राशिफल - Blog posts related to राशिफल (Rashifal)

You will find khushjivan blog posts related to rashifal here. Posts will explain astrology aspect about names, date and time.

कन्या राशि नवंबर 2024 राशिफल (Kanya rashi November 2024 rashifal)

भाग्य आपका शानदार रहने वाला है | आय आपकी इस महीने सामान्य रहेगी | बिज़नेस को आगे बढाने के लिये आपको अधिक मेहनत करनी होगी | नौकरी पेशा जातकों के पास कार्य का भार अधिक रह सकता है | कमजोर विद्यार्थी अपनी पढाई पर फोकस कर सकते है | मध्य माह के बाद परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है | छोटे बच्चों को लेकर कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है | जीवनसाथी की छोटी -छोटी बातों को थोडा इग्नोर करें आपके लिये ठीक रहेगा | प्रेमीयों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव रह सकता है | पहले से कोई रोग है तो उसमें सुधार देखने को मिलेगा | यात्रा करते समय अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें |


मकर राशि नवंबर 2024 राशिफल (Makar rashi November 2024 rashifal)

भाग्य आपका बहुत ही अच्छा रहेगा | धन कमाने की नई अपॉर्चुनिटी आ सकती है | कारोबारी लोग सरकारी नियमों का पालन करें | सैलरी में अच्छी बढोतरी हो सकती है |  छात्रों का पढाई से मन भटक सकता है | अपने शत्रुओं पर आपकी विजय हो सकती है | वैवाहिक जीवन इस महीने थोडा कमजोर रहेगा | अविवाहित है उनके विवाह के योग बन रहें है | महीने के आखरी सप्ताह में सेहत को लेकर थोडा सावधान रहें |