राशिफल - Blog posts related to राशिफल (Rashifal)

You will find khushjivan blog posts related to rashifal here. Posts will explain astrology aspect about names, date and time.

धनु राशि जनवरी 2025 राशिफल (Dhanu rashi January 2025 rashifal)

भाग्य आपका इस महीने अच्छा रहने वाला है | आपके आत्मविश्वास में इस महीने अच्छी बढोतरी होगी | धन को लेकर यह महीना मिला-जुला रहेगा। दुकानदारों की अच्छी सेल इस महीने में होने वाली है | व्यवसाय करने वाले लोगों के लिये महीना उतार चढाव वाला रहेगा | नई नौकरी मिलने की संभावना है | उच्च शिक्षा प्राप्त करने के अच्छे योग बन सकते है | माता-पिता का अच्छा साथ आपको इस महीने में मिलेगा | पति-पत्नी के बीच सम्बन्ध अच्छे रहेगे | अपने प्रेमी से विवाद करने से बचें |  खाने पीने का आपको ध्यान रखने की जरूरत है |


मकर राशि जनवरी 2025 राशिफल (Makar rashi January 2025 rashifal)

भाग्य आपका बीच के महीने में थोडा कमजोर रहेगा बाकी शुरू और अंतिम में बहुत ही अच्छा रहेगा | धन को लेकर दूसरे के बहकावे ना आएं। व्यापार मै इस महीने अच्छी उन्नति होने वाली है | आईटी से जुडे लोगों की सैलरी में अच्छी वृध्दि हो सकती है | इस महीने कोई पेपर है तो अच्छा रह सकता है | कोर्ट में कोई केस चल रहा है तो सफलता मिल सकती है | वैवाहिक जीवन इस महीने अच्छा रहने वाला है | स्वास्थ्य के प्रति आपको थोडा सतर्क रहने की आवश्यकता है | छोटी -छोटी यात्रायें आप की इस महीने में अधिक हो सकती है |