आज का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, 11 May, 2024

आज का राशिफल ( Today Rashifal) 11 May, 2024 इस में आपको सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) के राशिफल के बारें में बताया गया अच्छे से |

Posted on 9-May-2024

Advertisements

Aaj Ka Rashifal 11 May 2024 (आज का राशिफल 11 मई, 2024)

आज का राशिफल मेष राशि (Today Mesh Horoscope, 11 May, 2024)

निजी जीवन:            आज का दिन आपके पारिवारिक सुखों में वृद्धि का दिन रहेगा। नई विचारधारा अपनाने से खुद के लिए विचार बदल सकते हैं। गृहणियां घर की साफ-सफाई में व्यस्त रह सकती हैं | आपके आकर्षक व्यक्तित्व का प्रभाव लोगों पर बना रहेगा। आज आपको अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।  

व्यापार/नौकरी :        आर्थिक तंगी से निकलने का प्रयास करें किसी से ज्यादा उधार न लें। व्यापारियों को धन प्राप्ति के नये मार्ग विकसित होंगे | प्रॉप्रर्टी से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मनोरंजन के साधनों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें | आज आपको अपनी प्रबंधन कुशलता का प्रदर्शन करना पड़ सकता है | नौकरी कर रहे लोगों को अन्य क्षेत्रों से अच्छे ऑफर आ सकते है। 

स्वास्थ्य :               शरीर में डिहाइड्रेशन को बिल्कुल न बढ़ने दें।

यात्रा :             पार्टनर के साथ यात्रा करने से आप दोनों और भी करीब आएंगे।

आज का शुभ अंक :5

आज का राशिफल वृष राशि (Today Vrish Horoscope 11 May, 2024)

निजी जीवन:             आज का दिन आपका परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। शादी में अगर जा रहे है तो घर में सिक्योरिटी की व्यवस्था मजबूत रखें |  यदि आप शादीशुदा हैं, तो जीवनसाथी से संबंध मजबूत रहेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन रोमांचक रहेगा। आज आपका शुभ रंग पीच है | 

व्यापार/नौकरी :        आज धन के मामले में अधिक लालच मुसीबत को भी बढ़ा सकता है। क्रॉकरी का व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होने वाला है। बिना जांच पड़ताल के किसी प्रॉप्रर्टी में पैसा ना लगाएं। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कैरियर पर ध्यान दें। ऑफिस की राजनीति से दूर रहने का प्रयास करें।

स्वास्थ्य :            जिन लोगों को लिवर से जुड़ी समस्या है उन्हें अपना खास ख्याल रखने की जरूरत है ।

यात्रा :            बिजनेस करने वाले लोग किसी डील को करने के लिए विदेश जाने का प्लान करेगें | 

आज का शुभ अंक :2

आज का राशिफल मिथुन राशि (Today Mithun Horoscope 11 May, 2024)

निजी जीवन:               आज का दिन आपके बढ़िया रहेगा।  बाहरी व्यक्तियों का अपने व्यक्तिगत जीवन में हस्तक्षेप ना होने दें | अनजाने में हुई गलती से दुखी हो सकते हैं। आज जीवनसाथी से मदद और समर्थन मिल सकता है। प्रेमी के सामने बातें स्पष्ट स्वरूप से रखना जरूरी है। 

व्यापार/नौकरी :            आज धन के मामले में कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं |  दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपनी योजनाओं को ही प्राथमिकता दें। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। व्यापारी हैं तो आज के दिन किसी के साथ झगड़ा ना करे | किसी भी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। 

स्वास्थ्य :                स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। थकान से बचे रहने के लिए आपको काम के बीच पानी पीते रहना जरुरी होगा ।

यात्रा :            देश से बाहर घूमने जाने का प्लान जल्द ही व्यवहार में लाया जाने वाला है। 

आज का शुभ अंक :7

आज का राशिफल कर्क राशि (Today Kark Horoscope 11 May, 2024)

निजी जीवन:                आज किसी काम में कोशिश करने से किस्मत का सहयोग | घर में सुधार संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए वास्तु संबंधी नियमों का भी पालन अवश्य करें। अपने जीवनसाथी के प्रति हमेशा दोस्ताना और प्यार करने वाला व्यवहार करे। प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ खुद की तुलना करने की गलती न करें। 

व्यापार/नौकरी :                 धन के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा | व्यापार में आज कुछ अच्छा समाचार प्राप्त कर सकते हैं । ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा हो सकता है | नौकरी में किसी प्रोजेक्ट को लेकर दिक्कत आ सकती है। विदेशों में नौकरी की इच्छा रखने वाले लोगों को जॉब के अवसर मिल सकते हैं |

स्वास्थ्य :                 मौसमी बीमारियों की चपेट में आने की संभावना है, सावधान रहे।

यात्रा :      आज महत्वपूर्ण यात्राएं पूरी हो सकती हैं। 

आज का शुभ अंक :6

आज का राशिफल सिंह राशि (Today Singh Horoscope 11 May, 2024)

निजी जीवन:                 आज का दिन परोपकार के कार्यों में व्यतीत होगा। अपने महत्वपूर्ण तथा मूल्यवान वस्तुओं का विशेष ध्यान रखें उनके खोने या कहीं रखकर भूलने की स्थिति बन रही है | अकारण ही किसी छोटी सी बात को लेकर मन विचलित रह सकता है। गृहस्थ जीवन प्यार से भरपूर रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांटिक दिन रह सकता है। 

व्यापार/नौकरी :           आज का दिन आपको किसी बहुमूल्य संपत्ति की प्राप्ति करवा सकता है। अगर आपका कार्य शिक्षण संस्थान से जुड़ा है, तो लाभ होगा। कोई नया बिज़नेस करने का विचार कर सकते हैं।  जो लोग विदेश में रहते हैं, उनको काम के बड़े अवसर प्राप्त होंगे। 

स्वास्थ्य :             गर्मी के मौसम में भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ज़्यादा जाने से बचने की कोशिश करें | 

यात्रा :              आज वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें |

आज का शुभ अंक :9

आज का राशिफल कन्या राशि (Today Kanya Horoscope 11 May, 2024)

निजी जीवन:             आज शनि देव की पूजा करे और शनि से जुड़ी चीजों का दान करें |  अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहें | किसी का साकारात्मक व्यक्तित्व आपमें उत्साहित करने वाला परिवर्तन लाने वाला है। आपको अपने प्रिय को थोड़ी जगह देनी चाहिए। इस राशि के नवविवाहित लोगों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। 

व्यापार/नौकरी :        आज कोई दोस्त आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। छोटे उद्योग कर रहे लोगों को उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। जमीन जायदाद संबंधी डील होने की संभावना है। आपका करियर कमाल कर रहा है, आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है। नेचुरल प्रोडक्ट से जुड़े हुए लोगों को फायदा प्राप्त होगा। 

स्वास्थ्य :           स्वास्थ्य की दृष्टि से डेंगू, मलेरिया, बुखार आदि से बचकर रहें, वायर के रोकथाम के लिए उपाय करते रहें | 

यात्रा :         दूसरे शहर ड्राइव करके जा रहे हैं तो थोड़ी सतर्कता रखें |

आज का शुभ अंक : 1

आज का राशिफल तुला राशि (Today Tula Horoscope 11 May, 2024)

निजी जीवन:           आज आपके मन मे नए-नए विचार उत्पन्न होंगे | वर्तमान परिस्थिति में आपको अच्छे नेतृत्व और सटिक कदम उठाने की जरुरत है। रिश्तेदारों का दख़ल शादीशुदा ज़िन्दगी में परेशानी पैदा कर सकता है, सावधान रहे। प्रेम पाटर्नर के साथ रिश्ते और रंगीन हो सकते हैं।

व्यापार/नौकरी :           आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आपको विदेश में नया व्यवसाय खोलने के अवसर जल्द ही  प्राप्त होंगे। करियर में किसी नये मिलने वाले मौके लिए तैयार रहने की जरूरत है। 

स्वास्थ्य :              रोज़मर्रा की गतिविधियों में गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

यात्रा :             किसी बेहद मशहूर पर्यटक स्थल पर जाने से बचें, अत्यधिक भीड़ का सामना करना पड़ेगा।

आज का शुभ अंक :6

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Today Virshchik Horoscope 11 May, 2024)

निजी जीवन:                  आज का दिन खुशियों भरा रहेगा । मकान या दुकान पर निर्माण कार्य पर खर्चा ज्यादा हो सकता है। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। आज आपको अपने किसी अपने किसी परिजन के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। आपके किसी नए रोमांटिक रिश्ते का आगाज़ होगा जिसके चलते मन में खुशी बनी रहेगी। जीवन साथी की बातों को समझें। 

व्यापार/नौकरी :          आज धन लाभ प्राप्त करने के लिए आपको आलस से दूर रहना होगा | व्यापार शुरू करने जा रहे हैं तो एक बार प्लान फिर चेक कर लें | आपको करियर पर ज्यादा ध्यान देना होगा | वर्तमान जॉब के वर्क फ्रॉम होम ना होने से निराश हो सकते हैं। 

स्वास्थ्य :            किसी बीमारी से निकलने के लिए सिर्फ घरेलू नुस्खे पर निर्भर रहना सही नहीं होगा | 

यात्रा :                  पार्टनर के साथ यात्रा करने से आप दोनों और भी करीब आएंगे। एक साथ ढेर सारी तस्वीरें लें | 

आज का शुभ अंक :4

आज का राशिफल धनु राशि (Today Dhanu Horoscope 11 May, 2024)

निजी जीवन:          आज कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं | घर में सिक्योरिटी की व्यवस्था मजबूत रखें | कुछ लोगों को दोस्तों के साथ समय व्यतीत करके अच्छा लगेगा | जीवन साथी से प्रेम मिलेगा और फैमिली का सपोर्ट और प्यार देखकर आप काफी खुश नजर आएंगे। आज आपकी लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी।

व्यापार/नौकरी :              आज अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से खर्चे करें। रिटेलर्स और दुकानदारों के लिए आज का दिन शानदार रहने की उम्मीद है | कारोबार में किसी जानकार व्यक्ति का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा।  आप करियर के रास्ते बदलने के बारे में भी सोचना शुरू कर सकते हैं। नौकरी पेशा लोग अपना टारगेट पूरा कर लेने से राहत महसूस करेंगे। 

स्वास्थ्य :             आपकी स्वास्थ्य स्थिति सही दिशा में बढ़ रही है, इस रास्ते पर चलते रहें | कुछ लोगों को गले की खराश और गले की सूजन की तकलीफ हो सकती है। 

यात्रा :                 लगातार चलने वाली यात्रा से ब्रेक लेकर आप खुद को थकान से राहत दे पाएंगे।

आज का शुभ अंक : 9

आज का राशिफल मकर राशि (Today Makar Horoscope 11 May, 2024)

निजी जीवन:                आज के दिन सितारों का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा | कभी-कभी परिवार को लेकर मन में असुरक्षा जैसी भावना आ सकती है। आपको उन व्यक्तियों से दूर रहने की जरूरत है जो ओवर रियेक्ट करते हैं। आज का राशिफल आपके प्रेम जीवन के संबंध में आशावाद, अच्छी ऊर्जा और उत्साह से भरा है। शादीशुदा लोगों को अपनी पत्नी से दूर जाना पड़ सकता है। 

व्यापार/नौकरी :          आज आप शायद ही नोटिस करेंगे, लेकिन आपका बैंक बैलेंस बहुत बेहतर होगा। आप में से कुछ लोग आज नई प्रॉपर्टी खरीदने की दिशा में आगे कदम बढाने वाले हैं। किसी के साथ पार्टनरशिप करने से पहले सभी पहलुओं पर विचार विमर्श अवश्य कर लें। महिलाओं को अपने व्यवसाय अथवा नौकरी में विशेष सफलता मिलेगी।

स्वास्थ्य :               अपनी आंखों का आज विशेष ख्याल रखना होगा, ज्यादा देर तक लैपटॉप मोबाइल से चिपके रहना हानिकारक होगा। 

यात्रा :               आज वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करना जरूरी है वरना कोई जुर्माना लग सकता है | 

आज का शुभ अंक :8

आज का राशिफल कुंभ राशि (Today Kumbh Horoscope 11 May, 2024)

निजी जीवन:                 आज आप कुछ ज्यादा ही शांत नजर आएंगे। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीजें चाहते हैं जो समय के साथ टूटती या फीकी नहीं पड़तीं। अपने जीवनसाथी से भरपूर प्रेम मिलने की उम्मीद आप रख सकते हैं। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपका साथी नोटिस करेगा कि आप थोड़ा हटकर व्यवहार कर रहे हैं। 

व्यापार/नौकरी :          आज अधिक लाभ के लालच में हानि भी उठानी पड़ सकती है, सावधान रहें | कोई आपको वह पैसा लौटाएगा जो आपने उने उधार दिया था। व्यापारियों को नेटवर्क को बढ़ाते हुए व्यापार को भी बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए | जब तक कार्य क्षेत्र में आप अपना सर्वश्रेष्ठ कर रहे हैं, अच्छी चीजें होगी। 

स्वास्थ्य :            सेहत में उतार-चढ़ाव लगे रहने की संभावना है। खान-पान का विशेष रुप से ध्यान रखें।

यात्रा :        आपको किसी जरूरी कार्य से किसी छोटी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

आज का शुभ अंक :4

आज का राशिफल मीन राशि (Today Meen Horoscope 11 May, 2024)

निजी जीवन:              आज आपके प्रतिद्वंदी आपके व्यक्तित्व के सामने परास्त रहेंगे।  संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से बहुत अधिक राहत मिलेगी। परिवार में रिश्तों को संभालने में अगर थोड़ा झुकना भी पड़े तो इसमें कोई बुराई नहीं है।  जीवनसाथी के संग प्यार के पल बिताएंगे। आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज दिल की बात कहने से सफलता मिलेगी। 

व्यापार/नौकरी :         आपको दिन के अंत में कुछ अतिरिक्त आय की उम्मीद करनी चाहिए। अचल संपत्ति खरीदने का प्लान कर सकते हैं | व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से गुजरना पड़ सकता है। कुछ लोगों को नए प्रॉजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में नए अवसर के कारण नई जगह पर जाने का निर्णय लेना पड़ सकता है। 

स्वास्थ्य :          हेल्दी लाइफ चाहने वाले लोगों के लिए संतुलित आहार की अहमियत समझनी होगी।

यात्रा :             जीवनसाथी के साथ आज कहीं घूमने पर जाने का अवसर पाकर आप बेहद रोमांचित महसूस करने वाले हैं।

आज का शुभ अंक :7

 

अगर आप रोज का राशिफल खुशजीवन राशिफल ऐप पर देखना चाहते है तो खुशजीवन राशिफल ऐप डाउनलोड करे निचे दिये गये लिंक से  

download app

#todayrashifal2024 #aajkaarshifal2024 #todayhoroscope2024 #11mayhindirashifal2024 #Todayhindirashifal2024

महत्वपूर्ण सुझाव : यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. khushjivan.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है | किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें |