राशिफल - Blog posts related to राशिफल (Rashifal)

You will find khushjivan blog posts related to rashifal here. Posts will explain astrology aspect about names, date and time.

कर्क राशि अप्रैल 2024 राशिफल (Kark rashi April 2024 rashifal)

इस माह आपको किस्मत का अच्छा साथ मिलेगा | किसी जगह धन निवेश कर रखा है तो वहां से अच्छा धन लाभ आपको मिल सकता है | कारोबार में बडे लोगों की सलाह आपके काम आ सकती है | जो लोग राजनीति में है उन को अच्छा पद मिल सकता है | प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता के योग बन रहें हैं | परिवार को लेकर यह माह बहुत ही अच्छा रहने वाला | वैवाहिक जीवन के लिए कुछ झगडे आपके हो सकते है सावधानी से काम लें |  महिलाओं को सेहत के प्रति अधिक सावधान रहना है | इस माह में यात्रायें ज्यादा देखने को मिलेगी ।


सिंह राशि अप्रैल 2024 राशिफल (Singh rashi April 2024 rashifal)

भाग्य के बल पर आपको कई से अच्छा धन लाभ मिल सकता है | अपने व्यापार में विस्तार धीरे-धीरे करें | इंपोर्ट-एक्स्पोर्ट के कारोबार में अच्छा लाभ मिल सकता है | जो लोग पहले से नौकरी में है उन को किसी अच्छी कम्पनी से बुलावा आ सकता है | किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिल सकती है | अपने परिवार के लोगों के विचार को आपको समझना होगा |  संतान को लेकर कोई सुखद समाचार आपको मिल सकता है | किसी के साथ अफेयर है तो उस से दूर रहने का प्रयास करें | शादी के लिए अच्छा रिश्ता आपके घर आ सकता है | अपने स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के लिए ताजा सब्जी और फल खायें | छोटी मोटी यात्राओं से आपको लाभ मिल सकता है |