राशिफल - Blog posts related to राशिफल (Rashifal)

You will find khushjivan blog posts related to rashifal here. Posts will explain astrology aspect about names, date and time.

धनु राशि अप्रैल 2024 राशिफल (Dhanu rashi April 2024 rashifal)

यह माह सामान्य से थोडा अच्छा रहेगा | इस माह में आपको धन के मामलें में संतुलन बना कर चलाना होगा | कारोबारी किसी नई योजना की शुरूवात इस माह में कर सकते है | प्रोपर्टी से सम्बन्धिति कोई मामला हल हो सकता है | खेल कूद में कैरियर बनानें वालों जातको के लिए यह माह बहुत ही अच्छा रहेगा |  छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल हो सकते है | परिवार में कोई शुभ काम हो सकता है | मतलबी लोगों से आपको इस माह में बचकर रहना है |  शादीशुदा जातकों को सलाह दी जाती है की आपसी विवाद से बचें | अच्छे स्वास्थ्य के लिए तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें | वाहन चलाते समय लापरवाही न करें आपके लिए अच्छा रहेगा।


वृश्चिक राशि अप्रैल 2024 राशिफल (Vrishchik rashi April 2024 rashifal)

इस माह में आपके ग्रह की स्थिति में ज्यादा परिवर्तन नहीं हो रहें इस लिए यह माह लगभग मार्च के महीने से थोडा ही भिन्न रहेगा | इस माह आपकी आर्थिक स्थिति ठीक ही रहेगी | इस माह में आपके खर्चें अधिक रह सकते है |  व्यापारीयों के लिए यह सामान्य रहने वाला है | करियर को आगें बढाने के लिए कुछ नया सीख सकते है | जो छात्र पढाई मन ला कर करेगे उनको सफलता जरूर मिलेगी | परिवार में आपकी बातों का अच्छा प्रभाव पडेगा | अपनी संतान की संगति का ध्यान रखें | विवाहित जातकों में किसी बात को लेकर तनाव देखने को मिल सकता है | इस माह स्वास्थ्य सामान्य से अधिक अच्छा रहेगा | कुछ लोगों का जीवन साथी के साथ विदेश जानें के योग बन रहे है |