्णु या मां सरस्वती जी भगवान है | भगवान विष्णु या मां सरस्वती जी की पूजा इनके लिये बहुत ही शुभ है |
अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे
अपना राशि चिन्ह जानें (Check your Rashi Sign)
अगर आप रोज का राशिफल और पंचांग देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से
#Kumbhrashikiskihotihai
#Kumbhrashi, #kisnamwalokihotihaikumbhrashi, #Aquariusrashi