राशिफल - Blog posts related to राशिफल (Rashifal)

You will find khushjivan blog posts related to rashifal here. Posts will explain astrology aspect about names, date and time.

कर्क राशि अक्टूबर 2025 राशिफल (Kark rashi October 2025 rashifal)

मध्य माह के बाद आपका भाग्य बहुत ही अच्छा रहेगा | धन निवेश करना है तो किसी की सलाह लेकर करें | बिजनेस में कई पर पैसा अटका हुआ है तो वहां से मिल सकता है | नौकरी पेशा जातकों को दिवाली का अच्छा बोनस मिल सकता है | छात्रों के जीवन में कुछ बदलाव इस महीने के अंदर हो सकते है | दिवाली के अवसर पर नया वाहन खरीद सकते है | शादीशुदा जातकों के जीवन में महीने की शुरूवात में छोटी -छोटी बातों को लेकर लडाई झगडे हो सकते है | प्रेमीयों की पहले से बातचीत बंद है तो फिर से शुरू हो सकती है | महीने आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा |


धनु राशि अक्टूबर 2025 राशिफल (Dhanu rashi October 2025 rashifal)

इस महीने में 15 अक्टूबर तक भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा | महीने की शुरूवात में अच्छा धन लाभ हो सकता है | व्यापारीयों के लिये यह महीना बहुत ही लाभदायक रहेगा | ऑफिस में सभी आपके काम की तारीफ करेगें | छात्रों के लिये पढाई में आगे के रास्ते खुलेगें | परिवार के सदस्यों से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है | जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के लिये नये सामान खरीद सकते है | कुछ प्रेमी अपने रिश्ते को प्रेम विवाह में बदल सकते है | जिन लोगों को बी.पी की समस्या है उनको थोडा ध्यान रखने की जरूरत है | कुछ लोगों का पूजा पाठ में ज्यादा मन लगेगा |