Advertisements
कन्या राशि चिन्ह के लिये नाम का पहला अक्षर : टो,पा,पी,पू,ष,णः,ठ,पे,पो | First letter of name for rashi-sign : To, Paa, Pee, Poo, Sh, Th, Pe, Po. जिन जातको का नाम इन अक्षर से शुरू होता है उनकी कन्या राशि होती है |
कन्या राशि ( Kanya rashi) वाले जातक को के स्वामी देव और तत्व : कन्या राशि के राशि स्वामी बुध देव है | भगवान बुध देव की पूजा इनके लिये बहुत ही शुभ है | इसका राशि का तत्व पृथ्वी(Parthavi) होता है |
कन्या राशि (Kanya rashi) वाले जातक गुण एवं स्वभाव से कैसे होते है : यह राशि सबसे सुन्दर राशि मानी जाती है | इन जातकों को सुन्दरता बहुत ही अच्छी लगती है | और यह जातक सुन्दर चीजों से बहुत जल्दी प्रभावित हो जाते है | कन्या राशि के जातक घर और किचन को बहुत अच्छे से सजाते है | इसी के साथ घर और किचन को सुन्दर बनाने के लिए नये नये प्रयोग करते है | यह जातक बहुत ज्यादा मिलन सार होते है | यह जातक कभी कभार छोटी से छोटी बात का बुरा मान जाते है और कभी कभार बहुत बडी से बडी बात को भी ऐसे ही टाल देते है | इन जातकों को स्वादिष्ट खाना और बनाना दोनों ही पसंद है | यह जातक अपनी सुन्दरता और स्वास्थ्य के प्रति बहुत जागरूक होते है | इस राशि के लोगों को अनुशासन बहुत पसंद है और घर में अनुशासन बना कर रखते है |
कन्या राशि का करियर (Career) कैसा होता है : कन्या राशि के जातक बहुत अच्छे सलाहकार होते है | यह स्कूल, कॉलेज में अच्छे व्याख्याता (lecturer) बन सकते है | यह बहुत अच्छे संवाददाता, न्यूज रीडर और एंकर भी बन सकते है | यह खेल(Game) में बहुत अच्छे शतरंज के खिलाडी बन सकते है, क्योंकि इन का दिमाग बहुत तेज होता है | इसके अलावा डॉक्टर(Doctor), नर्स और वकील बन सकते है |
कन्या राशि का कारोबार (business) कैसा होता है : यह धन के महत्व को बहुत अच्छे से समझते है | कन्या राशि के लोगों में अपना स्वयं का व्यवसाय चलाना आसान नहीं होता है इस लिए किसी के साथ साझेदारी बना कर व्यवसाय करना चाहिये | इन के लिए जमीन और मकानों का कारोबार बहुत अच्छा होता है |
कन्या राशि वालों का वैवाहिक जीवन - कन्या राशि के जातकों का विवाह अगर वृश्चिक और मकर राशि वाले जातको से हो तो संबंध अत्यन्त अच्छे रहते है। कन्या राशि के पुरूषों का जीवन स्त्री के सहयोग से ही अच्छा जीवन बनता है।
कन्या राशि वालों का भाग्यशाली रत्न : कारोबार या अन्ये किसी भी प्रकार की समस्या से परेशान है तो यह कुछ रत्न धारण कर सकते है, जैसे पना, पेरीडोन, गौरी शंकर रूद्राक्ष, चार मुखी रूद्राक्ष को धारण कर सकते है |
कन्या राशि वालों के उपाय : हर बुधवार को गणपति जी की आराधना करनी चाहिऐ और बुधवार गणपति जी को दुर्वा भी अर्पित करना चाहिये | और अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार गाय माता हो हरा चारा खिलाना चाहिऐ |
कन्या राशि वालों के भाग्यशाली अंक : 5 है |
कन्या राशि वालों के शुभ दिन (shubh day) : बुधवार (Wednesday) दिन इन के लिए अत्यन्त ही शुभ दिन है |
कन्या राशि वालों के शुभ रंग (Colour ) : हरा(Green), नारंगी(Orange), पीला (Yellow) और सफेद(White )रंग.
कन्या राशि वालों के भाग्य देवता : कन्या राशि वालों के भाग्य देवता गनेश जी भगवान है | गनेश जी की पूजा इनके लिये बहुत ही शुभ है |
अधिक जानकारी के लिए निचे दिया गया विडियो देखे
अपना राशि चिन्ह जानें (Check your Rashi Sign)
अगर आप रोज का राशिफल और पंचांग देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से
#kanyarashikiskihotihai